Friday, October 16, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]
Home Blog Page 530

एडुब्रिस्क की वर्चुअल कक्षाओं को 24 घंटे में सक्रिय कर सकेंगे स्कूल

शैक्षणिक सॉल्यूशन्स प्लेटफॉर्म एडुब्रिस्क ने स्कूलों और विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम क्लासरूम टू वर्चुअल क्लासरूम विदिन 24 ऑवर्स प्रस्तुत किया है। यह स्कूलों और फ्री लॉन्स शिक्षकों को 24 घंटे के भीतर लाइव होने की सुविधा देता है। लॉकडाउन के दौर में स्कूल वर्चुअल कक्षाओं पर जोर भी दे रहे हैं। एडुब्रिस्क के इस प्लेटफॉर्म से अब तक 30 स्कूल जुड़ चुके हैं। इन स्कूलों में जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल (सिलिगुड़ी), क्यूएमएस स्कूल( कोलकाता) समेत देश भर के कई प्रख्यात स्कूल शामिल हैं। 2 माह के भीतर 150 और स्कूलों को जोड़ने की भी योजना है। कम्पनी ने इसके लिए कई अन्य थर्ड पार्टी वीडियो कॉन्फ्रेंस टूल से समझौता किया है। इसके लिए स्कूल को एडुब्रिस्क पर अपना डेटा उपलब्ध करवाना होगा। डेटा अपलोड करने के बाद स्कूल एडु ब्रिस्क द्वारा संचालित टीचर इम्पावरमेंट प्रोग्राम की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसे लेकर एडुब्रिस्क नॉलेज सॉल्यूशन्स के संस्थापक सईजू अरविन्द ने खुशी जाहिर की। अधिक जानकारी एडु ब्रिस्क की वेबसाइट पर मिल सकती है।

एसोचेम ने की पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की माँग

कोलकाता : पेट्रोल और डीजल को शीघ्र ही जीएसटी के दायरे में लाना भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर होगा क्योंकि जीएसटी में करों में बदलाव जीएसटी काउंसिल में वृहद चर्चा के बाद ही होती है। एसोचेम के महासचिव दीपक सूद ने कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकारें, दोनों ही राजस्व के लिए पेट्रोल और डीजल पर अत्याधिक निर्भर हैं और इस स्थिति में कमी लानी होगी। ऑटोमोबाइल ईंधन की कीमतों में समानता लाने के लिए यह जरूरी है वरना जीएसटी का वृहद उद्देश्य पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कोविड 19 के कारण हुए 42 दिनों के लॉकडाउन से प्रभावित उद्योग जगत साहसिक कदमों और पैकेज की प्रतीक्षा में है मगर कर बढ़े तो माँग में कमी आयेगी जिससे अर्थव्यवस्था को झटका लगेगा। एसोचेम ने कहा कि किसी भी स्थिति में पम्प प्राइस बढ़ाए बगैर अगर क्रूड ऑयल की कीमतों में अत्प्रत्याशित गिरावट आई तो बाजार संचालित मुद्रा नीति यानी मार्केट ड्राइवेन प्राइसिंग पॉलिसी के विरुद्ध होगा।

कोटैक सिल्क ने किया माताओं को सलाम

कोलकाता : महिलाओं के लिए संचालित बैंकिंग प्रोग्राम कोटैक सिल्क ने मातृ दिवस अनूठे तरीके से मनाया। इस अवसर पर कठिन समय में अपनी सेवा प्रदान करने वाली माताओं के लिए विशेष रूप से एक वीडियो हैश टैग मॉम्स ऑन ड्यूटी जारी किया। यह डिजिटल अभियान दो माताओं का उदाहरण देता है जिसमें एक चिकित्सक और दूसरी पुलिस अधिकारी है। दोनों अपने परिवारों का ध्यान रखते हुए सभी बाधाओं को तोड़कर जोखिम उठाते हुए अपना कर्तव्य निभाती हैं। कोटैक महेन्द्रा बैंक की ज्वाएन्ट प्रेसिडेंट (कन्ज्यूमर, कमर्शियल एंड वेल्थ मार्केटिंग) एलिजाबेथ वेंकटरमण ने कहा कि कोटैक सिल्क प्रोग्राम सभी महिलाओं के लिए है जो आर्थिक स्वतन्त्रता की यात्रा में उनका सहभागी है। इस अभियान के अतिरिक्त महिला ग्राहकों के लिए मई महीने में पूरे देश में वेबिनार और लाइव लेसन आयोजित कर रहा है।

रेडिंग्टन ला रहा है नया आई फोन एस ई

कोलकाता : रेडिंग्टन नया और किफायती आई फोन एस ई ला रहा है। इसमें ए 13 बायोनिक है जो किसी भी स्मार्टफोन में सबसे अधिक तीव्र गति वाली चिप है। कम्पनी का दावा है कि लम्बे दिनों तक चलने वाली बैटरी वाला यह फोन पानी और धूल से बेअसर है। इसमें सिंगल कैमरा सिस्टम है जो पोट्रेट मोड के लाभ देगा। यह आई फोन देश भर के 3500 से अधिक खुदरा विक्रय स्थानों पर उपलब्ध होगा। फोन की शुरुआती कीमत 38900 रुपये है। एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स पर 3600 रुपये के कैशबैक के साथ यह फोन उपलब्ध होगा।

कोविड -19 संक्रमण की जाँच के लिए रैपिड किट विकसित करेगी एडमास यूनिवर्सिटी

कोलकाता : एडमास यूनिर्वसिटी कोविड -19 की जाँच करने के लिए रैपिड किट विकसित कर रही है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने ईक्यूरा लैब्स प्राइवेट लिमिटेड से हाथ मिलाया है और दोनों ही साझा तौर कोरोना की जाँच के लिए सस्ता औऱ त्वरित डिटेक्टशन किट विकसित करेंगे। इस बाबत एडमास यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अरूप कुमार सील तथा सेन्टर फॉर रिसर्च एंड इनोवेशन के चेयरमैन अभिज्ञान बसु और ईक्यूरा लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के चीफ साइंटिफिक ऑफिसर डॉ. अनिमिख दे के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये। एडमास यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की टीम भी इस परियोजना में सक्रिय सहयोग करेगी। कार्य इसी माह शुरू हो गया है।

डेविड एंड गोलिएथ फिल्म्स ने जारी किया ‘उम्मीद’ गीत

कोलकाता : डेविड एंड गोलिएथ फिल्म्स उम्मीद और दृढ़ संकल्प से भरा गीत ‘उम्मीद’ जारी कर दिया है। इस गीत में कोलकाता को एक अनदेखे अन्दाज में दिखाया गया है। गीत के बोल मृत्युन्जय कुमार सिंह ने लिखे हैं और परिशा सेन ने आवाज दी है। वीडियो की पटकथा और निर्देशन जयदीप सेन ने दिया है।

‘उम्मीद’ गीत डेविड एंड गोलिएथ फिल्म्स की ब्रांड अम्बास्डर ऋचा शर्मा पर फिल्माया गया है। डेविड एंड गोलिएथ के निर्माता लाल भाटिया और इमरान जाकी ने कहा कि कोविड -19 के कारण हमारा जीवन बदल रहा है मगर तमाम दिक्कतों के बावजूद परिस्थितियों को स्वीकार करने और खुश रहने का हमारा मिशन खत्म नहीं हुआ है।

संदीप मोहन ने की अगली फिल्म ‘निर्मल आनन्द की पप्पी’ की घोषणा

कोलकाता : होला वेन्की और रिंकल फ्री जैसी फिल्मों के बाद निर्देशक संदीप मोहन ने अपनी अगली फिल्म ‘निर्मल आनन्द की पप्पी’ की घोषणा कर दी है। यह फिल्म शहरी मध्य वर्ग के रिश्तों के इर्द – गिर्द घूमती है। फिल्म में करणवीर खुल्लर, जिलियन पिंटो, खुशबू, सलमेन शेरिफ और विपिन हीरो ने काम किया है। फिल्म का पार्श्व संगीत विवेक फिलिप ने दिया है। फिल्म का निर्देशन संदीप मोहन ने किया है। फिल्म गीजू जॉन और संदीप मोहन ने सहायक निर्माता फ्रांसिस वर्गीज और अभिलाष नन्दा के साथ बनायी है। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है।

कोरोना से प्रख्यात इतिहासकार हरिशंकर वासुदेवन का निधन

कोलकाता : कोरोना से पीड़ित प्रख्यात इतिहासकार हरिशंकर वासुदेवन का निधन हो गया है। वे 68 वर्ष के थे। सॉल्टलेक के सी डी ब्लॉक में रहने वाले वासुदेवन को 4 तारीख को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। 6 तारीख को उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आई। अगले दिन से उनको सांस की समस्या होने लगी। गत शनिवार को देरा 1 बजे उनका निधन हुआ। वासुदेवन को रुस और मध्य एशिया के अग्रणी इतिहासकारों में की जाती है। वासुदेवन संस्कृति मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय औऱ विदेश मंत्रालय की परियोजनाओं तथा कई संस्थानों में सलाहकार भी रहे। वे कलकत्ता विश्वविद्यालय और मौलाना अबुल कलाम आजाद इन्स्टीट्यूट ऑफ एशियन स्टडीज से जुड़े रहे हैं। वर्ष 2005 से 2015 तक राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद के समाज विज्ञान पाठ्यपुस्तक कमेटी के चेयरमैन भी रहे। राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने वासुदेवन के निधन पर शोक जताया है।

महाभारत

  • राम दत्त दाधीच

सदाचार हारा और मर गयी शराफत,
सब जगह मचा हुआआज महाभारत।

दुर्योधन पर शकुनि का है बंधन ,
विदुर बेबस मन कर रहा क्रंदन ,
धृतराष्ट्र मोहवश बिलकुल अंधा,
भीष्म का बहाना प्रतिज्ञा का फंदा,
द्रोण कृप निरीह बन चुप रहे सारे,
जलते लाक्षागृह को विचारते बेचारे,
धर्म और कर्तव्य विमुख क्या विचारे,
पांडवों के भाग्य को दूजे क्यों सवारे ।

अभिमन्यु दे रहे विरोचित बलिदान,
द्रोपदियाँ मांग रही अपना सम्मान,
कृष्ण कर्ता नहीं वो तो करवाता,
खुद के वंश को भी लड़वा मरवाता,
बेबस जहाँ भगवान भी हो जाते हैं,
अपने हीअपनों की मारकाट मचाते हैं ,
जीते हुए भी यहाँ सबकुछ हार जाते है,
निज प्रियजनों को चिता में जलाते हैं ।

कुटिल अपमानो का यह कैसा जमाना,
स्वार्थ ही हो रहा हैं आज अपना तराना,
कौन मन से माने आज गीता का ज्ञान,
लूट और खसोट से बन जाऔ धनवान,
धर्माचरण को मान लो है रात का सपना,
पराया माल साम दाम बन जाए अपना,
शंख छोड़ कन्हैया अब बांसुरी बजाओ,
रामायण गान कर महाभारत से बचाओ।

सदाचार हारा और मर गयी शराफत,
सब जगह मचा हुई आज महाभारत।