Saturday, June 20, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]
Home Blog Page 506

भगवान शिव की हैं 3 पुत्रियाँ

कम ही लोगों को ज्ञात होगा कि भगवान शिव की दरअसल 6 संतानें हैं। इनमें तीन पुत्र हैं और इन्‍हीं के साथ उनकी 3 पुत्र‍ियां भी हैं। इनका वर्णन शिव पुराण में मिलता है।
भगवान शिव के तीसरे पुत्र का नाम भगवान अयप्‍पा है और दक्ष‍िण भारत में इनको पूरी श्रद्धा के साथ पूजा जाता है। वहीं शिव की तीनों पुत्र‍ियों के नाम हैं – अशोक सुंदरी, ज्‍योति या मां ज्‍वालामुखी और देवी वासुकी या मनसा। हालांकि तीनों बहनें अपने भाइयों की तरह बहुत चर्चित नहीं हैं लेकिन देश के कई हिस्‍सों में इनकी पूजा की जाती है। इनमें से शिव जी की तीसरी पुत्री यानी वासुकी को देवी पार्वती की सौतेली बेटी माना जाता है। मान्‍यता है कि कार्तिकेय की तरह ही पार्वती ने वासुकी को जन्‍म नहीं दिया था।
 1. अशोक सुंदरी
शिव जी की बड़ी बेटी अशोक सुंदरी को देवी पार्वती ने अपना अकेलापन दूर करने के लिए जन्‍म दिया था। वह एक पुत्री का साथ चाहती थीं। देवी पार्वती के समान ही अशोक सुंदरी बेहद रूपवती थीं। इसलिए उनके नाम में सुंदरी आया। वहीं उनको अशोक नाम इसलिए दिया गया क्‍योंकि वह पार्वती के अकेलेपन का शोक दूर करने आई थीं। अशोक सुंदरी की पूजा खासतौर पर गुजरात में होती है। अशोक सुंदरी के लिए ये भी कहा जाता है कि जब भगवान शिव ने बालक गणेश का सिर काटा था तो वह डर कर नमक के बोरे में छिप गई थीं। इस वजह से उनको नमक के महत्‍व के साथ भी जोड़ा जाता है।
2. ज्‍योति
शिव जी की दूसरी पुत्री का नाम ज्‍योति है और उनके जन्‍म से जुड़ी दो कथाएं बताई जाती हैं। पहली के अनुसार, ज्‍योति का जन्‍म शिव जी के तेज से हुआ था और वह उनके प्रभामंडल का स्‍वरूप हैं। दूसरी मान्‍यता के अनुसार ज्‍योति का जन्‍म पार्वती के माथे से निकले तेज से हुआ था। देवी ज्‍योति का दूसरा नाम ज्‍वालामुखी भी है और तमिलनाडु कई मंदिरों में उनकी पूजा होती है।
 3.मनसा
बंगाल की लोककथाओं के अनुसार, सर्पदंश का इलाज मनसा देवी के पास होता है। उनका जन्‍म तब हुआ था, जब शिव जी का वीर्य कद्रु, जिन्हें सांपों की मां कहा जाता है, की प्रतिमा को छू गया था। इसलिए उनको शिव की पुत्री कहा जाता है लेकिन पार्वती की नहीं। यानी मनसा का जन्‍म भी कार्तिकेय की तरह पार्वती के गर्भ से नहीं हुआ था।
 बताया जाता है मनसा का एक नाम वासुकी भी है और पिता, सौतेली मां और पति द्वारा उपेक्ष‍ित होने की वजह से उनका स्‍वभाव काफी गुस्‍से वाला माना जाता है। आमतौर पर उनकी पूजा बिना किसी प्रतिमा या तस्‍वीर के होती है। इसकी जगह पर पेड़ की कोई डाल, मिट्टी का घड़ा या फिर मिट्टी का सांप बनाकर पूजा जाता है। चिकन पॉक्‍स या सांप काटने से बचाने के लिए उनकी पूजा होती है। बंगाल के कई मंदिरों में उनका विधिवत पूजन किया जाता है। हालांकि शिव जी की पुत्र‍ियों के बारे में ज्‍यादा लोग नहीं जानते हैं लेकिन पुराणों में कई जगह उनका उल्‍लेख होता है।
(साभार – वेबदुनिया)

यात्रियों के लिए अनिवार्य हुआ आरोग्य सेतु एप

नयी दिल्ली :  12 मई से देश के कुछ इलाकों के लिए 15 ट्रेन चालू की गई हैं जिनमें ऑनलाइन कंफर्म टिकट पर ही यात्रा की जा सकती है। इन ट्रेनों के लिए बुकिंग 11 मई को हुई थी, वहीं आज यानी 12 मई को रेलवे ने कहा है कि ट्रेन में सफर करने वाले सभी यात्रियों के लिए आरोग्य सेतु एप अनिवार्य है।
रेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। रेल मंत्रालय की ओर से यह ट्वीट रात को 12.24 बजे किया गया है। गैजेट 360 की रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि जिनके फोन में आरोग्य सेतु एप नहीं होगा, उन्हें स्टेशन पर ही एप को डाउनलोड करना होगा और उसके बाद ही ट्रेन में चढ़ने दिया जाएगा।
फिलहाल 15 ट्रेनें नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बंगलूरू, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी तक चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों में केवल एसी कोच होंगे और इसका किराया राजधानी ट्रेनों के समान होगा। इसके अलावा यदि आप इन ट्रेनों में टिकट लेते हैं और कैंसिल कराते हैं तो 50 फीसदी कैंसिलेशन शुल्क कट जाएगा।
बता दें कि आरोग्य सेतु एप की प्राइवेसी को लेकर बवाल हो रहा है। इस परर सरकार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आरोग्य सेतु एप, अब तक का सबसे सुरक्षित एप है। इसके साथ डाटा प्राइवेसी और डाटा चोरी का कोई खतरा नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद एम्पावर्ड ग्रुप-9 के चेयरमैन अजय साहनी ने कहा कि आरोग्य सेतु एप से निजता को कोई खतरा नहीं है।
उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु एप के डाटा का दुरुपयोग नहीं होगा। साहनी के मुताबिक सिर्फ कोरोना पॉजिटिव यूजर्स का ही डाटा सर्वर पर जाता है और उसे भी मरीज के ठीक होने के 60 दिन बाद डिलीट कर दिया जाता है। फिलहाल यह एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर मौजूद है। यह 11 भाषाओं (10 भारतीय भाषाएं और अंग्रेजी) में उपलब्ध है।
अजय साहनी ने बताया कि आरोग्य सेतु एप के यूजर्स की संख्या 9.8 करोड़ हो गई है लेकिन सिर्फ 13 हजार लोगों का ही डाटा सर्वर पर है। बता दें कि नीति आयोग के सीईओ की अध्यक्षता में एम्पावर्ड ग्रुप-9 का गठन किया गया है। यह ग्रुप कोरोना से लड़ने में सरकार की मदद कर रहा है।  उन्होंने यह भी कहा कि आरोग्य सेतु एप को 12 मई से जियो फोन के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

युवा सृजन – चित्रांकन

पलक सिंह, वाराणसी

निखिता पांडेय

प्रीति साव

 

माँ

-विजया सिंह

माँ और मेरा पुराना आपसी गुपचुप साझा है
ऐसे ही नही होतीं बेटियाँ माँ का खुला अनझिप आकाश
किनारे और बांध तोड़ती नदियाँ
अपार कष्टों के बाद भी हरियाती पृथ्वी
माँ के दुलार में आकंठ डूबी मैं बनी रही हमेशा गैर मामूली
तुमने बताया, दुनिया बेहद छोटी है तुम्हारी साड़ी में करीने से खुसी आलपिन की तरह
जो निर्मम नुकीली तो है लेकिन जिसे मुश्किल नही होता कभी भी साध लेना
इसीलिए हम साथ-साथ चले थे दुनिया साधने वह भी पापा के जाने के बाद
पापा के जाने के रूखे खुरदुरे दुःख को भी साधा हमने साथ-साथ, तुमने फिर कहा कि
कई बार न जाना आसान होता है और न भूल जाने को साध लेना
और न जाने कैसे सध जाती हैं चीजें जैसे सध जाता है जीवन और संतप्त मन
यही तो है वास्तविक ठेठ कला हम औरतों की
ये पहली बार था कि नून-रोटी के ककहरे को मैंने सीखा तुम्हारे साथ
सच कहूं तो
अच्छा नहीं लगा था, अब क्या होगा से लेकर,
रोजी-रोटी-अपना घर- पी एच डी जैसी उलझनों में रपटना
इस रपटन में भी तुम थी संग साथ
बनती गयी मेरी सबसे प्रिय सखी
बढ़ता रहा हमारा बहनापा
जानती हो माँ मैंने हमेशा माना है कि हम संग-संग ग्यारह नहीं कुल जमा एक सौ एक हैं
सशक्त और बेहतरीन
हमारा होना गलबहियाँ डाले धरती और आकाश को मिलाते सुदूर क्षितिज का होना है
तुम्हारे साथ असंभव की कगार पर खड़ा डगमगाता वह सबकुछ संभव है
संभव है अपनी बतकहियों से भर देना समूचा आकाश
संभव हैं वह वाचाल हँसी जो लगती हो कइयों को
ख़ासी नामुमकिन
संभव है स्थान और काल की परिधि का सिकुड़ जाना
संभव है अहर्निश दूरी के बावजूद पक्की करीबियत
माँ
तुम मेरा पहला और शायद अंतिम आश्चर्य हो
जिसे जब भी देखा तो लगा कि
तुम्हारे व्यक्तित्व की गली बड़ी सहज सपाट
चलती हुई आगे बायीं ओर बिल्कुल घूम गयी है
और बस थोड़ा आगे बढ़ते ही
पूरी एक दुनिया है तुम्हारे व्यक्तित्व की
ऐसा मैंने बार बार देखा है पाया है
इतनी बार बाएं और दाएं के चक्करों में घूमफिर कर भी
रह गयी हो तुम अजब अनोखी
अब भी रह गया है बाकी तुम्हारे सुभाव का तिलस्म
मेरा इस तिलस्म में लौटना
माँ
बार बार तुममें लौटना है।

 

शुभजिता युवा सृजन चुनौती – संस्कृत

संस्कृत और भारतीयता को प्रोत्साहित करना हमारे लक्ष्यों में शामिल है। इसी कड़ी में शुभजिता युवा सृजन के तहत यह चुनौती लायी है
संस्कृत से कोई भी श्लोक, स्तुति, मंत्र, लीजिये और इसे नृत्य और संगीत से सजाइए। अवधि अधिकतम 5 मिनट। शुभजिता, शुभ सृजन नेटवर्क या shubhjita.com को फेसबुक पर टैग करिये या फिर विज़िटर पोस्ट करिये। आपकी प्रस्तुति अच्छी लगी तो यह शुभजिता की वेबसाइट और यू ट्यूब चैनल पर जाएगी
इस चुनौती को आप भी आगे ले जा सकते हैं। हमारे साथ अपने दोस्तों को टैग करिये और सन्देश कॉपी पेस्ट कीजिये। अवधि अधिकतम 5 मिनट।

ऋगवेद में सीता स्तुति

ऋग्वेदः सूक्तं ४.५७

← सूक्तं ४.५६ ऋग्वेदः – मण्डल ४
सूक्तं ४.५७
वामदेवो गौतमः सूक्तं ४.५८ →
दे. १-३ क्षेत्रपतिः, ४ शुनः, ५, ८ शुनासीरौ, ६-७ सीता। अनुष्टुप्, ५ पुर उष्णिक्, २,३,८ त्रिष्टुप्

क्षेत्रस्य पतिना वयं हितेनेव जयामसि ।
गामश्वं पोषयित्न्वा स नो मृळातीदृशे ॥१॥
क्षेत्रस्य पते मधुमन्तमूर्मिं धेनुरिव पयो अस्मासु धुक्ष्व ।
मधुश्चुतं घृतमिव सुपूतमृतस्य नः पतयो मृळयन्तु ॥२॥
मधुमतीरोषधीर्द्याव आपो मधुमन्नो भवत्वन्तरिक्षम् ।
क्षेत्रस्य पतिर्मधुमान्नो अस्त्वरिष्यन्तो अन्वेनं चरेम ॥३॥
शुनं वाहाः शुनं नरः शुनं कृषतु लाङ्गलम् ।
शुनं वरत्रा बध्यन्तां शुनमष्ट्रामुदिङ्गय ॥४॥
शुनासीराविमां वाचं जुषेथां यद्दिवि चक्रथुः पयः ।
तेनेमामुप सिञ्चतम् ॥५॥
अर्वाची सुभगे भव सीते वन्दामहे त्वा ।
यथा नः सुभगाससि यथा नः सुफलाससि ॥६॥
इन्द्रः सीतां नि गृह्णातु तां पूषानु यच्छतु ।
सा नः पयस्वती दुहामुत्तरामुत्तरां समाम् ॥७॥
शुनं नः फाला वि कृषन्तु भूमिं शुनं कीनाशा अभि यन्तु वाहैः ।
शुनं पर्जन्यो मधुना पयोभिः शुनासीरा शुनमस्मासु धत्तम् ॥८॥

साभार विकीसोर्स

कामधेनु पेंट्स ने की जम्मू में जरूरतमंद परिवारों की मदद

कोलकाता : पेंट निर्माता कम्पनी कामधेनु पेंट्स लॉकडाउन के दौर में जरूरतमंदों की सहायता के लिए योगदान दे रही है। जम्मू में कम्पनी ने 100 स्थानीय परिवारों को सहायता प्रदान करते हुए जरूरी सामान मुहैया करवाये हैं। यह सामान पूर्व स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत, उद्यमी तृप्ता देवी, भाजपा मण्डल प्रधान सुरेश खजूरिया और जिलाध्यक्ष जम्मू जम्मू रूलर आर एस चिव की उपस्थिति में प्रदान किया गया। कामधेनु परिवार का प्रतिनिधित्व जम्मू एवं कश्मीर के ब्रांच हेड सुभाष नन्दा, एएसएम अनुराग कपूर व विक्रय टीम ने किया। कामधेनु लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल ने बताया कि कम्पनी के साथ जुड़े रंग करने वाले श्रमिकों की मदद कोविड -19 के दौर में की जा रही है। 5000 रंग मजदूरों तथा जम्मू में 5000 स्थानीय परिवारों की मदद की गयी है।

इन कारणों से ब्रांडिंग का एक अभिन्न अंग है रंग  

सन्ध्या सुतौदिया

रास्ते आसान हो जाते हैं. जब कोई राह बताने वाला हो…और यह तभी होगा जब कोई ऐसा मंच अथवा माध्यम हो…जब परामर्श सही जगह पर और सही समय पर पहुँचे। शुभजिता का प्रयास हमेशा से ही ऐसी सकारात्मकता को आगे ले जाना रहा है तो हम कर रहे हैं एक नये स्तम्भ की शुरुआत विशेषज्ञ परामर्श..। इसके तहत अलग – अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों के परामर्श आपके लिए लाने का प्रयास रहेगा। शुभ सृजन सम्पर्क में पंजीकरण करवाने वाले विशेषज्ञों को आप तक पहुँचाया जायेगा और हमारा प्रयास इससे भी आगे होगा।  व्यवसाय के प्रसार के लिए एक ठोस रणनीति जरूरी है औऱ जरूरी है सही तरीके से उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से व्यवसाय का प्रचार। यह हर तरीके के पेशेवर क्षेत्र में कारगर है, किसी भी स्टार्टअप, व्यवसाय या संस्थान के सिए जरूरी है। तुरिया कम्युनिकेशन एलएलपी की सह संस्थापक, संध्या सुतोदिया  बता रही हैं ऐसे ही अवसर के बारे  में।अगर आपके पास कोई प्रश्न हों, अपने प्रश्न आप हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी भेज सकते हैं या शुभजिता को टैग करके अपनी बात कह सकते हैं –

” आपकी राशि क्या है?”- गुजराती उपन्यास पर आधारित 2009 में प्रियंका चोपड़ा द्वारा अभिनीत फिल्म ” किमबॉल रैवेनसवुड” से यह दर्शाया गया है की किस तरह लोगों के जीवन में रंग महत्वपूर्ण है और कैसे लोग अवचेतन रूप से कुछ रंगों की ओर आकर्षित है। आई आई एम में हुए एक खोज के दौरान यह भी पता चला है कि कोई भी निश्चित वस्तु कंपनी एक निश्चित रंग का ही उपयोग करती है। पर क्या किसी भी कंपनी की ब्रांडिंग के लिए रंग कोई भूमिका निभाती है?

लाल, नीला या हरा- आपको जो भी रंग पसंद हो, वह रंग आपके व्यक्तित्व के बारे में बताता है। उसी तरह आप एक कंपनी के बारे में; उसके द्वारा उपयोग किए जाने वाले रंगों से पता कर सकते हैं। रंगो की ब्रांडिंग में एक महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि इसका बहुत अधिक प्रभाव लक्ष्य दर्शक की मनोदशा पर पड़ता है। इसका पहला प्रभाव या एक क्षणिक आखरी प्रभाव रंगों के मेल के वजह से पड़ती है जो भावनाएं और अनुभव दर्शाती है। यही रहस्य है कंपनी की एक अच्छी पहचान बनाने के पीछे।

* रंगो का मनोविज्ञान: ‘रंग मनोविज्ञान’ मनोविज्ञान की एक ऐसी शाखा है जो रंगो और उनके मानव स्वभाव पर पड़ने वाले प्रभावों को संभालती है। एक खोज के अनुसार, 90% से भी अधिक ग्राहक केवल रंग के आधार पर सामग्री चुनते हैं। इसलिए यह तो निसंदेह कहा जा सकता है कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक बुद्धिमान रंग पात्र का होना आवश्यक है जो आपकी कंपनी को सफलता दिलाएगी।

विभिन्न रंगों के विभिन्न अर्थ है इसलिए सही रंग योजना चुनने से आपकी कंपनी बन भी सकती है और बिगड़ भी। किसी भी कंपनी की सामग्री का अनुपालन करते हुए ही कंपनी के लोगों का रंग चुनें क्योंकि इसका सीधा प्रभाव लक्षित दर्शकों पर पड़ता है।

* अपने ब्रांड के रंग को चुनने से पहले इन कारणों का ध्यान रखें:-

1. उपयुक्तता:- रंग योजना चुनने से पहले यह ध्यान रखना आवश्यक है कि आपका व्यापार किस चीज का है और लक्षित मार्केट में भेजा जाने वाला संदेश क्या है लक्षित संदेश उचित रंग से मिलना चाहिए।

2. लक्षित मार्केट:- यह भी जानना आवश्यक है कि ब्रांड अपनी सामग्री और सेवाएं किस लक्षित मार्केट को दे रही है। योजना से लक्षित ग्राहक प्रोत्साहित होना चाहिए।

3. स्थिरता:- ब्रांड की रंग योजना की स्थिरता से लक्षित मार्केट में ब्रांड को मजबूती मिलती है। इससे ब्रांड को अलग पहचान और बढ़ोतरी मिलती है जिससे इंडस्ट्री की प्रतियोगिता में वह अलग नजर आ सकेंगे। और तो और स्थिरता से ग्राहकों का विश्वास और सूपरिचय मिलता है।

4. समय कारण:- कंपनी की शुरुआत साल के किस समय हुई थी; इसका भी ध्यान रखना आवश्यक है।

* रंगो का विश्वव्यापी अर्थ:-
जितने रंग है उनके पीछे उतने ही अर्थ है; जिससे एक भावना उत्पन्न होती है और वह रंग और अधिक महत्वपूर्ण बन जाते हैं। ज्यादातर रंगों के विश्वव्यापी अर्थ है और यह उन रंगों के सारांश:-
# नीला:- नीले रंग को सकारात्मक रंग माना जाता है। यह विश्वास, सुरक्षा और जिम्मेदारी का आह्वान करता है और रचनात्मकता और शांति से जुड़ा हुआ है।

# लाल:- लाल रंग को बहुत ही ताकतवर माना जाता है क्योंकि यह बहुत शक्तिशाली, आक्रमक और उत्तेजक है। इस रंग का इस्तेमाल ब्रांड में जोश और शक्ति के उपयोग के लिए किया जाता है।

# हरा:- यह रंग स्वास्थ्य और प्रकृति का प्रतीक है और ब्रांड का एक शांतिदायक रूप दर्शाता है।

# पीला:- यह रंग अपने गूंज और आशावादी को दर्शाता है और यह रंग हमें प्रेरित करती है और मनोहर भी लगती है। इसलिए कीमत पर जी ज्यादातर समय इस रंग में देखी जाती है, जिससे ग्राहक इससे आकर्षित होते हैं।

# बैंगनी:- बैंगनी रंग मिलावट, उदासी, विशिष्टता और शाही/ राजशी दर्शाता है; जो महंगे जेवर बेचने वाली कंपनियों के लिए बेहतरीन हैं ।

# नारंगी:- यह रंग बच्चों की ब्रांडिंग के लिए प्रभावी है क्योंकि यह रंग प्रसन्नता, मित्रवत और मस्ती के लिए है|

# भूरा:- भूरा रंग साधारणता और स्थिरता को प्रकाश में लाता है और बहुत ही नम्र नजर आता है।

# काला:- यह रंग एक दर्जे तक मिलावट और विशिष्टता है और इसलिए यह गंभीर अभियानों के लिए सही है।

* अंतिम पंक्ति:-
रंग तो हर जगह है और मार्केटिंग के लिए आवश्यक है और अगर ध्यान ना दिया जाए तो गलत संकेत भी दे सकता है। हमारी मेहनती ब्रांडिंग दल तुरिया कम्युनिकेशन एलएलपी में आपकी ब्रांड के लिए सही रंग चुन ने में सहायता करेगी और अन्य ब्रांडिंग समस्या का समाधान करेगी।अपनी ब्रांडिंग आवश्यकताओं के लिए आज ही हमसे संपर्क करें

लेखिका तुरिया कम्युनिकेशन एलएलपी की सह संस्थापक हैं

सम्पर्क-  फोन: +91 89815-92855 /  9748964480

ई मेल : sandhya@ turiyacommunications.com [email protected]

शिक्षण संस्थानों में इस बार मनायी गयी वर्चुअल रवीन्द्र जयन्ती

चित्र – निखिता पांडेय

कोलकाता :  भवानीपुर एडूकेशन सोसायटी कॉलेज में पचिशै बैशाख के दिन रबींद्रनाथ की जयंती मनायी गयी। अपने अपने घर की चहारदीवारी के भीतर रहते हुए शिक्षकगणों और विद्यार्थियों ने महाकवि रवीन्द्र को गीत संगीत और नृत्य के साथ साथ उनके दर्शन, विचार और चिंतन,आलेख आदि विभिन्न साहित्यिक विधाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कॉलेज की टीआईसी डॉ सुचंद्रा चक्रवर्ती ने अपने उद्घाटन वक्तव्य में कहा कि आज कोरोना महामारी की भयावह स्थिति ने लॉक डाउन में घर में रहने को मजबूर कर दिया है। सभी लोगों के जीवन में अचानक से स्थिरता और गतिविधियां ठप हो गई हैं । रवींद्र जयंती मना कर हम अपने विद्यार्थियों को रूटीन में लाने का प्रयास कर रहे हैं भले ही हम जानते हैं कि यह आभासी दुनिया है। शोर से दूर निस्तब्ध और भय से भरे इस वातावरण को थोड़ा हल्का करने का प्रयास किया है।

कॉलेज के अंग्रेज़ी, आर्ट्स, बी.कॉम, कम्प्यूटर साइंस, जर्नलिज्म और मॉस कम्युनिकेशंस, इतिहास विभाग और विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया।इस अवसर पर शिक्षकों ने अपने घर की छत पर प्रकृति के बीच या घर की चहारदीवारी में रहकर अपने सीमित साधनों द्वारा कविगुरु को प्रणामांजलि अर्पित की। कॉलेज के के क्रिसेंडो ग्रुप की ओर से अंजलि ने ‘माझे माझे तब देखा पाई चिरदिन केनो पाई ना’ गीत की प्रस्तुति दी। बहुभाषी भावों के द्वारा इस कार्यक्रम में रवीन्द्र नाथ के दर्शन विचार, चिंतन आदि पर गूगल मीट में सामूहिक रूप से एक समय में बहुत से विद्यार्थियों और शिक्षकों के भाग लिया। दो विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुति दी ।डॉ सुचंद्रा चक्रवर्ती ने अपनी कविता बच्चों को समर्पित करते हुए’समय हारा ‘कविता की अंग्रेजी और बांग्ला दोनों भाषाओं में आवृत्ति की। प्रो तथागत, प्रो गार्गी, प्रो शाश्वती,संजीव हालदार, प्रो देवाशीष,, प्रो राना आदि अनेक फैकल्टी ने अपने भावों को व्यक्त किया। इस अवसर पर कॉलेज के वीडियो बनाए गए। https://youtu.be /2 07jbUf400, https://youtu.be /gRaPgeCa8 पर देखें जा सकते हैं। रवींद्र नाथ टैगोर ने प्रकृति के साथ रहकर दो हजार से भी ज्यादा गीतों की रचना की और शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों का विकास किया। हृदय के भावों और  विज्ञान की तकनीक से युक्त यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए घर में रहते हुए एक विशेष संदेश देने वाला है।भवानीपुर कॉलेज की कक्षाएं भी नियमित रूप से गूगल मीट द्वारा ली जा रही हैं। इस कार्यक्रम की जानकारी दी डॉ वसुंधरा मिश्र ने।

जोगेश चन्द्र चौधरी कॉलेज में याद किये गये कवि गुरु

एडुब्रिस्क की वर्चुअल कक्षाओं को 24 घंटे में सक्रिय कर सकेंगे स्कूल

शैक्षणिक सॉल्यूशन्स प्लेटफॉर्म एडुब्रिस्क ने स्कूलों और विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम क्लासरूम टू वर्चुअल क्लासरूम विदिन 24 ऑवर्स प्रस्तुत किया है। यह स्कूलों और फ्री लॉन्स शिक्षकों को 24 घंटे के भीतर लाइव होने की सुविधा देता है। लॉकडाउन के दौर में स्कूल वर्चुअल कक्षाओं पर जोर भी दे रहे हैं। एडुब्रिस्क के इस प्लेटफॉर्म से अब तक 30 स्कूल जुड़ चुके हैं। इन स्कूलों में जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल (सिलिगुड़ी), क्यूएमएस स्कूल( कोलकाता) समेत देश भर के कई प्रख्यात स्कूल शामिल हैं। 2 माह के भीतर 150 और स्कूलों को जोड़ने की भी योजना है। कम्पनी ने इसके लिए कई अन्य थर्ड पार्टी वीडियो कॉन्फ्रेंस टूल से समझौता किया है। इसके लिए स्कूल को एडुब्रिस्क पर अपना डेटा उपलब्ध करवाना होगा। डेटा अपलोड करने के बाद स्कूल एडु ब्रिस्क द्वारा संचालित टीचर इम्पावरमेंट प्रोग्राम की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसे लेकर एडुब्रिस्क नॉलेज सॉल्यूशन्स के संस्थापक सईजू अरविन्द ने खुशी जाहिर की। अधिक जानकारी एडु ब्रिस्क की वेबसाइट पर मिल सकती है।