Saturday, April 25, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]
Home Blog Page 551

डॉ.अभिज्ञात व देवदीप पुरोहित को ‘अग्रसर सम्मान’

कोलकाता/बैरकपुर : रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित खड़दह सांस्कृतिक उत्सव 2019 सम्पन्न हो गया। अग्रसर समाज कल्याण केन्द्र के संयोजन में यह उत्सव का 19 आयोजन था। इस वर्ष यह 13 दिसम्बर से शुरू हुआ। इस दौरान मेला भी लगा था और विज्ञान प्रदर्शनी भी लगायी गयी थी। पेंटिंग, काव्य आवृत्ति, गीत, संगीत व नृत्य प्रतियोगिताओं में सैकड़ों स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। कठपुतली नृत्य ने लोगों को लुभाया। बालीवुड के गायकों शब्बीर कुमार, सुदेश भोंसले व शैलजा सुब्रमण्यम ने अपनी हिन्दी गीतों व इंद्रनील सेन, लावणी भट्टाचार्य, ईमन चक्रवर्ती ने बांग्ला गीतों से लोगों का मन मोह लिया। सांसद सौगत राय ने विज्ञान मेले का उद्घाटन कर उत्सव की शुरुआत की। पत्रकारिता में सराहनीय योगदान के लिए हिन्दी के पत्रकार डॉ.अभिज्ञात और अंग्रेज़ी पत्रकार देवदीप पुरोहित को अग्रसर सम्मान प्रदान किया गया। अग्रसर के कार्यकारी अध्यक्ष सुकंठ बनिक, सचिव अरिजीत घोष, मुख्य संयोजक उत्तम दत्त, मीडिया समन्वयक दिव्येन्दु चौधुरी ने उत्सव के कार्यक्रमों को संयोजित किया था। कार्यक्रमों का संचालन तानिया साहा ने किया। मेले से होने वाली आय से कैंसर व किडनी के मरीजों को आर्थिक सहायता दी जाती है।

साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2019 घोषित, नन्दकिशोर आचार्य होंगे सम्मानित

नयी दिल्ली : साहित्य अकादमी ने 23 भाषाओं में अपने वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा की। सात कविता-संग्रह, चार उपन्यास, छह कहानी-संग्रह, तीन निबंध संग्रह, एक-एक कथेतर गद्य, आत्मकथा और जीवनी के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार घोषित किए गए।
पुरस्कारों की अनुशंसा 23 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों द्वारा की गयी तथा साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर कंबार की अध्यक्षता में आयोजित अकादेमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में आज इन्हें अनुमोदित किया गया।
सात कविता-संग्रहों के लिए इन्हें पुरस्कृत किया गया : डॉ. फुकन चन्द्र बसुमतारी (बोडो), डॉ. नन्दकिशोर आचार्य (हिंदी), निलबा आ. खांडेकार (कोंकणी), कुमार मनीष अरविन्द (मैथिली), वी. मधुसूदनन नायर (मलयाळम्), अनुराधा पाटील (मराठी) एवं प्रो. पेन्ना-मधुसूदनः (संस्कृत)।  चार उपन्यासों के लिए इन्हें पुरस्कृत किया गया : डॉ. जयश्री गोस्वामी महंत (असमिया),  एल. बिरमंगल सिंह (बेरिल थंगा) (मणिपुरी),चो. धर्मन (तमिळ) एवं श्री बंदि नारायणा स्वामी (तेलुगु)।
छह कहानी-संग्रहों के लिए इन्हें पुरस्कृत किया गया  – अब्दुल अहद हाज़िनी (कश्मीरी), तरुण कांति मिश्र (ओड़िया),  किरपाल कज़ाक (पंजाबी), रामस्वरूप किसान (राजस्थानी), काली चरण हेम्ब्रम (संताली) एवं  ईश्वर मूरजाणी (सिंधी)।
डॉ. शशि थरूर (अंग्रेजी), डॉ. विजया (कन्नड) एवं प्रो. शाफे किदवई (उर्दू) को क्रमशः सृजनात्मक कथेतर गद्य, आत्मकथा एवं जीवनी के लिए पुरस्कृत किया गया। तीन निबंध-संग्रहों के लिए इन्हें पुरस्कृत किया गया : डॉ. चिन्मय गुहा (बाड्ला), श्री ओम शर्मा ‘जन्द्रयाड़ी’ (डोगरी) एवं श्री रतिलाल बोरीसागर (गुजराती)।  इन पुस्तकों को संबंधित भाषा के त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन-प्रक्रिया का पालन करते हुए पुरस्कार के लिए चुना है। नियमानुसार कार्यकारी मंडल ने निर्णायकों के बहुमत के आधार पर अथवा सर्वसम्मति के आधार पर चयनित पुस्तकों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। पुरस्कार 1 जनवरी 2013 से 31 दिसम्बर 2017 के दौरान पहली बार प्रकाशित पुस्तकों पर दिया गया है।
साहित्य अकादमी पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपये की राशि प्रदान करेगी। घोषित पुरस्कार 25 फरवरी 2020 को नयी दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह (साहित्योत्सव) में दिए जाएंगे।

महानगर में एक साथ दिखे परिधानों के 600 राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय ब्रांड

कोलकाता : वेस्ट बंगाल गारमेंट मैन्यूफक्चरर्स एंड डीलर एसोसिएशन अपने 55 साल पूरे कर लिए हैं। हाल ही में इस उपलब्धि को खास बनाते हुए एसोसिएशन ने तीन दिवसीय वस्त्र प्रदर्शनी सह बिक्री बी 2 बी एक्सपो आयोजित की। इस बायर्स – सेलर्स मीट में 600 राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय परिधानों के ब्रांडों अपने उत्पाद प्रदर्शित किये। संगठन के मुताबिक इस दौरान 400-500 करोड़ रुपये के की उम्मीद है। इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ शीर्ष औद्योगिक घरानों ने शिरकत की। डब्ल्यूबीजीएमडीए बायर्स सेलर्स मीट का उद्घाटन राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिकिशन राठी ने कहा कि उनका संगठन उद्योग को मजबूत बनाने में अपनी तरफ से योगदान करता रहेगा। वहीं संगठन के मानद सचिव देवेन्द्र बैद ने कहा कि यह प्रयास उद्यमियों के लिए सहायक साबित हुआ है और आगे भी हुआ। डब्ल्यूबीजीएमडीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय करीवाला, उपाध्यक्ष प्रदीप मुरारका, कमेटी के सदस्य मनीष अग्रवाल समेत कई अन्य उद्यमी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मशीन लर्निंग और डेटा साइंस पर तीसरा अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन

हैदराबाद : मशीन लर्निंग और डेटा साइंस पर तीसरा अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएमएलडीएस 2019) हाल ही में आयोजित किया गया। इसका आयोजन महिन्द्रा इकोल सेन्ट्रल में किया गया। इस दो दिवसीय सम्मेलन में कम्प्यूटर विशेषज्ञों, वैज्ञानिक और इंजीनियरों ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन को तकनीकी रूप से एसीएम डिजिटल लाइब्रेरी ने सहयोग किया था। मुख्य वक्ताओं में यूनिवर्सिटी ऑफ सर्दन कैलिफोर्निया के प्रो. विक्टर के प्रसन्ना समेत अन्य वक्ता शामिल थे। सम्मेलन का उद्घाटन तेलेंगाना के कॉलेजिएट एडुकेशन एंड टेक्निकल एडुकेशन के कमिश्नर नवीन मित्तल ने किया। इस सम्मेलन में बड़ी मात्रा में शोध पत्र जमा किये गये।

आईसीएआई व ईआईआरसी का 44वाँ क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित

कोलकाता : द इन्स्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स और ईस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल (ईआईआरसी) का 44वाँ क्षेत्रीय सम्मेलन हाल ही में आयोजित किया गया। विश्व बांग्ला कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन की थीम सीए – द प्रोफेशन विद विंग्स ऑफ विशडम थी और सम्मेलन में 2500 सदस्यों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य सदस्यों की क्षमता और जानकारी बढ़ाना था जिससे उनका कौशल निखर सके। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ इंडिया के चेयरपर्सन डॉ. मधुसूदन साहू, वाऊ मोमो के संस्थापक सागर दरयानी मौजूद थे। उद्घाटन भाषण ईआईआरसी के चेयरमैन सीए सुमित बिनानी ने दिया।

बीएचएस (जूनियर सेक्शन) में मनाया गया ग्रैन्ड पैरेंट्स डे

कोलकाता : बच्चों के जीवन में उनके दादा – दादी, नाना – नानी की बड़ी भूमिका होती है। हाल ही में बीएचएस (जूनियर सेक्शन) के बच्चों ने उनके योगदान और स्नेह के प्रति आभार जताते हुए ‘अभिनन्दन’ नामक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की हेडमिस्ट्रेस फरीदा सिंह के वक्तव्य से हुई। इस वर्ष स्कूल ने द्विभाषीय सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘उड़ान’ आयोजित किया जिसमें बच्चे के जीवन में ग्रैंड पैरेंट्स की भूमिका को दर्शाया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ऑल बंगाल विमेन्स ओल्ड एज होम से आए बुजुर्ग उपस्थित थे। स्कूल की प्लास्टिक निरोधी मुहिम के तहत लिटेरेसी इंडिया को पर्यावरण अनुकूल बैग तथा हस्तशिल्प की बिक्री करने के लिए बुलाया गया था। इस अवसर पर विद्या मंदिर सोसायटी की श्रीमती बिड़ला, विद्या मंदिर सोसायटी के महासचिव ब्रिगेडियर वी.एन. चतुर्वेदी, बिड़ला हाई स्कूल की निदेशक मुक्ता नैन तथा प्रिंसिपल लवलीन सैगल भी उपस्थित थीं।

शानदार एगलेस केक के साथ मनाइए क्रिसमस

एगलेस ऑरेन्ज केक

सामग्री : 1 कप मैदा, 1 कप मक्खन, 1/2 कप पाउडर चीनी, 1 संतरा, 2 टी स्पून अलसी का पाउडर, 1/2 टी स्पून बेकिंग सोडा, 1/2 टी चम्मच बेकिंग पाउडर

विधि : एगलेस ऑरेंज केक बनाने के लिए सबसे पहले संतरे को ले और छील ले। संतरे के अंदर से उसका गुदा निकाल कर अलग कर ले अब इस गूदे को मिक्सी में डाले और इसका जूस निकाल ले और अलग से रख दे अब एक बर्तन में मैदा ले और उसे अच्छे से छान ले। मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाकर अच्छे से मिक्स कर दे। इस मिश्रण को एक बार छान ले। इस मिश्रण में बना हुआ संतरे का थोड़ा सा जूस डाले और अच्छे से मिला दे। इतना करने के बाद एक बाउल में अलसी का पाउडर ले और उसमे बचा हुआ संतरे का जूस डालकर अच्छे से मिला दे। अब एक बाउल में दोनों मिश्रण को आपस में मिक्स कर दे। इस मिश्रण में बटर और चीनी डालकर मिक्स कर दे इस मिश्रण को कुछ देर के लिए रख दे ताकि वो फूल जाए। कुछ देर बाद माइक्रोवेव वाले बर्तन को ले और बटर लगाकर चिकना कर ले। इसमें बना हुआ मिश्रण डाले और माइक्रोवेव में 4-5 मिनट के लिए रख दे। कुछ देर बाद इसे बाहर निकाल ले और चाकू की मदद से बाहर निकाल ले कुछ ही देर में आपका लजीज एगलेस ऑरेंज केक बनकर तैयार है। इसमें आप ऊपर से ऑरेंज के टुकड़े लगाकर इसे सजा भी सकते है। इसे सभी को सर्वे करे।

फ्रूट एंड नट्स केक

सामग्री : 1/2 कप मैदा, 1/2 कप पाउडरचीनी, 1/2 कप मक्खन, 1/2 कप दूध, 1/2 कप काजू, 1/2 कप अखरोट, 1/2 कप किशमिश, 1/2 कप बादाम, 1/2 कप टूटी फ्रूटी, 1/2 कप कन्डेन्स्ड मिल्क, 1 टी स्पून बेकिंग सोडा, 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर

विधि : फ्रूट एंड नट्स केक बनाने के लिए सबसे पहले अखरोट, काजू, बादाम को अच्छे से साफ कर ले अब उनके छोटे छोटे टुकड़े कर ले। किशमिश को भी धोकर साफ कर ले। अब एक बर्तन में मैदा को ले और छलनी की मदद से छान ले। अब इसमें बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर सारे मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर ले। एक बाउल में पिघला हुआ मक्खन ले और उसमे चीनी पाउडर मिलाये। इसी मिश्रण में कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छे से मिक्स कर ले। सारे मिश्रण को मिलाकर फेट ले। कुछ देर इस मिश्रण को रख दे ताकि वो फूल जाए। ऐसा करने से केक अच्छा बनेगा। कुछ देर बाद इस मिश्रण में दूध डाले साथ ही मैदा वाला मिश्रण डाले और मिक्स करे। इसी मिश्रण में सारे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और टूटी फ्रूटी डालकर मिक्स कर ले। केक बनने का मिश्रण तैयार है। अब केक बनाने वाला बर्तन ले उसे मक्खन लगाकर चिकना कर ले उसमे केक वाला मिश्रण डाले और माइक्रोवेव में 4-5 मिनट के लिए रख दे। कुछ देर बाद केक को बाहर निकाले ठंडा होने पर बर्तन से बाहर निकाले आपका लजीज केक बनकर तैयार है इसे सभी को सर्वे करे।

 

वेतन में देरी और कारोबार में सुस्ती के कारण देश में बढ़ रहे लोन डिफॉल्टर

पेटीएम फंडेड फाइनेंस टेक फर्म क्रेडिटमेट ने यह सर्वे किया है
40 बैंकों के दो लाख से अधिक कर्जों का विश्लेषण हुआ
एक सर्वे के मुताबिक यदि व्यक्तिगत कर्जदार समय पर अपने लोन की किस्त नहीं चुका पा रहे हैं तो उसकी सबसे बड़ी वजह वेतन मिलने में होनी वाली देरी है। इसके अलावा कारोबार में संकट की वजह से भी वे लोन नहीं चुका पा रहे हैं। एक सर्वे में यह निष्कर्ष सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार 36 फीसदी लोग देर से वेतन मिलने के चलते बैंक का भुगतान समय पर नहीं कर सके। वहीं, 29 फीसदी मामले ऐसे हैं, जिनमें कारोबारी सुस्ती बैंक रिपेमेंट में देरी की वजह बनीं। यह सर्वेक्षण ऐसे समय आया है जबकि कुछ माह पहले जारी आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार देश में बेरोजगारी की दर चार दशक के उच्चस्तर पर पहुंच गयी है। कॉरपोरेट लोन की मांग कम होने की वजह से बैंक अपने बही खाते को आगे बढ़ाने के लिए काफी हद तक रिटेल लोन पर निर्भर हैं। पेटीएम फंडेड फाइनेंस टेक फर्म क्रेडिटमेट की रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा सुस्ती की वजह से देशभर में ऋण वसूली प्रभावित हो रही है। यह रिपोर्ट पिछले छह माह के दौरान 30 राज्यों में एनबीएफसी सहित 40 बैंकों के दो लाख से अधिक ऋणों के विश्लेषण पर आधारित है। लोन के भुगतान में देरी की सबसे प्रमुख वजह वेतन मिलने में होने वाली देरी को माना गया है।

82% कर्ज चूक के मामले पुरुषों से जुड़े हैं
सर्वे में एक रोचक तथ्य सामने आया है। महिलाओं की तुलना में लोन नहीं चुकाने के मामले पुरुषों के अधिक हैं। 82 प्रतिशत लोन चूक के मामले पुरुषों से जुड़े हैं। लोन भुगतान करने में तो महिलाएं आगे हैं साथ ही बकाए का भुगतान करने में भी महिलाएं आगे हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाएं 11 प्रतिशत अधिक तेजी से बकाया का भुगतान करती हैं। शहरों की बात की जाए तो मुंबई, अहमदाबाद और सूरत में लोन भुगतान की दर सबसे बेहतर है। इस मामले में दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे की स्थिति काफी खराब है। राज्यों में ऋण प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में ओड़िशा, छत्तीसगढ़, बिहार और गुजरात का प्रदर्शन सबसे अच्छा है। वहीं मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और तमिलनाडु का प्रदर्शन सबसे खराब है।

सर्दियों में जब गर्माहट चाहिए खास

सर्दियों में अपने लुक को स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखाना आसान नहीं होता। आप सर्दियों में अपने एक ही तरीके के पहनावे या विंटर फैशन से थक चुके हैं तो आपको कुछ नया करने की जरूरत है। स्वेटर पहनने के कुछ अलग तरीके आजमाएँ। ये स्टाइल आपको देगी एक अलग अन्दाज –
स्वेटर

सर्दियों में ऑफिस में क्या पहनें, अगर ये सोचकर परेशान हैं तो स्वेटर आपके लिए उपयुक्त विकल्प है। इसमें आपका लुक सोबर नजर आएगा। इसके साथ लेदर शूज या स्नीकर्स की पेयरिंग अच्छी लगती है। ज्यादा ठंड होने पर आप गले में मफलर डालकर भी अपने लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं।

हुडीज

ये विंटर वियर का एक ऐसा विकल्प हैजिसे कुर्ता-पजामा या जींस के साथ आसानी से पहनकर आप अपनी स्मार्टनेस बढ़ा सकते हैं। आप चाहें तो एक ब्लैक या मैरून कलर की हुडीज खरीद लें। इसे ऑफिस या पार्टी वियर के साथ कैरी करें।

लॉन्ग कोट

कूल, स्पेशल और डिफरेंट लुक को डिफाइन करने के लिए लॉन्ग कोट परफेक्ट है। अपने वॉर्डरोब में इसे शामिल कर आप यकीनन सबसे अलग नजर आ सकती हैं। इसके साथ चिनोज या स्ट्राइप्ड पेंट आपको यूनिक लुक देने में मदद करेंगे। साथ में सिंपल ऐसेसरीज से अपने लुक को बढ़ाएं।

जैकेट

ब्लू या ब्लैक लेदर जैकेट हर अवसर के लिए अनुकूल होगा। इसके साथ जींस या क्रॉप पैंट की टीमिंग भी अच्छी लगती है। स्मार्ट और एफर्टलेस विंटर लुक का ये पैटर्न कॉलेज गोइंग के बीच डिमांडिंग है। इसकी मोनोटोन स्टाइल आपको गॉर्जियस लुक देने में मदद करेगी। इसे हैट के साथ पहनना भी फैशन में इन है।

कार्डिगन

बटन डाउन कॉलर्ड या बिना कालर वाले कार्डिगन आप पर सूट करेंगे। आप प्लेन या प्रिंटेड शर्ट के साथ कार्डिगन पहन सकती हैं। इसके ग्रे या ब्लैक कलर हर अवसर के अनुकूल हैं जो आपको डिफरेंट लुक देने में पूरी तरह मदद करेंगे।