नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को चीनी मोबाइल फोन कंपनी विवो के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिये टाइटल प्रायोजन करार निलंबित कर दिया।
बीसीसीआई ने एक पंक्ति का बयान भेजा जिसमें कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी और इसमें कहा गया कि विवो इस साल आईपीएल के साथ जुड़ा नहीं होगा।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘बीसीसीआई और विवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 2020 में इंडियन प्रीमियर लीग के लिये अपनी साझेदारी को निलंबित करने का फैसला किया है। ’’
विवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिये 2190 करोड़ रूपये (प्रत्येक वर्ष करीब 440 करोड़ रूपये) में आईपीएल प्रायोजन अधिकार हासिल किये थे।
बीसीसीआई के अपने संविधान के अनुसार नये टाइटल प्रायोजक के लिये निविदा प्रक्रिया शुरू करने की संभावना है।
आईपीएल 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होगा जिसे भारत में बढ़ते कोविड-19 मामलों के कारण विदेश में आयोजित कराना पड़ रहा है।
वीवो इस साल आईपीएल का टाइटल प्रायोजक नहीं होगा: बीसीसीआई
एचडीएफसी बैंक में शशिधर जगदीशन होंगे आदित्य पुरी के उत्तराधिकारी, रिजर्व बैंक ने दी मंजूरी
मुम्बई : एचडीएफसी बैंक में आदित्य पुरी के उत्तराधिकारी के रूप में शशिधर जगदीशन का नाम तय हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक पद के लिए जगदीशन के नाम को मंजूरी दे दी है। दो सूत्रों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।
जगदीशन फिलहाल निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक में ‘चेंज एजेंट’ तथा वित्त विभाग के प्रमुख हैं। वह 1996 में एचडीएफसी बैंक से जुड़े थे। काफी समय से इस बात को लेकर चर्चा थी कि एचडीएफसी बैंक में पुरी का उत्तराधिकारी कौन होगा। जगदीशन की नियुक्ति के बाद इन चर्चाओं पर विराम लग सकेगा। पुरी 20 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पिछले 25 साल के दौरान बैंक को काफी नीचे से उठाकर संपत्ति के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा बैंक बनाने का श्रेय पुरी को ही जाता है।
रिजर्व बैंक को वरीयता के आधार पर कुछ उम्मीदवारों की सूची सौंपी गई थी। सूत्रों ने बताया कि सोमवार शाम रिजर्व बैंक ने जगदीशन के नाम पर मुहर लगा दी। रिजर्व बैंक की मंजूरी के बारे में अब एचडीएफसी बैंक शेयर बाजारों को सूचित करेगा।
मीडिया की खबरों के अनुसार बैंक ने इसी साल पुरी के संभावित उत्तराधिकारी के रूप आंतरिक उम्मीदवारों शशिधर जगदीशन तथा कैजाद भड़ूचा के अलावा सिटी के सुनील गर्ग का नाम छांटा था। बैंक ने कहा था कि वह वरीयता के आधार पर तीन नाम देगा। पुरी ने पिछली आम बैठक में शेयरधारकों की चिंता दूर करते हुए कहा था कि उनके उत्तराधिकारी का चयन जल्द किया जाएगा।
खिताब जीतकर दुनिया के नंबर एक गोल्फर बने थॉमस
मेम्फिस : स्टार गोल्फर जस्टिन थॉमस रविवार को फेडएक्स सेंट ज्यूड आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीतकर जून 2018 के बाद पहली बार दुनिया के नंबर एक गोल्फर बन गए। थॉमस ने गत चैंपियन ब्रूक्स कोपका को पछाड़कर विश्व गोल्फ चैंपियनशिप में जीत दर्ज की। थॉमस ने अंतिम दौर में पांच अंडर 66 के स्कोर से कुल 13 अंडर 267 के स्कोर से खिताब जीता। उन्हें करियर का 13वां पीजीए टूर खिताब जीतने के लिए एक करोड़ पांच लाख डॉलर की इनामी राशि मिली। थॉमस इससे पहले 2018 में चार हफ्ते के लिए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने थे।
1528 से 2020 तक…राम मंदिर का पूरा इतिहास
अयोध्या : राम मंदिर के इतिहास में 5 अगस्त 2020 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। 1528 से लेकर 2020 तक यानी 492 साल के इतिहास में कई मोड़ आए। कुछ मील के पत्थर भी पार किए गए। खास तौर से 9 नवंबर 2019 का दिन जब 5 जजों की संवैधानिक बेंच ने ऐतिहासिक फैसले को सुनाया। अयोध्या जमीन विवाद मामला देश के सबसे लंबे चलने वाले केस में से एक रहा। आइए आपको बताते हैं कि इस विवाद की नींव कब पड़ी
साल 1528: मुगल बादशाह बाबर के सिपहसालार मीर बाकी ने (विवादित जगह पर) एक मस्जिद का निर्माण कराया। इसे लेकर हिंदू समुदाय ने दावा किया कि यह जगह भगवान राम की जन्मभूमि है और यहां एक प्राचीन मंदिर था। हिंदू पक्ष के मुताबिक मुख्य गुंबद के नीचे ही भगवान राम का जन्मस्थान था। बाबरी मस्जिद में तीन गुंबदें थीं।
साल 1853-1949 तक: 1853 में इस जगह के आसपास पहली बार दंगे हुए। 1859 में अंग्रेजी प्रशासन ने विवादित जगह के आसपास बाड़ लगा दी। मुसलमानों को ढांचे के अंदर और हिंदुओं को बाहर चबूतरे पर पूजा करने की इजाजत दी गई।
साल 1949: असली विवाद शुरू हुआ 23 दिसंबर 1949 को, जब भगवान राम की मूर्तियां मस्जिद में पाई गईं। हिंदुओं का कहना था कि भगवान राम प्रकट हुए हैं, जबकि मुसलमानों ने आरोप लगाया कि किसी ने रात में चुपचाप मूर्तियां वहां रख दीं। यूपी सरकार ने मूर्तियां हटाने का आदेश दिया, लेकिन जिला मैजिस्ट्रेट (डीएम) केके नायर ने दंगों और हिंदुओं की भावनाओं के भड़कने के डर से इस आदेश को पूरा करने में असमर्थता जताई। सरकार ने इसे विवादित ढांचा मानकर ताला लगवा दिया।
साल 1950: फैजाबाद सिविल कोर्ट में दो अर्जी दाखिल की गई। इसमें एक में रामलला की पूजा की इजाजत और दूसरे में विवादित ढांचे में भगवान राम की मूर्ति रखे रहने की इजाजत मांगी गई। 1959 में निर्मोही अखाड़ा ने तीसरी अर्जी दाखिल की।
साल 1961: यूपी सुन्नी वक्फ बोर्ड ने अर्जी दाखिल कर विवादित जगह के पजेशन और मूर्तियां हटाने की मांग की।
साल 1984: विवादित ढांचे की जगह मंदिर बनाने के लिए 1984 में विश्व हिंदू परिषद ने एक कमिटी गठित की।
साल 1986: यूसी पांडे की याचिका पर फैजाबाद के जिला जज केएम पांडे ने 1 फरवरी 1986 को हिंदुओं को पूजा करने की इजाजत देते हुए ढांचे पर से ताला हटाने का आदेश दिया।
6 दिसंबर 1992: वीएचपी और शिवसेना समेत दूसरे हिंदू संगठनों के लाखों कार्यकर्ताओं ने विवादित ढांचे को गिरा दिया। देश भर में सांप्रदायिक दंगे भड़के गए, जिनमें 2 हजार से ज्यादा लोग मारे गए।
साल 2002: हिंदू कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही ट्रेन में गोधरा में आग लगा दी गई, जिसमें 58 लोगों की मौत हो गई। इसकी वजह से गुजरात में हुए दंगे में 2 हजार से ज्यादा लोग मारे गए।
साल 2010: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने फैसले में विवादित स्थल को सुन्नी वक्फ बोर्ड, रामलला विराजमान और निर्मोही अखाड़ा के बीच 3 बराबर-बराबर हिस्सों में बांटने का आदेश दिया।
साल 2011: सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाई।
साल 2017: सुप्रीम कोर्ट ने आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट का आह्वान किया। बीजेपी के शीर्ष नेताओं पर आपराधिक साजिश के आरोप फिर से बहाल किए।
8 मार्च 2019: सुप्रीम कोर्ट ने मामले को मध्यस्थता के लिए भेजा। पैनल को 8 सप्ताह के अंदर कार्यवाही खत्म करने को कहा।
1 अगस्त 2019: मध्यस्थता पैनल ने रिपोर्ट प्रस्तुत की।
2 अगस्त 2019: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मध्यस्थता पैनल मामले का समाधान निकालने में विफल रहा।
6 अगस्त 2019: सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की रोजाना सुनवाई शुरू हुई।
16 अक्टूबर 2019: अयोध्या मामले की सुनवाई पूरी। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा।
9 नवंबर 2019: सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की बेंच ने राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया। 2.77 एकड़ विवादित जमीन हिंदू पक्ष को मिली। मस्जिद के लिए अलग से 5 एकड़ जमीन मुहैया कराने का आदेश।
25 मार्च 2020: तकरीबन 28 साल बाद रामलला टेंट से निकलर फाइबर के मंदिर में शिफ्ट हुए।
5 अगस्त 2020: राम मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम। पीएम नरेंद्र मोदी, आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और साधु-संतों समेत 175 लोगों को न्योता। अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी में सबसे पहले पीएम मोदी ने किया दर्शन। राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल।
(साभार – नवभारत टाइम्स)
कोरोना: सन फार्मा ने उतारी सस्ती दवा
मुम्बई : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और रोज करीब 50 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में कोरोना के मरीजों के लिए एक राहत की खबर है। सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने आज घोषणा की कि इसने भारत में 35 रुपये प्रति गोली की रियायती दर पर फ्लुगार्ड® (फैविपिराविर) लॉन्च किया है। यह गोली कोविड-19 के हल्के से मध्यम स्तर तक के मामलों में उपचार के लिए है। फ्लुगार्ड® इस हफ्ते से बाजार में उपलब्ध होगी।
लॉन्च के बारे में टिप्पणी करते हुए सन फार्मा के इंडिया बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कीर्ति गानोरकर ने बताया, ‘भारत में रोज़ाना कोविड-19 के 50,000 से अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं। ऐसे में, स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के लिए और अधिक उपचार विकल्प उपलब्ध कराना सख्त आवश्यक है। हम फ्लुगार्ड® को रियायती दर पर लॉन्च कर रहे हैं, ताकि इसे अधिक से अधिक मरीजों के लिए उपलब्ध कराया जा सके और उनके आर्थिक बोझ को कम किया जा सके। यह भारत में महामारी के प्रकोप को रोकने हेतु हमारे द्वारा हमेशा से किये जाने वाले प्रयासों के अनुरूप है।’ उन्होंने कहा कि कंपनी सरकार और चिकित्सा बिरादरी के साथ मिलकर काम करेगी ताकि देश भर में फ्लुगार्ड® की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। फ्लुगार्ड® इस हफ्ते से बाजार में उपलब्ध होगी। फ्लुगार्ड® सन फार्मा का पंजीकृत ट्रेडमार्क है।
कोरोना के प्रसार को समझने के लिए ड्रॉपलेट्स करेगा मदद!
लंदन : कोरोना वायरस (Corona Virus) से पूरा विश्व परेशान है। सबसे ज्यादा जरूरी है इस बिमारी को समझना। सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो विज्ञानियों ने ड्रॉपलेट्स के फैलाव को समझने के लिए एक नया ढांचा विकसित किया है। इसके तहत खांसते व छींकते वक्त जो विभिन्न आकार के ड्रापलेट्स निकलते हैं, उसे समझने की कोशिश की जायेगी।
बताया गया है कि जर्नल ऑफ फ्लूइड्स में प्रकाशित अध्ययन में गणितीय सूत्रों का उपयोग करके छोटे, मध्यम एवं बड़े आकार के ड्रॉपलेट्स की अधिकतम सीमा तय की गयी है। ऐसा बताया जा रहा है कि कोविड-19 के प्रसार को समझने के लिए उक्त उपयोग बेहद मददगार साबित हो सकता है।
सूत्रों के मुताबिक अध्ययन के सह लेखक ब्रिटेन के हेरियट-वॉट विश्वविद्यालय के कैथल कमिंस का कहना है कि जब भी कोई छींकता या खांसता है तो नाक व मुँह से उस वक्त विभिन्न प्रकार के ड्रॉपलेट्स निकलते हैं। यह ड्रापलेट्स हवा के साथ आगे बढ़ते हैं। उनका कहना है कि उक्त उपयोग की मदद से ड्रॉपलेट्स के फैलाव को समझने में काफी मदद मिलेगी। वहीं शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि अध्ययन से पता चला है कि मध्यम आकार के ड्रॉपलेट्स की तुलना में छोटे और बड़े आकार के ड्रॉपलेट्स ज्यादा दूर तक फैलते हैं। इसीलिए छोटे ड्रॉपलेट्स को नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा। यहाँ तक की डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी जो पीपीई इस्तेमाल कर रहे हैं, वह बड़े ड्रॉपलेट्स की तुलना में छोटे ड्रॉपलेट्स के लिए कम प्रभावी हो सकते हैं।
आज के ऑफर – अमेजन प्राइम सेल का टीवी, मोबाइल, घरेलू उपकरणों पर मिल रही है भारी छूट
अमेजन पर चल रहा है प्राइम सेल। ऑफर अवधि 7 अगस्त
मोबाइल्स पर 40 प्रतिशत तक की छूट और मोबाइल एक्सेसरीज 99 रुपये से शुरू

पावर बैंक पर मिल रही है 70 प्रतिशत तक की छूट

हेडसेट 199 रुपये से शुरू
मोबाइल केस और कवर 99 रुपये से शुरू

स्क्रीन प्रोटेक्टर 99 रुपये से शुरू

केबल औऱ चार्जर 99 रुपये से शुरू

मोबाइल होल्डर व सेल्फी स्टिक जैसे उत्पादों पर 70 प्रतिशत तक की छूट

इलेक्ट्रॉनिक्स औऱ एक्सेसरीज पर 60 प्रतिशत तक की छूट

घरेलू और रसोई के उपकरणों पर 70 प्रतिशत तक की छूट
टेलिविजन्स पर 60 प्रतिशत तक की छूट
महिला एंकरों पर खूबसूरत दिखने का दबाव है पर ये बंद होना चाहिए
मीडिया में महिलाओं के लिए जगह बनाना आसान नहीं है और आज की तकनीक के साथ कदम ताल मिलाना, ये भी सबसे नहीं होता। वहीं पत्रकारिता की दुनिया में कुछ युवा पत्रकार अपना लोहा मनवा रही हैं। महिला एंकर होने के नाते कैमरे के दबाव को आसानी से सम्भालना और सोशल मीडिया का उपयोग बड़ी खूबसूरती से कर रही हैं। ऐसी ही एक पत्रकार व एंकर हैं भाग्यश्री गुप्ता। भाग्यश्री एक डबिंग आर्टिस्ट भी हैं और इन दिनों सोशल मीडिया से अनजान लोगों को सोशल मीडिया पर लाने की मुहिम में लगी हैं। भाग्यश्री शुभजिता टीम की मेंटर भी हैं तो उनसे कई पहलुओं पर बात हुई, आपके लिए पेश हैं खास अंश –
प्र. मीडिया में आना कैसे हुआ? अपने बारे में बताइये?
सबसे पहले तो शुभजिता का धन्यवाद करना चाहूंगी , मुझे इसका हिस्सा बनने का मौका दिया और मैं अपने बारे में बोल सकूँ इसके काबिल बनाया। दसवीं पास करते ही मीडिया जर्नलिज़्म ने अपनी तरफ खींच लिया था तभी यह तय कर लिया था कि मीडिया की पढ़ाई ही आगे करनी है और इसी में बढ़ना है लेकिन ये भी जानती थी की घर में या रिश्तेदार में किसी का मीडिया से दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं था इस वजह से इस फील्ड में आने में थोड़ी कठिनाई ज़रूर होगी। परिवारवाले शायद बहुत साथ न दे लेकिन तय तो कर लिया था। स्नातक की पढ़ाई करते ही सहारा समय के कोलकाता ऑफिस से एक महीने की इंटर्नशिप की। वहाँ से ताज़ा टीवी जो की एकमात्र लोकल हिंदी चैनल था कोलकाता का में काम करने का मौका मिला।
प्र. कोरोना काल में मीडिया पर क्या असर पड़ा है ?
आज के ऑफर
मामा अर्थ – पहले ऑर्डर पर 15 प्रतिशत की छूट। कूपन कोड – new15, ऑफर अवधि – 31 अगस्त

चुम्बक – डाइनिंग, बैग्स, वॉलेट समेत कई उत्पादों पर 40 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है। ऑफर अवधि – 15 अगस्त तक
चुम्बक होम डेकोर घर सजाइए खूबसूरती से…कीमतें 200 रुपये से शुरू
चुम्बक डाइनिंग – खाने की मेज को बनाइए सुन्दर, आकर्षक कटलरी, प्लेट्स, प्लैटर्स…मग..और भी बहुत कुछ…40 -45 प्रतिशत की छूट के साथ. ऑफर अवधि – 15 अगस्त

चुम्बक बैग्स एंड वॉलेट्स पर 50 प्रतिशत तक की छूट

टाटा क्लिक – एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से कम से कम 25 हजार की खरीद पर 2 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट , कूपन कोड : HDFC2000, ऑफर अवधि : 17-08-2020

कोटाक महिन्द्रा बैंक के जरिए कम से कम 5 हजार की खरीद पर 1 हजार रुपये तक की छूट, कूपन कोड : GOKOTAK, ऑफऱ अवधि : 10-08-2020

अमेजन इंडिया दे रहा है मेकअप, हेयर केयर, चेहरे औऱ शरीर की त्वचा की देखभाल सम्बन्धित उत्पादों पर 60 प्रतिशत तक की छूट। ऑफर अवधि – 7 अगस्त
फैबेले इंड्या लाउंज वेयर कलेक्शन पर 20 प्रतिशत तक की छूट। ऑफर अवधि – 7 अगस्त









