Tuesday, April 21, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]
Home Blog Page 626

फेसबुक पर नहीं वायरल होंगे अश्लील फोटो और वीडियो, कम्पनी ने तैयार किया एआई टूल

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यौन उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए फेसबुक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल कर एक ऐसा टूल तैयार किया है, जो खूद अश्लील फोटो और वीडियो को ढूंढेगा और उन्हें डिलीट भी करेगा। यह टूल खासतौर पर बदला लेने की मंशा से पोस्ट की गई अश्लील तस्वीरों को वायरल होने से रोकने में मदद करेगा। कम्पनी का दावा है कि यह मशीन लर्निंग टूल सुनिश्चित करेगा कि पोस्ट बदला लेने की भावना से अपलोड किया गया है या नहीं, और पोस्ट गलत पाए जाने पर उसे खूद डिलीट कर देगा। कम्पनी का कहना है कि इस तरह के पोस्ट से पीड़ित लोगों के लिए सबसे पहले जरूरी है कि कंटेंट मोडरेटर से रिव्यू करने से पहले ही इन्हें प्लेटफार्म से डिलीट किया जा सके। कम्पनी ने लोगों को यह भी सुझाव दिया है कि वो अपने अंतरंग तस्वीरें साझा करें, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह टूल वाकई अनधिकृत अपलोड को पहचानने में सक्षम है या नहीं। फेसबुक के डेटा लीक विवादों में आने के बाद कोई भी यूजर अपनी अंतरंग तस्वीरें कंपनी के साथ साझा करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। फेसबुक द्वारा प्लेटफार्म से अश्लील सामाग्री से छुटकारा पाने के लिए नवीनतम प्रयास है क्योंकि कंटेंट मोडरेटर का दावा था कि इस तरह की चीजों से लोगों को मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ता है। इस बारे में एक साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि फेसबुक इस टूल को ह्यूमन फिल्टर के तर्ज पर इस्तेमाल करेगा जो अश्लील कंटेंट को वायरल होने के रोक सके। फेसबुक का यह मशीन लर्निंग टूल आपत्तिजनक चीजों को ढूंढकर उन्हें ऑटोमैटिक डिलीट कर देगा उसके बाद इसे अन्य लोगों को रिव्यू करने के देगा। फेसबुक का यह मशीन लर्निंग टूल आपत्तिजनक चीजों को ढूंढकर उन्हें ऑटोमैटिक डिलीट कर देगा उसके बाद इसे अन्य लोगों को रिव्यू करने के देगा। फेसबुक अश्लील कंटेंट के मामलों को लेकर कई बार यूजर्स के विरोध का शिकार हो चुका है जिसे देखते हुए कम्पनी ने इस टूल को बनाने का फैसला लिया। इस तकनीक का इस्तेमाल फेसबुक के साथ इंस्टाग्राम जैसे ऐप पर भी करेगी, जहां आपत्तिजनक कंटेंट के वायरल होने का खतरा बना रहता है।

भारत में 2,293 पार्टियां रजिस्टर्ड, इनमें 6.5% पिछले 3 महीने में बनीं

नयी दिल्ली : इस बार लोकसभा चुनाव 2019 में ‘भरोसा पार्टी’, ‘सबसे बड़ी पार्टी’ और ‘राष्ट्रीय साफ नीति पार्टी’ जैसी नाम वाली 2,293 राजनीतिक दल मैदान में उतरने वाली हैं। भारतीय चुनाव आयोग के हाल के आंकड़ों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के एक दिन पहले (9 मार्च) तक देश में कुल 2,293 राजनीतिक पार्टियां रजिस्टर्ड थीं। इनमें सात राष्ट्रीय और 59 राज्य स्तरीय हैं। इस साल फरवरी तक देश में 2,143 राजनीतिक पार्टियों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इनमें 58 पार्टियों ने पिछले साल नवंबर-दिसंबर के दौरान मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों से पहले पंजीकरण करवाया था।
गैर मान्यता प्राप्त पार्टियां का अपना कोई चिह्न नहीं
इस साल फरवरी से मार्च के बीच 149 पार्टियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इनमें बिहार के सीतामढ़ी से बहुजन आजाद पार्टी, उत्तरप्रदेश के कानपुर से सामूहिक एकता पार्टी, राजस्थान के जयपुर से राष्ट्रीय साफ नीति पार्टी, दिल्ली से सबसे बड़ी पार्टी, तेलगांना से भरोसा पार्टी और कोयंबटूर से जेनरेशन पीपुल्स पार्टी शामिल हैं। ये 149 पंजीकृत पार्टियां हैं, लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त हैं। इन पार्टियों को खुद के चिह्न पर चुनाव लड़ने का विशेषाधिकार नहीं है। ये पार्टियां चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए ‘फ्री सिंबल’ पर चुनाव लड़ेंगी। चुनाव आयोग के सर्कुलर के मुताबिक, अभी 84 फ्री सिंबल उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर एक मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी बनने के लिए, उसे पिछले विधानसभा या लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ न्यूनतम मत प्रतिशत के वैध वोट या कुछ निश्चित सीटों की संख्या को सुरक्षित करना होता है। राजनीतिक पार्टियों द्वारा उन्हें मिलने वाले चंदे के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए चुनाव आयोग ने 2016 में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को 255 पंजीकृत, लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के खर्च पर नजर रखने को कहा था। चुनाव आयोग को आशंका थी कि इस तरह की अधिकांश पार्टियां काले धन को सफेद करती हैं। चुनाव आयोग ने पाया था कि ऐसी कुछ पार्टियां अब अस्तित्व में नहीं हैं।

चीन ने 11 साल बाद माना- यह दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी हमलों में से एक था

बीजिंग : चीन ने 2008 में हुए मुंबई आतंकवादी हमले को सबसे खतरनाक हमलों में से एक करार दिया है। लश्कर-ए-तैयबा ने मुंबई में ताज होटल समेत कई जगहों पर हमला किया था, जिसमें 166 लोग मारे गए थे। चीन ने शियानजियांग प्रांत में मुस्लिमों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर निकाले गए श्वेत पत्र में कहा कि बीते कुछ सालों में आतंकवाद और अतिवाद के वैश्विक स्तर पर फैलने से मानव सभ्यता पर खासा असर पड़ा है।
‘आतंकवाद और अतिवाद के खिलाफ लड़ाई और शियानजियांग में मानवाधिकारों के संरक्षण’ नाम से प्रकाशित इस पत्र को तब जारी किया गया है, जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी चीन की यात्रा पर हैं। पत्र के मुताबिक, आतंकवाद ने दुनियाभर में शांति और विकास के लिए खतरा पैदा किया है। आतंकवाद से लोगों के जीवन और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। श्वेत पत्र में चीन ने आतंकवाद की समस्याओं को उस समय उठाया है जबकि कुछ दिनों पहले ही चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जैश सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी करार देने के प्रस्ताव पर तकनीकी रोक (टेक्निकल होल्ड) लगा दी। चीन के इस कदम को भारत ने निराशाजनक बताया था।
श्वेत पत्र के मुताबिक- चीन ने हर तरह के आतंकवाद का विरोध किया है। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरी नीति अपनाने वालों का विरोध भी किया है। यह भी कहा कि बीजिंग आतंकवाद को किसी खास देश, संप्रदाय या धर्म के साथ जोड़कर नहीं देखता। आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए गरीबी खत्म करना जरूरी है ताकि इससे जुड़े लोगों को कोई कमजोर कड़ी न मिल सके।
14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। जैश-ए-मोहम्मद हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है। 26 फरवरी को भारतीय लड़ाकू विमानों ने पाक में घुसकर आतंकी गुटों पर कार्रवाई की थी। उधर, मुंबई आतंकी हमले में 9 आतंकी पुलिस के हाथों मारे गए थे जबकि एक आतंकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था। बाद में कसाब को फांसी की सजा दी गई। मुंबई हमले का मुख्य साजिशकर्ता और जमात उद दावा का सरगना हाफिज सईद पाक में खुले आम घूम रहा है। अमेरिका ने सईद के बारे में सूचना देने वाले को एक करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की है।

सीबीएसई की अधिसूचना / 8वीं तक बच्चों को रोज 1 घंटे खेलना होगा जरूरी

नयी दिल्ली :  बच्चों की सेहत को बेहतर रखने के लिए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीबीएसई) ने पहली से 8वीं क्लास के बच्चों को “स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा’ के जरिये खेलों से जोड़ने का फैसला किया है। 9 मार्च को जारी नई अधिसूचना के मुताबिक, वर्ष 2019-20 से शुरू होने वाली नई कक्षाओं में पहली से 8वीं क्लास के सभी बच्चों को रोजाना कम से कम एक क्लास स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के लिए दी जाए। 2019-20 सत्र से देश में सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों में पहली से 8वीं क्लास तक स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा को मुख्य विषय के तौर पर लिया जाएगा। लेकिन, इस मुख्यधारा में जुड़े नए विषय की कोई परीक्षा नहीं होगी। अधिसूचना में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि इस खेल की कक्षा में बच्चों को किसी भी तरह के सिद्धांत आदि न पढ़ाए जाएं, बल्कि यह कक्षा सिर्फ प्रयोगात्मक रहेगी। स्कूल को यह सुनिश्चित करना होगा कि, बच्चे को किसी न किसी एक खेल में हिस्सा लेना ही है।
पहले 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को किया था शामिल
पिछले साल 9वीं से 12वीं के बच्चों के लिए इस विषय को मुख्यधारा में शामिल किया गया था। इसके तहत स्कूलों को चार मानकों पर काम करना होगा, जोकि सीबीएसई ने 9वीं से 12वीं क्लास के लिए तय किए थे। अब, खेल की क्लास लगने का मतलब सिर्फ मैदान में समय बिताना नहीं होगा, बल्कि इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चा किसी न किसी एक खेल में अनिवार्य रूप से हिस्सा ले। इन मानकों में यह खास हैं।
1. इन खेलों में लेना होगा हिस्सा – टीम गेम – कबड्डी, फुटबॉल, नेट गेम – बैडमिंटन, वॉलीबॉल, इनिंग गेम – क्रिकेट, एथलेटिक्स – दौड़भाग वाले खेल
2. स्वास्थ्य एवं तंदरुस्ती का ध्यान रखा जाएगा। बच्चों के मानसिक और संवेदनात्मक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाएगा, इसके तहत बच्चों को योग, पीटी और परेड व मार्चपास्ट भी करना होगा।
3.सामाजिक परियोजनाएं – बच्चों को समाज से जुड़ी परियोजनाओं में हिस्सा लेना होगा। यह तय किया जाएगा कि किस क्लास के बच्चे समाज के लिए क्या करें।
4. सेहत-गतिविधि कार्ड बनेगा – स्कूल में पढ़ रहे हर बच्चे का स्वास्थ्य कार्ड बनाया जाएगा, इसमें उनकी लंबाई और वजन के साथ उनको सालभर हुई बीमारियों से जुड़ी जानकारियां भरनी होंगी। यह कार्ड सीबीएसई की वेबसाइट पर समय-समय पर अपलोड करना होगा।

बैजू बावरा का रीमेक बनाएंगे संजय लीला भंसाली

मुम्बई : संजय लीला भंसाली वर्ष 1952 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म बैजू बावरा का रीमेक बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि भंसाली इस फिल्म के लिए शाहरुख खान और सलमान खान को लेना चाहते हैं। शाहरुख और सलमान का अपना प्रशंसक वर्ग है। दोनों की जोड़ी को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए प्रशंसक बेताब रहते हैं। इससे पहले सलमान भंसाली की सुपरहिट फिल्म हम दिल दे चुके सनम और सांवरिया में और शाहरुख फिल्म देवदास में काम कर चुके हैं। भंसाली ने इस फिल्म के रीमेक के लिए बैजनाथ, बैजू और बैजू तानसेन टाइटल रजिस्टर करवाये हैं। इसी फिल्म में संजय सलमान और शाहरुख को एक साथ लेंगे। इससे पहले साल 2010 में कृष्णा शाह ने बैजू बावरा का रीमेक बनाना शुरू किया था। इस फिल्म का नाम ‘बैजू- द जिप्सी’ रखा गया था। तब इस फिल्म में लीड एक्टर का रोल आमिर खान प्ले कर रहे थें। वहीं, ए आर रहमान फिल्म का संगीत देने वाले थे। लेकिन बाद में यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई और फिर कभी इस पर काम शुरू ही नहीं हुआ।

मुकेश अंबानी ने की भाई अनिल अंबानी की मदद, अनिल ने मुकेश-नीता को कहा शुक्रिया

मुम्बई : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने छोटे भाई अनिल अंबानी की कर्जे में डूबी कंपनी रिलायंस कम्‍युनिकेशन लिमिटेड(आरकॉम) के कर्ज का भुगतान किया है। इसके बाद अनिल ने बड़े भाई मुकेश और भाभी नीता अंबानी का बकाया चुकाने में मदद करने पर आभार जताया है। बड़े भाई मुकेश अंबानी की मदद से अनिल ने स्वीडन की कंपनी एरिक्सन के 458.77 करोड़ रुपये चुकाए। आरकॉम के प्रवक्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करते हुए एरिक्सन के 550 करोड़ का भुगतान पूरा हो गया है। इस भुगतान के साथ ही आरकॉम की एरिक्‍सन के साथ चल रही 18 महीने पुरानी कानूनी लड़ाई भी समाप्‍त हो गयी। अनिल अंबानी ने एक बयान जारी कर कहा, “संकट की इस घड़ी में मेरे साथ खड़े रहने के लिए मैं अपने बड़े भाई मुकेश और भाभी नीता को धन्यवाद कहता हूँ। ऐसे मौके पर मदद करके उन्होंने यह दिखाया कि अपने पारिवारिक मूल्यों के प्रति सच्चाई के साथ खड़े रहना कितना जरूरी है। मैं और मेरा परिवार उनके इस कदम के काफी आभारी हैं और इसने हम पर गहरी छाप छोड़ी है।’ आरकॉम फरवरी में पहले ही सुप्रीम कोर्ट में 118 करोड़ रुपये जमा कर चुका था। स्वीडिश फर्म ने आरकॉम के नेटवर्क का प्रबंधन और संचालन करने के लिए 2014 में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए और पिछले साल बकाया राशि को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
यह दूसरा मौका है जब मुकेश अंबानी ने अपने छोटे भाई की मदद की है। साल 2018 में मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो इंफोकॉम ने आरकॉम की वायरलैस सेवा को 3000 करोड़ रुपये में खरीदा था। बाजार में प्राइस वॉर के चलते आरकॉम को पैसों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। आरकॉम एक समय देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी थी लेकिन गिरते राजस्‍व, बढ़ते घाटे और 46 हजार करोड़ रुपये के कर्ज के चलते साल 2017 के आखिरी दिनों में उसे अपना वायरलैस का कारोबार बंद करना पड़ा।
आरकॉम और एरिक्‍सन के बीच 2017 में कानूनी जंग शुरू हुई थी। एरिक्‍सन ने बैंकरप्‍सी कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए आरोप लगाया था कि 2013 में आरकॉम के नेटवर्क की सारसंभाल को लेकर हुए सात साल के सौदे के तहत उसे 1500 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद मामला नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्‍यूनल से नेशनल कंपनी लॉ अपीलैट ट्रिब्‍यूनल में चला गया। यहाँ पर दोनों कंपनियों के बीच 30 सितंबर 2018 तक 550 करोड़ रुपये का भुगतान करने की सहमति बनी। 30 सितम्‍बर तक आरकॉम की ओर से भुगतान नहीं मिलने पर एरिक्‍सन ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली। सुप्रीम कोर्ट ने आरकॉम को 15 दिसंबर 2018 तक भुगतान करने को कहा। इस तारीख तक भी भुगतान नहीं हो पाया। जब 550 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं हो पाया तो एरिक्‍सन ने आरकॉम के चेयरमैन अनिल अंबानी और उनकी दो यूनिट के खिलाफ अवमानना की याचिकाएं दाखिल कीं। फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी को फटकार लगाई और कहा कि 19 मार्च तक ब्‍याज सहित भुगतान किया जाए।

होली के रंग तो अपने भी हैं

बात जब होली की हो तो रंगों से परहेज करना अच्छी बात नहीं है। रंग खेलिए मगर प्रकृति के अनुकूल रंगों का इस्तेमाल करके खेलिए। होली पर शरारत के बहाने जबरन रंग लगाना अच्छी बात नहीं है बल्कि इसमें तो स्नेह का रंग मिले तो रंग पक्के होंगे। आप तैयारी कर रहे हैं होली की तो कुछ बातों का ध्यान तो जरूर रखें –
कपड़े सफेद पहनें और पुरानी टीशर्ट या कमीज हो तो पहन सकते हैं।
जींस की जगह ऐसे फैब्रिक पहनें जो जल्दी से सूख जाए तो कॉटन की ट्राउजर, पजामा या रंगीन मैचिंग पैंट भी बुरा आइडिया नहीं है।
फुल शर्ट या हाफ शर्ट पहनी जा सकती है मगर हाफ शर्ट पहन रहे हैं मगर दोनों ही सूरतों में अच्छी तरह तेल लगाना न भूलें।
बालों में रंग डालने से बचें तो बेहतर नहीं बच सकते तो कैप पहनें या बाँधनी की पगड़ी भी पहन सकते हैं। वैसे होली का मूड बढ़ाने के लिए कई तरह के विग बाजार में उपलब्ध हैं।
आपको कलर मैच करना आना चाहिए। ब्राइट शेड (येलो, ऑरेंज, पर्पल, रेड) में लूज फिट टी-शर्ट के साथ ब्लैक या ब्लू कलर की लाइट डेनिम पहन सकते हैं।
बाल और दाढ़ी अच्छी तरह ट्रिम करना न भूलें। धूपी चश्मा पहनें, दाँतों और आँखों में रंग न जाने दें और अगर अगर चला जाए तो पानी से खूब अच्छी तरह धोना न भूलें।


कोल्हापुरी चप्पल सही रहेगी। पहनने से पहले जरूर देखें कि वह पानी में फिसलने वाली चप्पल न हो।
अगर किसी महिला मित्र के साथ होली खेल रहे हैं तो ध्यान रखें कि उसे असुविधा न हो या उसे जबरन रंग न लगाएं। यही बात आपके सीरियस मोड वाले दोस्तों पर भी लागू होती है।
लोकगीत सुनें, बॉलीवुड गीत भी सुनें मगर अश्लील गाने आपकी महिला मित्रों को असहज ही नहीं करते बल्कि उनकी नजर में आपकी छवि डैमेज भी कर सकते हैं।
रंग छुड़ाने के बाद कोई अच्छा मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।
हर्बल होली खेलें..और खूब खेलें…।

होली के रंगों में दिखें रंगीली और सजीली

होली रंगों वाला त्योहार है तो इस त्योहार में सजीला दिखना भी जरूरी है। यह सही है कि हम नये कपड़े तो पहनने से रहे मगर इतने पुराने कपड़े भी न पहनें कि वह हाथ लगाते ही खराब हो जाए..जाहिर है कि संतुलन जरूरी है। बस यही बात आपको होली में पहने जाने वाले कपड़ों के चयन के समय ध्यान में रखने की जरूरत है। तो होली पर दिखें रंगीली और सजीली –
अगर आप साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो बेशक यह बहुत ही अच्छा परिधान है। होली जैसे त्योहार में साड़ी पहनने का अलग ही मजा है, लेकिन होली के दिन साड़ी पहनने के लिए आपको आत्मविश्वास के साथ इसे कैरी करना होगा। जब यह भींग जाती है तो शरीर से चिपकने लगती है। कॉटन या मलमल साड़ी पहनें।
सफेद चिकनकारी कुर्ती के साथ मल्टी कलर दुपट्टा या स्कार्फ, ब्लू जींस के साथ व्हाइट कुर्ता। इन सब तरह के कपड़ों में आपका लुक खूब फबेगा।


होली के रंगों से सफेद कपड़े गंदे करना अच्छा नहीं लगता तो इस दिन आप चटख रंगों के कपड़े भी पहन सकती हैं। इनमें रंग जल्दी दिखाई नहीं देता और साफ करना भी आसान होता है।
कपड़ों के चुनाव के साथ इस बात का ध्यान रखें कि कौन सा ​फैब्रिक मौसम और आपकी स्किन के हिसाब से सही हैं। वैसे तो कॉटन फैब्रिक होली खेलने के लिए बढ़िया है। सर्दी, गर्मी और बरसात हर मौसम में इस फैब्रिक को पहना जा सकता है। यह फैब्रिक शरीर में चुभता नहीं है।
ध्यान रहे होली पर आप जो भी ड्रेस पहनने वाली हैं। वह ज्यादा टाइट और बॉडी फिट न हो। इससे आपका लुक खराब होगा और असहज भी रहेंगी। साथ ही आप गहरे यानी डीप गले के कपड़े पहनने से बचें, स्कर्ट न पहनें, हाफ स्लीव्स और छोटे कपड़े न पहनें।
इस समय फैशन में धोती पैंट, शॉर्ट्स, प्लाजों हैं। इसे आप कुर्ते और टॉप के साथ और अपने हिसाब से हिसाब से पहन सकती हैं।

होली पर खूबसूरती को न लगे केमिकल रंगों की नजर

होली का त्योहार ही कुछ ऐसा होता है कि इसकी मौज-मस्ती से खुद को बहुत ज्यादा देर तक बचाए रख पाना मुश्किल होता है मगर होली में सूखा हो या गीला, रंग न लगे तो भला कैसी होली…तो अमा…घर में क्या छुपे बैठे हैं..निकलिए…रंग लगाइए…लगवाइए मगर इन बातों पर ध्यान दीजिए तो खूबसूरती को नहीं लगेगी….रंगों की नजर
होली खेलने से पहले चेहरे और हाथ-पैरों पर अच्छे से तेल की मालिश कर लें। इसके लिए आप नारियल या बादाम तेल का इस्तेमाल करें जो हर तरीके से है फायदेमंद।
चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं जो धूप की हानिकारक किरणों से होने वाले दुष्प्रभावों को रोकता है और त्वचा क्षतिग्रस्त होने से बचाता है।
नाखूनों पर लगने वाले होली के रंग देखने में तो खराब लगते ही हैं साथ ही ये जल्दी उतरते भी नहीं। तो इसके लिए होली खेलने से पहले नेलपॉलिश लगाना न भूलें। इससे कोई दूसरा रंग आसानी से नहीं चढ़ता।
आँखों में किसी भी प्रकार का केमिकल बहुत ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है और होली के दौरान इसकी संभावना बहुत ज्यादा रहती है। इससे बचाव के लिए धूपी चश्मा पहन सकती हैं।
बालों की देखभाल भी चेहरे जितनी ही जरूरी है। होली से एक रात पहले बालों में अच्छे से तेल लगा लें। नारियल तेल का इस्तेमाल करें। अगर सरसों तेल लगा सकती हैं तो वह भी लगा सकती हैं।
होली में बालों को खोलकर बिल्कुल न रखें। पोनीटेल या चोटी बना लें। वैसे स्कॉर्फ से बालों को कवर करके भी होली खेला जा सकता है।
अगर सेंसिटिव स्कैल्प है तो होली खेलने से पहले नींबू का रस से हल्का मसाज कर लें जिससे उस पर हानिकारक रंगों का असर कम होगा।

त्वचा से आसानी से रंग हटाने के लिए आप कुछ घरेलू चीजों की मदद से सकते हैं। इससे रंग भी आसानी से उतर जाता है और आपकी त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है। जानिए ऐसे ही आसान तरीके –

दही और बेसन: अगर आपकी त्वचा से कलर नहीं हट रहा है तो दही और बेसन का पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाएं। इस पेस्ट को बनाने के लिए 3 चम्मच दही में 1 चम्मच बेसन मिलाकर 15 मिनट तक चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आसानी से कलर चला जाएगा।

गुलाबजल: गुलाबजल आपकी त्वाच को साफ रखने में तो मदद करता ही है साथ ही रंग हटाने में भी मददगार होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को लगाकर सूखने दें। यह पेस्ट केमिकल की वजह से होने वाली जलन को भी कम करता है।

एलोवेरा: त्वचा को नुकसान ने बचाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए कलर लगी त्वचा पर एलोवेरा लगाएं। यह त्वचा से गंदगी हटाने के साथ कलर साफ करने में मदद करता है।

अमचूर: कलर हटाते समय त्वचा को बार-बार ना धोएं इससे आपकी त्वचा शुष्क हो सकती है। कलर हटाने के लिए भीगे हुए अमचूर पाउडर का इस्तेमाल करें।

 

 

हो जाए हुड़दंग भरी होली पार्टी

होली हुड़दंग और मस्ती का त्योहार है और दोनों ही दोस्तों या परिवार के बगैर नहीं होते। यह एक मौका है जब आप इन दोनों को एक साथ ला सकते हैं और इस काम को आसान बनाने के लिए कर डालिए एक होली पार्टी..ये बातें आपकी मदद कर सकती हैं।
पार्टी कोई भी हो सबसे पहले लोगों को उस पार्टी का न्योता भेजा जाता है। खर्च बचाना हो तो पिक एडिटर ऐप की मदद से ऑनलाइन कार्ड बनाइए या फिर बच्चों के साथ हाथ से कार्ड बनाकर उसके कलर जेरॉक्स निकलवा लें य घर में प्रिंटर हो तो प्रिंट निकाल लें।
स्वादिष्ट खाना तो किसी भी पार्टी की जान होती है, पार्टी में खाने के साथ स्नैक्स का इंतजाम भी अच्छा होना चाहिए। आप मेन्यू में गुजिया, मालपुआ, छोले भटूरे, पाव भाजी आदि का इंतजाम कर सकते हैं। स्नैक्स के अलावा होली के मौके पर ठंडाई, लस्सी, कॉफी, चाय का इंतजाम रखना ना भूलें। जरूरी हो तो आपस में जिम्मेदारी बाँटी भी जा सकती है।
होली के गानों की प्लेलिस्ट पहले से ही तैयार रखें, ताकि पार्टी के वक्त गाने ढूंढने में समय न बर्बाद हो। अगर नांच गाने के साथ कुछ और कार्यक्रम आयोजित करने का मन है, तो वो भी कर सकते हैं। होली पार्टी को यादगार बनाने के लिए संगीत जरूरी है। लोक संगीत सबसे बेहतर है। आप अपने दोस्तों के साथ महफिल जमाइए और जरूरी नहीं कि सब किशोर कुमार या मोहम्मद रफी बनें…जिसको जो आता है, गाने दें। जी भरकर नाचें और उसमें परफेक्शन से ज्यादा मस्ती का ध्यान रखिए। अन्ताक्षरी से लेकर लुका छिपी तक खेलिए…मजा आएगा। होली पर ज्यादातर सफेद रंग के कपड़े पहनें जाते हैं क्योंकि उस पर सभी रंग उभरकर सामने आते हैं। महिलाओं के लिए स्कार्फ और पुरुषों के लिए टोपी भी ड्रेस कोड में शामिल कर सकते हैं। ये आपके बालों को सलामत रखेगा।