Sunday, March 22, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]
Home Blog Page 96

महाशिवरात्रि पर विशेष : नंदी कैसे बने शिव जी का वाहन

नंदी को शिव जी का सबसे प्रिय गण माना जाता है । हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं के वाहन हैं, नंदी को भोलेनाथ का वाहन माना जाता है। शिवालय में भोलेनाथ की मूर्ति के सामने बैल रूपी नंदी जरुर विराजित होते हैं, 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि का पर्व है, चारों ओर शिवमय का वातावरण है ।ऐसे में आइए जानते हैं आखिर नंदी कैसे बने शिव के प्रिय वाहन –
कौन हैं नंदी – संस्कृत में ‘नन्दि’ का अर्थ प्रसन्नता या आनंद है। नंदी को शक्ति-संपन्नता और कर्मठता का प्रतीक माना जाता है। नंदी शिव जी के निवास स्थान कैलाश के द्वारपाल भी माने जाते हैं, और भोलेनाथ के वाहन भी. जिन्हें प्रतीकात्मक रूप से बैल के रूप में शिव मंदिर में प्रतिष्ठित किया जाता है । शैव पंरपरा में नंदी को नंदीनाथ संप्रदाय का मुख्य गुरु माना जाता है। प्राचीन काल में चार वेदों के साथ चार अन्य शास्त्र भी लिखे गए थे – धर्मशास्त्र, अर्थशास्त्र, कामशास्त्र और मोक्षशास्त्र. इसमें से कामशास्त्र के रचनाकार नंदी माने जाते हैं ।
नंदी कैसे बने शिव की सवारी – प्राचीन काल में ऋषि शिलाद ने शिव की कठोर तपस्या कर नंदी को पुत्र रूप में पाया था। शिलाद ऋषि ने नंदी को वेद-पुराण सभी का ज्ञान दिया। एक दिन शिलाद ऋषि के आश्रम में दो संत पधारे। नंदी ने पिता के कहने पर उनकी खूब सेवा की। जब वे ऋषिगण जाने लगे तो उन्होंने शिलाद ऋषि को तो लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया, लेकिन नंदी के लिए एक शब्द भी नहीं बोला।


ऋषि शिलाद ने सन्यासियों से इसका कारण पूछा, तो उन्होंने बताया कि नंदी अल्पायु है। बेटे के लिए ऐसी बातें सुनकर पिता ऋषि शिलाद चिंतित हो गए। तब नंदी ने उन्हें समझाते हुए कहा कि पिताजी आपने मुझे शिव जी की कृपा से पाया है, तो वो ही मेरी रक्षा करेंगे। इसके बाद नंदी ने शंकर जी के निमित्त कठोर तप किया, नंदी की तपस्या से प्रसन्न हुए और उन्हें अपना वाहन बना लिया।
नंदी के कानों में क्यों कहते हैं कामना – धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव अक्सर तपस्या में लीन रहते हैं। ऐसे में नंदी भक्तों की मनोकामनाएं सुनते हैं और शिव जी तपस्या पूरी होने पर भक्तों की मनोकामनाएं उन्हें बताते हैं।
शिव के प्रति नंदी का असीम प्रेम – पौरणिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान जो समुद्र से वस्तुएं निकलीं उसे लेकर देवता और असुरों में लड़ाई होने लगी। ऐसे में शिव जी ने समुद्र मंथन के दौरान निकले हलाहल विष को पीकर संसार की रक्षा की थी। इस दौरान विष की कुछ बूंदे जमीन पर गिर गई थीं जिसे नंदी ने अपनी पी लिया। नंदी का ये प्रेम और लगाव देख शिव जी ने नंदी को सबसे बड़े भक्त की उपाधि दी, साथ ही ये भी कहा कि लोग शिव जी की पूजा के साथ उनकी भी अराधना करेंगे ।

फ्रिज में ऐसे रखें सब्जियां, कई दिनों तक नहीं होंगी खराब

रोज रोज सब्जी मंडी जाकर सब्जी लाने का समय किसी के पास नहीं होता । ऐसे में बहुत से लोग हफ्ते भर की सब्जियां एक साथ ही लें आते हैं. अब सवाल ये उठता है कि इन सब्जियों को लंबे समय तक ताजा कैसे रखा जाए?

खरीदते वक्त सब्जी की ताजगी कैसे पहचानें? – सबसे खास बात ये है कि सब्जी ताजी हो।  ताजी सब्जी की पहचान करने के लिए ये तरीके सही हो सकते हैं। सब्जी का रंग चमकीला यानी हरा-भरा होना चाहिए। सब्जी में कोई भी भाग सड़ा न हो या बदबू नहीं होनी चाहिए। सब्जी की पत्तियां या और किसी भागों में कोई भी कीड़े या बीमारियां नहीं होनी चाहिए। सब्जी का औसतन आकार एक समान होना चाहिए। अपने आकार से छोटे-बड़े सब्जी खाने में बेहतर स्वाद नहीं मिल सकता है। सब्जी मजबूत होनी चाहिए, ज्यादा गली सब्जी भी नुकसानदायक हो सकता है। सब्जी की त्वचा चिकनी और मुलायम होनी चाहिए।

वैसे तो सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन कई बार फ्रिज में सब्जियां रखने के बावजूद भी कुछ सब्जियां खराब हो जाती हैं। इसका कारण सही से सब्जियों को स्टोर न करना होता है। सब्जियों को अलग अलग तरह से स्टोर करने की जरूरत पड़ती है। कुछ सब्जियां रूम टेंपरेचर में ही फ्रेश रखी जा सकती हैं तो कुछ फ्रिज में रखने से फ्रेश रहती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं किस सब्जी को किस तरह स्टोर करके लंबे समय तक फ्रेश रखा जा सकता है.
पत्तेदार सब्जियों को ऐसे करें स्टोर – पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, धनिया को स्टोर करने के लिए इन सब्जियों को सीधा फ्रिज में न रखें। फ्रिज में इन सब्जियों को रखने से पहले इन्हें अच्छी तरह से धो लें और सुखा लें। इसके बाद इन सब्जियों को पेपर टॉवल में लपेटकर सील्ड पैक में रखें। इस तरह पैक करने के बाद सब्जियों को आप फ्रिज में रख सकते हैं ।
आलू, प्याज और बाकी सब्जियों को इस तरह करें स्टोर – आलू और प्याज जैसी सब्जियों को 1 से 2 हफ्ते तक बड़ी ही आसानी से स्टोर किया जा सकता है। आलू और प्याज को फ्रिज में स्टोर न करें. इन्हें थोड़ी ठंडी और डार्क जगह पर रखें । वहीं खीरे और टमाटर को पानी में डालकर फ्रिज में स्टोर करेंय़ इस तरह से स्टोर करने पर ये सब्जियां लंबे समय तक फ्रेश रहेगी। गाजर को धोकर और अच्छी तरह से सुखाकर ही फ्रिज में स्टोर करें ।

सब्जी का दाम आपके बजट के हिसाब से कैसे होने चाहिए?

सब्जी का मूल्य भी उचित होना चाहिए। ज्यादातर सब्जियों की कीमत बाजार में एक समान होती है, लेकिन कुछ सब्जियों की कीमत मौसम के आधार पर बदल भी सकती है।

खरीदी जा रही सब्जियों की मात्रा भी आपकी जरूरत के मुताबिक होनी चाहिए। ज्यादा सब्जियां खरीदने से वे खराब होने का खतरा बढ़ जाता है पर इसके फ्रिज में कैसे रखा जाए ये भी मायने रखता है।

अगर आप सब्जियों को घर ले जाने के लिए पैक करवा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि पैकेजिंग अच्छी होनी चाहिए। सब्जियों को सुरक्षित और ताजा रखने के लिए पैकिंग में काफी जगह होनी चाहिए।

आप सब्जियां खरीदते वक्त,दुकानदार विश्वासयोग्य होना चाहिए। उसके पास अच्छी क्वालिटी वाली सब्जियां हों।

4 प्रतिशत बढ़ा केंद्रीय कर्मचारियों का डीए, 1 जनवरी 2024 से प्रभावी

नयी दिल्ली । केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को भारत सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाते हुए राहत दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनधारियों के महंगाई भत्ता में 4 प्रतिशत की वृद्धि का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले से एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों व पेंशनधारकों को फायदा पहुंचेगा। लोकसभा चुनाव के पहले केंद्र सरकार ने कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है।
1 जनवरी से प्रभावी होगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में बढ़ोत्तरी का फैसला किया। चार प्रतिशत बढ़ा हुआ डीए, 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होगा।
केंद्र सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि सरकार के फैसले से 49.18 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले से सरकारी खजाने पर प्रति वर्ष 12,868.72 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में यह फैसला लि
पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) की अतिरिक्त किस्त मूल्य वृद्धि की भरपाई के लिए मूल वेतन/पेंशन के 46 प्रतिशत की मौजूदा दर से 4 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी स्वीकृत फॉर्मूले के तहत है। यह सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है।

मातृभाषा दिवस पर आयोजित समारोहों की रही धूम

कोलकाता । मातृभाषा दिवस हर जगह उत्साह के साथ गत 21 फरवरी को मनाया गया। कई संस्थाओं एवं शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए । कुछ ऐसे ही कार्यक्रमों की झलक –
भवानीपुर कॉलेज ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 
भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज के बंगाली विभाग और आईक्यूएसी द्वारा 21 फरवरी 2024 को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह में रेक्टर प्रो दिलीप शाह, टीआईसी डॉ सुभब्रत गंगोपाध्याय, गुजराती की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति शाह, बांग्ला की विभागाध्यक्ष डॉ मिली समद्दार, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ तथागत सेनगुप्ता, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ कविता मेहरोत्रा और अन्य विभाग के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हिंदी, बांग्ला, अंग्रेजी, गुजराती, सिंधी आदि सभी भाषाओं में अपनी भावनाओं को व्यक्त करके सभी मातृभाषाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया गया । इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है कि विश्व में भाषायी एवं सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिता को बढ़ावा मिले।
यूनेस्को द्वारा अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की घोषणा से बांग्लादेश के भाषा आन्दोलन दिवस को अन्तरराष्ट्रीय स्वीकृति मिली, जो बांग्लादेश में सन १९५२ से मनाया जाता रहा है। 21 फरवरी को विश्व मातृभाषा दिवस है। मातृभाषा वह भाषा होती है, जिसे हम मां की गोद में खेलते हुए बिना किसी ट्रेनिंग के खुद-ब-खुद सीख लेते हैं। डॉ सुभब्रत गंगोपाध्याय, प्रो दिलीप शाह, डॉ तथागत सेनगुप्ता ने भाषा के विभिन्न पहलुओं पर अपने महत्वपूर्ण विचारों को रखा ।हिंदी कविताएँ, बांग्ला रवीन्द्र संगीत, शास्त्रीय नृत्य और आवृत्ति में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन किया डॉ मिली समद्दार ने। कार्यक्रम की जानकारी दी डॉ वसुंधरा मिश्र ने ।
विद्यासागर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
विद्यासागर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर ‘भारत की सामासिक संस्कृति और मातृभाषा की प्रयोजनीयता’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर बहुभाषी काव्यपाठ का भी आयोजन हुआ। स्वागत वक्तव्य देते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार प्रसाद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा का उद्देश्य है कि हम सभी मिलकर अपनी-अपनी मातृभाषा को और समृद्ध करें। हम बहुभाषी जरूर बनें लेकिन अपनी मातृभाषा को मार कर नहीं। अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए प्रो. दामोदर मिश्र ने कहा कि भाषा का परिवेश के साथ संबंध होता है। परिवेश बदलते ही कई शब्दों के अर्थ लोप हो जाते हैं। बंग भूमि पर रह कर बांग्ला भाषा सीखना सही अर्थों में मातृभाषा दिवस को सार्थक बनाना है। भारत की बहुसांस्कृतिक यात्रा में मातृभाषाएं सहयात्री की तरह है। अंग्रेजी विभाग की डॉ. जॉली दास ने कहा कि हम आधुनिक बनने के नाम पर अपनी मातृभाषा को न छोड़ें। बांग्ला विभाग के डॉ. सुजीत पाल ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की पृष्ठभूमि की ओर संकेत किया और अपनी-अपनी मातृभाषा का सम्मान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर बहुभाषी काव्यपाठ में नेहा शर्मा, टीना परवीन,सुषमा कुमारी, वैद्यनाथ चक्रवर्ती, राया सरकार, नाजिया सनवर, सुषमा कुमारी, प्रसन्ना सिंह, बेबी सोनार, राम दंडपाणि, रैनाज राई, उस्मिता गौड़ ने हिंदी, बांग्ला, नेपाली, उड़िया और संस्कृत भाषा में रचित कविताओं का पाठ किया और श्रेया सरकार ने रवींद्र संगीत प्रस्तुत की। संचालन करते हुए डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि मातृभाषा दिवस का यह अवसर दुनिया भर के लोगों की बोली जानेवाली भाषाओं के प्रति सम्मान का पर्व है। भारत की सामासिक संस्कृति का आख्यान कई मातृभाषाओं में संरक्षित एवं सुरक्षित है। बहुभाषिकता एवं बहुसांस्कृतिकता के जरिए ही मातृभाषाओं को व्यापक बनाया जा सकता है। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए डॉ. श्रीकांत द्विवेदी ने कहा कि मातृभाषा दिवस का यह आयोजन विभिन्न भाषाओं के बीच एक पुल की तरह है।
साहित्य अकादेमी द्वारा बहुभाषी कवि सम्मिलन का आयोजन
साहित्य अकादेमी द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर बहुभाषी कवि सम्मिलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रतिष्ठित मैथिली कवि प्रो. विद्यानंद झा ने की। कार्यक्रम में दस भाषाओं में कविताएँ पढ़ी गईं। कविताएँ मूल भाषा के साथ हिंदी/बांग्ला/अंग्रेजी अनुवाद में प्रस्तुत की गईं। आरंभ में अकादेमी के क्षेत्रीय सचिव डॉ. देवेंद्र कुमार देवेश ने औपचारिक स्वागत करते हुए साहित्य अकादेमी द्वारा भारतीय भाषाओं के संवर्धन के लिए किए जाने वाले प्रयासों के बारे में बताया। कार्यक्रम में अदिति बसुराय (बांग्ला), जीवन सिंह (भोजपुरी), शेखर बनर्जी (अंग्रेजी), पूनम सोनछात्रा (हिंदी), शैवालिनी साहू (ओड़िआ), नारायण प्रसाद होमगाई (नेपाली), छाया मांडी (संताली), गुरदीप सिंह संघा (पंजाबी) और अबुज़ार हाशमी (उर्दू) ने अपनी कविताओं का पाठ किया। पठित कविताओं में समय- समाज और निजी अनुभूतियों के विशाल परिदृश्य की अभिव्यक्तियों को श्रोताओं ने बहुत पसंद किया। कविता पाठ के साथ अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में विद्यानंद झा ने भारतीय भाषाओं के उन्नयन के लिए अकादेमी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा मातृभाषाओं के उत्थान के लिए यह अपील की कि प्रत्येक वर्ष हर व्यक्ति अपनी मातृभाषा में कम से कम एक पुस्तक अवश्य पढ़े तथा एक पुस्तक
खरीदकर अन्य किसी व्यक्ति को उपहार में दे। कार्यक्रम के अंत में अकादेमी के सहायक संपादक क्षेत्रवासी नायक द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय साहित्यकार और साहित्यप्रेमी उपस्थित थे।
खुदीराम बोस सेंट्रल कॉलेज में मातृभाषा दिवस
गत 21 फरवरी को खुदीराम बोस सेंट्रल कॉलेज के बांग्ला विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा  दिवस का आयोजन किया गया। स्वागत गीत कॉलेज की छात्रा स्वर्णाली बनर्जी ने प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण देते हुए कॉलेज की टीआईसी डॉ शुभ्रा उपाध्याय ने कहा कि मातृभाषा को सामाजिक प्रतिष्ठा एवं रोजगार से जोड़ने की जरूरत है तभी मातृभाषा का विकास संभव हो पाएगा। अतिथि वक्ता ऋषिकेश हलदार ने कहा कि भाषा आंदोलन में आंदोलनकारियों ने अपने प्राण गवाएं हैं उनके बलिदान की रक्षा करना हमारा दायित्व है। डॉ. प्रथमा रॉय मंडल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा का अर्थ सभी भाषाओं से प्रेम और उनका सम्मान करना है। कॉलेज के प्रेसिडेंट देवाशीष मल्लिक ने कहा कि भाषा को गंभीरता से लेने की जरूरत है क्योंकि भाषा ही वो माध्यम है जिससे हम लोगों से संवाद कर पाते हैं। इस अवसर पर हिंदी विभाग की शिक्षिका मधु सिंह ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम का सफल संचालन बांग्ला विभाग के प्रो. रामकृष्ण घोष ने किया। धन्यवाद ज्ञापन देते हुए बांग्ला विभाग के प्रो. डॉ विष्णु सिकदर ने कहा कि मातृभाषा का प्रयोग हमें गर्व से करना चाहिए ताकि हम उस भाषा की संस्कृति और परंपरा को भी जान सकें।
एचआईटीके में मनाया गया मातृभाषा दिवस
 हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने हेरिटेज परिसर में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया। 17 नवंबर, 1999 को यूनेस्को द्वारा 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया गया था। यह 21 फरवरी, 2000 से दुनिया भर में मनाया जाता है। यह घोषणा बांग्लादेश में हुए भाषा आंदोलन को श्रद्धांजलि देने के लिए की गई थी। इस दिन के महत्व के बारे में विद्यार्थियों  के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए, संस्थान ने 21 फरवरी, 1952 को बांग्लादेश में शुरू हुए भाषा आंदोलन को दर्शाने के लिए एक प्रदर्शनी और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां बंगाली के उपयोग के लिए अभियान चलाते समय चार छात्रों की मौत हो गई थी। बांग्लादेश में उनकी आधिकारिक मातृभाषा। हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रिंसिपल प्रोफेसर बासब चौधरी ने प्रत्येक बंगालियों के लिए इस दिन के सार के बारे में बात की और बताया कि कैसे कठोर संघर्ष और बलिदान के बाद बांग्लादेश में बांग्ला को मातृभाषा के रूप में स्वीकार किया गया। प्रोफेसर चौधरी ने कहा, “आज हमें उन छात्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखना चाहिए जिन्होंने बंगाली को बांग्लादेश की मातृभाषा बनाने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का प्रवासी क्लब संस्थान के भाषा और समाचार क्लबों द्वारा समर्थित इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल था। भाषा आंदोलन पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण था कि बंगाली अपनी मातृभूमि को बचाने के लिए क्या कर सकते हैं,” हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के डीन यूजी, प्रोग्राम और विभाग प्रमुख प्रोफेसर सुभासिस मजूमदार ने कहा। , कोलकाता।

भवानीपुर कॉलेज में चेसबॉक्सिंग फेडरेशन कप-2024 संपन्न

कोलकाता ।  भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज ने कॉलेजिएट सर्किट पर मानसिक और शारीरिक रूप से सबसे अधिक मांग वाले आयोजनों में चेसबॉक्सिंग फेडरेशन कप 2024 की मेजबानी की, जो 16 से 19 फरवरी 2024 तक कॉलेज टर्फ में आयोजित किया गया। शतरंज की रणनीतिक चालाकी को मुक्केबाजी की गहन तीव्रता के साथ जोड़ते हुए, इस तीन दिवसीय शतरंजबॉक्सिंग ने देश भर के कुछ प्रतिभाशाली दिमागों और भयंकर सेनानियों को एक स्थान पर एकत्रित किया। शतरंज बॉक्सिंग का सबसे पहला संदर्भ 1978 में लंदन में हुआ जब दो भाइयों स्टीवर्ट और जेम्स रॉबिन्सन ने सैमुअल मोंटागु बॉयज़ क्लब में शतरंज बॉक्सिंग शुरू की।यह खेल आज विश्व शतरंज मुक्केबाजी संगठन (डब्ल्यूसीबीओ) द्वारा शासित है, जिसकी स्ट्रैपलाइन “ग्रह पर सबसे चतुर, सबसे मजबूत (महिला) आदमी” है। दिमाग और शरीर के इस शानदार खेल, “चेसबॉक्सिंग” को भारत में नए मार्शल कलाकार, श्री मोंटू दास द्वारा 2011 में सीबीओआई के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में पेश किया गया था।
चैंपियनशिप का पहला दिन उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ जिसका उद्घाटन भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज के उपाध्यक्ष मिराज डी शाह और बीईएससी कॉलेज के ट्रस्टियों में से एक जितेंद्र शाह ने । समारोह की शुरुआत आशुतोष कुमार झा और बाद में  मिराज डी शाह के स्वागत अभिनंदन से हुई।जीतेंद्र शाह को क्रमशः डब्ल्यूसीबीओ (विश्व शतरंज मुक्केबाजी संगठन) के मानद अध्यक्ष और सीबीओआई (भारतीय शतरंज मुक्केबाजी संगठन) के अध्यक्ष – मोंटू दास और सीबीओआई के महासचिव –  प्रदीप मारिक को सम्मानित करने के लिए मंच पर बुलाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत एक जोरदार नृत्य प्रदर्शन प्रस्तुति के साथ की गई ।
चैंपियनशिप के प्रथम दिवस में मुख्य अतिथियों – सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक केशव भजंका और स्टार सीमेंट के मालिक तुषार भजंका का रिंग में स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियों ने भार वर्ग (-55 किग्रा) के तहत अरुंधति नायर और महामाया कांति द्वारा खेले गए “क्वीन ऑफ द रिंग” के खिताब के लिए मैच देखा। मैच शुरू होने से पहले रेफरी द्वारा रिंग में मौजूद भीड़ को टाइटल बेल्ट दिखाया गया। अंत में खिताब अरुंधति नायर ने जीता, जिन्हें बाद में  जितेंद्र शाह ने बेल्ट सौंपी।
जैसे-जैसे प्रतियोगिता दूसरे दिन में पहुंची, दांव ऊंचे होते गए और खेल का रोमांच नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया। मैदान में हर मैच एक युद्ध का मैदान बन गया जहाँ प्रतिभागियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
टूर्नामेंट का अंतिम दिन प्रतिद्वंदिता की भावना के साथ शुरू हुआ था क्योंकि शेष दावेदार कौशल और सहनशक्ति की अंतिम परीक्षा का सामना करने के लिए तैयार थे। “किंग ऑफ द रिंग” खिताब की ताजपोशी के लिए मंच तैयार किया गया था। पहला “किंग ऑफ द रिंग” मैच किंगशुक और एमडी हमजा के बीच (- 60 किग्रा) वजन वर्ग के तहत खेला गया था। खिलाड़ियों ने अपने गाउन में जमकर मंच पर प्रवेश किया और मुक्केबाजी के बाद शतरंज के दौर से लड़ाई शुरू की। एक गहन लड़ाई के बाद किंगशुक ने सफलतापूर्वक खिताब हासिल कर लिया। दूसरा “किंग ऑफ द रिंग” मैच (-90 किग्रा) भार वर्ग के अंतर्गत आशुतोष कुमार झा और रोहित चौधरी के बीच खेला गया। इस रोमांचकारी मैच ने भीड़ का ध्यान खींचा, कमेंटेटरों की बेहतरीन कमेंट्री सुनकर परिसर उनकी दहाड़ से भर गया। दूसरे खिताब के विजेता आशुतोष कुमार झा रहे।
मैचों के अंत में रेक्टर और छात्र मामलों के डीन, प्रो दिलीप शाह को संबंधित विजेताओं किंगशुक और आशुतोष को टाइटल बेल्ट सौंपने के लिए मंच पर बुलाया गया था। इसके बाद प्रोफेसर शाह को चैंपियनशिप के रेफरी और अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित  किया गया। इसके अलावा तीन दिनों तक निरंतर चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए एएमआरआई हॉस्पिटल्स और एलईडी को प्रायोजित करने के लिए ब्लैक टाइगर इवेंट्स को विशेष धन्यवाद दिया गया। दिन का समापन पुरस्कार समारोह के साथ सफलतापूर्वक हुआ, जहां विभिन्न भार वर्गों के विजेताओं को मंच पर बुलाया गया और पदक सौंपे गए। विजेता इस प्रकार थे-चेसबॉक्सिंग मुख्य परिणाम,कैडेट लड़के (10-12 वर्ष, -35 किग्रा) स्वर्ण- अर्पोन रॉय,कैडेट लड़के (10-12 वर्ष, -45 किग्रा) स्वर्ण- निरंजन दास,रजत- देबब्रत पाकरे,कैडेट लड़कियाँ (10-12 वर्ष, -35 किग्रा)     स्वर्ण- संघमित्रा नस्कर,रजत-श्रेष्ठ हलदर,सब-जूनियर लड़के (12-15 वर्ष, -58 किग्रा)   स्वर्ण- सौमावा गरेन,सब-जूनियर लड़कियां (12-15 वर्ष, -48 किग्रा) स्वर्ण- अग्निमित्रा पुरकायस्थ,वरिष्ठ पुरुष (18-40 वर्ष, -54 किग्रा)   सोना- एमडी। फरहान अहमद,रजत-निखिल के.आर. डुवेडे,वरिष्ठ पुरुष (18-40 वर्ष, -62 किग्रा)   सोना- किंग्शुक साहा,रजत- एमडी. शाद
,कांस्य- शहाब शाहिद,कांस्य- एमडी. हमजा खान,वरिष्ठ पुरुष,(18-40 वर्ष, -66 किग्रा)   सोना-आदित्य के.आर. ठाकुर,रजत-कृष्णा गुप्ता,कांस्य- अनुभव जैन,वरिष्ठ पुरुष (18-40 वर्ष, -75 किग्रा)   स्वर्ण- सिद्धार्थ तोशनीवाल,रजत-आदित्य प्रताप सिंह,वरिष्ठ पुरुष (18-40 वर्ष, -85 किग्रा)   स्वर्ण- रोहित चौधरी,रजत-विक्रमादित्य शाह,वरिष्ठ पुरुष (18-40 वर्ष, +95 किग्रा) स्वर्ण- आर्यन के.आर. थापा,सिल्वर- योहान फ्रैंकलिन,वरिष्ठ महिला (18-35 वर्ष, -44 किग्रा)   स्वर्ण-आयत बानो,वरिष्ठ महिला (18-35 वर्ष, -54 किग्रा) स्वर्ण- अरुंधति आर. नायर, रजत- सानिया ओझा,वरिष्ठ महिला (18-35 वर्ष, -58 किग्रा)   स्वर्ण- महामाया कांति,वरिष्ठ महिला (18-35 वर्ष, -66 किग्रा)   स्वर्ण- साई दुर्गा नंदिनी एन.एस.,रजत- ख़ुशी लाकड़ा
चेसबॉक्सिंग फिट परिणाम,कैडेट लड़के (10-12 वर्ष)   स्वर्ण- अर्पोन रॉय,रजत- वी. बूपति,कैडेट लड़कियाँ (10-12 वर्ष) स्वर्ण- श्रेष्ठा हलदर,रजत- संघमित्रा नस्कर,वरिष्ठ पुरुष (18-40 वर्ष)   स्वर्ण- निरंजन दास,रजत- एस.एम. पुगलाराशन,रिपोर्टर – माही बोस्मिया,फ़ोटोग्राफ़र – प्रियांशु चटर्जी, अग्रग घोष, निश्चय आलोकित लाकड़ा रहे।कार्यक्रम की जानकारी दी डॉ वसुंधरा मिश्र ने ।

भवानीपुर कॉलेज में नॉकआउट 2.0: इंटरकॉलेज बॉक्सिंग शोडाउन सम्पन्न

कोलकाता । लड़ाकू खेलों में नॉकआउट टूर्नामेंट की परंपरा बहुत पुरानी है । दशक पुराने इन टूर्नामेंटों ने कुछ सबसे यादगार और प्रतिष्ठित क्षण पैदा किए हैं। मुक्केबाजी के इतिहास में  खेल की उपलब्धियों और समृद्ध इतिहास को स्वीकार करना, नवाचार और विकास को अपनाते हुए, 16 फरवरी 2024 को, भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज ने, रियो डी जनेरियो के सहयोग से, नॉकआउट 2.0 का चैंपियनशिप का आयोजन किया गया ।
यह कार्यक्रम सुबह 11.00 बजे कॉलेज टर्फ पर कॉलेज द्वारा स्थापित एक शानदार बॉक्सिंग रिंग में शुरू हुआ। भारतीय शतरंज मुक्केबाजी संगठन के अध्यक्ष श्री मोंटू दास एवंभारतीय शतरंज मुक्केबाजी संगठन के महासचिव श्री प्रदीप मारिक की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के उद्घाटन पर हमारे कॉलेज के मानद ट्रस्टियों में से एक जीतू शाह द्वारा कॉलेज के खेल अधिकारियों  रूपेश गांधी की उपस्थिति में अभिनंदन प्राप्त किया गया। 3 बार के अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता और हमारे कॉलेज के पूर्व छात्र आशुतोष झा को भी कार्यक्रम की योजना में उनके  योगदान के लिए सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में लगभग 24 भाग लेने वाले कॉलेज थे और प्रत्येक प्रतिभागी को अंततः उसके अनुसार समूहीकृत किया गया। उनके वजन के अनुसार जो उन विरोधियों के खिलाफ लड़ने के लिए आवश्यक है जो या तो निकटतम थे या  उनका वज़न भी उनके जैसा ही था।
उन्हें तीन राउंड खेलने के लिए स्थापित किया गया था, प्रत्येक तीन मिनट तक चलने वाला, पर्याप्त दूरी पर। प्रतिभागी विभिन्न प्रकार की वजन श्रेणियों में से चुन सकते थे, जो पचपन किलोग्राम से शुरू होती थी और एक क्विंटल तक जाती थी। प्रतियोगिता की योजना विशेषज्ञ रूप से बनाई गई थी, जिसमें प्रायोजक, एएमआरआई अस्पतालों के डॉक्टरों का प्रावधान शामिल था और प्रत्येक प्रतिभागी को उसके बाद जलपान दिया गया था। मेल खाता है. “कॉलेज के राजा” और “कॉलेज की रानी” नामक एक विशेष प्रतियोगिता में चार वजन श्रेणियां शामिल थीं: सीनियर लड़के – 60 किग्रा और सीनियर लड़के – कॉलेज के राजा के लिए 85 किग्रा, और सीनियर लड़कियां – 65 किग्रा और सीनियर लड़कियाँ – कॉलेज की रानी के लिए 70 किग्रा. सुमित क्र. भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज के शर्मा ने -60 किग्रा वर्ग में कॉलेज के राजा का खिताब जीता, जबकि श्री अताहुर रहमान -85 किग्रा वर्ग में श्यामाप्रसाद कॉलेज से किंग ऑफ द रिंग के रूप में विजयी हुए। भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने वाली दो बार की अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता ख़ुशी लाकड़ा को सीनियर गर्ल्स – 65 किग्रा वर्ग में कॉलेज की रानी के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा, श्री शिक्षायतन कॉलेज की जरीन खान ने सीनियर गर्ल्स – 70 किलोग्राम वर्ग में कॉलेज की रानी का खिताब जीता। विभिन्न श्रेणियों के विजेता थे:श्रेणी: -55 किग्रा सीनियर बालक,स्वर्ण – नूर इलाही श्यामा प्रसाद कॉलेज,रजत – नाइफ हुसैन सेवनारायण रमेश्वर फतेपुरिया कॉलेज,कांस्य – समीम शेख जी.डी.कॉलेज,कांस्य निखिल कुमार दुबेडी बीईएससी,श्रेणी: -60 किग्रा सीनियर बालक
स्वर्ण – किंगशुक साहा न्यू अलीपुर कॉलेज,चांदी- रूद्र रक्षेल ,कांस्य – आनंद हेला शिबपुर डिनोबुंधू संस्थान,कांस्य – अब्दुल हरीश BESC,श्रेणी: -65 किग्रा सीनियर बालक
गोल्ड – बीईएससी से सुमित कुमार शर्मा,रजत – आईएमयू से अनहद,कांस्य – बीईएससी से अनुभव जैन,कांस्य – ए.जे.सी. बोस कॉलेज से मेज़ानूर रहमान,श्रेणी: -70 किग्रा लड़के,स्वर्ण – ए.जे.सी. बोस कॉलेज से मोहम्मद फहद ज़ेदान,रजत – ए.जे.सी. बोस कॉलेज से श्रीजीत पंडित, कांस्य – बरहमपुर कॉलेज से सुजल सिंह,श्रेणी: -75 किग्रा लड़के,स्वर्ण – बरहमपुर कॉलेज से राबिन चक्रवर्ती,रजत – बीईएससी से आदित्य प्रताप सिंह,कांस्य – बीईएससी से सिद्धार्थ,श्रेणी: -85 किग्रा लड़के,बीईएससी से गोल्ड रोहित चौधरी,बीईएससी से रजत विक्रमादित्य शाह,श्रेणी: 85+ किग्रा लड़के,बीईएससी से गोल्ड आर्यन कुमार थापा,कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से सिल्वर अरुणव साहा,श्रेणी: -50 किग्रा सीनियर गर्ल्स,स्वर्ण – पी.आर.ठाकुर सरकार से दीपा बिस्वास। कॉलेज,सिल्वर – बीईएससी से आयत बानो,श्रेणी: -55 किग्रा सीनियर गर्ल्स,स्वर्ण – बीईएससी से सानिया ओझा,श्री शिक्षायतन कॉलेज से रजत स्नेहा शॉ, जगतश्रेणी: -60 किग्रा सीनियर गर्ल्स,स्वर्ण – श्री शिक्षायतन कॉलेज से जरीन खान,रजत – सेवनारायण रमेश्वर फतेपुरिया कॉलेज से मनोवाना खतौन,कांस्य – बीईएससी से महामाया कांति,कॉलेज के राजा,स्वर्ण – श्यामा प्रसाद कॉलेज से अथुर रहमान,रजत – बीईएससी से सोएब अली,कॉलेज की,रानीस्वर्ण – बीईएससी से खुशी लाकड़ा,सिल्वर – मनोवारा एस.आर.एफ. से। कॉलेज शक्तिशाली प्रतिस्पर्धियों की उपस्थिति और कुशल रेफरी द्वारा सबसे आदर्श निर्णय लिए जाने के कारण, यह आयोजन निस्संदेह एक बड़ी सफलता साबित हुआ। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, छात्रों ने अपनी बेहतरीन आत्मरक्षा चालें प्रदर्शित कीं, जिससे कॉलेज के साथी छात्रों सहित सभी दर्शकों को इस खेल को अपनाने और कुछ आत्मरक्षा चालें सीखने के लिए प्रेरित किया गया क्योंकि वे जीवन में एक व्यावहारिक आवश्यकता बन गई हैं।रिपोर्टर अब्जनी डी. हिंडोचा,फोटोग्राफर आयुष झा, प्रियांसु चटर्जी और पारस गुप्ता रहे।कार्यक्रम की जानकारी दी डॉ वसुंधरा मिश्र ने ।

लॉक डाउन की सच्ची घटना पर आधारित है कुसुम का बियाह

कोलकाता । कोरोना काल और लॉक डाउन की पृष्ठभूमि पर कई फिल्में बनी हैं । निर्देशक शुवेंदु राज घोष की फिल्म “कुसुम का बियाह” बेहद वास्तविक है। एक सच्ची घटना से प्रेरित होकर बनी इस फ़िल्म का खास प्रीमिय हाल ही में शो पीवीआर, मनी स्क्वॉयर कोलकाता में किया गया  जहां बंगाल फ़िल्म इण्डस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार और शहर के सामाजिक हस्तियाँ थीं। अभिनेता व निर्माता प्रदीप चोपड़ा, निर्देशक शुवेंदु राज घोष, सह निर्माता बलवंत पुरोहित, अभिनेता लवकेश गर्ग भी उपस्थित रहे । निर्माता प्रदीप चोपड़ा ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है। उन्होंने कहा कि 100 मिनट की इस फ़िल्म को सेंसर ने यू सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म कुसुम का बियाह कोविड 19 महामारी के दौरान हुई एक सत्य घटना पर आधारित है। महामारी के कारण सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के हालात में कई परिवार बुरी तरह फंस गए थे। यह फ़िल्म बिहार से झारखंड जा रही एक बारात के फंस जाने की सच्ची घटना पर आधारित है। लॉक डाउन के दौरान दो राज्यों की सीमा पर कुसुम की बारात फंस जाती है। इस रियल इंसिडेंट को बड़े ही मजेदार ढंग से इस फ़िल्म के द्वारा दिखाया गया है। फ़िल्म “कुसुम का बियाह’ में कुसुम का टाइटल रोल सिक्किम की सुजाना दार्जी ने निभाया है वहीं लवकेश गर्ग ने फ़िल्म में कुसुम के पति का किरदार अदा किया है। इनके अलावा राजा सरकार, सुहानी बिस्वास, प्रदीप चोपड़ा, पुण्य दर्शन गुप्ता, रोज़ी रॉय भी महत्वपूर्ण चरित्रों में दिखाई देते हैं। फिल्म की कहानी और पटकथा लेखक विकास दुबे और संदीप दुबे हैं जबकि इसके संगीतकार भानु सिंह हैं। अभिनेता और निर्माता प्रदीप चोपड़ा ने कहाकि “कुसुम का बियाह” बहुत ही संवेदनशील फ़िल्म है, साथ ही एक सत्य घटना पर आधारित हैं इस कहानी में उत्तर भारत की संस्कृति और संगीत की महक है। किरदार और घटनायें वास्तविक हैं किसी भी तरह की नाटकीयता नहीं देखने को मिलेगी । हम पूरे परिवार के साथ मिलकर देखने वाली एक मनोरंजक फ़िल्म को लेकर दर्शकों के पास आये हैं । फ़िल्म सिनेमागृहों में प्रदर्शित हो चुकी है।

अब चार्नॉक लोहिया अस्पताल बनेगा बड़ाबाजार का लोहिया अस्पताल

कोलकाता । चार्नॉक अस्पताल शहर के उत्तरी भाग में रहनेवाले लोगों के लिए एक प्रेरक शक्ति है, जो एक दशक से ज्यादा समय से लोगों की सेवा प्रदान करने के बाद हजारों लोगों का विश्वास अर्जित करने वाला एकमात्र अस्पताल है। अब  मध्य कोलकाता ने रहनेवाले लोगों की सेवा के लिए अस्पताल की तरफ से इस अस्पताल की एक शाखा खोल कर वहां परिचालन शुरू करने का फैसला लिया गया है। बड़ाबाजार में स्थित लोहिया अस्पताल, जो एक राजसी विरासत की संरचना पर बनी है, जिसका उपयोग कभी लोहिया मातृ सेवा सदन नाम से एक माँ एवं शिशु अस्पताल के रूप में किया जाता था , अब यह इमारत अप्रयुक्त पड़ी है। चार्नॉक अस्पताल इस संपत्ति को पट्टे पर ले रहा है, और इसे एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में परिवर्तित कर रहा है। जिसे मध्य कोलकाता के घनी आबादी वाले इलाकों में रहनेवाले लोगों की सेवा के लिए चार्नॉक लोहिया अस्पताल का नाम दिया जाएगा।
4 बीघे भूमि में फैला चार्नॉक लोहिया अस्पताल जो पहले के ‘लोहिया मातृसदन’ को 4-6 ओटी, एक कैथलैब और एक सीटीवीएस/न्यूरो ओटी के साथ 200 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में तब्दील किया जाएगा। इसमें 90 से अधिक वार्ड बेड, 20 केबिन, 10 बेड वाली इमरजेंसी, 70 बेड वाली आईसीयू और 10 बेड वाली डायलिसिस यूनिट बनाने की योजना है। जीडी बिड़ला इस परिसर के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। गिरीश पार्क मेट्रो स्टेशन के 500 मीटर के मध्य में स्थित, यह व्यापक पार्किंग सुविधा और सभी तरफ से पहुंच के साथ निमताला घाट स्ट्रीट, जोड़ासांको और विवेकानंद रोड से पैदल चलने योग्य दूरी पर स्थित है।
चार्नॉक अस्पताल का तत्काल लक्ष्य ‘रोगी पहले’ इस आदर्श वाक्य के साथ समाज में सभी वर्ग के लोगों की स्वास्थ्य की देखभाल की जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरे पश्चिम बंगाल की परिधि में फैले 100-200 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के साथ विस्तार करना है। दशकों से बड़ाबाजार को कोलकाता के ‘बिजनेस हब’ के रूप में जाना जाता है। यहां रहनेवाले स्थानीय निवासियों की निजी स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता में व्यापक अंतर है क्योंकि आसपास के 5 किमी के क्षेत्र में कोई सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल नहीं है। मरीजों को गंभीर स्वास्थ्य सेवा होने पर बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के अन्य अस्पतालों या साल्टलेक, उल्टाडांगा या फिर बीटी रोड में जाना पड़ता है, जिसमें काफी समय लग जाता है। कुछ मामलों में यह घातक साबित हो सकता है। चार्नॉक लोहिया अस्पताल में 160 करोड़ का निवेश किया जायेगा।
 ‘बंगाल का मतलब व्यवसाय’ है, इस तथ्य के अनुरूप इस अस्पताल के होने पर 900 से ज्यादा रोजगार सृजन के साथ अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हमारे राज्य में ऐसी कई संपत्तियां खाली, बेकार और अप्रयुक्त पड़ी हैं। चार्नॉक अस्पताल इन मौजूदा परिसरों को दीर्घकालिक पट्टे पर लेने और पूरे बंगाल में सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में परिवर्तित करने के लिए तैयार है, इस प्रकार बढ़ती स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा।
अभी कोलकाता हवाई अड्डे के पास चार्नॉक अस्पताल 300 बिस्तरों वाला एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है, जिसमें हृदय विज्ञान, तंत्रिका विज्ञान, गैस्ट्रो विज्ञान, गुर्दे के विज्ञान, पल्मोनरी और अंग प्रत्यारोपण जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं। वहां 100 आईसीयू बेड, मॉड्यूलर ओटी, विश्व स्तरीय जर्मन और अमेरिकी चिकित्सा उपकरण, पूर्णकालिक सलाहकार और सुंदर माहौल सहित कला बुनियादी ढांचा उपलब्ध है। चार्नॉक अस्पताल पीपीपी मॉडल में ईएसआई श्रीरामपुर और ईएसआई बैंडेल में 2 आईसीयू इकाइयां चला रहा है। यह अस्पताल पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्थानों में राज्य सरकार के साथ पीपीपी मॉडल के साथ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल खोलकर लोगों की सेवा के लिए तत्पर है।

“19वीं सदी का औपनिवेशिक भारत: नवजागरण और जाति प्रश्न” पुस्तक पर परिचर्चा

 साहित्यिकी द्वारा किया गया आयोजन
कोलकाता ।  “साहित्यिकी”की फ़रवरी महीने की  मासिक गोष्ठी में डॉ रूपा गुप्ता की शोधपरक पुस्तक ‘19वीं सदी का औपनिवेशिक भारत: नवजागरण और जाति प्रश्न ’ पर आयोजित परिचर्चा में पुस्तक पर अपनी बात रखते हुए लेखिका ने कहा कि हालाँकि 19वीं सदी आधुनिक मूल्यबोध के विकास की सदी रही, लेकिन संस्कृतिकरण के नाम पर जातिप्रथा को मज़बूत करने की राजनीति में मनुष्यता बोध के पीछे छूट जाने से आधुनिकता खंडित हुई। जाति समाज को बाँटती ही नहीं है, प्रेमविहीन भी बनाती है और प्रेमविहीन समाज कुंठित समाज होता है।डॉ. रूपा ने बताया कि उक्त पुस्तक उनके 11 वर्ष की कठिन साधना का प्रतिफल है जिसमें उन्होंने हिंदी नवजागरण को भारतीय नवजागरण से जोड़ने तथा जाति के बदलते स्वरूप को  तथ्यों की रोशनी में आज के संदर्भ से जोड़ने का चुनौतीपूर्ण प्रयास किया है।
डॉ. पूनम दीक्षित ने डॉ. रूपा गुप्ता की कृति को प्रासंगिक बताया और कहा कि शोधार्थी एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों को इस पुस्तक से  बहुत मदद मिलेगी और पुस्तक के कलेवर पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि यह हमें सोचने, जानने और समझने के लिए झकझोरती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पुस्तक के चुनिंदा विषयों पर  कार्यशाला, विमर्श रखे जा सकते हैं। यह सत्यान्वेषण की दृष्टि देती हैं।
विख्यात साहित्यकार डॉ.  तनुजा मजूमदार ने डॉ. रूपा गुप्ता की कृति  के विस्तृत फलक पर बात करते हुए कहा कि यह पुस्तक अंतर्विषयक  साहित्य का उत्कृष्ट नमूना है जिसमें इतिहास,समाजशास्त्र, धर्मशास्त्र एवं अनेक प्राचीन पुस्तकों तथा ग्रंथों की  सम्यक चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि इस  पुस्तक के शीर्षक में  चार आयाम  हैं-19 वीं सदी, औपनिवेशिक भारत, नवजागरण एवं जातीय प्रश्न। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक साम्राज्यवाद, उपनिवेशवाद, वाणिज्यवाद,   तथा बाज़ारवाद की कड़ियों को जोड़ती है तथा उनका सटीक विश्लेषण करती है। उन्होंने यह भी कहा कि रचनाकार ने वृहद अनुसंधान के पश्चात अपने हर तथ्य को प्रमाणित करने के लिए आंकड़े दिए हैं जो कि औपनिवेशिक भारत को समझने के लिए बहुत आवश्यक है और जिसे समझाने में वे सर्वथा सफल हुई हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षा  डॉ. राजश्री शुक्ला ने महत्वपूर्ण, गंभीर परिचर्चा की केंद्र डॉ रूपा गुप्ता को उनकी इस अमूल्य रचना के लिये साधुवाद किया। सदस्य वक्ता डॉ.पूनम दीक्षित एवं  अतिथि वक्ता प्रोफ़ेसर तनुजा मजूमदार  को उनके विद्वतापूर्ण, सारगर्भित तथा विस्तृत विवेचन के लिए आभार प्रकट किया।
आरंभ में साहित्यिकी की सचिव डॉ. मंजुरानी गुप्ता ने साहित्यिकी का संक्षिप्त परिचय देते हुए उपस्थित सुधीजनों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से उपस्थित प्रो. शंभुनाथ साव, प्रो. हितेंद्र पटेल, राज मिठौलिया, प्रेम कपूर, प्रदीप  जीवराजका, सुनीता गुप्ता, साहित्यिकी की अध्यक्ष विद्या भंडारी एवं सदस्याओं और अच्छी ख़ासी संख्या में उपस्थित शोधार्थियों, छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम की संचालिका रेवा जाजोदिया ने हार्दिक धन्यवाद दिया। रिपोर्ट प्रस्तुति कविता कोठारी की रही।  कार्यक्रम की जानकारी दी डॉ वसुंधरा मिश्र ने ।

स्मार्ट सॉल्यूशंस ग्रीन वर्कप्लेस कॉर्पोरेट एक्सीलेंस अवार्ड्स 2023-24 

मेकट्रोन्स द्वारा किया गया अनावरण
कोलकाता । मेकट्रॉन स्मार्ट सॉल्यूशंस ने गर्व से ग्रीन वर्कप्लेस कॉर्पोरेट एक्सीलेंस अवार्ड्स 2023-24 का अनावरण किया, जिसका उद्देश्य पर्यावरणीय स्थिरता के संदर्भ में संगठनों को सम्मानित करना है। 2023-24 सम्मेलन श्रृंखला, “ग्रीन वर्कप्लेस कॉन्फ्रेंस और उत्कृष्टता पुरस्कार”, स्थिरता, प्रौद्योगिकी और वैश्विक रुझानों के प्रति मेक्ट्रोनज़ स्मार्ट सॉल्यूशंस के समर्पण के प्रमाण के रूप में खड़ी है। जनवरी से दिसंबर 2023 तक चलने वाली यह श्रृंखला मेक्ट्रोनिक्स स्मार्ट सॉल्यूशंस के स्थायी सम्मेलन और पुरस्कारों का प्रमुख संस्करण बन जाएगी, जो बुनियादी ढांचे के रखरखाव, परियोजनाओं, प्रशासन, प्रबंधन और अवधारणा में बदलाव सहित क्षेत्रों में कम से कम 250 कॉर्पोरेट नवाचारों को प्रतिबिंबित करेगी।
मेकट्रॉन्स स्मार्ट सॉल्यूशन के निदेशक शाहीना अख़्तार उत्सव के बारे में कहा कि “2023 में कार्यक्षेत्र में महामारी का प्रभाव और आगे के भविष्य में सेतुबंधन का संकेत देता है। हमारी कॉन्फ़्रेंस सीरीज टेक्सास में अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और हरित कार्यक्षेत्र के भूमिका निर्माता वैश्विक प्रवृत्तियों पर चर्चा के लिए मंच देगा। सीकेसी फ्रेगरेंस के निदेशक श्रीमान ऋषभ सी कोठारी ने कहा कि यह आयोजन अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिरता और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध संगठनों से भागीदारी को आमंत्रित करते हैं। संलग्न साझेदारी दस्तावेज़ इच्छुक पार्टियों के लिए सहयोगात्मक अवसरों की रूपरेखा प्रस्तुत करता है । जैसे-जैसे मेकट्रॉन का स्मार्ट सॉल्यूशंस एक हरित, अधिक लागत प्रभावी भविष्य की ओर बढ़ रहा है, ग्रीन वर्कप्लेस कॉरपोरेट एक्सीलेंस अवार्ड 2023-24 प्रमुख आशा के रूप में खड़ा है, जो आशावाद को प्रेरित करता है, वैश्विक व्यापार प्रक्रियाओं में पर्यावरण जागरूकता को आगे बढ़ाता है और एक उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है।