Sunday, July 5, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]
Home Blog Page 611

कम्पनी ने अंदर छिपने वाला बेड बनाया, यह प्राकृतिक आपदाओं से बचाएगा

न्यूयॉर्क : अमेरिका के ओक्लाहोमा शहर स्थित वोर्टेक्स वॉल्ट नामक कंपनी ने एक ऐसा इनोवेटिव बेड तैयार किया है, जो कई तरह की आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। यह प्राकृतिक आपदाओं के समय जान बचाने में मददगार साबित होगा। इसमें छिपने की जगह बनाई गई है। वोर्टेक्स वॉल्ट की ओर से तैयार इस खास बेड को सॉलिड स्टील से बनाया गया है और यह क्रश रेसिस्टेंट है। बेड के साइड में लगे लगे तीन छोटे दरवाजों को खोल यूजर इसके अंदर जा सकता है। खुद को इसमें लॉक कर सकता है। शेल्टर बेड को लगभग 80 सेकंड के भीतर रिमोट कंट्रोल के माध्यम से शुरू किया जा सकता है।
बिजली न होने पर बैटरी बैकअप
बेड में 4 मोटर सीजर लिफ्ट मेकैनिज्म लगी है, जो 110 वॉल्ट के एसी से चलेगी। बिजली न होने पर बैटरी बैकअप खुद ही चलने लगेगा। अगर यूजर आपदा आने से पहले बेड को न खोल पाए हों तो भी वह रेंगकर बेड के भीतर जा सकते हैं।

जयपुर तीसरी बार यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में

जयपुर : गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर की चहारदीवारी (परकोटा) को यूनेस्को ने विश्व धरोहर सूची में शामिल किया है। शनिवार को अजरबैजान की राजधानी बाकू में हुई विश्व धरोहर समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यूनेस्को के फैसले पर खुशी जताई। इससे पहले जयपुर स्थित आमेर किले और जंतर-मंतर को इस सूची में स्थान मिल चुका है। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ”जयपुर का संबंध संस्कृति और वीरता से रहा है। उत्साह से भरपूर जयपुर की मेहमाननवाजी लोगों को अपनी ओर खींचती है। खुशी है कि इसे यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल घोषित किया है।” केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने इसे देश के लिए गर्व का विषय बताया है।

किराए के मकान को बढ़ावा देने के लिए मौजूदा किराया कानूनों में होगा संशोधन

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गत 5 जुलाई को लोकसभा में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहला बजट पेश किया। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार किराए के मकान को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त कदम उठाएगी। इसके लिए सरकार मौजूदा किराया कानूनों में संशोधन करेगी। वर्तमान किराया कानून पुरातन है। इनकी वजह से मकान मालिक और किराएदार के बीच अच्छे संबंध स्थापित नहीं हो पाते। नए नियमों को राज्यों के साथ साझा किया जाएगा।” आम चुनाव के मद्देनजर फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया गया था। सरकार बनने के बाद साल 2019-20 के लिए यह पूर्ण बजट पेश किया गया।
सीतारमण ने कहा, प्रधानमंत्री आवास योजना के पहले चरण में लगभग 1.5 करोड़ घर बनाए गए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत दूसरे चरण में लगभग 1.95 करोड़ मकान उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। यह 2022 तक नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी सभी के लिए घर नीति को पूरा करने के प्रयासों का हिस्सा होगा। वित्त मंत्री ने बताया, “पहले एक घर बनाने में 314 दिन लगते थे, लेकिन अब ये घटकर 114 दिन लगते हैं। हमारा जोर अब इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर है। 2022 तक हर एक ग्रामीण परिवार के पास बिजली और खाना पकाने की सुविधा होगी।” “प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के तहत 1.5 करोड़ से कम वार्षिक कारोबार वाले लगभग 3 करोड़ खुदरा व्यापारियों और दुकानदारों को पेंशन का लाभ दिया जाएगा।”
“45 लाख रुपये तक के मकान खरीद के लिए ब्याज पर आयकर छूट की सीमा दो लाख रुपये से बढ़ाकर 3.5 लाख रुपये करने का प्रस्ताव। स्टार्टअप के लिए जुटायें गए धन की आयकर जाँच नहीं होगी।”

उद्योगपति बीके बिड़ला का 98 साल की उम्र में मुम्बई में निधन

मुम्बई : बीके बिड़ला समूह के चेयरमैन और उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला के दादा बसंत कुमार बिड़ला का बुधवार को मुम्बई में निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। 1921 में जन्मे बीके बिरला उद्योगपति घनश्याम बिरला के सबसे छोटे पुत्र थे। वह बिरला कृष्णार्पन चैरिटी ट्रस्ट, बीके बिरला इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थान के चेयरमैन थे। इसके अलावा कई शैक्षणिक ट्रस्टों एवं संस्थानों से भी जुड़े थे।
मात्र 15 वर्ष की आयु में ही वह कई कंपनियों के साथ सक्रिय तौर पर जुड़ गए थे और केशोराम इंडस्ट्रीज के चेयरमैन बन गए थे। उन्होंने एक कारोबारी के तौर पर अपना ध्यान कॉटन, विस्कोस, पालिएस्टर, नायलान यार्न, रिफ्रैक्टरी, कागज, जहाजरानी, टायरकॉर्ड, पारदर्शी पेपर, स्पन पाइप, सीमेंट, चाय, कॉफी, इलायची, रसायन, प्लाईवुड और एमडीएफ बोर्ड पर लगाया था। उन्होंने कतर में बिरला पब्लिक स्कूल और कल्याण मेंं काॅलेज ऑफ आर्टस, साइंस एंड क़ॉमर्स तथा राजधानी दिल्ली में बिरला विद्या निकेतन की स्थापना की थी। बीके बिरला का विवाह अप्रैल 1941 में सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक बृजलाल बियानी की पुत्री सरला से हुआ था और उनकी दो पुत्रियां जयश्री मोहता तथा मंजुश्री खेतान हैं। उनके पुत्र आदित्य बिरला का अक्टूबर 1995 में निधन हो गया था। उनके पोते कुमार मंगलम बिरला हैं। उन्होंने कईं पुस्तकों के अलावा आत्मकथा “ सवांथ सुखायः” को कलमबद्ध किया था।

वॉट्सऐप में मिलेगा क्यूआर कोड शॉर्टकट, स्कैन करने से हो जाएगा कॉन्टैक्ट सेव

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप में जल्द ही क्यूआर कोड शार्टकट मिलेगा सकता है। इसके जरिए यूजर कोड स्कैन कर कॉन्टैक्ट सेव करस सकेंगे साथ ही यूजर अपनी प्रोफाइल भी अन्य यूजर को शेयर कर सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इसके डेवपलमेंट पर काम कर रही है जो वॉट्सऐप बीटा प्रोग्राम का ही पार्ट है। कंपनी जल्दी ही ऐप में डेडिकेटेड क्यूआर कोड बटन शामिल करेगी। सबसे पहले इस फीचर को पिछले साल नवंबर में देखा गया था हालांकि अबतक इसे जारी नहीं किया गया है। यह पहले से ही इंस्टाग्राम, लिंक्डइन जैसे ऐप में मिल रहा है, जिसमें क्यूआर कोड का एक्सपीरियंस लिया जा सकता है। वॉट्सऐप ने फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि ऑफिशियल वर्जन के लिए इस फीचर को कब तक जारी किया जाएगा।
वॉट्सऐप बीटा ट्रैकर WABetaInfo के ट्वीट के अनुसार वॉट्सऐप में यह नया फीचर एंड्रॉयड वर्जन 2.19.189 में मिलेगा जिसमें क्यूआर कोड शॉर्टकट को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। स्क्रीनशॉट देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वॉट्सऐप यूजर डेटिकेटेड शॉर्टकट के जरिए क्यूआर कोड को स्कैन और शेयर कर सकेंगे। इस क्यूआर कोड के जरिए यूजर अपनी प्रोफाइल अन्य यूजर को शेयर कर सकेगा साथ ही इसके जरिए कॉन्टैक्ट भी सेव किए जा सकेगा। यह बटन वॉट्सऐप बीटा वर्जन 2.19.515 का हिस्सा होगा लेकिन फिलहाल इसे यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है।

11 साल के लड़के ने महिला और उसके बच्चे को नदी में डूबने से बचाया

दिसपुर : सोनितपुर जिले के मिस्सामारी गांव में एक 11 साल के लड़के ने बहादुरी की मिशाल पेश की। उत्तम ताटि नाम के लड़के ने नदी में डूब रही एक महिला और उसके बच्चे को बचा लिया। यह घटना 7 जुलाई की है, जो अब सामने आई। जिला कलेक्टर लाख्या ज्योति दास ने कहा, हमने डिप्टी कमिश्नर से बात की है। उत्तम का नाम राष्ट्रीय स्तर के बहादुरी पुरस्कार के लिए भेजा जाएगा। कलेक्टर लाख्या ने कहा कि एक महिला अपने दो बच्चों के साथ 7 जुलाई को नदी पार करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान नदी में पानी बढ़ने लगा। महिला खुदको और बच्चों को संभाल नहीं सकी। तभी उत्तम ने नदी में कूदकर महिला और उसके बच्चे को बचा लिया।

3580 बुजुर्गों कीआँखों की सर्जरी के लिए 110 बच्चों ने 10 दिन में जुटाए 35 लाख रुपये

बेंगलुरु : शहर के विद्याशिल्प अकादमी के 110 छात्रों ने पिछले दिनों 3580 ग्रामीण बुजुर्गों की कैटरैक्ट (मोतियाबिंद) सर्जरी के लिए 10 दिनों में 35 लाख रुपये का फंड जुटाया। इस फंड से होसकोटे-कोलार-चिंतामणि बेल्ट के बुजुर्गों के ऑपरेशन हो सकेंगे। पहले 2400 बुजुर्गों की सर्जरी के लिए 22.4 लाख रुपये का लक्ष्य रखा था। बाद में संख्या बढ़ा कर 3580 कर दी गई। पैसा क्राउडफंडिंग के जरिए एकत्रित किया गया।
4 छात्रों ने पौने पांच लाख से ज्यादा जोड़े
अभियान की शुरुआत में चार छात्रों को एक-एक लाख से अधिक का दान मिला। इनमें खुशी कर्मकार (135611 रुपए), गायत्री दिनेश थम्पी, (132000 रुपये), मिहिका (115500 रुपये) और करण ददलानी (103000 रुपये) ने पौने पांच लाख रुपये जुटाए। इनकी पहल पर कक्षा 9वीं, 10 वीं और 11वीं के छात्रों ने 18 जून से और कक्षा 12 के छात्रों 25 जून को अभियान शुरू किया। प्रत्येक छात्र को 20 हजार रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा। फंड पूरा होने के चार दिन के बाद अभियान को बंद कर दिया गया। सबसे ज्यादा 36 दानदाताओं से राशि जुटाने वाली खुशी ने बताया, “ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले इन ऑपरेशन के लिए शहर के एनजीओ द रोटरी बैंग ने 1 हजार से लेकर 4200 रुपये तक की सब्सिडी भी दी थी। इसके बाद तो मेरा उत्साह चरम पर था। मैंने घर जाने का इंतजार किए बिना अभियान शुरू किया।” खुशी ने कहा, “जब आप विनम्र होकर बातचीत करते हैं इसका असर होता है। मुझे पहले यकीन नहीं हुआ कि इतनी जल्दी इतना रुपया मिल गया।”
मिहिका ने कहा, “अभियान के दौरान हमने अपनी संचार शक्ति को जाना। इसे वास्तविक परिस्थितियों में प्रभावी भी समझा। हमे सबसे ज्यादा दान गुप्त दान के रूप में मिला। इससे हमने जाना, लोग एक-दूसरे से अब भी प्यार करते हैं और मदद को आगे आते है।”
विद्याशिल्प अकादमी स्कूल की प्राचार्या कलाई सेल्वी ने कहा, “मेरे स्कूल के छात्र पहले भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कई बार अनाथ और जरूरतमंदों की मदद की है। एक बैच ने 65 हजार रुपए में ठंडे पानी के लिए वॉटर कूलर और सोलर पावर वॉटर हीटर का इंतजाम किया था।”छात्रों को मिले फंड पर फ्यूलड्रीम के संस्थापक रंगनाथ थोटा ने कहा, यह अविश्वनीय है। छात्रों के इस सराहनीय प्रयास से अनेक जरूरतमंद जिंदगियों पर असर होगा। एक तरह से 3580 बुजुर्गों के लिए यह तोहफा है। सभी 110 छात्रों को धन्यवाद।

मिताली राज पर बनेगी बायोपिक, तापसी पन्नू निभाएंगी किरदार

मुम्बई : तापसी पन्नू इन दिनों बॉलीवुड में हर जोनर की फिल्में कर रही हैं। अब वे क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक में उनका किरदार निभा सकती हैं। वीमन टीम इंडिया की प्लेयर और वनडे क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज पर जल्द ही बायोपिक बनने जा रही। इससे पहले तापसी दिलजीत दोसांझ के साथ सूरमा में हॉकी प्लेयर के रोल में नजर आईं थी। मिताली राज के रोल के लिए भी तापसी को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार तापसी से पहले भी इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने फिल्म करने की इच्छा जताई थी। तापसी ने कहा था अगर उन्हें फिल्म ऑफर की जाती है तो यह उनके लिए गर्व की बात होगी। हालांकि तापसी की अगली फिल्म शूटर दादी चंद्रो तोमर पर बनी सांड की आंख है, जो इसी साल दीवाली पर रिलीज होनी है। 36 वर्षीय मिताली भारत की सबसे सफल महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने 10 टेस्ट में 663 रन, 203 वनडे मैचेस में 6720 रन और 89 टी-20 मैचेस में 2364 रन बनाए हैं। मिताली पहली महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैचों में लगातार सात बार हाफ सेंचुरी बनाई। महिला एवं पुरुष, दोनों वर्गों के क्रिकेट में सिर्फ जावेद मियांदाद ही उनसे आगे हैं जिनके नाम लगातार नौ हाफ सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड है।

5 अरब डालर की अर्थव्यवस्था हासिल करना सम्भव: नीति आयोग उपाध्यक्ष

कोलकाता : नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि 2024- 25 तक 5,000 अरब डालर की अर्थव्यवसथा के लक्ष्य को पक्के तौर पर हासिल किया जा सकता है और इस काम में निजी क्षेत्र को अग्रणी भूमिका निभानी होगी।
भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुये राजीव कुमार ने कहा कि सरकार अकेले ही 5,000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार अकेले ही इसे नहीं कर सकती है, निजी क्षेत्र के निवेशकों को इस मामले में अग्रणी भूमिका निभानी होगी।’’ नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि बजट में ऐसी कई पहलों के बारे में प्रस्ताव किया गया है जो कि सरकार की निजी क्षेत्र के साथ मिलकर काम करने की इच्छा की तरफ इशारा करती हैं।
उन्होंने बताया कि इन पहलों में विनिवेश लक्ष्य को बढ़ाना, सरकार की तरफ से एनबीएफसी को समर्थन दिया जाना और कारपोरेट बॉंड बाजार को और गहरा बनाने के लिये दीर्घकालिक योजना का खाका पेश करना शामिल है।
कुमार ने कहा कि भारत कोई निरंकुश देश नहीं है, यहां जो कुछ भी किया जायेगा वह सब लोकतांत्रिक प्रणाली के भीतर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में संरचनात्मक बदलाव किये जाने की आवश्यकता है। ‘‘5,000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने के लिये यह जरूरी है। कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने की जरूरत है।’’

प्रख्यात लेखक शंकर कोलकाता के शेरिफ बने

कोलकाता : प्रख्यात बंगाली लेखक मणि शंकर मुखर्जी के कलकत्ता उच्च न्यायालय में ‘‘शेरिफ’’ पद की शपथ लेते ही सोमवार को शहर को उसका 245वां शेरिफ मिल गया।
निवर्तमान शेरिफ डॉ. संजय चटर्जी ने शंकर के नाम से लोकप्रिय 80 वर्षीय लेखक को पद की शपथ दिलायी। कोलकाता के किसी विशिष्ट नागरिक को एक साल के लिये इस पद पर नियुक्त किया जाता है। शेरिफ का कार्यालय कलकत्ता उच्च न्यायालय परिसर में होता है।
1775 में शहर के लिये ‘‘शेरिफ’’ पद का निर्माण किया गया था और जेम्स मैक्रेबी पहले शेरिफ थे। ‘‘कलकत्ता के शेरिफ’’ पद पर नियुक्त किये गये पहले भारतीय मनकजी रूस्तमजी थे जो 1874 में इस पद पर नियुक्त किये गये थे जबकि 1875 में इस पद पर पहली बार राजा दिगंबर मित्तर के तौर पर किसी बंगाली को नियुक्त किया गया था। अपने स्वीकृति भाषण में मुखर्जी ने कहा कि उनके जीवन का यह यादगार दिन है।