शादी के बाद दामाद नहीं बेटा बनना चाहते हैं लड़के – सर्वे

हमारे देश में दामाद को सिर आँखों पर बैठाया जाता है, इतनी इज्जत दी जाती है कि पूछिए मत। शायद ही कभी आपने सोचा हो कि अपनी बेटी को खुश रखने के लिए आप दामाद को सम्मान से लाद देते हैं, वह उसे असहज करती है। हमारे समाज में बहू को बेटी और दामाद को बेटा कहा तो जाता है मगर यह विचार लागू नहीं किया जाता। मुमकिन है कि पहले के समय में दामादों को बहुत ज्यादा आवभगत और सम्मान की जरूरत पड़ती थी मगर अब समय बदल रहा है और लड़के भी। अब वे आपका बेटा बनना चाहते हैं, उनको आपसे ऐसी इज्जत नहीं चाहिए जो उनको आपसे दूर कर दे, वे आपका बेटा बनकर आपके करीब आना चाहते हैं, यह हमारा विश्लेषण नहीं है बल्कि एक सर्वे में यह बात सामने आयी है। मेट्रोमोनी वेबसाइट की तरफ से कराएं गए सर्वे के अनुसार 100 प्रतिशत लड़के चाहते हैं कि उनके ससुर उन्हें दामाद की जगह बेटे की तरह व्‍यवहार करें। ज्‍यादात्‍तर लड़के चाहते हैं कि उन्‍हें उनके सुसराल में आदर की जगह प्‍यार मिलें। और वो ससुराल में एक दोस्ताना माहौल चाहते है।

इस सोशल मीडिया सर्वे का उद्देश्य ये जानना था कि भारतीय लड़के और लड़कियां अपने होने वाले ससुर जी से कैसा रिश्ता या व्यवहार चाहते हैं।  सर्वे, “मेरे ससुर कैसे हों (माय फादर-इन-लॉ-टू-बी)” में 2000 से ज़्यादा लोगों ने भाग लिया। लव मैरिज या अरेंज मैरिज, कौन सी होती है अच्‍छी? कुंवारे लड़के और लड़कियां अपने होने वाले ससुराल से कैसा रिश्ता और कैसा साथ चाहते हैं इसे जानने के लिए 10 प्रश्न रखे। सर्वे की मुख्य बातें –

बेटे की तरह प्‍यार करें –  100% लड़के चाहते हैं कि उनके ससुर उन्हें दामाद के बजाय बेटे की तरह व्‍यवहार करें। वे कहते हैं कि “वे आदरणीय होने से ज्यादा ससुराल में सबके चहेते होना ज्‍यादा पसंद करेंगे”।

ससुर कराएं सुलह – 60% लड़कियां चाहती हैं कि उनके और उनके पति के बीच कोई विवाद होने पर उनके ससुर सही गलत का निर्णय करें, 40% लड़के भी ऐसा ही मानते हैं।

सलाह लेना पसंद करेंगे – 73% लड़के अपने ससुराल वालों से सलाह या राय लेना पसंद करेंगे जब कि बाकी के 27% को ऐसी कोई अनचाही सलाह नहीं चाहिए। अधिकांश लड़के मानते हैं कि बड़े लोग अनुभवी होते हैं इसलिए उनसे सलाह ली जानी चाहिए।

फैमिली प्‍लानिंग खुद की पसंद से – 57% लड़के महसूस करते हैं कि पति-पत्नी को निर्णय लेना चाहिए कि बच्चे कब पैदा करने हैं, वहीं 43% लड़कियां भी ऐसा ही महसूस करती हैं।

आदर देंगे – 53% लड़कियां कहती हैं कि वे अपने सास-ससुर को मम्मी-पापा की तरह मानेंगी, जब कि 47% लड़के भी इस बात से सहमत हैं।

स्वच्छंद रहना पसंद करेंगे – अधिकतर लड़के-लड़कियां चाहती हैं कि शादी के बाद वे स्वच्छंद रहना पसंद करेंगे आखिर उन्हें ही अपनी ज़िंदगी साथ बितानी है।

(सााभार )

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।