कोलकाता । दी भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कॉलेज ने सर्वश्रेष्ठ एसोचैम एडु मीट 2026का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त किया है।इस सम्मान का विषय “शिक्षा का भविष्य और कौशल –विजन 2030″रहा। भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कॉलेज को यह पुरस्कार उसके उन्नत प्रगतिशील एकेडमिक शिक्षा , और शिक्षा के क्षेत्र में उच्चतम विश्वविद्यालय की स्थापना आदि में अपना योगदान देने की पहचान बनाने के कारण है। 21अगस्त 2026को यह ताज कुटीर कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के काउंसलेट जनरल काउंसिल जनरल एच. ई.बर्नार्ड लिंच द्वारा प्रो दिलीप शाह और प्रो मीनाक्षी चतुर्वेदी को सौंपा गया।इस अवसर पर प्रो दिलीप शाह ने अपने वक्तव्य में शिक्षा के भविष्य पर अपने विचार व्यक्त किए। कॉलेज ने उनके सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के वार्षिक पुरस्कार के लिए नामांकन किया ।यह भवानीपुर परिवार के लिए गौरव की बात है। जानकारी दी डाक्टर वसुंधरा मिश्र ने।
रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहन के प्रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाता है और इस दिन भाई-बहन हमेशा एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन देते हैं।लवैसे तो इस दिन मुख्य रूप से भाई के हाथों में राखी बांधने की प्रथा है, लेकिन इसके साथ ही कलावा भी बांधा जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि बहन राखी के साथ भाई के हाथ में कलावा भी बांधती है, तो भाई की हर बुरी शक्ति से रक्षा होती है। यही नहीं भाई को समृद्धि का आशीर्वाद भी मिलता है। कलावा को रक्षा सूत्र भी कहा जाता है और इसे बांधने से सभी बाधाओं से सुरक्षा का वरदान मिलता है। आइए आपको बताते हैं राखी के साथ कलावा बांधने के फायदे क्या हैं और इसका महत्व क्या है?






