गणतन्त्र दिवस पर आप भी दिखें कुछ खास

26 जनवरी हम सबका दिन है। जाहिर है कि आप भी इस दिन तिरंगे के रंग में रंगने को तैयार हैं। अपने दोस्तों के साथ या दफ्तर में आप यह दिन मनाने को तैयार हैं तो आपके लिए लिए हैं कुछ फैशन टिप्स, गौर करें –

लड़कों के लिए गणतंत्र दिवस के दिन ब्लेजर एक बहुत बढ़िया विकल्प है। ब्लेजर को फॉर्मल या कैज्युल कपड़ों पर पहन सकते हैं। आप चाहे तो इसे जींस और व्हाइट शर्ट के साथ टीमअप कर सकते हैं। यह आपको स्टाइलिश लुक देगा।
इस दिन आप केसरिया या हरे रंग का ब्लेजर पहन अपने लुक को पूरा कर सकते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर आप तिरंगे में से किसी भी रंग के कुरते पर कुर्ते के साथ तिरंगा पगड़ी भी पहन सकते हैं। पगड़ी भारतीयों की पहचान होती है।


गणतंत्र दिवस के मौके पर कुर्ता एक बेहतर विकल्प आपके लिए हो सकता है। वैसे तो कुर्ता किसी भी मौके पर पहना जा सकता है, लेकिन हरे या केसरिया रंग का कुर्ता आप इस खास दिन पर पहनेंगे तो बिल्कुल सूट करेगा।
नेहरू जैकेट पहनें। इसे आप किसी भी सफेद कुरते पर पहन सकते हैं। आप पारम्परिक प्रिंट वाला कुरता पहन रहे हैं तो जैकेट प्लेन रखें।
धोती और पंजाबी पहन सकते हैं। आजकल रंगीन धोती भी मिलती है। पंजाबी जीन्स पर भी अच्छी लगती है।
तिरंगे के किसी एक रंग वाली टीशर्ट जीन्स के साथ पहनें और टोपी पहन सकते हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।