Saturday, June 27, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]
Home Blog Page 549

महाराष्ट्र पर्यटन निदेशालय़ ने मिलाया ताना जी : अनसंग हीरो से हाथ

कोलकाता : महाराष्ट्र पर्यटन निदेशालय़ ने ताना जी : अनसंग हीरो से हाथ मिलाया। ताना जी : अनसंग हीरो एक ऐतिहासिक फिल्म है जिसे ओम राउत ने निर्देशित किया है। अभिनेता अजय देवगन के बैनर एडीएफ तथा भूषण कुमार की टी सीरिज द्वारा निर्मित यह फिल्म गत 10 जनवरी को प्रदर्शित की गयी। राज्य में में वाणिज्यिक एवं प्रचारमूलक पर्यटन गतिविधियों के प्रसार के लिए महाराष्ट्र पर्यटन निदेशालय ने फिल्म से हाथ मिलाया। इस साझेदारी के तहत राज्य की अनदेखी खूबसूरती को सामने लाने तथा लोगों को आकर्षित करने के लिए काम किया जायेगा। इसके लिए एक टीवी विज्ञापन तैयार किया गया है। महाराष्ट्र सरकार के पयर्टन निदेशालय के निदेशक दिलीप गावडे ने कहा कि ऐतिहासिक इमारतों में इतिहास संरक्षित रहता है। महाराष्ट्र में सिंहगढ़, रायगढ़ जैसे कई किले हैं। इस विज्ञापन फिल्म के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा सकेगा और ताना जी : अनसंग हीरो फिल्म इसमें सहायक होगी।

आनन्द के लिए है विज्ञान, जुनून और सतत् प्रयास से ही मिलेगी सफलता : राज्यपाल

विज्ञान प्रदर्शनी में दिखा बच्चों और युवाओं के आविष्कारों का कमाल
कोलकाता : क्या आप ऐसे शौचालय की कल्पना कर सकते हैं जिसमें पानी खुद – ब -खुद आकर शौचालय साफ कर जाए या फिर ऐसा कूड़ेदान जो खुद ही खुल जाए और बंद हो जाए। क्या आपने बायो प्लास्टिक्स और प्लास्टिक्स से पेट्रोल बनने की कल्पना की है..अगर नहीं की तो पूर्वी भारत विज्ञान एवं अभियांत्रिकी प्रदर्शनी में आपको यह सब सच होता दिखेगा…कृषि से लेकर स्वास्थ्य और ट्रेन दुघर्टनाओं को रोकने की कोशिश और बच्चों को बचाने के लिए स्मार्ट रोबोट..ऐसे कई आविष्कारों को देखकर दांतों तले उंगली दबायी जा सकती है। हर साल की तरह बीआईटीएम में इस बार भी यह प्रदर्शनी आयोजित की गयी और यह 18 जनवरी तक चलेगी। विज्ञान और इंजीनियरिंग के नवीनतम आविष्कारों और युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने के उद्देश्य से हर साल विज्ञान एवं अभियांत्रिकी प्रदर्शनी आयोजित होती है। बीआईटीएम में हर साल आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी का 46वाँ साल है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने विज्ञान के क्षेत्र में भारत के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान आनन्द के लिए होता है। विद्यार्थी जुनून और सतत् प्रयास से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर निक लो भारत और ब्रिटेन की वैज्ञानिक साझेदारी की चर्चा की। नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम के निदेशक ए डी चौधरी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं। सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. ध्रुवज्य़ोति चट्टोपाध्याय ने सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रकृति को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक बताया और विद्याथिर्यों को सवाल पूछते रहने और जिज्ञासु बनने के लिए प्रेरित किया। बीआईटीएम के निदेशक वी. एस. रामचन्द्रन ने बताया कि प्रदर्शनी में इस बार 11 पूर्वी राज्यों के 153 शिक्षण संस्थानों के 387 विद्यार्थी और शिक्षक 160 मॉडल, परियोजनाओं के साथ भाग ले रहे हैं। विज्ञान प्रदर्शनी में असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय. त्रिपुरा, बिहार, ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के प्रतिभागी हैं। दूसरी तरफ अभियांत्रिकी मेले में 45 प्रतिभागियों ने 15 मॉडल व परियोजाएँ पेश कीं। नन्हें वैज्ञानिकों से मुलाकात करनी हो तो आप यहाँ कर सकते हैं।

एक सिरा तुम थामो

राजकिशोर

वीडियो साभार – हिन्दी ज्ञान

तिल सकरात

सुनीता सिंह

अम्मा ने जब सुबह जगाया

खीच रजाई मैंने मुँह छुपाया

क्यों अम्मा! क्या कुछ है खास

बिटिया, आज है तिल सकरात

मैं उठकर आँगन में आई

शीतलहर थी गहरी छायी

चमक रहा था हर इक कोना

दहक रहा जल भरा भगोना

ओह! कुछ भूला सा याद आया

कल अम्मा ने था दही जमाया

चिवड़ा भी तो था कुटवाया

नही चलेगा कोई बहाना

सुबह सुबह था आज नहाना

चिवड़ा दही गुड़ चावल दाल

सजा हुआ था दान का थाल

शीघ्र नहा चौके में आए

औ’ ईश्वर को शीश नवाए

दान पात्र को हाथ लगाया

फिर संक्रांति का भोजन पाया

दही चिवड़ा मिठाई तिल

सबने खाए थे हिलमिल

गूँज रहा था चौक चौपाल

हर हर गंगे सीता राम

साँझ को जब बाबा घर आए

भीष्म भगीरथ का किस्सा लाए

चले पुनः सूरज उत्तरायन

बना आज दिन ऐसे पावन

जाग उठा अम्मा का चौका

खिचड़ी में लगा घी का छौंका

जीवन के कण कण में आज

नाच रहा एक शुद्ध प्रकाश

आज है पावन तिल सकरात

मकर संक्रांति पर भरें स्वाद में मिठास

 तिल-गुड़ रोल 
सामग्री : 2 कप तिल, एक कप खोवा (मावा), एक कप गुड़, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, पाव कप सूखे मेवे।
विधि : सर्वप्रथम तिल को एक कड़ाही में डालकर सुनहरा होने तक सेंक कर बारीक पीस लें। खोवा भी भून लें, गुड़ की एक तार की चाशनी बनाएं। काजू, पिस्ता, बादाम आदि ड्रायफ्रूट्स बारीक काट लें। अब तिल, खोवा व इलायची पाउडर को गुड़ की चाशनी में मिला लें। तैयार मिश्रण को चिकनाई लगे छोटे-छोटे सांचों या थाली में डालकर कटे हुए ड्रायफ्रूट भर कर मोड़ते हुए रोल का आकार दें। ठंडे होने पर अपनी मनपसंद आकार में काट लें और तिल-गुड़ के इस पावन पर्व का आनंद उठाएं।
तिल चॉकलेट लड्डू 
सामग्री :  250 ग्राम भुने हुए तिल, 250 ग्राम खोवा (मावा), आधा कप चॉकलेट चिप्स,  250 ग्राम चीनी।
विधि : सबसे पहले भुने हुए तिलों को मिक्सी में हल्का-सा पीस लें। फिर चीनी में थोड़ा पानी डालकर गाढ़ी चाशनी बनाएं फिर कद्दूकस करके खोवा व पिसा हुआ तिल उसमें मिला दें। इस मिश्रण को ठंडा होने दें फिर इसे लड्डू का आकार देकर ऊपर से कुछ चिप्स चिपका कर सजाएं और पेश करें।

देश में पिछले 10 साल में माफ हुआ 4.7 लाख करोड़ रुपये का कृषि कर्ज

मुम्बई : पिछले एक दशक में विभिन्न राज्यों ने कुल 4.7 लाख करोड़ रुपये के कृषि ऋण माफ किये हैं। यह उद्योग जगत से संबंधित गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) का 82 प्रतिशत है। एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है।
एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, कृषि ऋण का एनपीए 2018-19 में बढ़कर 1.1 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह कुल 8.79 लाख करोड़ रुपये के एनपीए का 12.4 प्रतिशत है। वित्त वर्ष 2015-16 में कुल एनपीए 5.66 लाख करोड़ रुपये था और इसमें कृषि ऋण की हिस्सेदारी 8.6 प्रतिशत यानी 48,800 करोड़ रुपये थी।
रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘वित्त वर्ष 2018-19 में कुल एनपीए में कृषि क्षेत्र का हिस्सा महज 1.1 लाख करोड़ रुपये यानी 12.4 प्रतिशत का ही है, लेकिन यदि हम पिछले दशक में 3.14 लाख करोड़ रुपये के माफ किये गये कृषि ऋण को जोड़ें तो खजाने पर इनका बोझ 4.2 लाख करोड़ रुपये हो जाता है। यदि महाराष्ट्र में 45-51 हजार करोड़ रुपये की हालिया ऋण माफी को जोड़ दें तो यह और बढ़कर 4.7 लाख करोड़ रुपये हो जाता है, जो उद्योग जगत के एनपीए का 82 प्रतिशत है।’’
वित्त वर्ष 2014-15 के बाद 10 बड़े राज्यों ने 3,00,240 करोड़ रुपये के कृषि ऋण माफ किये हैं। यदि मनमोहन सिंह की सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2007-08 में की गयी ऋण माफी को जोड़ दें तो यह बढ़कर करीब चार लाख करोड़ रुपये हो जाता है। इसमें दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के कृषि ऋण 2017 के बाद माफ किये गये।
आंध्र प्रदेश ने 2014-15 में 24 हजार करोड़ रुपये के कृषि ऋण को माफ किया। इसी दौरान तेलंगाना ने भी 17 हजार करोड़ रुपये के कृषि ऋण माफ करने की घोषणा की। तमिलनाडु ने 2016-17 में 5,280 करोड़ रुपये के कर्ज माफ किये। वित्त वर्ष 2017-18 में महाराष्ट्र ने 34,020 करोड़ रुपये, उत्तर प्रदेश ने 36,360 करोड़ रुपये, पंजाब ने 10 हजार करोड़ रुपये, कर्नाटक ने 18 हजार करोड़ रुपये के कृषि ऋण माफ किये। कर्नाटक ने इसके बाद 2018-19 में 44 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी दी।
वित्त वर्ष 2018-19 में राजस्थान ने 18 हजार करोड़ रुपये, मध्य प्रदेश ने 36,500 करोड़ रुपये, छत्तीसगढ़ ने 6,100 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र ने 45-51 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी की।
हालांकि ये कर्जमाफियां धरातल के बजाय कागजों पर ही अधिक हुई हैं। इनमें से 60 प्रतिशत से अधिक कर्ज माफ नहीं किये जा सके हैं। सबसे खराब प्रदर्शन मध्य प्रदेश का रहा है। मध्य प्रदेश में महज 10 प्रतिशत कर्ज माफ किये गये हैं।

महिला टी20 विश्व कप के लिये बंगाल की ऋचा घोष भारतीय महिला टीम में नया चेहरा

मुम्बई : भारत ने 21 फरवरी से आस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप के लिये रविवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित की और हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम में बंगाल की बल्लेबाज ऋचा घोष एकमात्र नया चेहरा हैं। टीम में और किसी नये चेहरे को शामिल नहीं किया गया है। वहीं हरियाणा की 15 साल की छात्रा शेफाली वर्मा भी अपने पहले सत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ अच्छे प्रदर्शन के बाद पहली वैश्विक प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
रिचा को हाल ही में महिला चैलेंजर ट्राफी में उनके अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला, जिन्होंने 26 गेंद में चार चौके और एक छक्के से 36 रन बनाये थे। महिला चयन समिति की अध्यक्ष हेमलता काला ने कहा, ‘पिछले एक साल में हमने पांच से छह खिलाड़ियों को पदार्पण कराया है। इससे पहले एक ही टीम खेला करती थी लेकिन 2017 वनडे विश्व कप के बाद काफी नयी खिलाड़ी आयी हैं। हमें लगता है कि हमने पांच या छह नये खिलाड़ियों को तैयार किया है जो अब खेल रही हैं। ’उन्होंने कहा, ‘ऋचा घोष नयी खिलाड़ी हैं और यहां चयनकर्ताओं की भूमिका बढ़ जाती है। ’’

चयनकर्ताओं ने टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया में होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें नुजहत परवीन को 16 वें सदस्य के रूप में शामिल किया गया। यह टूर्नामेंट 31 जनवरी से शुरू हो रहा है जिसमें तीसरी टीम इंग्लैंड है। कप्तान हरमनप्रीत को लगता है कि बड़े टूर्नामेंट से पहले त्रिकोणीय श्रृंखला खेलना टीम के लिये फायदेमंद होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप से पहले, यह श्रृंखला हमारे लिये बड़ी होने वाली है और हम अपने सर्वश्रेष्ठ संयोजन को उतारना चाहेंगे और इससे नयी खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा। ’’ उन्होंने कहा कि कोच डब्ल्यू वी रमन की मौजूदगी से टीम को काफी मदद मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘वह काफी अनुभवी क्रिकेटर हैं और हमें कोचिंग दे रहे हैं। वह हमेशा हमारी मदद करते हैं कि दबाव भरे हालात में खुद को कैसे संयमित रखा जाये और एक दूसरे की सहायता कैसे की जाये। वह हमारे लिये बेहतरीन काम कर रहे हैं। उनके अनुभव से विश्व कप में मदद मिलेगी। ’’

विश्व टी 20 टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, रिचा घोष, तानिया भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर और अरूधंति रेड्डी।

त्रिकोणीय श्रृंखला (16 सदस्यीय) टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, रिचा घोष, तानिया भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, नुजहत परवीन।

वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ के लिये नामांकित हुईं रानी रामपाल

नयी दिल्ली : हॉकी की संचालन संस्था एफआईएच ने भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ के लिये नामांकित किया। ह़ॉकी इंडिया ने बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय महासंघों द्वारा इस पुरस्कार के लिये 25 खिलाड़ियों को नामांकित किया गया है और एफआईएच ने रानी के शानदार प्रदर्शन और उनकी अगुआई करने की काबिलियत को देखकर उनका नाम इस पुरस्कार के लिये शामिल किया।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, ‘‘हाकी इंडिया रानी के ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2019’ के लिये नामांकित किये जाने की खबर से बहुत खुश है। वह देश में कईयों के लिये प्रेरणास्रोत हैं। ’’
विजेता का फैसला ऑनलाइन वोटिंग में किया जायेगा जो 30 जनवरी को समाप्त होगी। रानी ने भारत के पहली बार लगातार ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई करने में काफी अहम भूमिका निभायी।

बुमराह को पॉली उमरीगर और दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड, पूनम यादव सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल क्रिकेटर

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बीसीसीआई ने पॉली उमरीगर पुरस्कार (बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2018-19) से सम्मानित किया। मुंबई में रविवार को आयोजित हुए वार्षिक पुरस्कार समारोह में उन्हें यह अवॉर्ड मिला। पूनम राउत को महिलाओं में बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2018-19) का पुरस्कार मिला। उन्हें हाल ही में अर्जुन अवॉर्ड भी मिला था।
पूर्व क्रिकेटर के. श्रीकांत और महिला क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। अंजुम 100 वनडे खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।
मंयक, शेफाली को बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू पुरस्कार मिला
बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू के लिए मयंक अग्रवाल और शेफाली वर्मा (महिलाओं में) को सम्मानित किया गया। मयंक ने इस साल 9 टेस्ट में तीन शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 872 रन बनाए थे। उनका औसत 67.07 रहा। वहीं, 15 साल की शेफाली ने 9 टी-20 में 222 रन बनाए।
बुमराह ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था
दुनिया के नंबर एक वनडे गेंदबाज बुमराह ने जनवरी 2018 में टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था। वे दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में एक पारी में पांच से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते एशियाई गेंदबाज हैं। उन्होंने टेस्ट में 62 और वनडे में 103 विकेट लिए।
पुजारा ने 8 टेस्ट में 677 रन बनाए
चेतेश्वर पुजारा को 2018-19 में टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने 8 टेस्ट में 52.07 की औसत से 677 रन बनाए थे।
इसके अलावा इन खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया
लाला अमरनाथ बेस्ट ऑल राउंडर अवॉर्ड (2018-19) : शिवम दुबे
साल की श्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर वर्ग) : दीप्ति शर्मा
घरेलू क्रिकेट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम : विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन

डिजिटल लॉकर में रखे डॉक्यूमेंट्स से भी करा सकेंगे केवाईसी

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने डिजिटल लॉकर प्लेटफॉर्म और डिजिटल दस्तावेजों को मान्यता दे दी है। अब आप अपने निजी दस्तावेज को ऑनलाइन रख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर केवाईसी के लिए भी इनका इस्तेमाल कर सकेंगे। केवाईसी पर आरबीआई के ताजा सर्कुलर में कहा गया है कि ग्राहक के डिजिलॉकर अकाउंट को प्राधिकारी द्वारा जारी किए गए ई-दस्तावेज अब केवाईसा के लिए मान्य होंगे।
डिजिटल लॉकर से जुड़ी खास बातें….
क्‍या है डिजिटल लॉकर?
डिजिटल लॉकर या डिजिलॉकर एक तरह का वर्चुअल लॉकर है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे जुलाई 2015 में लॉन्‍च किया था, हालांकि इससे जुड़े नियमों को 2017 में नोटिफिाई किया गया था। सरकार का दावा है कि एक बार लॉकर में अपने डॉक्‍यूमेंट अपलोड करने के बाद उन्‍हें फिजिकली रखने की जरूरत नहीं होती है।
कैसे काम करता है डिजिलॉकर
स्मार्टफोन के एप स्टोर से गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की डिजिलॉकर एप डॉउनलोड कर सकते हैं। इसे खोलेंगे तो स्क्रीन पर साइन इन तथा साइन अप के विकल्प दिखाई देंगे। अकाउंट बनाने के लिए साइन अप करना होगा। वैसे ही जैसे ई-मेल अकाउंट बनाते हैं।
यूजरनेम-पासवर्ड तय कर लेने के बाद आधार नंबर डालकर आगे बढ़ें। फिर वैरिफिकेशन के लिए ओटीपी डालकर आगे बढ़ें। आगे बढ़ते ही आपकी स्क्रीन पर आधार कार्ड, एलपीजी सब्सक्रिप्शन वाउचर जैसे सरकार द्वारा इश्यू किए गए दस्तावेजों की सूची होगी।
बैक करेंगे तो स्क्रीन पर फोल्डर होंगे। ऊपर अपलोड का साइन होगा, जिसकी मदद से आप स्मार्टफोन में फाइल या एप में सेव अपने डॉक्यूमेंट्स को इस पर अटैच कर सकते हैं। इन्हें डॉक्यूमेंट व माय सर्टिफिकेट या नए फोल्डर में मूव  किया जा सकता है।
जब आप मैन्यू के विकल्प पर जाते हैं तो आपको अपलोड डॉक्यूमेंट, इश्यूड डॉक्यूमेंट, प्रोफाइल और अबाउट अस के अलावा क्यूआर कोड स्कैनर का कोड भी दिखाई देगा। स्कैनर से आप डिजिलॉकर के जरिए उपलब्ध हो रहे दस्तावेजों की सत्यता जांच करते हैं।
ये हैं 5 फायदे
डिजिलॉकर पर दस्तावेज सुरक्षित करने का अर्थ यह भी है कि आपको भौतिक रूप से इन्हें साथ लाने-लेजाने की जरूरत नहीं है।
रेसीडेंड (हमारे) द्वारा यहां अपलोड दस्तावेजों की सत्यता संबंधित विभाग द्वारा प्रमाणित कर जी जाती है। इनकी प्रमाणिकता बढ़ाने के लिए हम इन पर ई-सिग्नेचर भी कर सकते हैं।
इन्हें जिस रिक्वेस्टर (संस्थान जहां दस्तावेज मांगे गए हैं) को पेश करना चाहते हैं, वह इन्हें ऑनलाइन हासिल कर सकता है।
आप किसी रजिस्टर्ड रिक्वेस्टर के साथ अपने ई-डॉक्यूमेंट की लिंक ई-मेल के जरिए शेयर भी कर सकते हैं।
रेसीडेंड द्वारा चाहा गया दस्तावेज इश्युअर (जारी करने वाला विभाग) सीधे उसके डिजिलॉकर में भेज सकता है।

(साभार – दैनिक भास्कर)