मुम्बई : दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में है। ऐसे में अन्य सभी बीमारियों के इलाज कहीं पीछे छूट गए हैं। कैंसर भी ऐसी ही घातक बीमारियों में से एक है। ऐसे वक्त में मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल ने लॉकडाउन के दौरान कैंसर के 494 मरीजों का ऑपरेशन कर एक मिसाल पेश किया है। इनमें से कई मरीज तो अधिक उम्र, डायाबीटिज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी स्थितियों से ग्रस्त हैं, जो उन्हें Covid-19 के लिहाज से संवेदनशील बनाती है।
सभी कॉमेंट्स देखैंअपना कॉमेंट लिखेंदेशव्यापी लॉकडाउन शुरू होने के 5 सप्ताह के दौरान अलग-अलग प्रकार के कैंसर के लिए 494 सर्जरी की गई। अस्पताल का यह कारनामा दुनिया के प्रतिष्ठित सर्जिकल जर्नल ‘एनल्स ऑफ सर्जरी’ में शामिल किया गया है। हॉस्पिटल के डेप्युटी डायरेक्टर डॉक्टर शैलेष श्रीखंडे ने कहा, ‘किसी की भी जान नहीं गई। केवल 6 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए लेकिन उन्हें भी आईसीयू की जरूरत नहीं पड़ी।’
बिना वक्त गंवाए सर्जरी करने का फैसला
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, लॉकडाउन शुरू होने के समय देश के कई हिस्सों से मरीज इलाज के लिए अस्पताल आए हुए थे। वे लॉकडाउन के कारण यहां फंस गए। लॉकडाउन के शुरुआती दिनों में अस्पतालों की ओपीडी तक बंद कर दी गई थीं। जब टाटा अस्पताल के डॉक्टरों को इलाज के लिए बाहर से आए मरीजों के बारे में पता चला, तो उन्होंने बिना वक्त गंवाए उनकी सर्जरी करने का फैसला लिया।
अस्पताल के सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉक्टर शैलेश वी. श्रीखंडे ने बताया, ‘लॉकडाउन की शुरूआत में इमर्जेंसी सेवाएं ही चालू थीं। चूंकि इन सभी मरीजों को हॉस्पिटल में सर्जरी करने की तारीख पहले से दी जा चुकी थी, इसलिए हमने इनकी सर्जरी करने का फैसला लिया। हमें पता था अगर एक बार यह जाने के बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में आने में बहुत मुश्किल होगी। इसीलिए हमने कोरोना जांच कराने के बाद उनकी कैंसर सर्जरी की।
लॉकडाउन : मुम्बई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में कैंसर 494 मरीजों की सर्जरी
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी-2021 : शीर्ष 200 यूनिवर्सिटी में आईआईटी बाॅम्बे और दिल्ली भी
नयी दिल्ली : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-बाॅम्बे दुनिया की टाॅप 200 यूनिवर्सिटी की सूची में भारत की सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी के तौर पर जगह मिली है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग की टाॅप 200 यूनिवर्सिटी में आईआईटी-बाॅम्बे 172वें, आईआईटी-दिल्ली 185वें, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरू काे 193वें स्थान पर रखा गया है।
दुनियाभर की कुल 1000 टॉप यूनिवर्सिटी में 21 भारत की हैं। आईआईटी-गुवाहाटी ने एक साल में 21 स्थान का सुधार करते हुए टॉप-500 में 470वें स्थान पर है। पिछले साल यह 491वें स्थान पर था। इस सूची में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी ने नंबर वन का ताज कायम रखा है।
टॉप के तीनों स्थान अमेरिकी यूनिवर्सिटी के नाम हैं। दूसरे स्थान पर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और तीसरे स्थान पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी है। क्यूएस के बेन सॉटर ने कहा कि इस सूची में भारतीय यूनिवर्सिटी की रैंकिंग गिरी है, लेकिन उसकी वजह ये है कि इस दौरान दुनिया की अन्य यूनिवर्सिटीज ने अपने स्तर को उठाने के लिए गहन प्रयास किए हैं। जहां बाम्बे को 20 स्थान का नुकसान हुआ है, वहीं आईआईएससी को एक और आईआईटी दिल्ली को 11 स्थान का नुकसान पहुंचा।
रैंकिंग का आधार
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग को मुख्य रूप से छह बातों के आधार पर तय किया जाता है। ये हैं- शैक्षणिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता प्रतिष्ठा, साइटेशंस प्रति फैकल्टी, फैकल्टी/छात्र अनुपात, अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी अनुपात और अंतरराष्ट्रीय छात्र अनुपात।
अब ईएमआई पर भी बुक कर सकेंगे फ्लाइट टिकट, फ्लिपकार्ट ने शुरू की बुकिंग सर्विस
नयी दिल्ली : ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) के जरिए अब आप हवाई यात्रा के लिए टिकट भी बुक कर सकेंगे। कंपनी ने अपना फ्लाइट बुकिंग पोर्टल लाइव कर दिया है। फ्लिपकार्ट फ्लाइट सर्विस में यूजर्स घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों उड़ानों के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि पोर्टल को सस्ती फ्लाइट टिकट मुहैया कराने के इरादे से शुरू किया गया है।
मिलेंगे कई ऑफर
फ्लिपकार्ट पोर्टल से फ्लाइट बुक करने पर कंपनी कई ऑफर दे रही है। पहली बार इस पोर्टल से टिकट बुक करने वाले ग्राहक FKNEW10 कूपन का इस्तेमाल करके टिकट प्राइस पर 10 फीसदी डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं FKDOM कूपन कोड से घरेलू उड़ाने पर 2,500 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट राउंड ट्रिप की बुकिंग पर RNDTRIP का इस्तेमाल करके 600 रुपए ऑफ का फायदा उठा सकेंगे। वहीं FLYTWO कूपन कोड का इस्तेमाल करके 750 रुपये का डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है।
सुपर कॉइन्स का इस्तेमाल करके फ्री में कर सकेंगे यात्रा
फ्लिपकार्ट के नियमित यूजर्स टिकट बुकिंग में अपने सुपर कॉइन्स का इस्तेमाल भी कर सकेंगे। इससे टिकट की कीमत कम हो जाएगी। अगर किसी यूजर के पास फ्लिपकार्ट सुपर कॉइन्स की ज्यादा संख्या है, तो वो मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे। साथ ही यूजर्स ईएमआई (EMI) के साथ टिकट भी बुक कर सकते हैं, इसके लिए टिकट बुकिंग के समय केवल 10 फीसदी राशि का भुगतान करना होगा। बाकी रुपयों का भुगतान आप किस्तों में कर सकेंगे।
ऐसे बुक करें फ्लाइट टिकट
टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले www.flipkart.com/travel/flights वेबसाइट पर जाना होगा, जहां आपको फ्लाइट बुकिंग ऑप्शन दिखेगा।
पोर्टल के टॉप पर आपको One way और Round Trip का ऑप्शन दिखेगा। उसके नीचे सर्च फ्लाइट का टिकट दिखेगा।
यूजर फ्लाइट सर्च पेज पर कहां से कहां को जाना है और किस डेट को जाना है। यह सारी जानकारी फिल करके फ्लाइट सर्च कर सकते हैं।
इसके बाद आपको कई कंपनियों की फ्लाइट दिखेंगी। आप अपने हिसाब से यहां टिकट बुक कर सकते हैं।
(साभार – दैनिक भास्कर)
‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, डिजिटल ऑडिशन का कमाल
मुम्बई : अमिताभ बच्चन का पॉपुलर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन 12 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। कुछ समय पहले इसके डिजिटल ऑडिशन शुरू किए गए थे। कोरोना वायरस में लगे लॉकडाउन की वजह से अमिताभ बच्चन ने घर से ही इसकी शूटिंग की थी और लोगों से डिजिटली तरीके से सवाल पूछे थे। अब खबरों के अनुसार ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिससे चैनल की भी चांदी हो गयी है। सोनी लिव एप से मिली जानकारी के मुताबिक ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ के डिजिटल ऑडिशन के लिए 3 करोड़ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। पार्टिसिपेशन के हिसाब से यह संख्या पिछले साल के मुकाबले 42 फीसदी अधिक रही।
‘केबीसी 12’ के लिए सोनी लिव एप के जरिए रोजाना ऑडिशन आयोजित किए गए, जिसमें करीब 12 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। यह मात्रा पिछले साल के मुताबिक 4 गुना ज्यादा रही। बता दें कि इस सीजन के रजिस्ट्रेशन 9 मई से शुरू हुए थे और दो हफ्तों तक यह सिलसिला चला। रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉकडाउन के बाद शो का नया सीजन आएगा।
वनडे विश्व कप 2021 में भाग लेगी भारतीय बधिर क्रिकेट टीम
नयी दिल्ली : भारतीय बधिर क्रिकेट टीम संयुक्त अरब अमीरात में 19 से 29 अक्टूबर 2021 तक होने वाले डीआईसीसी क्रिकेट वनडे विश्व कप में भाग लेगी।
भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) के तहत आने वाली भारतीय टीम को बधिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (डीआईसीसी), दक्षिण अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया है। विज्ञप्ति के अनुसार डीआईसीसी ने भारतीय टीम के टी20 और वनडे में पूर्व के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए यह न्यौता दिया है। आईडीसीए के अध्यक्ष सुमित जैन ने कहा, ‘‘हम इस आमंत्रण से बेहद खुश हैं और खिलाड़ी आगामी टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं। हमारी टीम पूर्व में आयोजित टूर्नामेंटों में अपनी क्षमता को साबित कर चुकी है। विश्व कप 2021 में खेलने का निमंत्रण हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है। ’’
‘श्री गणेश’ के अभिनेता जगेश मुकाती का निधन
मुम्बई : पौराणिक धारावाहिक ‘‘श्री गणेश’’ में भगवान गणेश का किरदार निभाने के लिए पहचाने जाने वाले टीवी अभिनेता जगेश मुकाती का निधन हो गया है। वह 47 वर्ष के थे। उनके करीबी दोस्त अभिनेता संजय गोराडिया ने बताया कि मुकाती को सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत के बाद पांच जून को क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका गत बुधवार दोपहर को वहां निधन हो गया।
गोराडिया ने बताया कि मुकाती की कोराना वायरस के लिए जाँच की गयी थी और वह संक्रमित नहीं पाए गए थे। उन्होंने बताया, ‘‘वह मोटापे का शिकार थे जिससे उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित कई दिक्कतें हो गई। उन्हें अस्थमा का दौरा भी आया था। जब सांस लेने में दिक्कत की शिकायत करने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो उनकी कोविड-19 के लिए जांच की गई जिसमें वह संक्रमित नहीं पाए गए लेकिन उनका ऑक्सीजन का स्तर लगातार गिर रहा था। उन्हें वेंटीलेटर पर भी रखा गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।’अभिनेता के परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई है। मुकाती ने गुजराती थिएटर में काफी काम किया और उन्होंने ‘‘अमिता का अमित’’ जैसे मशहूर धारावाहिकों और सिद्धार्थ मल्होत्रा-परिणीति चोपड़ा अभिनीत ‘हंसी तो फंसी’’ और आमिर खान की ‘‘मन’’ जैसी फीचर फिल्मों में भी काम किया।
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण 2000 में आया पौराणिक धारावाहिक ‘‘श्री गणेश’’ फिर से छोटे पर्दे पर दिखाया जाने लगा। उनकी मित्र और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की कलाकार अंबिका रंजनकर ने इंस्टाग्राफ पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘‘दयालु, सहयोग करने वाले और मजाक करने का शानदार अंदाज। बहुत जल्दी चले गए। ईश्वर करें आपकी आत्मा को सद्गति मिलें…जगेश मेरे प्रिय मित्र आप याद आओगे।’’
कोरोना : विद्यार्थियों को मिड डे मील के साथ मिलेगा मास्क और साबुन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार राजकीय-संचालित स्कूलों के छात्रों को जुलाई से मध्यान्ह भोजन योजना के हिस्से के रूप में मास्क और साबुन भी प्रदान करेगी। सरकार ने गुरुवार को इस बात की घोषणा की है। सूबे की सरकार का कहना है कि कोरोना वायरस से बचाने में मदद के लिए विद्यार्थियों को अगले महीने से मिड डे मील के हिस्से के रूप में मास्क और साबुन भी दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी का कहना है कि अभी विद्यार्थियों को मिड डे मील के तौर पर चावल और आलू दिया जा रहा है और अगले महीने से दाल, सोयाबीन, मास्क और साबुन भी दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते मार्च में जब सभी स्कूलों के बंद होने की घोषणा की गई थी उसके बाद से ही राज्य सरकार बच्चों को मिड-डे मील उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि जुलाई से सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी व आइसीडीसी केंद्रों के माध्यम से मिड डे मील के साथ मास्क व साबुन भी दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन वस्तुओं को छात्रों के अभिभावकों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार अम्फान तूफान प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सरकार मुफ्त में पाठ्य पुस्तकें, व्यायाम पुस्तकें और पेंसिल भी प्रदान करेगी।
नीट की परीक्षा : विद्यामंदिर क्लासेज़ प्रोग्राम के तहत पूरे भारत में कोविड-19 सहायता स्काॅलरशिप शुरू
कोलकाता : विद्यामंदिर क्लासेज़ ने नीट की तैयारी के अपने सभी कोर्स पर 35 प्रतिशत कोविड-19 सहायता स्काॅलरशिप देने की शुरुआत की है। कोविड के कहर के बीच सब अस्त-व्यस्त होने के बावजूद नीट के उम्मीदवार इसका पूरा लाभ उठा सकते हैं। ये कोर्स 11 वीं, 12 वीं और 12 वीं पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए हैं। 12 वीं पास ड्राॅपर बैच के उम्मीदवारों को वीएमसी अतिरिक्त लाभ दे रहा है। आवेदन मंगलवार, 30 जून, 2020 तक कर सकते हैं।
तैयारी की सर्वोत्तम कक्षाएं देने के इरादे से वीएमसी ने असाधारण शिक्षण प्रणाली बनाई है जिसमें विद्यार्थियों में फंडामेंटल ज्ञान और कांसेप्ट विकसित करने पर जोर दिया जाता है जो उच्च रैंक हासिल करने में उन्हें बढ़त देता है। वीएमसी के ऑनलाइन क्लास शुरू हो गए हैं और लॉकडाउन खत्म होने पर वास्तविक क्लास भी शुरू हो जाएंगे। इस बीच कोविड-19 संकट के दौरान नीट उम्मीदवारों के लिए वीएमसी के ऑनलाइन क्लासरूम प्रोग्राम – वीएमसी गुरु शुरू किया है।
वीएमसीसी गहन मंथन और शोध के बाद शुरू प्रोग्राम के उम्मीदवारों के लिए प्रभावी होने को लेकर इतना आश्वस्त है कि इसने ‘क्रैक एनईईटी या गेट फी रिफंड’ प्रोग्राम शुरू किया है जो नीट में सफल नहीं होने पर उम्मीदवार को ट्यूशन फी वापस करने का वादा करता है।
इस बारे में विष्णु दत्त शर्मा, सीईओ, विद्यामंदिर क्लासेस का कहना है, “नीट जैसी प्रवेश परीक्षाओं में सफलता के लिए क्या चाहिए यह हम जानते हैं इसलिए हम ने अभूतपूर्व वीएमसी शिक्षा प्रणाली विकसित की है जिसमें नवीनतम परीक्षा पैटर्न के अनुसार वैज्ञानिक पद्धति से तैयार अध्ययन सामग्री और टेस्ट सीरीज़ हैं। हम प्रत्येक विद्यार्थी पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जाए यह सुनिश्चित करते हैं और एनईईटी में सफलता के लिए हर एक उम्मीदवार को बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड वाले सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों से पढ़ने का अवसर देते हैं। हमारे परिणाम ही हमारे प्रोग्राम की गुणवत्ता के प्रमाण हैं।”
नीट की तैयारी के लिए वीएमसी के कोर्स 2017 में शुरू किए गए। पहले बैच में ही 87.5 प्रतिशत सफलता दर्ज की गई। पहले बैच में इतना शानदार चयन एक मिसाल है। हमारे मेडिकल कोर्स के विद्यार्थियों को संपूर्ण और अद्वितीय अध्ययन सामग्री और क्लास में अनुभवी शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन सुनिश्चित किया जाता है। हम ने तीन दशकों से अधिक समय से पूरे देश में जेईई में सर्वाधित चयन दर दर्ज की है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सफलता का यही ट्रैक रिकॉर्ड नीट के उम्मीदवारों के साथ कायम करेंगे।
विश्व रक्तदाता दिवस पर शेयरचैट ने शुरू किया ‘प्लेज टू डोनेट’ अभियान
देश में खून की कमी की समस्या एवं रक्तदान के महत्व के बारे में जागरुकता फैलाना है उद्देश्य
कोलकाता : भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शेयर चैट ने #PledgeToDonate अभियान शुरू किया है।इसका उद्देश्य रक्तदान के बारे में जागरुकता फैलाना है। शेयरचैट की मुहिम है कि वह अपने कर्मचारियों और 6 करोड़ मासिक सक्रिय प्रयोक्ताओं को शपथ हेतु प्रेरित करे और रक्तदान संबंधी गतिविधियों के साथ जुड़े ताकि भारत में खून की कमी की समस्या के समाधान में मदद की जा सके। मेडिकल जरनल द लैन्सेट द्वारा किए गए शोध के मुताबिक दुनिया में खून की कमी वाले जितने देश हैं उनमें सबसे ज्यादा कमी भारत में है। देश के सभी राज्य 4.10 करोड़ यूनिट खून की कमी से जूझ रहे है। हमारे देश में खून की जितनी आपूर्ति है, खून की जरूरत उससे 400 प्रतिशत ज्यादा है। 11 जून 2020 से शुरु हो रहे इस चार दिवसीय अभियान के माध्यम से लोगों को यह समझाया जाएगा कि रक्तदान करके वे देश के साथ अपने जुड़ाव को प्रकट और जिम्मेदारी को निभा सकते हैं। इसके तहत एक सेल्फी कैम्पेन भी चलाया जायेगा। यह एक अवसर होगा कि रक्तदान करने वाले शेयर चैट प्रयोक्ता रक्तदान के दौरान अपनी तस्वीर खींचकर प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं जिससे बाकी लोगों को भी रक्तदान की प्रेरणा मिले।
इस पहल पर शेयरचैट के सीओओ फरीद अहसान ने कहा, ’’हम भारतीय हैं और हमने यह प्लेटफॉर्म भारतीयों के लिए ही डिजाइन किया है। अपने देश के लिए खड़े होना हमारा नैतिक दायित्व है। #PledgeToDonate अभियान के साथ हमारा लक्ष्य है कि अपने प्रयोक्ताओं के मन में देश के प्रति जुड़ाव के विचार को प्रेरित किया जाए। हमें आशा है कि यह अभियान करोड़ों भारतीयों को आगे लाएगी और वे देशहित में रक्तदान करने की शपथ लेंगे। हम विभिन्न सुरक्षा उपायों के बारे में भी शिक्षित कर रहे हैं जो आजकल सबसे ज्यादा अहमियत रखते हैं।“
’’हमारा मानना है कि इससे हमारे मेडिकल संरचना को बहुत सहारा मिलेगा, खासकर महामारी के इस दौर में। हमें विश्वास है कि यह अभियान कामयाब रहेगा और देश के भविष्य की ओर मजबूत कदम बढ़ाने में मददगार साबित होगी,’’ उन्होंने कहा।
शेयरचैट ने अपने प्लेटफॉर्म पर ’प्लेज’ बटन के साथ वेबकार्ड ऐक्टिवेट किया है, जो प्रयोक्ताओं को बटन दबा कर शपथ लेने को कहता है। अपेक्षा है कि शेयरचैट प्रयोक्ता 13 जून से शुरु होने वाली फ़ॉलोअप कैम्पेन #IHavePledged में सेल्फी के साथ शामिल होंगे। शेयरचैट अपने प्रयोक्ताओं को उपयोगी जानकारी, सुझाव, सलाह देकर और गलतफहमियों को दूर कर के उन्हें जागरुक करेगा। यह अभियान शेयरचैट पर 15 भारतीय भाषाओं में चलेगा।




