Thursday, July 16, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]
Home Blog Page 825

अम्मा के जाने से बदला तमिलनाडु की राजनीति का समीकरण

0
  • सुषमा त्रिपाठी

भारतीय राजनीति के आकाश में जयललिता उस तारे की तरह हैं जो कहीं न कहीं अकेले आकाश में अपनी चमक बिखेर रहा है। आप इसे किसी छवि से नहीं बाँध सकते मगर आप उनको नजरअंदाज नहीं कर सकते। उन्होंने राजनीति में वे तमाम दाँव खेले, जिनकी उम्मीद आप किसी नेता से करते हैं। उन्होंने रात के 2 बजे डीएमके नेता और पूर्व मुख्यमंत्री करुणानीधि को गिरफ्तार करवाया और इसे प्रतिशोध की राजनीति माना गया। जयललिता पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। जब भी उनका जिक्र होता है, उनके साथ उनकी साढ़े 10 हजार साड़ियाँ, 750 जूते – चप्पल और 28 किलो सोने के साथ उनकी अचल सम्पत्ति की बात भी चलती है।

jayalalithaa_650x400_71432320366

एक ऐसी नेत्री जो अकेले अपने दम पर खड़ी हुई, अपना राजनीतिक साम्राज्य बनाया और गयीं भी तो उनके पास कोई नहीं था। एमजीआर के जाने के बाद उन्होंने पार्टी में अपनी पकड़ मजबूत की। खुद को एमजीआर के राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में अकेले खुद को साबित किया। जानकी रामचंद्रन के परिवार और बाद में करुणानिधि के समर्थकों के हाथों जिस तरह वे अपमानित हुईं, वह अपमान उन्होंने राजनीतिक शस्त्र की तरह इस्तेमाल किया और इसे सहानुभूति में बखूूबी बदला। अगर कहा जाए कि जयललिता को स्थापित करने में इन घटनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है तो यह गलत नहीं होगा। अब जयललिता की मौत जिन परिस्थितियों में हुई  और  उनके आस – पास जो लोग थे, अब उन पर सवाल उठ रहे हैं और कहीं न कहीं इन सवालों में दम भी है। जयललिता की विश्वस्त मानी जानी वाली शशिकला को ये सवाल अब परेशान करने जा रहे हैं। इन तमाम सवालों का रिश्ता जयललिता की राजनीति और राजनीतिक विरासत से हैं। ये ऐसी परिस्थितियाँ हैं, जिनका लाभ हर पार्टी उठाना चाहेगी।

shashi-kala-1-570x320

हैरत की बात नहीं होगी अगर दीपा जयकुमार अगर राजनीति में कदम रखें क्योंकि शशिकला को तो वो अभी से चुनौती दे रही हैं। अब देखना यह है कि कौन सी पार्टी उनको पाने में सफल होती है। उनके हाव – भाव और उनकी छवि भी जयललिता की तरह है इसलिए तमिलनाडु की भावुक जनता अगर दीपा में जयललिता को खोज बैठे तो शशिकला के न चाहते हुए भी तमिलनाडु की नयी अम्मा बन सकती हैं। जाहिर सी बात है कि तमिलनाडु के सीएम पनीरसेल्वम जयललिता के वफादार भले ही हों मगर उनको शशिकला का खास बताया जा रहा है। एआईडीएमके में शशिकला के नाम को आगे बढ़ाया जा चुका है और अब वो पार्टी की महासचिव बनने जा रही हैं। पनीरसेल्वम को बहुत से विधायक पसंद नहीं करते इसलिए उन पर दबाव तो है ही और अगर दीपा जयकुमार जयललिता की राजननीतिक उत्तराधिकारी बनने के लिए मैदान में उतरती हैं तो पनीरसेल्वम को नापसंद करने वाले विधायक दीपा को अपना नेता मान लें तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए क्योंकि उनको जयललिता की छवि वाला चेहरा चाहिए और वो दीपा जयकुमार में है।

pm-panneerselvam_650x400_71481026250

 

भाजपा फिलहाल शशिकला के साथ दिखायी दे रही है मगर परिस्थितियों को देखते हुए अभी कुछ भी मान लेना या निष्कर्ष निकाल लेना जल्दबाजी होगी। कहा जा सकता है कि पार्टी अभी इंतजार करो और देखो की स्थिति में है। दूसरी ओर काँग्रेस अभी डीएमके के साथ खड़ी है मगर 93 साल के करुणानिधि की पार्टी का भविष्य अभी बहुत उज्ज्वल नहीं दिखायी पड़ रहा है। शशिकला भी पार्टी की कमान सम्भाल भी लें तो भी उनके लिए आगे की राह बेहद कठिन है। पनीरसेल्वम के सामने चुनौती है कि वे खुद को बतौर मजबूत मुख्यमंत्री साबित करें। इसके लिए उनको ‘शशिकला का वफादार’ छवि से बाहर निकलना होगा मगर ये करना उनके लिए आसान नहीं होगा। सम्भव है कि ऐसे में केन्द्र की भाजपा सरकार के साथ उनके रिश्ते मजबूत हो और भाजपा राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करे। जाहिर है कि जयललिता के जाने से तमिलनाडु की राजनीति का पूरा समीकरण बदल चुका है और वह किस करवट लेगी, वह सिर्फ आने वाला वक्त बता सकता है।

सिगरेट को कहिए अलविदा

0

यदि आप धूम्रपान करते हैं, तो डिब्‍बी से सिगरेट निकालते वक्‍त जब उस पर बने चित्र पर नजर पड़ती होगी, तो मन में जरूर खयाल आता होगा कि ‘छोड़ दूंगा’, लेकिन उसके बाद भूल जाते होंगे। हम आज आपको बतायेंगे सिगरेट छोड़ने के 10 अचूक उपाय, जिन्‍हें अपनाकर आप अपनी उम्र बढ़ा सकते हैं, कैंसर से छुटकारा पा सकते हैं और अपने परिवार के लिये कुछ अच्‍छा कर सकते हैं।

लेकिन उससे पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि लोग सिगरेट पीना क्‍यों शुरू करते हैं। पहला- ज्‍यादा तर युवा सिगरेट शौक में आकर पीना शुरू करते हैं। मौज-मस्‍ती के लिये, फिर आगे चलकर वही मौज-मस्‍ती लत बन जाती है। कई लोग सिगरेट अन्य लोगों से प्रेरित होकर पीना शुरू करते हैं और तमाम लोग ऐसे हैं, जिनके मन में गलत फहमी होती है कि सिगरेट स्‍मोकिंग से टेंशन कम होता है।

सिगरेट से होने वाला कैंसर लोगों को मौत के सिवा कुछ नहीं दे रहा है। हम यहां आंकड़े देकर लेक्‍चर नहीं देना चाहेंगे, क्‍योंकि मौत के आंकड़े सिर्फ पुष्टि करते हैं, हम मौत नहीं जिंदगी देने के लिये यह लेख लिख रहे हैं….

सिगरेट खरीदते वक्‍त खुद से ये सवाल करें –

यदि आप छात्र हैं तो खुद से पूछें- क्‍या मैं अपने माता-पिता की कमाई से मौत खरीद रहा हूं?
यदि आप नौकरी करते हैं, बेचलर हैं- क्‍या मैं इसी के लिये कमा रहा हूं?
यदि आप एक पति हैं- यदि मैं जल्‍दी मर गया, तो क्‍या मेरी पत्‍नी मेरे बगैर रह सकेगी?
यदि आप पिता हैं- तो सवाल करें, इस सिगरेट के बदले मैं अपने बच्‍चों के लिये क्‍या खरीद सकता हूं?

अपने आस-पास के लोगों को बतायें

यदि आप सिगरेट छोड़ने का मन बना चुके हैं, तो अपने आस-पास के लोगों को बतायें कि आप सिगरेट छोड़ने जा रहे हैं। खास तौर से वर्कप्‍लेस पर काम करने वाली महिलाओं को।

जेब में चिल्‍लर मत रखें

यदि आप सिगरेट छोड़ने जा रहे हैं, तो सबसे पहले पूरा पैकेट खरीदना बंद कर दें। जाहिर सी बात है, बाहर निकलते ही आपका मन एक सिगरेट पीने का होगा। यदि आपकी जेब में चिल्‍लर यानी खुले पैसे हैं, तो आप तुरंत दुकान पर जाकर सिगरेट खरीद लेंगे। लिहाजा यदि आप कुछ दिनों तक अपनी जेब में 100 या 500 के नोट रखेंगे, तो 7 रुपए की सिगरेट खरीदने से पहले दस बार सोचेंगे। हो सकता है दुकानदार ही आपको मना कर दे।

सफल लोगों के बारे में पढ़ें

तमाम सफल लोग हैं, जो पहले सिगरेट का सेवन करते थे, बाद में छोड़ दी। आप उनकी सक्‍सेस स्‍टोरी पढ़ें और देखें, कि सिगरेट छोड़ने के बाद उनके जीवन में क्‍या बदलाव आये।

एक दिन में नहीं छोड़ें

यदि आप सिगरेट छोड़ने जा रहे हैं, तो धीरे-धीरे छोड़ें। एक दिन में इसकी आदत कभी नहीं छूटती। यदि आप एक दिन में 10 सिगरेट पीते हैं, तो एक सप्‍ताह तक 8 कर दीजिये, फिर अगले सप्‍ताह 6, फिर 4, 2, 1 और फिर शून्‍य।

व्रत रखें

भारत में तमाम लोग मन्‍नत मांगते हैं और उसके लिये व्रत रखते हैं। यदि आप वाकई में सिगरेट छोड़ना चाहते हैं, तो कोई भी मन्‍नत मांगें और ईश्‍वर के सामने संकल्‍प लें, कि आपकी मन्‍नत पूरी होने तक आप सिगरेट नहीं पीयेंगे। मन्‍नत ऐसी होनी चाहिये, जो आपके जीवन में सबसे महत्‍वपूर्ण है। तब आप खुद अपने जीवन में बड़ा फर्क देखेंगे। और मन्‍नत पूरी होने के बाद भी आपको सिगरेट पीने की इच्‍छा नहीं होगी। यह व्रत कम से कम 6 महीने का होना चाहिये।

खुद को इनाम दें

सिगरेट छोड़ने के बाद आपके जीवन में जो कोई भी अच्‍छे काम हों, उन्‍हें लोगों को बतायें। आपके स्‍वास्‍थ्‍य में जो फर्क पड़े, उसे ध्‍यान से वॉच करें।

शराब छोड़ दें

यदि आप शराब पीते हैं, तो उसे भी कम कर दें, क्‍योंकि शराब पीने के बाद सिगरेट पीने की तलब जरूर लगती है।

एक मनी बॉक्‍स बनायें

एक मनी बॉक्‍स बनायें और जब भी सिगरेट पीने की इच्‍छा हो, जितने की सिगरेट है, उतने पैसे उस बॉक्‍स में डाल दें। फिर महीने के अंत में उस पैसे से अपनी पसंदीदा चीज खरीद कर लायें। यदि आप उस पैसे से अपनी गलफ्रेंड, पत्‍नी या बच्‍चों के लिये कोई गिफ्ट खरीदते हैं, तो आपको अजब सा सुकून मिलेगा। हां आप यह पैसा किसी जरूरतमंद को भी दान कर सकते हैं।

ऐशट्रे और लाइटर फेंक दें

सिगरेट छोड़ने से ठीक पहले ऐशट्रे और लाइटर फेंक दें। क्‍योंकि जब तक वो आपके साथ हैं आपका मन उतावला जरूर होता रहेगा।

 

 

‘टाइम पर्सन ऑफ दी इयर’ : ट्रम्प ने मुकाबला जीता, पीएम मोदी ने दिल

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘टाइम पर्सन ऑफ दी इयर, 2016’ के लिए ऑनलाइन रीडर्स सर्वेक्षण जीत लिया है। हालाँकि टाइम के सम्पादकों ने अंतिम फैसला डोनाल्ड ट्रम्प के हक में सुनाया मगर रीडर्स सर्वेक्षण में मोदी ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पीछे छोड़ दिया।

सर्वे में 18 फीसदी मतों के साथ मोदी विजेता के तौर पर उभरे। मोदी को मिले मत उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी ओबामा, ट्रंप और विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को मिले सात फीसदी मतों के मुकाबले उल्लेखनीय रूप से अधिक हैं।

टाइम के मुताबिक मोदी इस साल की प्रख्यात शख्सियतों मसलन फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग :दो फीसदी: और अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन :चार फीसदी: से कहीं आगे रहे।

पर्सन ऑफ दी इयर के नाम पर अंतिम फैसला डोनाल्ड ट्रम्प के हक में रहा। टाइम के संपादक इस मसले पर उनको विजेता मान चुके हैं मगर इस चयन पर भी सवाल उठ रहे हैं।
ऑनलाइन सर्वे के मुताबिक मोदी वर्ष 2016 के सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व के तौर पर उभर कर आए हैं।

टाइम ने कहा कि रीडर सर्वे एक महत्वपूर्ण झरोखा है जो बताता है कि वर्ष 2016 में छाए रहने वाले व्यक्ति उनके मुताबिक कौन हैं।
मोदी ने यह सर्वे दूसरी बार जीता है। इससे पहले वर्ष 2014 में उन्हें पचास लाख मतों में से 16 फीसदी से ज्यादा मत हासिल हुए थे। लगातार चौथे साल वह ‘पर्सन ऑफ दी ईयर’ की दौड़ में शामिल हुए हैं। यह सम्मान हर साल उस व्यक्ति को दिया जाता है जिसने ‘‘अच्छी या बुरी वजह से सालभर हमारी दुनिया को प्रभावित किया और खबरों में छाया रहा।’’ पिछले साल यह सम्मान जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल को मिला था।
टाइम ने सेप्टेंबर प्यू पोल के हवाले कहा कि हाल के महीनों में मोदी को पसंद करने वाले भारतीयों की उच्च रेटिंग देखने को मिली है।

 

ये हैं लखनऊ मेट्रो को पहली बार चलाने वाली प्राची और प्रतिभा

0

1 दिसम्बर को लखनऊ भारत का पहला ऐसा शहर बन गया जहाँ दो महिला चालको द्वारा मेट्रो रेल की शुरुआत की गयी। इस मेट्रो को चला रही थी अलाहबाद की प्रतिभा शर्मा और प्राची शर्मा।

यह फैसला लखनऊ मेट्रो रेल कोरपोरेशन (एलएम्आरसी )द्वारा महिलाओं को इस क्षेत्र में प्रेरित करने के लिए लिया गया। जब एलएम्आरसी द्वारा 97 रेल चालको की जगह की घोषणा की गयी तो आवेदकों में 19% महिलायें थी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 20% आरक्षण के नियम के तहत एलएम्आरसी ने 21 महिलाओं को इस नौकरी के लिए चुना।

चेन्नई के अलावा मेट्रो की सुविधा वाले बाकी सभी भारतीय शहरो में 3% से भी कम महिलाओं को रेल चालक के रूप में नौकरी दी जाती है।

“हमने पहली बार मुख्यमंत्री और आम लोगों के सामने मेट्रो चलाने के लिए दो महिला चालको को चुना। हमारी महिला चालकें आत्मविश्वास से भरी हुई है। वे मेट्रो चलाने के लिए इतनी उत्साहित थी कि परीक्षण के दिन भी इसे चलाने की इच्छा रखती थी। इन महिलाओं को बहुत अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने पहले एलएमआरसी के सेंटर ऑफ़ एक्सलेंस से प्रशिक्षण लिया और फिर दिल्ली मेट्रो रेल कोरपोरेशन में रहकर भी सीखा,” एलएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कुमार केशव ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया।

प्रतिभा ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की है और प्राची को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हासिल है। इन दोनों ने जून महीने में स्टेशन कंट्रोलर के तौर पर एलएमआरसी में काम करना शुरू किया था।

“मुझे अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे। हमे गर्व है कि हम लखनऊ का पहला मेट्रो चला रहीं है,” प्राची ने जी न्यूज़ के एक रिपोर्टर के साथ बात करते हुए कहा।

प्रतिभा और प्राची ने चार कोच वाली इस रेल को पहले दिन 6 किमी की दूरी तय करके 6 स्टेशनो से गुज़रते हुए चलाया। इनकी यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो डेपो से शुरू होते हुए लखनऊ के चारबाघ रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी।

 

दो महिलाओं ने बदली गांव की किस्मत

0

देश के कई ऐसे हिस्से हैं जहां पर लोग सूखे और बेहाली का जीवन जीने के लिए मजबूर हैं।  इन्हीं में से एक तेलंगाना का हसनाबाद गांव भी है। यहां बहुत मुश्किल से पैदावार होती है और उसका भी एक हिस्सा बिचौलिए ले जाते हैं। पैसों की किल्लत के चलते यहां के लोग मजदूरी करके अपना काम चलाते थे लेकिन अब यहां पर सबकुछ बदल रहा है।

अनाज बिक्री सीधी होने लगी है और लोगों को अपनी फसल के अच्छे दाम मिल रहे हैं। इस सफलता और मेहनत का श्रेय गांव की दो बुजुर्ग महिलाओं को जाता है।

2013 रखी गई इस कंपनी की नींव 
इस गांव की दो बुजुर्ग महिलाओं 63 साल की नागम्मा और 35 साल की लक्ष्मी ने एक कंपनी बनाई हैं। तीन साल पहले कंपनी बनाई गई इस कंपनी का सालाना टर्नओवर दो करोड़ रुपये है। इस कंपनी की शुरुआत 2013 में की गई थी। नागम्मा और लक्ष्मी के साथ इस कंपनी को 800 और महिलाएं मिल कर चलता हैं। कंपनी की फाउंडिंग कमेटी में 15 महिलाएं हैं जिनमें से कुछ पढ़ी-लिखी हैं तो कुछ अनपढ़।

कैसे आया इतना बड़ा बदलाव
पति की मौत के बाद से लगभग पिछले 20 साल से कंपनी की डायरेक्टर नागम्मा खेती करके अपना घर संभाल रही थीं। सूखे के कारण महीनों तक खेतों में जूझते रहने के बाद फसल तैयार होती है। ऐसे में बिचौलियों की वजह से ठीक दाम नहीं मिलते थे। इसके बाद जो पैसा आता था उससे घर चलाना, बच्चों की पढ़ाई और नई फसल के लिए बीज और खाद खरीदना सब बहुत मुश्किल हो जाता था।
दूसरी तरफ नागम्मा जैसी ही गांव की दूसरी महिला लक्ष्मी दूध बेचने का काम करती थी। पति की मजदूरी से घर नहीं चलता था। फिर साल 2012 में एक संगठन ने गांव से आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कंपनी खोलने को कहा। बस उसी पल नागम्मा ने कंपनी खोलने का मना बना लिया। इस पहल में उनका साथ दिया लक्ष्मी ने, लेकिन इस बात के लिए उन्हें अपने पति से मार भी खानी पड़ी।

ऐसे तैयार किया गांव की महिलाओं को
लक्ष्मी को नागम्मा पर विश्वास था और इसलिए दोनों ने साथ काम करना शुरू किया और अपनी जैसी महिलाओं को कंपनी खोलने को तैयार करने लगीं। दोनों ने एक साल में 15 किमी दायरे के हर गांव में जाकर 15 महिलाएं को इकट्ठा किया और रजिस्ट्रेशन होने तक पूरी 60 महिलाएं उनसे जुड़ चुकी थीं।

जब चिटफंड वाला समझकर लोग भगा देते थे 
कंपनी के शुरुआत के दिनों में जब नागम्मा महिलाओं से कहती थीं कि हम कंपनी सरकार से लोन लेकर खोल रहे हैं और आप भी 100 रुपये देकर कंपनी मालिक बन सकती हैं, तो हमें चिटफंड वाला समझ कर भगा दिया जाता था। इस सबके बाद भी कंपनी में प्रोडक्शन से लेकर बिक्री तक का काम शुरू हुआ।
पहले साल दाल को खरीदने-बेचने का काम हुआ। कंपनी ने ना सिर्फ अपने मेंबर्स, बल्कि दूसरे किसानों से भी दाल खरीदी और बेची. ऐसा करने से बिचौलिए की जेब में जाने वाला कमीशन बचने लगा। पहले ही साल कंपनी को चार करोड़ रुपये सालाना का टर्नओवर मिला.

कंपनी से जुड़ी हर महिला की इनकम में हुई आठ फीसदी की वृद्धि

कंपनी की सफलता को देखते हुए दूसरे ही साल 800 महिलाएं इस काम में जुड़ गईं। इनकी आय में औसत 8000 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। हसनाबाद फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी में वह अपने सामान की पैकेजिंग से लेकर मार्केटिंग तक की खुद मालिक हैं। कंपनी के नाम पर ही बीज, पेस्टीसाइड्स, खाद और दूसरी दवाओं की डीलरशिप ली जाती है। इन महिलाओं की मेहनत और लगन से अब गांव में न सूखा है न ही कोई भूखा सोता है।

 

दुबई में फंसा भारतीय, अस्पताल में रहकर सुषमा ले आयीं वापस

0

सुषमा स्वराज तमिलनाडु के रहने वाले एक ऐसे शख्स को भारत लाने में कामयाब हुईं हैं, जो दो सालों तक दुबई की एक कोर्ट के चक्कर लगाते रहे थे। 48 वर्षीय जगन्नाथन सेल्वाराज दुबई के सोनापुर में रहकर काम करते थे। इधर भारत में सेल्वाराज की मां का देहांत हो गया था पर उन्हें भारत आकर मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं मिल पाई। इसके बाद मामला कारमा जिले की कोर्ट पहुंचा जो सोनापुर से 22 किमी दूर स्थित है। सोनापुर से कोर्ट तक बस में जाने के लिए कुछ ही दिरहम लगते थे लेकिन पैसों की कमी के चलते सेल्वाराज उतने भी खर्च करने की अवस्था में नहीं थे।  इसलिए वे सुनवाई के लिए हाईवे पर पैदल चलकर ही कोर्ट जाते और पैदल ही वापस आते।

“मेरा केस नंबर 826 था और मुझे सुबह 2 घंटे पैदल चलकर कोर्ट पहुंचना होता था। जिस दिन मेरी सुनवाई होती थी उस दिन मैं सुबह 4 बजे उठकर चल देता था। हर पंद्रह दिन में मुझे कोर्ट तक पैदल चलना पड़ता था क्यूंकि मेरे पास बस या टैक्सी के लिए पैसे नहीं थे,” सेल्वाराज ने खलीज टाइम्स को बताया।

दो साल तक चले इस मामले की सुनवाई के लिए उन्हें 20 बार पैदल कोर्ट तक आना जाना पड़ा जिसमें उन्हें चार घंटे से ज्यादा लगते थे।  सेल्वाराज अपने घर लौटना चाहते थे लेकिन उन्हें फ्लाइट की टिकट नहीं मिल रहा था। इसके लिए वो दो साल तक हर रोज 50 किमी पैदल चलकर कोर्ट जाते और लौटते, इस तरह उन्हें कुल एक हजार किमी चलकर भी सफलता नहीं मिली।

इस बात की चर्चा सोशल मीडिया पर तब हुई जब दुबई  के स्थानीय अखबार ने इस खबर को प्रकाशित किया

किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अस्पताल में भर्ती विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को जैसे ही इसकी खबर मिली उन्होंने तुरंत दुबई में भारतीय दूतावास को निर्देश दिए और एक हफ्ते के अंदर यह व्यक्ति भारत लौट आया।

आखिरकार सुषमा स्वराज की कोशिशें रंग लाई और जगन्नाथन अपने घर लौट आए हैं।सुषमा स्वराज ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि हम उन्हें भारत ले आए हैं और उनके गांव पहुंचा दिया है।

 

तीन बार तलाक कहना असंवैधानिक और अपमानजनक : उच्च न्यायालय

0
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि तीन तलाक असंवैधानिक है। यह मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों का हनन करता है। कोई पर्सनल लॉ बोर्ड संविधान से ऊपर नहीं है। कोर्ट तलाक के दो अलग-अलग मामलों में सुनवाई कर रहा था। कोर्ट भी संविधान से ऊपर नहीं…
  हाईकोर्ट ने कहा, “तीन तलाक क्रूरता है। यह मुस्लिम महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों का हनन है।”
कोई भी पर्सनल लॉ बोर्ड संविधान से ऊपर नहीं हो सकता। यहां तक कि कोर्ट भी संविधान से ऊपर नहीं हो सकता।”
कुरान में तीन तलाक को अच्छा नहीं माना गया है। उसमें कहा गया है कि जब सुलह के सभी रास्ते बंद हो जाएं, तभी तलाक दिया जा सकता है।”
“ऐसे में, तीन तलाक को सही नहीं माना जा सकता। यह महिला के साथ भेदभाव है, जिसे रोकने की गारंटी संविधान में दी गई है।”
कोर्ट ने कहा, “पंथ निरपेक्ष देश में संविधान के तहत सामाजिक बदलाव लाए जाते हैं।”
“मुस्लिम औरतों को पुराने रीति-रिवाजों और सामाजिक निजी कानून के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता।”
क्या था मामला
इलाहाबाद हाईकोर्ट में तलाक के दो अलग-मामलों में पिटीशन लगाई गई थी।
पहला केस बुलंदशहर का था। इसमें एक 53 साल के शख्स ने अपनी बीवी को तलाक देकर 23 साल की युवती से शादी कर ली थी। पहली बीवी से दो बच्चे थे।
नवविवाहित जोड़े ने कोर्ट में पिटीशन लगाकर प्रोटेक्शन मांगा था।
कोर्ट ने उनकी पिटीशन यह कहते हुए खारिज कर दी कि 23 साल की युवती से शादी करने के लिए 2 बच्चों की मां को तलाक देना सही नहीं माना जा सकता है।
 दूसरे मामले में उमर बी नाम की एक महिला ने अपने प्रेमी से शादी कर ली थी। उमर का दावा था कि दुबई में रहने वाले उसके पति ने फोन पर उसे तलाक दे दिया।
 हालांकि, कोर्ट में उमर के पहले पति ने तलाक देने की बाद से इनकार किया। उसका कहना था कि उमर ने अपने प्रेमी से निकाह करने के लिए यह झूठ बोला है।
कुछ इस्लामिक देशों में कोर्ट को बतानी पड़ती है तलाक की वजह
कोर्ट ने कहा, “कई इस्लामिक देशों में पुरुष को कोर्ट में तलाक के कारण बताने पड़ते हैं, तभी तलाक मिल पाता है।”
बता दें कि देशभर में अलग-अलग कोर्ट में मुस्लिम महिलाओं और संगठनों ने पिटीशन दायर करके तीन तलाक को चुनौती दी है।
ऐसी ही कुछ पिटीशन पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हो रही है।
बोर्ड ने कहा था- सुप्रीम कोर्ट को बदलाव का हक नहीं
 इससे पहले तीन तलाक को लेकर दायर पिटीशन्स पर सुप्रीम कोर्ट भी मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से सवाल कर चुकी है।
 इस पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने हलफनामा दायर करते हुए कहा था कि ये पिटीशन खारिज किए जाने चाहिए।
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का दावा है कि तीन तलाक एक ‘पर्सनल लॉ’ है और नियमों के मुताबिक सरकार या सुप्रीम कोर्ट इसमें बदलाव नहीं कर सकती।
सरकार भी जता चुकी विरोध
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जवाब के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा था।
7 अक्टूबर को केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा था, “तीन तलाक, निकाह हलाला और एक से ज्यादा शादी जैसी प्रथाएं इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं हैं।”
 यह पहला मौका था जब केंद्र सरकार ने तीन तलाक का विरोध किया था।
इसके बाद लॉ कमीशन ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर लोगों से 16 सवालों के जवाब मांगे हैं। इनमें एक से ज्यादा शादी, तीन तलाक जैसी परंपराएं खत्म करने जैसे मुद्दे शामिल हैं।
कमीशन ने और धर्मों पर भी सवाल पूछे हैं। हिंदुओं के ‘मैत्री करार’ और महिलाओं के संपत्ति के अधिकार पर भी लोगों से सुझाव मांगे गए हैं।
  शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने फैसले का स्वागत किया
-ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के स्‍पोक्‍सपर्सन मौलाना यासूब अब्बास ने कहा, “कोर्ट ने बहुत ही अच्छा फैसला दिया है। तीन तलाक पर रोक लगनी चाहिए।”

आपकी सेहत से जुड़ा मामला है योनि से निकलने वाला स्त्राव

0

अधिकाँश महिलाएं जो युवावस्था में पहुँच चुकी हैं उन्हें योनि से होने वाले स्त्राव का अनुभव आता ही है तथा यह बिलकुल सामान्य है। योनि से आने वाली दुर्गंध के प्रमुख कारण योनि से होने वाला स्त्राव सफ़ेद या दूधिया तरल पदार्थ होता है जो योनि और गर्भाशय की ग्रंथियों द्वारा स्त्रावित किया जाता है तथा इसका मुख्य कार्य बैक्टीरिया तथा मृत कोशिकाओं को बाहर निकालना है ताकि योनि स्वस्थ रहे। अधिकांश मामलों में योनि से होने वाला स्त्राव पूरी तरह सामान्य होता है। हालाँकि इसके गाढ़ेपन, बदबू, रंग आदि के द्वारा हम जान सकते हैं कि चिंता करने का समय आ गया है। हालाँकि योनि को स्वस्थ रखने और योनि को शुष्कता से बचाए रखने के लिए बहुत थोड़े स्त्राव की आवश्यकता होती है परन्तु यदि यह असामान्य दिखे तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। अत: योनि से होने वाले स्त्रावों के बारे में बताया गया है जिनके बारे में आपको जानना बहुत आवश्यक है।

ओवल्युशन (डिम्ब उत्सर्जन) योनि से होने वाले स्त्राव का मुख्य कारण ओवल्युशन है। यदि आप देखती हैं कि यह स्त्राव पतला, चिकना और सफ़ेद है तो इसका अर्थ है कि आपका डिम्ब उत्सर्जित हो रहा है और महीने के इस समय के दौरान आपके गर्भवती होने की संभावना अधिक होती है।

गर्भावस्था योनि से होने वाले स्त्राव का एक अन्य कारण गर्भावस्था है। यदि स्त्राव की मात्रा अधिक है तथा यह पीले रंग का है तो यह आपके गर्भवती होने का संकेत हो सकता है।

लेबर(प्रसव पीड़ा) यदि आप गर्भवती हैं तथा आप देखती हैं कि स्त्राव बलगम के जैसा है और अधिक मात्रा में हो रहा है तो इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही प्रसव पीड़ा शुरू होने वाली है।

यीस्ट संक्रमण योनि से होने वाले स्त्राव का एक अन्य कारण यीस्ट इन्फेक्शन (संक्रमण) हो सकता है। यह बैक्टीरिया के कारण होता है जिसमें स्त्राव गाढ़ा, सफ़ेद होता है तथा इसमें गंदी बदबू भी होती है।

क्लैमाइडिया संक्रमण असामान्य योनि स्त्राव का एक अन्य कारण यौन संक्रमित बीमारियाँ भी हो सकती हैं जिसे क्लैमाइडिया कहा जाता है। इसमें झागदार, पीला स्त्राव होता है तथा साथ साथ योनि में खुजली भी होती है।

लैंगिक उत्तेजना योनि से होने वाले स्त्राव का एक कारण लैंगिक उत्तेजना भी है। जब किसी स्त्री में कामोत्तेजना जागृत होती है तो उसकी योनि से स्त्राव शुरू हो जाता है। यह स्त्राव पतला, साफ़ होता है तथा यह बहुत ही सामान्य बात है।

डिहाईड्रेशन यदि आप डिहाईड्रेटेड हैं और उचित मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन नहीं कर रहे हैं तो इसके कारण पीले, गाढ़े रंग का स्त्राव हो सकता है जो स्वास्थ्य के ठीक न होने का संकेत है। अत: तरल पदार्थों का अधिक मात्र में सेवन करें और स्वयं को हाईड्रेटेड रखें।

नगरोटा : आर्मी अफसरों की पत्नियों की बहादुरी से एक बड़ा हादसा टला!

0

जम्मू के नगरोटा आर्मी बेस में हुए दो बड़े आतंकी हमले  में 7 जवानो समेत 2 अफसर शहीद हो गए और 8 जवान घायल हुए। पर ये हादसा और भी भयावह हो सकता था यदि सेना के दो अफसरों की पत्नियों ने हिम्मत न दिखाई होती।

एनकाउंटर के दौरान जब ये आतंकी आर्मी क्वार्टर्स में घुसने की कोशिश कर रहे थे तो इन दो महिलाओं ने अपनी सूझ बुझ और दिलेरी से इन्हें रोका। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ हमले के दौरान ये दोनों महिलायें अपने नवजात शिशुओं के साथ अपने क्वार्टर में मौजूद थी। हमले की जानकारी होते ही इन दोनों ने घर का सारा सामान  इकठ्ठा किया और आर्मी क्वार्टरर्स के मुख्य दरवाज़े के आगे लगाकर आतंकियों के क्वार्टर्स में घुसने का रस्ता बंद कर दिया।

हथियारों से लैस ये आतंकी पुलिस की वर्दी में आये थे। आर्मी हेडक्वार्टर से 3 किमी दूर एक आर्मी यूनिट पर इन आतंकियों ने सबसे पहले हमला किया। इसके बाद इनका इरादा आर्मी क्वार्टर्स में घुसने का था ताकि ये आर्मी अफसरों के परिवार वालो तथा कुछ अफसरों को भी बंदी बना सके।

पीटीआई से बात करते हुए एक सेना के अफसर ने कहा, “सेना के इन दो अफसरों की पत्नियों ने उस वक़्त अपने अदम्य साहस का परिचय दिया जब हमले के दौरान इनके पति नाईट ड्यूटी पर थे। उन्होंने आर्मी क्वार्टर्स के मुख्य द्वार पर घर का सारा सामान रखकर रस्ता बंद कर दिया। इससे आतंकवादियों के लिए घर में दाखिल होना मुश्किल हो गया।”

सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता के मुताबिक, हमले के वक्त दो इमारतों में बने फैमिली क्वार्टर्स में 12 जवान, दो महिलाएं और दो बच्चे मौजूद थे। बाद में सिक्युरिटी फोर्सेस ने इन सभी को सुरक्षित वहां से निकाल लिया।

 

स्टाइल को नहीं लगेगी सर्दियों की नजर

0

ठंड यानि सर्दियों का मौसम जहाँ हम अपने फैशन और कपड़ो को लेकर काफी कॉन्शियस हो जाते है, की अब क्या पहने और क्या नहीं पहने? आज हर लड़की हर कोई अपने ग्लैमरस लुक के साथ रहना चाहती है| ट्रेंडी लुक पाने के लिए आपको स्वेटर्स भी ऐसा पहनने की जरुरत होती है| जिससे आपका लुक स्टाइलिश लगे|

f1e018da29f115986a378231e2bdccb5

अकसर हमने लोगो को यही कहते सुना है की ठंड के दिनों में स्टाइलिस्ट दिखना थोड़ा मुश्किल है|  हम आपको बताएंगे कि कैसे ठंड के दिनों में भी फैशनेबल दिख सकती हैं। आप फैशनेबल स्वेटर्स, हाई हील्स और मैचिंग दस्ताने से आप अपने लुक एक दम परफेक्ट बना सकती है।

426932-winter-fashion
स्वेटर्स में आई हुई नयी वैरायटी के बारे में आप जानकर खुश हो जायेंगी  क्योंकि आज कल टर्टल नेक, स्ट्रेच क्रीप वी नेक और भी कई लेटेस्ट फैशन में शामिल हो चुके है। गोल गले का पैटर्न भी फिर से आ गया है। लड़की के लिए स्वेटर्स पैटर्न के थ्री फोर्थ स्लीव्स के कुर्ते अभी काफी ट्रेंड में है। प्रिंटेड लॉन्ग स्वेटर्स, कॉलनेक डॉलमेन स्वेटर्स के साथ ही स्वेटर्स में ट्यूनिक और ट्विस्टेड रिब्ड भी स्टाइलिश लगता है|

overcoats-for-women

अल्ट्रा कोजी और साइड पॉकेट वाले स्वेटर्स

स्टाइलिश रहना आज हर कोई चाहता है, तो हाल ही में चल रहे हाथ से बुने हुए ओपन फ्रंट लॉन्ग स्वेटर को आप पहन कर खुद में आरामदायक महसूस कर सकती है, इसके नीचे आप जीन्स, लेगिंग्स या फिर डिज़ाइनर सलवार भी पहन सकती है। अगर इनमे साइड पॉकेट्स के बारे में बात करे तो ऐसे पैटर्न आपके स्टाइल को पूरा करता है।

gorgeous-zeen-sweaters-2014-that-will-blow-your-mind-off-12
हाथो से बुने स्वेटर्स और शॉल

वक्त चाहे कितना भी बदले मगर हाथ से बुने स्वेटरों में जो अपनापन और गरमाहट मिलती है, उसका कोई विकल्प नहीं है और यही वजह है कि ये सदाबहार हैं। लेटेस्ट ट्रेंड्स में इन्हे भी खूब पसंद किया जा रहा है और पहना जा रहा है। इसके अतिरिक्त शॉल आपका साथ साड़ी से लेकर जींस पहनने में भी देगी।

kayseria-winter-shawls-6-www-clothing9-blogspot-com
स्टाइलिश ग्लव्स

oir_resizer-aspx_11

हम खुद को ठंड में बचाने के लिए स्टाइलिस्ट स्वेटर्स, जैकेट्स, पुलोवेर्स तो पहनते है, लेकिन अपने हाथो के लिए पहने गए ग्लव्स के इस्तेमाल से हमारा पूरा फैशन ख़राब हो जाता है लेकिन आज कल कई ऐसे नए फैशन के दस्ताने यानि ग्लव्स मार्किट में आ चुके है, जिन्हे आप आसानी से कैरी कर सकती है।  कई मशूर हस्तियों को ध्यान में रखते हुए मार्किट में कई प्रकार के दस्ताने मिल रहे है।  जिन्हे पहन कर आप और भी ज्यादा फेशनेबल दिख सकती है। अगर आपकी हाईट लम्बी है, तो इसके लिए आप मार्किट में मिल रहे लॉन्ग ग्लव्स को भी अपने हाथो पर पहन कर अपने लुक को और बेहतर बना सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं आप अपने पसंदीदा डिज़ाइन और ड्रेस के मैचिंग के ग्लव्स को भी खरीद सकती है|