Wednesday, April 1, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]
Home Blog Page 752

दो मिनट में पुरुष भी करें “न्यूड मेकअप”

0

आज के दौर में सुंदर सिर्फ लड़कियां ही नहीं लड़के भी दिखना पंसद करते है। एक सर्वे के अनुसार मेकअप पर युवतियों से ज्यादा खर्च युवकों का होता है।  पिछले 5 सालों में युवकों के इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री 42% बढ़ी है। अगर आप भी चाहते है कि कुछ अलग करें तो न्यूड मेकअप आजमाकर देखें। ये आपको ना सिर्फ हैंडसम लुक देगा आपके व्यक्तित्व को भी निखारेगा । ये मेकअप लड़कों और लड़कियों दोनो के लिए उपयुक्त होता है इसलिए आप इसे बेहिचक इस्तेमाल कर सकते हैं, बगैर इस सोच के कि लड़कियों का मेकअप आप कैसे लगाएँ…तो फिर आजमाइए –

न्यूड मेकअप की खासियत ये होती है कि देखने में ये बिल्कुल प्राकृतिक लुक देता है। इसमें सिर्फ फांउडेशन और कंसीलर की मदद से चेहरे की खूबसूरती को निखारते है।  ऐसे में आपको ना तो इसे करने में ज्यादा मेहनत लगेगी, ना ही आपका चेहरा मेकअप से लिपापुता दिखेगा।

न्यूड मेकअप को करते समय ध्यान रखें कि इसकी शुरूआत प्राइमर से होती है और मस्कारा (अगर इस मेकअप को लड़किया कर रही हो) सबसे आखिरी में लगाया जाता है। न्यूड मेकअप करने के लिए सबसे पहले आप आप अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। त्वचा की प्राकृतिक रंगत के अनुसार फाउंडेशन का चुनाव करें। ज्यादा गहरा शेड न चुनें। अपनी त्वचा की रंगत से थोड़ा हल्का शेड चुनें और इसे अपने गालों, नाक के उभरे हिस्से, ठोढ़ी और माथे पर लगाएं।

शेड्स का चुनाव हमेशा अपनी स्किन टोन के हिसाब से करें। व्हाइट टोन के लिए पीच शेड इस्तेमाल करें। यह आपके चेहरे को ताजगी देगा। व्हीटिश टोन के लिए गुलाबी रंग चुनें, जबकि डार्क टोन के लिए कारमल शेड का मेकअप बेस्ट रहेगा।

अगर लड़किया भी यहीं मेकअप ट्राई करने वाली तो वो  ग्लॉस या मैटिड लिपस्टिक के साथ आंखों के लिए नेचुरल शेज जैसे पिंक, कैमरल आदि का चुनाव कर सकती है। ध्यान रखें कि मस्कारा लगाने के बाद आईब्रो जेल भी जरूर लगाए।

 

 

 

दीवाली पर आप भी दिखें मिस्टर हैंडसम

0

पारंपरिक त्योहारों पर सिर्फ आप ही आप नजर आएं, ऐसा कौन नहीं चाहता है। ऐसे में जितने विकल्प लड़कियों के पास होते हैं, पुरुषों के पास नहीं होते फिर भी जरा सी कोशिश आपको भीड़ में अलग कर सकती है। जानिए कुछ ऐसे उपाय जो दिवाली के दिन पुरुषों को हैंडसम लुक देने में मददगार हो सकते हैं…

 ब्राइट शेड्स के साथ प्रयोग

त्योहार डल कलर्स को बाय-बाय और वाइब्रेट शेडस को हैलो कहने के लिए होते हैं। मौका हो दिवाली का तो शेरवानी, डिज़ाइनर कुर्तों में तैयार होना स्वाभाविक है। वैसे इन दिनों इंडो वेस्टर्न सूट भी फैशन में है जो बहुत कुछ शेरवानी का लुक देते हैं और आपके ट्रैडिशनल लुक में क्लासी टच देते हैं।

दिखें तरोताजा
त्योहार व्यक्तिगत जीवन की नीरसता को तोड़ कर, एक बार फिर से उसे सकारात्मकता और ऊर्जा से भर देते हैं। शरीर में भी ऐसी स्फूर्ति बनाएं रखने के लिए किसी नींबू युक्त बाडी वाश का इस्तेमाल कीजिए। वैसे आजकल बाजार में कई प्रकार के अरोमैटिक आयल भी मिलते हैं, आप चाहें तो नहाते वक्त इनका भी प्रयोग कर सकते हैं। बालों को फ्रेश रखने के लिए किसी अच्छे शैंपू से साफ कीजिए, साथ ही इन्हें कंडीशन भी कीजिए।


त्वचा की ग्रूमिंग
इस मौसम के आते-आते लगभग सभी की त्वचा रूखी होने लग जाती है, ऐसे में अपनी त्वचा के ग्लो को मेनटेन करने के लिए आप घर पर पपीते के गूदे को दही में मिक्स कर के लगाएं और हाथों से हल्का रब करके पानी से धो दें। ये पैक त्वचा को नरिश तो करेगा ही साथ ही रंग भी खिलेगा। होठों को मुलायम बनाएं रखने के लिए किसी अच्छी क्वालिटी का लिपबाम लगाएं।

चेहरे का भी रखें ख्याल
फेस को क्लीन रखने के लिए शेव जरूर करें। यदि दाढ़ी रखना चाहते हैं तो उसे परफेक्ट शेप दे जिससे चेहरे का लुक नीट एंड क्लीन नज़र आए। इसके साथ ही अपने चेहरे की बनावट का भी खास ख्याल रखें, जैसे यदि आपका चेहरा भरा हुआ है तो आप हल्की ढाढ़ी रख सकते हैं, गोरे हैं व चेहरा छोटा है तो क्लीन शेव और चेहरा लंबा है तो आप पर फ्रेंच बीएर्ड अच्छी लगेगी। यदि कूल लुक चाहिए तो ठुड्डी पर छोटी सी गोटी रख सकते हैं।

हेयर स्टाइल
लड़कों की स्मार्टनेस में उनके हेयर स्टाइल का काफी बड़ा महत्व होता है। बालों को ट्रिम करके ही रखें क्योंकि इससे चेहरे का लुक साफ-सुथरा नज़र आता है। हेयर स्टाइलिंग के लिए आप जेल या मूज़ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लुक को चेंज करना चाहते हैं तो कलर करवा लें पर ध्यान रखें कि कलर आपकी पर्सानालिटी पर सूट कर रहा हो, तभी इसका लुक बढ़िया आ पाएगा।

 

 

 

दिवाली पर रखें सुरक्षा का ख्याल

0

दिवाली की ढेरों तैयारियाँ होती हैं। यहॉ तैयारी का मतलब सिर्फ अच्‍छे कपड़ों, मिठाइयॉ और पटाखों से ही नहीं है बल्कि सही तैयारी का मतलब है दीवाली में सुरक्षा व सावधानी बरतने की। दिवाली पर आपने खूब पटाखे छोड़ने की योजना बना रखी होगी लेकिन बेहतर यही होगा कि आप जोश में होश बिल्कुल न खोएं। बम-पटाखे जलाते वक्त कुछ सावधानियां बरतनी बहुत जरूरी हैं। दीवाली पर आप थोड़ी सी सावधानी खुशियों को बरकरार रखा जा सकता है –

  1. पटाखे हमेशा खुली जगह पर ही छोड़े और ध्यान रखें कि आस पास पेट्रोल, डीजल, केरोसिन या गैस सिलिंडर जैसे ज्वलनशील पदार्थ न रखे हों। और याद रखें कि पानी से भरी एक बाल्टी पास हो।
  2. बाजार में कम कीमत और नकली पटाखों की कोई कमीं नहीं है इसलिए हमेशा अच्‍छे ब्रांड वाले पटाखे ही खरीदें।
  3. कम उर्म के बच्‍चों को पटाखे दिलाते वक्‍त उनकी उम्र का खास ख्‍याल रखें। उनको ऐसे पटाखे बिल्‍कुल ना दिलाएं जो उनके उम्र के अनुकूल ना हों। पटाखे छुड़ाते समय बच्चों के साथ रहें और उन्हें पटाखे जलाने का सुरक्षित तरीका बताएं।
  4. हमेशा पटाखों को लंबी लकड़ी या मोमबत्ती के इस्‍तेमाल से जलाएं। माचिस का प्रयोग तो बिल्‍कुल भी ना करें और हो सके तो उन्‍हें थोड़ी दूरी पर रखकर ही जलाएं। पटाखों को दूर से जलाएं, चेहरा बचाकर आग लगाएं।
  5. कई लोग एक साथ दो-तीन पटाखे एक साथ जलाते हैं ऐसी स्थिति में आपका ध्‍यान बंट सकता है इसलिए हमेशा एक बार में एक ही पटाखा जलाएं।
  6. अगर कोई पटाखा आग लगाने के बावजूद भी ना दगे तो उसको दोबारा जलाने की कोशिश न करें। उसे हाथ से न उठाएं और बेहतर होगा कि उसे पानी डाल कर बुझा दें।
  7. दीयों को जलाते वक्त और पटाखे छोड़ते समय नायलॉन और सिंथेटिक कपड़ों के बजाय सूती कपड़े पहनें। पटाखे छोड़ते वक्त जूते जरूर पहनें।
  8. जल जाने पर क्या करें- अगर कोई व्यक्ति जल जाता है, तो उसके शरीर के जले हुए हिस्से को तुरंत पानी में डुबो देना चाहिए। इससे राहत मिलेगी और दर्द में कमी होगी। उसके बाद उस स्‍थान पर मलहम लगाएं। हल्का जलने पर गंभीर दर्द को रोकने के लिए पैरासिटामोल या आइबुप्रोफेन का इस्तेमाल करें और अपने डॉ की सलाह लें। अगर जलन ज्‍यादा गंभीर है और शरीर में फफोले हो, त्वचा काली पड़ जाए या चमड़ी हट जाए तो रोगी को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए। जली हुई जगह पर तेल या मक्खन नहीं लगाना चाहिए।
  9. सांस रोगियों को इस दिन विशेष सावधानी रखने की बहुत जरुरत है। दीवाली के दौरान धूएं से प्रदूशण ज्‍यादा बढ़ जाने पर रोगी के संक्रमण से ग्रस्‍थ होने की ज्‍यादा संभावनाएं होती हैं। बेहतर होगा कि वह व्‍यक्ति धुएं के नजदीक ना जाए।
  10. इस दिन खाने का विशेष ध्‍यान दें। बाजार की मिठाईयों का कम से कम सेवन करें क्‍योंकि त्‍योहारों के समय मिलने वाली मिठाइयां बासी और मिलावटी होती हैं।

दिवाली पर इस तरह बचें मिलावटी मिठाइयों से

0

दिवाली पर लाइट के बाद मिठाई की ही  माँग सबसे अधिक होती है.।लोगों की दीवानगी का ही असर है कि इसका बाजार अनुमानित रूप से 6500 करोड़ रुपए से अधिक का और इस उद्योग की वृद्धि 16 फीसदी है। चूंकि इस उद्योग का बड़ा हिस्‍सा असंगठित क्षेत्र में है, ऐसे में एक्‍सपर्ट का यह भी मानना है कि इसका आकार इससे काफी बड़ा हो सकता है।  मिठाई में मिलावट की तमाम खबरों, जागरूकता अभियानों और सरकारी सख्‍ती के बावजूद स्थिति संतोषजनक नहीं है। ऐसे में आज हम कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिनसे आप मिलावटी मिठाई से बच सकते हैं।

स्‍टार्च और यूरिया
सिंथेटिक दूध, मावे और खोए से बनी मिठाइयों में मुख्य रूप से दो चीजें मिलाई जाती हैं। खोए में जहां स्टॉर्च मिलाया जाता है, वही दूध का प्रोटीन कंटेंट बढ़ाने के लिए यूरिया मिलाया जाता है। ये दोनों ही चीजें हमारी सेहत के लिए हानिकारक हैं।
इस तरह करें जांच
स्टॉर्च और यूरिया की जांच के लिए थोड़ा आयोडीन सॉल्यूशन और पराडीमेथील एमिनो बेनज़लडीहाइड चाहिए। दोनों किसी केमिस्‍टल की दुकान पर मिल जाएंगे. दूध के पनीर या खोए की मिठाई में स्टॉर्च है या नहीं, यह जानने के लिए एक कांच के कटोरे में थोड़े से पनीर या मिठाई को गुनगुने पानी में पूरी तरह घुलने दें। जब पनीर और खोए की मिठाई पानी में पूरी तरह घुल जाए तो उसमें चार से पांच बूंद आयोडीन मिला दें. यही प्रक्रिया दूध के साथ भी करें। आयोडीन मिलाने के बाद अगर दूध, पनीर या खोए की मिठाई के सॉल्यूशन का रंग नीला हो जाए तो समझिए यह मिलावटी है और अगर इस मिश्रण का रंग नहीं बदलता है तो इसका मतलब है कि यह शुद्ध है।

यहां से खरीदें कच्‍ची सामग्रियां
मिलावट से बचने के लिए अगर आप खुद मिठाई बनाना चाहते हैं तो कच्‍ची सामग्रियां वहीं से खरीदें जिनके पास एफएसएसएआई लाइसेंस हो। इसके अलावा चीजों की एक्‍सपायरी डेट और अन्‍य जरूरी जानकारियां जरूर देख लें।

गुणवत्‍ता खराब होने के कारण
दिवाली के अवसर पर मिठाइयों की गुणवत्‍ता खराब होने की कई वजहें हैं। सबसे बड़ी वजह मावे, छेना और दूध में मिलावट है। अधिक मांग की वजह से इनमें कृत्रिम चीजें मिलाई जाती हैं, जो बेहद हानिकारक हैं। मिठाइयों की अधिक माँग के कारण काफी पहले से कच्‍ची सामग्रियों का संग्रह किया जाता है। इस कारण भी कई दफा चीजें खराब हो जाती हैं। यही वजह है कि इन दिनों पैकेज्‍ड मिठाइयों का बाजार 25 फीसदी की दर से बढ़ रहा है।

7 साल सजा और जुर्माने की व्‍यवस्‍था
खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की व्‍यवस्‍था है। अमानक, गुणवत्ताविहीन व मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने व परोसने वालों पर जुर्माना और सजा दोनों हो सकते हैं। ऐसे मामलों में विक्रेता को अधिकतम 7 साल की सजा और 10 लाख रुपए तक जुर्माना हो सकता है। अमानक चीजों के मामले में 5 लाख और मिलावट पर 3 लाख रुपए तक का जुर्माना एडीएम द्वारा दिया जा सकता है। खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) भी मिलावट के मामलों में लगातार सख्‍ती बरत रहा है।

 

इस दिवाली पर घर सजे नये अंदाज में

0

घर की साफ-सफाई और सफाई के बाद नंबर आता है घर की सजावट का। इस दिवाली अपने घर को दीजिए एक पारंपरिक नयी सजावट। इंटीरियर को बदलने के लिए मार्केट में कुछ नए प्रोडक्ट्स आए हैं। इनमें क्रिस्टल, मल्टी कलर्ड स्टोन, पर्ल वर्क आदि चलन में हैं। आइए जानते है कि वो कौन से तरीके है जिनको अपनाकर आप अपना घर दिवाली में सजा सकती हैं –

फूलों से सजावट

घर को ज्यादा फूलों से सजाने की बजाएं आप एक या दो लड़ियों को घर के दरवाजे पर लगा दें। इससे आपके घर को सिंपल के साथ-साथ उत्सव वाली सज्जा भी मिल जाएगी।

रंगोली

आप पारंपरिक रंगों और फूलों का इस्तेमाल कर अपने हाथों से रंगोली बना सकती हैं। लेकिन अगर आप ये नहीं कर सकतीं तो बाजार में एक से बढ़कर एक रेडीमेड रंगोली भी मौजूद है जिनका आप इस्तेमाल कर सकती हैं। प्रवेश द्वार के साथ ही लिविंग रूम के सेंटर में भी रंगोली बनाकर घर की शोभा बढ़ायी जा सकती है।

कोनों को दीए से सजाएं

 

इस दिवाली पर घर को सजाने के लिए कृत्रिम रोशनी की जगह दीयों का इस्तेमाल करें। और घर के हर एक कार्नर को दीए से सजाएं।

तोरण और कंदील

घर के मुख्य द्वार के साथ ही हर कमरे के दरवाजे पर तोरण लगाएं। इसके लिए आप पारंपरिक पत्तों और फूल के तोरण का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। या फिर बाजार में मिलने वाले डिजाइनर तोरण का भी इसके साथ ही घर के मुख्य हॉल सजाने के लिए कंदील का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैंडल डेकोरेशन

आजकल तो बजार में कई तरह की कैंडल मिल जाती है। आप उससे घर को डिफरेंट और सिंपल लुक दे सकती हैं। इन कैंडल को आप खिड़की और छतों पर सजा सकती हैं।

टी लाइट्स का करें इस्तेमाल

रंगीन कांच के कंटेनर में टी लाइट्स रखकर उसे ड्राइंग रूम और डाइनिंग रूम की सीलिंग से लटका दें। इससे किसी के इनसे टकराने का खतरा भी नहीं रहेगा और ये घर को बेहद सुंदर लुक भी देंगे।

ऐसे सजाएं प्रवेश द्वार

दीपावली पर रंगोली तो बनती ही है। हर बार फूलों या रंगों की रंगोली से अगर बोर हो चुके हैं तो इस बार क्रिस्टल और बीड्स की रंगोली बना कर देखें। ये बिल्कुल अलग दिखेगी। मार्केट में रेडीमेड रंगोलियां भी उपलब्ध हैं। वैसे, चाहें तो घर पर खुद भी बना सकती हैं। इसमें दीपक और गणेश जी की मूर्ति सजा सकती हैं।

पेपर लालटेन

 

पेपर लालटेन से आप अपने घर को सजाएं। ये दिखने में तो खूबसूरत होती ही है साथ ही घर में रौशनी भी बिखेरती है।

फ्लोटिंग मोमबत्ती़

आपके पास एक और बेहतरीन विकल्प  है आप चाहें तो इस दिवाली में फ्लोटिंग मोमबत्ती का भी सहारा ले सकती है ये आपके घर की सजावट में चार चांद लगा देगी।

इलेक्ट्रिक लाइट्स

इलेक्ट्रिक लाइट्स आजकल मार्केट में उपलब्ध है। इन लाइट्स से आप अपने घर की सजावट कर सकते है। इन लाइट्स में आपको कई सारी वैराइटी भी मिल जाएगी जिनसे आपका घर चमक जाएगा।

 

इस दिवाली पर भारतीय परिवार का खर्च है इतना

0

इस दिवाली पर ज्यादातर भारतीय परिवार करीब 5-10 हजार रुपए के बीच खर्च करेंगे। यह औसत खर्च पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम है। भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचैम) के मुताबिक इस बार दिवाली पर कम खर्च का एक बड़ा कारण कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा इस दिवाली पर बोनस नहीं दिया जाना है। एसोचैम-सोशल डिवेलपमेंट फाउंडेशन की ओर से जारी सर्वे में यह बात निकलकर सामने आई है। एसोचैम के सेक्रटरी जनरल  डीएस रावत ने कहा, कि आर्थिक सुस्ती ने उसी जगह हिट किया है जहां दर्द होता है। कन्ज्यूमर सेंटिमेंट नकरात्मक होने की वजह से लोगों के खर्च की आदत में बदलाव हुआ है।

क्या कहता है सर्वे

एसोचैम के हालिया सर्वे के मुताबिक, उपभोक्ताओं का आत्मविश्वास पिछले साल के मुकाबले कम हुआ है. इसका पता इससे लगाया जा सकता है कि खर्च हर आयु वर्ग तथा आय की सीमा पर कम हुआ है।  अधिकतर परिवार इस दिवाली 5 हजार रुपये से लेकर 10 हजार रुपये के बीच में खर्च करेंगे।  देश के 61 फीसदी लोगों ने माना कि वह दिवाली पर खर्च पुरानी बचत या बोनस से कर रहे हैं।
इस बार लोन और ईएमआई के जरिए हो रही खरीदारी
लोन या ईएमआई पर सामान खरीदने का चलन इस दिवाली बढ़ा है। बैंकों और क्रेडिट कार्ड्स द्वारा उपलब्ध कराई गई ईएमआई स्कीम्स के जरिए 33 फीसदी लोगों खरीददारी कर रहे हैं।
कहां और किन लोग के बीच हुआ सर्वे
सर्वे में 24 से 34 और 35 से 45 उम्र के दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, लुधियाना, लखनऊ और इंदौर के लोगों को शामिल किया गया।
 

जब दफ्तर में हो दिवाली पार्टी तो आप मचाएँ धूम

0

हर तरफ दिवाली की धूम है। आपके दफ्तर में भी दिवाली पार्टी की तैयारियां चल रही होंगी लेकिन अगर आप ऑफिस के लिए अब तक दिवाली परिधान तय नहीं कर पाई हैं क्योंकि आप ज़्यादा ब्लींगी या ज़्यादा प्लेन नहीं दिखना चाहती हैं. तो संतुलित फैशन के लिए हम बताते हैं जो आपको दफ्तर में परफेक्ट दिवाली लुक देंगे –

क्रॉप टॉप और स्कर्ट – ज़्यादा सीक्विन नहीं, आप ये फ्लोरल क्रॉप टॉप और स्कर्ट दफ्तर  की दिवाली पार्टी के लिए पहन सकती हैं। अगर आप दफ्तर में क्रॉप टॉप में कमर दिखने से परहेज रखना चाहती हैं हैं तो स्कर्ट को हाईवेस्ट पहनें।

प्लेन मैक्सी के साथ दुप्पटा – अगर आप ज़्यादा ताम-झाम नहीं चाहती हैं तो अपनी एक प्लेन मैक्सी ड्रेस के साथ स्टाइलिश दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं. इसके साथ एथनिक फुटवेयर्स पहनें।

पलाजो पहनें – ऑफिस में आप कुर्ता-लैगिंग्स तो कैरी करती ही होंगी, दिवाली के लिए आप हल्के वर्क वाले कुर्ते के साथ पलाज़ो पहनें। ये आपको रोज़ से थोड़ा अलग और पार्टी लुक देगा।

एथनिक जैकेट – आप अपने सिंपल आउटफिट से भी परफेक्ट एथनिक लुक पा सकती हैं। इसके लिए बस अपने आउटफिट को एक लॉन्ग एथनिक जैकेट से लेयर कर लें। आप ये एथनिक जैकेट जींस-टॉप, कुर्ता-लैगिंग्स, स्कर्ट-टॉप, किसी के भी साथ पहन सकती हैं। शर्ट तो आपके वॉर्डरोब में होगी ही, आप अपनी शर्ट के साथ एथनिक स्कर्ट भी कैरी कर सकती हैं. इसके साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स या नेकलेस पहनें।

 

दीयों के त्योहार में मिल जाए तीखा – मीठा स्वाद

0

सूजी की कचौड़ी

 सामग्री  : 1 कप सूजी, 1 छोटी चम्मच अजवाइन, नमक स्वादानुसार, दो कप पानी

भरावन के लिए : 6 उबले आलू, 1 छोटी कटोरी हरी मटर, 2 बड़ी चम्मच हरी शिमला मिर्च, 2 बड़ी चम्मच लाल शिमला मिर्च, 2 बड़ी चम्मच पीली शिमला मिर्च, 1 बारीक कटा हुआ प्याज
1 कद्दूकस किया हुआ छोटा टुकड़ा अदरक, 4-5 बारीक कटी हुई हरी मिर्च,1 छोटा चम्मच जीरा ,1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1 छोटा चम्मच चाट मसाला, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल, 1 प्याज गोलाकार में कटा हुआ, 2 बड़ी चम्मच बारीक कटी धनिया पत्ती

विधि : धीमी आंच में एक पैन में पानी में नमक, अजवाइन और तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें। पानी के गर्म होते ही सूजी डाले और लगातार कड़छी से चलाते रहें। सूजी के पूरी तरह से सूखने के बाद आंच बंद कर दें और इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें।
अब एक बरतन में आलू लें और इसे हल्का-हल्का मसल लें।  मध्यम आंच में एक पैन में जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें। जीरे के भुनते ही सभी सब्जियां और मसाले डालकर भून लें। सूजी का मिश्रण अब तक ठंडा हो चुका होगा. हाथों पर तेल लगाकर सूजी को एक बार अच्छे से नर्म गूँथ लें। सूजी की लोई लेकर हथेलियों के बीच दबाते हुए थोड़ा फैलाएं और बीच में भरावन भरकर इसे कचौड़ी की शेप में बंद कर दें। इसी तरह सभी कचौडियां बना लें।  तेज आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें। तेल के गर्म होते ही कचौडियों को सुनहरा होने तक तल लें।  सूजी की कचौड़ी तैयार है। टोमैटो सॉस, प्याज और हरे धनिये के साथ गार्निश कर परोसें।

ब्रेड मालपुआ

सामग्री : 4 ब्रेड स्लाइस, एक कटोरी चीनी, पानी चाशनी बनाने के लिए, सात से आठ पिस्ता, सात से आठ बादाम, चुटकी भर केसरिया खाने का रंग, एक छोटी कटोरी रबड़ी, घी तलने के लिए

विधि : सबसे पहले सभी ब्रेड्स को बीच में से गोलाकार शेप में काट लें। मध्यम आंच में एक पैन में चीनी और पानी डालकर लगभग दस मिनट तक उबालने के लिए रखें और चाशनी तैयार कर लें। चाशनी में ही पिस्ता, बादाम और खाने का डाल दें।  दूसरी ओर तेज आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें। घी के गरम होते ही ब्रेड के कटे हुए पीस डालकर सुनहरा तल लें और एक प्लेट में निकालकर रख लें। अब ब्रेड के फ्राइड स्लाइस को दो से तीन मिनट के लिए चाशनी में डालकर निकाल लें।  तैयार है ब्रेड मालपुए। ऊपर से चाशनी और रबड़ी डालकर गर्मागर्म परोसें।

नोट: 
आप चाहें तो केसर भी डाल सकती हैं।
ब्रेड को तेज आंच में ही तलें ताकि क्योंकि ब्रेड धीमी आंच में ब्रेड बहुत घी सोंखता है।

 

इस दिवाली पर दमके आपकी खूबसूरती

0

इन दिनों दिवाली की तैयारियों में व्यस्त हैं और अगर आप अपने लिए वक्त नहीं निकाल पाई हैं तो परेशान होने की बात नहीं। बस मेकअप के कुछ स्मार्ट तरीके अपनाएं और बनें दीवाली की शान।

क्लीजिंग मेकअप – मेकअप करने से पहले फेस को किसी अच्छे फेसवॉश से धो लें और फिर क्लींजिंग मिल्क से साफ कर लें।

हेयर स्टाइल –  जुल्फ तभी लहराती अच्छी लगेगी, जब आप इसे अच्छे से संवारें, इसलिए अपने चेहरे के मुताबिक कोई भी हेयर स्टाइल बनाएं। अगर चेहरा लम्बा है तो पफी हेयर सटाइल ना बनाएं, अगर चेहरा चौडा है तो सामने की तरफ थोडा-सा पफ बना सकती हैं। बालों को और भी आकर्षक बनाने के लिए आप बालों को स्ट्रेट भी कर सकती हैं और गि्लटर डस्ट करें ताकि बाल शाइन करें।

बेस मेकअप – बेस मेकअप करते समय इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि मेकअप परिधान के मुताबिक हो, क्योंकि परिधान के रंग और स्टाइल के अनुरूप किया हुआ मेकअप आकर्षक लगता है। अगर त्वचा पर कोई कमी मतलब दाग-धब्बे हैं जैसे-आंखों के नीचे डार्क सर्कल या एक्नेतो उन्हें कंसीलर द्वारा छुपाएं।

आई मेकअप – आंखों का मेकअप करने से पहले भवों को सही आकार दें, ताकि मेकअप और भी खूबसूरत नजर आए। अगर भवें यानि आई ब्रो हल्की है तो ब्राउन और ब्लैक आई-ब्रो पैंसिल से उन्हें आकार दें। अगर माथा ज्यादा ऊंचा है तो आच्र्ड आईब्रोज बनवाएं। अगर चेहरा गोल हैतो आर्च भी दें। माथा छोटा है तो आईब्रो को थोडा स्ट्रेट या हल्की सी गोलाई में बनवाएं। आंखों का मेकअप करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि अगर आप दिन में मेकअप कर रही हैं तो आई शैडो हल्का पिंक या लाइट ग्रीन लगाएं। आईब्रो के नीचे सिल्वर गोल्डन या कॉपर से हाईलाइट करें। अब आंखों के नीचे लाईनर के बदले उसी रंग के आई शैडो से लाइन बनाएं। फिर आई-लाइनर अपनी आंखों के मुताबिक लगाएं मतलब जैसे आंख छोटी है तो कोशिश करें कि मोटा आईलाइनर लगाएं।

लिपस्टिक – लिपस्टिक अधिक देर तक टिकी रहे, इसके लिए पहले होठों को साफ करके, उन पर फाउंडेशन की एक परत लगाएं और फिर उन पर पाउडर का हल्का हाथ फेरें। अब लिप ब्रश से होंठों की आउट लाइन बनाएं। लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकी रहे इसके लिए लिपस्टिक लगाने के बाद एक टिश्यू पेपर को होंठों पर दबाएं, फिर पाउडर लगाएं, इसके बाद लिपस्टिक की दूसरी परत लगाएं और अन्त में लिप ग्लॉस लगाएं।

ब्लशर गालों को गुलाबी करने के लिए ब्लशर लगाएं। ब्लशर गाल से लेकर कनपटी तक लगाएं। ब्लश ऑन लगाते टाइम इस बात का खास ध्यान रखें कि अगर चेहरा चौड़ा है तो ब्लशर किनारे पर ज्यादा न लगाएं। अगर चेहरा गोल है तो चिक बोंस के ऊपर ब्लशर लगाएं, चेहरा लम्बा है तो चिक बोंस पर ही ब्लशर लगाएं।

बिंदी – बिंदी बिना श्रृंगार अधूरा लगता है। बाजार में कुंदन नग वाली बिंदिया खूब फैशन में है। आप परिधान के मुताबिक इनका चयन कर सकती हैं।

अभ्यांग स्नान….दिवाली पर तेल से स्नान की परम्परा

0

हर साल दीपावली के दिन सुबह उठकर ऑयल बाथ यानि तेल से स्‍नान करने का रिवाज़ है। चेन्‍नई में लोग दीपावली के दिन अभ्‍यांग स्‍नान की पंरपरा का पूरी तरह से पालन करते हैं। इस स्‍नान के कई लाभ हैं जैसे कि इससे शरीर की गर्मी दूर होती है और ये त्‍वचा और आंखों के लिए भी फायदेमंद रहता है एवं इससे बाल बढ़ते हैं और रक्‍तचाप नियमित रहता है।

दीपावली के दिन स्‍नान से पूर्व चेन्‍नई में लोग नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाते हैं। प्राचीन मान्‍यता है कि इस पानी से स्‍नान करने से मन और मस्‍तिष्‍क दोनों ही शुद्ध हो जाते हैं।

कहते हैं कि इस पवित्र जल से बुरी शक्‍तियों का नाश होता है। सूर्योदय से पूर्व अभ्‍यांग स्‍नान करने से गंगा नदी में डुबकी लगाने जितना पुण्‍य मिलता है। दीवाली के मौके पर विशेष प्रकार के लेहिग्‍यम का प्रयोग कर ‘दीपावली मरूंधु’ बनाया जाता है।

दीपावली मरूंधु को बड़ी आसानी से घर में ही उपलब्‍ध सामग्री से बनाया जा सकता है। पेट की परेशानियां दूर होती हैं अपच को दूर करने वाला ये व्यंजन प्राकृतिक चीज़ों और हर्बल मसालों से बना होता है। ज्यादा खा लेने पर ये हमारे पाचन तंत्र का ख्‍याल रखते हैं।

अभ्‍यांग स्‍नान के बाद महिलाएं अपने घर के बरामदे में रंगोली बनाती हैं और दीपक जलाती हैं। बच्‍चे पटाखे जलाते हैं। परिवार के सभी सदस्‍य एकसाथ बैठकर मिठाई और स्‍नैक्‍स खाते हैं। बच्‍चे, बूढ़े और जवान सभी मंदिर जाकर भगवान से आशीर्वाद मांगते हैं। दीवाली के अवसर पर हर दिल खुशियों से भर जाता है।