Sunday, April 26, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]
Home Blog Page 545

बदल दो

रेखा श्रीवास्तव

बदल दो

बदल  दो,  जल्दी बदल दो

जल्दी जल्दी बदल दो

एक पल भी जाया न करो

बदल दो, जल्दी बदल दो

मन बदल दो, लोगों को  बदल दो

बदल डालो हर कोना

कहीं रह न जाए कोई पुराना

बदल दो

बदल दो, जल्दी  बदल दो

जल्दी जल्दी बदल दो

कहीं देर न हो जाए

बहुत कुछ बदलना है तुम्हें

शुरू से लेकर अंत तक

ऊपर से लेकर नीचे तक

हर ओर, हर रंग तुम्हें

बदलना है

बदलने में माहिर बनो

नहीं बदले तो

तुम्हारी पहचान कैसे होगी

तुम्हारा आकलन कैसे होगा

इसलिए तुम बदल दो

जल्दी जल्दी बदल दो

बदलने के लिए जी-जान

लगा दो

दिन-रात लगा दो

जिंदगी भर की इच्छाएं

जिंदगी भर के स्वप्न

सब जल्दी जल्दी पूरे कर लो

जल्दी जल्दी बदलते जाओ

ऐसा बदलो कि तुम्हें

यकीन हो जाये कि

हाँ तुम सब कुछ बदल चुके हो

अपनी रफ्तार बढ़ाओ

अपनी चाल  बदल लो

पर  बदल दो

जल्दी जल्दी बदल दो

कहीं ऐसा न हो कि

तुम सब कुछ बदल भी

नहीं पाये

उसके पहले कहीं

कोई आहिस्ते से तुम्हें ही बदल दें

उसके बाद से तुम नहीं बदल

पाओगे किसी को

तुम्हारी क्षमता खत्म हो जायेगी

इसलिए तुम बदल दो

जल्दी जल्दी  बदल दो

दिन-रात बदल दो

बस केवल

बदल दो, बदल दो

महानगर की पहली 4 दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य प्रदर्शनी आरम्भ

कोलकाता :  कोलकाता साइक्रियाटिक एसोसिएशन और इंस्टिस्यूट ऑफ साइक्रियाट्री महानगर में 4 दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य के शहरी विकास मंत्री तथा मेयर फिरहाद हकीम ने किया। उनके साथ इस अवसर पर डीएमई डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य. आईपीजीएमईआर के निदेशक डॉ. मणिमय बन्द्योपाध्याय तथा आई ओ पी के निदेशक डॉ. प्रदीप साहा भी उपस्थित थे। यह विश्व की पहली मानसिक स्वास्थ्य प्रदर्शनी है जो लगातार 4 दिन चलेगी।
कोलकाता मेंटल हेल्थ फेयर -2020 में देश भर से मनोचिकित्क, मानसिक स्वास्थ्य पेशेवर, गैर सरकारी संगठन, सलाहकार, विद्यार्थी, नर्स भाग ले रहे हैं। इन्स्टीट्यूट ऑफ साइक्रियाट्री के निदेशक तथा आयोजक समिति के सचिव डॉ. प्रदीप साहा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर स्थिति बहुत नाजुक है पर लोग अभी भी जागरुक नहीं हैं। लोग अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते और इसकी परिणिति है तनाव. अवसाद जैसी कई अन्य बीमारियाँ। इस प्रर्दशनी के माध्यम से जागरुकता लाने का प्रयास किया जाएगा। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरुक होने की जरूरत है। इस 4 दिवसीय आयोजन में बच्चों और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य और उनके व्यवहार पर विशेष रूप से चर्चा होगी। इसके साथ ही क्विज तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण होंगे।

पुरुषों को तरोताजा रखने आया रिप्पल फ्रैगेंसेज का डीएनए -डिओ ऑन द गो

कोलकाता : साइकिल ब्रांड अगरबत्ती उत्पाद के लिए विख्यात एनआर ग्रुप के फ्रैग्रेंस डिवीजन रिप्पल फ्रैग्रेंस ने आरामदायक डियो की शृंखला “डीएनए-डियो ऑन द गो” उतारा। कुछ महीने पहले डीएनए परफ्यूम क्विकी के लांच के बाद ही यह उत्पाद आ गया है. हालिया डियो स्प्रे कनस्तर चार मोहक रूपों ब्लू शूड, ग्लैम एंड ग्लिट्ज, एक्स्ट्रीम स्पोर्ट और डियाब्लो में उपलब्ध है।
आंतरिक रूप से फ्रैग्रेंसेज बनाने के लिए जाने जाने वाले रिप्पल फ्रैग्रेंसेज ने लाइफस्टाइल और एयरकेयर स्पेस में सफलता के बाद पर्सनल केयर सेगमेंट में प्रवेश किया है। नए के साथ ब्रांड ने विशेष रूप से पसीना खत्म करने वाले प्रीमियम डियोडरैंट तैयार किया है जो उपभोक्ताओं को पूरे दिन तरोताजा रखेगा।. इस ब्रांड के हालिया उत्पाद इंटरनेशनल फ्रैग्रेंस एसोसिएशन (आईएफआरए) का पालन करते हैं, जिससे बाजार में उत्पाद की सर्वोत्तम गुणवत्ता सुनिश्चित हो.
नए उत्पाद के बारे में बताते हुए रिप्पल फ्रैग्रेंसेज प्राइवेट लिमिटेड के चीफ बिजनेस क्रिएटर अनिक बनर्जी ने कहा, डीएनए-डियो ऑन द गो के साथ हमारा लक्ष्य है कि हमारे उपभोक्ताओं को क्लासिक मॉडर्न फ्रैग्रेंसेज में आसानी से खरीदने में सक्षम डियो स्प्रे कनस्तर उपलब्ध हो. उच्च गुणवत्ता वाला डियोडरैंट का लंबे समय तक असर रहता है, जिससे उपभोक्ता ताजा और दुर्गंध से दूर रहते हैं. हमारे डीएनए परफ्यूम क्विकी की सफलता के बाद हमें विश्वास है कि उपभोक्ता हमारे डियो के स्टाइलिश लुक के साथ ही साथ इनकी विभिन्न खुशबुओं को भी पसंद करेंगे।
इस उत्पाद की 75 एमएल की कीमत 100 रुपये है। यह पूरे शहर में सभी अग्रणी कॉस्मेटिक स्टोर्स, सुपरमार्केट्स और हाईपरमार्केट्स में उपलब्ध है।

एचआईटीके में मेगा अल्यूमनी मीट 2020

कोलकाता : हेरिटेज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एचआईटीके) ने हाल ही में मेगा अल्यूमनी मीट 2020 आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत परिसर भ्रमण यानी कैम्पस टूअर के साथ हुई। इसके बाद पुरस्कार समारोह हुआ जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में अपनी जगह बनाने वाले पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। ये विद्यार्थी अकादमिक, खेल, समाज सेवा, संस्कृति, कला जैसे क्षेत्रों में सक्रिय हैं। इस अवसर पर एचआईटीके के डांस क्लब्स., घूँघरु,और म्यूजिक क्लब रिजनेंस के सदस्यों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इन पूर्व छात्रों को एचआईटीके के सीईओ प्रदीप अग्रवाल ने संस्थान का ब्रांड एम्बास्डर बताया और कहा कि य़ह मंच उनकी सफलता का जश्न मनाने के लिए है।
2

सितारों से सजी 28वें कलाकार अवार्ड्स 2020 की शाम

कोलकाता : पूर्वी भारत में अपनी तरह का अनोखा अवार्ड कलाकार अवार्ड्स 2020 हाल ही में महानगर में आयोजित हुआ। यह साल पुरस्कार समारोह का 28वाँ संस्करण था और 28 साल पहले इसकी शुरुआत अशोक कलनौरिया ने की थी। इस पुरस्कार समारोह में सिनेमा, टेलिविजन तथा मनोरंजन उद्योग की हस्तियाँ सम्मानित की जाती हैं। पहला पुरस्कार समारोह 1 जनवरी 1993 को आयोजित किया गया था। पुरस्कार समारोह में क्रिसेन्डो डांस कम्पनी (नृत्य निर्देशन – देबराज घोषाल), सा रे ग म प से प्रख्तात सोनाली कर और इंडियन आइडल फेम सौम्य चक्रवर्ती ने प्रस्तुति दी।

द्धृतिमान चटर्जी

विजेता इस प्रकार रहे –
लिविंग लीजेंड – द्धृतिमान चटर्जी
सर्वश्रेष्ठ फिल्म – सुपर 30
सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्षेत्रीय) – पूर्व पश्चिम दक्खिन उत्तर आशबेई (सुचन्द्रा वानिया)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माता – श्रीजीत मुखर्जी (गुमनामी)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – मृणाल ठाकुर (सुपर 30)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – अंकुश हाजरा (बिहान ओभिजान)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – रुक्मिणी मैत्र (पासवर्ड)
यूथ आईकॉन – नुसरत जहाँ

अंकिता भट्टाचार्य

टीवी
सर्वश्रेष्ठ धारावाहिक – ये तेरी गलियाँ (जी टीवी)
सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी शो – द कपिल शर्मा शो (सोनी)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – पार्थ समर्थन (अनुराग, कसौटी जिन्दगी की -2)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (वेब सीरिज) – बरखा बिष्ट
प्रिय़ अभिनेता – धीरज धूपर
सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता – अविनाश मिश्र
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – दीपिका सिंह
सबसे स्टाइलिश वैम्प – अन्तरा विश्वास
सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार – कीकू सारडा
सर्वश्रेष्ठ खबर -नेटवर्क न्यूज 18
मनोरंजन
स्टारडम के 50 साल के लिए उषा उत्थुप
अचीवर अवार्ड – बाबुल सुप्रियो
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक – विक्रम घोष (बासु पोरिबार)
सर्वश्रेष्ठ लाइव परर्फामर – इमन चक्रवर्ती
सर्वश्रेष्ठ उभरता सितारा (जगजीत सिंह मेमोरियल अवार्ड) – अंकिता भट्टाचार्य (सा रे ग म प 2018 की विजेता)

गजल का फॉरमेट बदलना पड़ेगा : हरिओम

हरिओम एक आई ए एस अधिकारी हैं और इस समय लखनऊ में पदस्थापित हैं। ये न सिर्फ गाते हैं बल्कि लेखक भी हैं। हाल ही में सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन द्वारा आयोजित हिन्दी मेले के रजत जयन्ती वर्ष में प्रस्तुति के लिए वे कोलकाता पहुँचे थे। पेश हैं उनसे हुई बातचीत के प्रमुख अंश –

मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स: भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी मंजू थापा

दार्जिलिंग : ग्लोरी ऑफ नार्थ ईस्ट मंजू थापा पांच फरवरी को बैंकाक में होने वाले मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स 2020 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में मंजू सबसे कम उम्र की प्रतिभागी होंगी।
इस प्रतियोगिता के लिए मंजू थापा का चयन अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन भोपाल ने किया है। मंजू दुबई में दिसंबर में हुए प्लानेट मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी प्रतिभागी रह चुकी हैं। मंजू इस प्रतियोगिता के लिए तैयारियां कर रही हैं। बता दें कि मंजू के पिता स्व. बल बहादुर थापा कोलकाता स्थित एफसीआई में कार्यरत थे। मंजू का ननिहाल नेपाल में है। पिता के निधन के बाद मंजू अपने परिवारीजनों के साथ पैतृक घर दार्जिलिंग में रहती हैं।

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर कचरे से सालाना कमा रहा है चार करोड़

इंदौर : देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर कूड़ा-कचरे के बेहतर इस्तेमाल से सालाना चार करोड़ रुपये की कमाई कर रहा है। यह जानकारी रविवार को एक अधिकारी ने दी। मध्य प्रदेश का इंदौर पिछले तीन बार से देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित या गया है। चौथी बार भी यह तमगा हासिल करने के लिए इंदौर नगर निगम और जनता अपनी ओर से पुरजोर प्रयास कर रहे हैं।
केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के लिए इंदौर नगर निगम के सलाहकार असद वारसी ने बताया कि एक निजी कंपनी ने सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत एक निजी कंपनी ने 30 करोड़ के निवेश से कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से संपन्न स्वचालित कचरा प्रसंस्करण संयंत्र लगाया है। देश में संभवत: अपनी तरह के पहले संयंत्र में हर दिन 300 टन सूखे कचरे का प्रसंस्करण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोबोटिक प्रणाली वाले इस संयंत्र की खासियत यह है कि इसके सेंसर सूखे कचरे को छांट कर अलग कर देते हैं।
प्रसंस्करण के बाद सूखे कचरे में से कांच, प्लास्टिक, कागज, गत्ता, धातु आदि पदार्थ अलग-अलग बंडलों के रूप में बाहर निकल जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस संयंत्र के लिए निगम ने चार एकड़ जमीन दी है। जमीन के अलावा निगम ने संयंत्र लगाने में कोई वित्तीय निवेश नहीं किया है लेकिन करार के मुताबिक संयंत्र लगाने वाली निजी कंपनी कचरे के प्रसंस्करण से होने वाली आय में से आईएमसी को हर साल 1.51 करोड़ रुपये का प्रीमियम अदा करेगी।
वारसी ने बताया कि आईएमसी गीले कचरे के प्रसंस्करण से कंपोस्ट खाद और बायो सीएनजी ईंधन बना रहा है। इसके अलावा, नए निर्माण किए जाने और पुराने निर्माण ढहाए जाने के दौरान निकलने वाले मलबे से ईंटें, इंटरलॉकिंग टाइल्स और अन्य निर्माण सामग्री बनाई जा रही है। इन सभी उत्पादों की बिक्री से निगम को कुल 2.5 करोड़ रुपये की सालाना कमाई हो रही है।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में तीन गैर सरकारी संगठन शहर के करीब 22,000 घरों से सूखा कचरा इकट्ठा कर रहे हैं। घर के मालिकों को हर एक किलोग्राम सूखे कचरे के बदले एनजीओ की ओर से 2.5 रुपये का भुगतान किया जा रहा है। 35 लाख की आबादी वाले इंदौर में हर रोज तकरीबन 1,200 टन कचरे का अलग-अलग तरीकों से सुरक्षित निपटारा किया जाता है। इसमें 550 टन गीला कचरा और 650 टन सूखा कचरा शामिल है।

इरफान पठान ने लिया क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास

मुम्बई : इरफान पठान ने शनिवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। वह अपने करियर के दौरान अधिकतर समय चोटों से जूझते रहे जिसके कारण अपनी वास्तविक क्षमता दिखाने में भी नाकाम रहे।इस 35 वर्षीय खिलाड़ी का संन्यास लेना तय माना जा रहा था क्योंकि उन्होंने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच फरवरी 2019 में जम्मू कश्मीर की तरफ से सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में खेला था।
उन्होंने 2018 में जम्मू कश्मीर की टीम के साथ खिलाड़ी और मेंटोर के रूप में जुड़ने से पहले घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा का प्रतिनिधित्व किया था।
वह जम्मू कश्मीर की टीम के साथ गैर खिलाड़ी मेंटोर के रूप में जुड़े रहेंगे। उन्होंने खुद को पिछले महीने खुद को आईपीएल के नीलामी पूल में भी नहीं रखा था। बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 2003 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में भारत की तरफ से पदार्पण किया था। वह तब 19 साल के थे।
वह बहुत तेज गेंदबाजी नहीं करते थे लेकिन दायें हाथ के बल्लेबाजों के लिये स्विंग कराने की नैसर्गिक क्षमता के कारण उन्हें जल्द ही सफलता मिलने लगी और उनकी कपिल देव से भी तुलना की जाने लगी। ऐसा लग रहा था कि भारत को वह अदद आलराउंडर मिल चुका है जिसकी उसे कपिल देव के संन्यास लेने के बाद तलाश थी। क्रिकेट में अपने यादगार क्षण की बात करते हुए इरफान ने कहा कि भारत की तरफ से खेलना शीर्ष पर रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो कई क्षण हैं। निश्चित तौर पर मैथ्यू हेडन के रूप में अपना पहला विकेट हासिल करना उनमें शामिल है। लेकिन जब मुझे पदार्पण करने पर कैप मिली तो वह खास क्षण था। यह मेरे दिल के करीब है क्योंकि आप इसी कैप के लिये पूरी मेहनत करते हो। ’’ भारत की तरफ से आखिरी मैच अक्टूबर 2012 में खेलने वाले इरफान ने 29 टेस्ट मैचों में 1105 रन बनाये और 100 विकेट लिये। उन्होंने 120 वनडे में 1544 रन बनाने के अलावा 173 विकेट हासिल किये और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 172 रन बनाये और 28 विकेट लिये। आस्ट्रेलिया में 2003-04 टेस्ट श्रृंखला में उन्होंने सिडनी में रिवर्स स्विंग को शानदार नमूना पेश किया तथा स्टीव वॉ और एडम गिलक्रिस्ट के महत्वपूर्ण विकेट लिये थे। यह मैच ड्रा रहा था।
वह विश्व टी20 चैंपियनशिप 2007 में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे और पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया था।
पाकिस्तान के खिलाफ 2006 में वह हरभजन सिंह के बाद टेस्ट मैचों में हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने थे। उन्होंने कराची मैच में सलमान बट, यूनिस खान और मोहम्मद यूसुफ को आउट करके हैट्रिक बनायी थी। इरफान ने कहा, ‘‘यह यादगार क्षण था लेकिन निजी तौर पर मैं इस हैट्रिक की बात नहीं करता क्योंकि हम मैच हार गये थे। ’’उन्होंने पर्थ के मुश्किल विकेट पर भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में जीत दिलाने में भी अहम भूमिका निभायी थी।
इसके बाद उन्हें चोटों और खराब फार्म से जूझना पड़ा और वह पहले की तरह गेंद को स्विंग कराने में भी माहिर नहीं रहे।पठान पिछले 24 महीनों से कमेंट्री से जुड़े हैं और निश्चित तौर पर यह उनकी भविष्य की योजनाओं में शामिल होगा।

अमेरिका ने की ई-सिगरेट पर आंशिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा

वॉशिंगटन : अमेरिका में युवाओं में ई-सिगरेट की लत की बढ़ती समस्या से निपटने के प्रयासों के तहत अमेरिकी सरकार ने घोषणा की है कि वह देश में अधिकतर ई-सिगरेट पर जल्द ही प्रतिबंध लगाएगी। हालांकि सरकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा सितंबर में किए गए वादे के अनुसार ई-सिगरेट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा नहीं की।
खाद्य एवं मादक पदार्थ प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘तम्बाकू या पुदीने’’ के अलावा अन्य फ्लेवर वाली ई सिगरेट तब तक अवैध होंगी जब तक उन्हें सरकार से विशेष अनुमति नहीं मिलती। एफडीए ने कहा कि जो कंपनियां 30 दिन में इस प्रकार की ई सिगरेट बनाने और बेचने पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगी, उन्हें दंडित किया जाएगा।
अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजार ने एक बयान में कहा कि अमेरिका में युवाओं में जिस तेजी से ई-सिगरेट के इस्तेमाल का चलन बढ़ा है, ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया है। उन्होंने इसकी तुलना महामारी से की। इस बीच, अमेरिका के फीनिक्स स्थित ‘यू हॉल इंटरनेशनल कंपनी’ ने घोषणा की कि वह एक फरवरी से ई सिगरेट का इस्तेमाल करने वालों समेत उन लोगों का साक्षात्कार नहीं लेगी या उन्हें नौकरी नहीं देगी जो निकोटीन का सेवन करते हैं।