गणतन्त्र दिवस पर तिरंगे हो फैशन का रंग

26 जनवरी हर भारतीय का महापर्व है। हम इस दिन सबसे अलग दिखना चाहते हैं। दफ्तर हो या न हो, झंडा फहराने का उत्साह हम सबमें होता है। अगर छुट्टी के मूड में हों तो भी पहनावे में तीन रंगों का संगम लाना चाहती होंगी आप। जरूरी नहीं है कि देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए आप बहुत ज्यादा तैयारी करें। आपके पास जो भी कपड़े या एक्सेसरीज हैं, उनका इस्तेमाल करके ही आप बेहद अलग और खूबसूरत दिख सकती हैं, चलिए हम आपको बताते हैं कुछ तरीके –
सफेद कुर्ता और जीन्स पहनें और उस पर तिरंगे के रंग का कोई दुप्पटा या जैकेट पहन लें।
इस मौके पर सफेद कुर्ता के साथ आप सफेद लेगिंग्स पहन सकती हैं और उस पर केसरिया कलर का दुपट्टा डाल सकती हैं।

आप चाहे तो सफेद साड़ी पहन सकती हैं। तिरंगे के तीन रंगों की चूड़ियाँ, बिन्दी लगा सकती हैं। आप केसरिया या हरे रंग की साड़ी भी चुन सकती हैं। मेकअप के साथ भी प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए आँखों को तिरंगा लुक देने के लिए इनर आई को सिल्वर आईशैडो से कवर कर लें। इसके बाद ऊपर केसरिया आईशैडो और नीचे हरा काजल पेसिंल लगाएं। यही नहीं, तिरंगे के तीनों रंग शैडो के तौर पर भी लगा सकती हैं।
पारम्परिक लुक को और खास बनाने के लिए चेहरे और नाखूनों पर भी तिरंगे रंग का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप तिरंगा नेलपेंट इस्तेमाल कर सकती हैं।


इस दिन लड़कियां हरे, सफेद, केसरी रंग के थ्री डी सलवार सूट भी पहन सकती हैं। इसके अलावा इन रंगों की ही साड़ी, वनपीस ड्रेस, गाऊन भी पहन सकती हैं। एक्सेसरीज में तिरंगे वाले इयररिंग, ब्रेसलेट, चूड़ियां, हेयर बैंड भी आजमाएं। केसरी, सफेद और हरे रंग का नेकलेस, ईयररिंग, आई मेकअप भी आपको स्टाइलिश लुक देगा।
हल्का जूड़ा या ढीली चोटी बनाएं। उस पर गेंदे के फूल या मोगरे का गजरा लगा लें।

 

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।