Thursday, June 25, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]
Home Blog Page 449

किराना बाजार में फ्लिपकार्ट की धमक, शुरू किया डिजिटल प्लेटफॉर्म

रिसेलर्स और एमएसएमई को भी मिलेगी मदद

कोलकाता : फ्लिपकार्ट समूह के फ्लिपकार्ट होलसेल ने अब डिजिटल माध्यम के जरिए किराना बाजार में कदम रख दिया है। समूह स्थानीय निर्माताओं को खुदरा व्यापारियों से जोड़ेगा और तकनीक के जरिए होलसेल मार्केट प्लेस को एक साथ लाएगा। इस योजना से एमएसएमई और रिसेलर्स को भी मदद मिलेगी। समूह के मुताबिक फ्लिपकार्ट होलसेल रिटेल इको सिस्टम के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन माना जा रहा है। फिलहाल यह माध्यम गुरुग्राम, दिल्ली, बंगलुरू, फैशन रिटेलर्स खासकर फुटवेयर, अपरेल व्यवसायियों के लिए उपलब्ध है और समूह मुम्बई में इसके विस्तार की योजना बना रहा है। इस साल के अन्त तक फ्लिपकार्ट होलसेल 20 और शहरों और श्रेणियों में विस्तार करेगा। इन श्रेणियों में घर, रसोई और किराना बाजार शामिल हैं। बी 2बी डिजिटल प्लेटफॉर्म गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध है। इसका लक्ष्य 300 स्ट्रेटेजिक पार्टनर यानी रणनीतिक सहयोगियों से जुड़ना, 2 लाख लिस्टिंग का लक्ष्य 2 माह में पूरा करना है। इससे समूह 50 ब्रांड और 250 स्थानीय निर्माताओं से जुड़ सकेगा। फ्लिपकार्ट होलसेल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आदर्श मोहन ने इस पहल को लेकर उम्मीद जतायी।

 

 

 

 

मोहम्मद अली पार्क में दुर्गोत्सव को लेकर खूँटी पूजा

कोलकाता : कोरोना के बीच भी दुर्गोत्सव को लेकर दुर्गा पूजा आयोजक काफी उत्साहित हैं। मोहम्मद अली पार्क का यूथ एसोसिएशन दुर्गा पूजा के आयोजन हेतु तैयारियों में जुट गया है। पिछले साल की तरह इस साल भी पूजा का आयोजन सेन्ट्रल एवेन्यू फायर स्टेशन पर होगा जो कि महात्मा गाँधी मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है। हाल ही में खूँटी पूजा के साथ ही पूजा की तैयारियाँ शुरू हो गयीं। इस अवसर पर संसदीय मामलों के राज्यमंत्री तापस राय, विधायक स्मिता बक्सी, पूर्व विधायक संजय बक्सी, पार्षद रेहाना खातून उपस्थित थे। पूजा कमेटी के सदस्यों में सचिव सुरेन्द्र कुमार शर्मा, मुख्य संरक्षक रामचन्द्र बड़पोलिया, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद चांडक, रमेश लाखोटिया, उपाध्यक्ष दुलाल मोएत्रा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस वर्ष यह पूजा कमेटी आय़ोजन का 52वाँ वर्ष मना रही है।

शुभजिता शॉपिंग बैग – नये ऑफर

फ्लिपकार्ट,ऑफर अवधि – 30 सितम्बर 2020

बच्चों की देखभाल आसानी से छूट के साथ

Offer : Sale on Baby Care Products

होम फर्निशिंग पर छूट

Offer : Sale on Home Furnishing

किताबों और मीडिया पर छूट

Offer : Sale on Books & Media

 

अमेजन इंडिया, ऑफर अवधि – 30 सितम्बर 2020

किराने के सामान पर छूट

Offer : Sale on Grocery & Gourmet

ऑफिस और स्टेशनरी के सामान पर छूट

Offer : Sale on Office & Stationery

निजी देखभाल के उपकरणों पर छूट

Offer : Sale on Personal Care Appliances

वाद्ययंत्रों पर छूट

Offer : Sale on Musical Instruments

 

अजियो, ऑफर अवधि – 3 सितम्बर 2020

चुनिंदा स्टाइल्स पर 72 प्रतिशत की छूट

Offer : Get Flat 72% OFF on selected Styles

फुटवेयर पर कम से कम 50 प्रतिशत की छूट

Offer : Enjoy Min 50% OFF on Footwears

 

लाइफस्टाइल, ऑफर अवधि – 3 सितम्बर 2020

महिलाओं के कैजुअल परिधान, बच्चों के परिधान पर 40 प्रतिशत की छूट,

पुरुषों के कैजुअल परिधान पर 50 प्रतिशत की छूट

Offer : Payyay Sale- Get Upto 40% OFF on Women Casualwear

Offer : Payyay Sale- Get Upto 40% OFF on Kidswear

Offer : Payyay Sale- Get Upto 50% OFF on Men Casualwear

 

 

 

शुभजिता शॉपिंग बैग – नये ऑफर

अमेजन इंडिया, ऑफर अवधि – 30 सितम्बर 2020

 लगेज और बैग्स पर आकर्षक छूट

Offer : Sale on Luggage & Bags

निजी देखभाल के उपकरणों पर सेल

Offer : Sale on Personal Care Appliances

मोबाइल एक्सेसरीज पर छूट

Offer : Sale on Mobile Accessories

रसोई के उपकरणों पर छूट

Offer : Sale on Kitchen Appliances

किंडल  डिवाइसेज औऱ ई बुक्स पर छूट

Offer : Sale on Kindle devices & E-books

 

फ्लिपकार्ट, ऑफर अवधि – 5 सितम्बर 2020

घर सजाइए. होम डेकोर उत्पादों पर छूट

Offer : Sale on Home Decor Products

 

फर्न्स एन पेटल्स, ऑफर अवधि – 30 सितम्बर 2020

15 प्रतिशत की छूट, कम से कम 699 की खरीद पर अधिकतम 500 रुपये की छूट

Offer : Get Flat 15% Discount|Min cart Value Rs.699| Max Discount Rs.500|

कूपन कोड/ Coupon code : FNPHD18

 

द मैन कम्पनी, ऑफर अवधि – 30 सितम्बर 2020

चेहरे के सभी उत्पादों पर 25 प्रतिशत की छूट

Offer : Get 25% Off on all Face Products

कूपन कोड/ Coupon code : FACE25

शरीर की देखभाल के उत्पादों पर 25 प्रतिशत की छूट

Offer : Get 25% Off on all Body Products

कूपन कोड/ Coupon code : BODY25

बॉडी परफ्यूम ट्रायो पर 25 प्रतिशत की छूट

Offer : Get 25% Off on Body Perfume Trio

कूपन कोड/Coupon code : TRIO25

 

स्विगी, ऑफर अवधि – 5 सितम्बर 2020

स्विगी ऑर्डर पर पाइए 50 प्रतिशत तक की छूट

Offer : Get Upto 50% OFF on your Swiggy order

कूपन कोड/Coupon code : SWIGGYIT

 

टाटा क्लिक, ऑफर अवधि – 3 सितम्बर 2020

फिटनेस ट्रैकर पर 70 प्रतिशत तक की छूट

Offer : Get Upto 70% OFF on Fitness Trackers

स्टोरेज डिवाइसेस पर 70 प्रतिशत तक की छूट

Offer : Get Upto 70% OFF on Storage Devices

 

 

सिएट ने कोलकाता में चलाया ‘सिएट शील्ड ऑफ सेफ्टी’ अभियान

 ऑटो चालकों को बाँटे सेफ्टी पार्टीशन और सेफ्टी किट 

कोलकाता : परिचालन को स्मार्टर और अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से भारत की अग्रणी टायर निर्माता कंपनी सिएट, देश में सुरक्षित और होशियार, ऑटो रिक्शा चालकों को आवश्यक सामग्री प्रदान की । ड्राइवरों और ग्राहकों दोनों के लिए आवागमन को सुरक्षित बनाने के मुख्य लक्ष्य के साथ, कंपनी ड्राइवर और यात्री के बीच संपर्क को प्रतिबंधित करने के लिए सुरक्षात्मक बाधाओं से लैस ‘ सिएट शील्ड ऑफ सेफ्टी ’प्रदान कर रही है। किट में बोटल होल्डर, फेस मास्क  और दस्ताने के साथ एक आइसोलेशन कवर (ऑटो के अंदर रखा जाने वाला ), सर्फेस क्लीनर और सैनिटाइज़र शामिल हैं।

सिएट टायर्स लिमिटेड के मुख्य विपणन अधिकारी अमित तोलानी ने कहा, “सार्वजनिक परिवहन विकल्पों को प्राथमिकता देने पर यात्रियों के बीच आशंकाओं के साथ यह पहल ऑटो रिक्शा चालकों को अनलॉक फेस के दौरान कोई सवारी नहीं मिलने की उनकी समस्याओं को हल करने में मदद करेगी। ‘ सिएट शील्ड ऑफ सेफ्टी ’के साथ हम ऑटो रिक्शा समुदाय के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कम्यूटर सेगमेंट के अन्य वर्टिकल और देश के विभिन्न हिस्सों में इसी तरह की पहल करने की योजना हम पहले से ही बना रहे हैं। ‘ सुरक्षा किट के अलावा, सिएट वाहन को कैसे साफ किया जाए और सवारी करते समय ग्राहकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें, इस पर विवरण के साथ कोलेटरल प्रदान कर रहा है। ये सिद्धांत इसे सरल बना देंगे और ग्राहक सड़कों पर चलने वाले सुरक्षित वाहनों का चयन कर सकते हैं।

 

महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सजग बना रहा मानसी का पिंक लीगल

जुलाई 2017 में एक रात को लगभग 11 बजे थे। उस रात मानसी चौधरी ने अपने 25 वें जन्मदिन की खरीदारी पूरी की। वह घर जाने के लिए जैसे ही अपनी कार में बैठीं तो कुछ लड़के उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। कार से उतरे दो लड़कों ने मानसी को गालियां दीं और धमकियां देना शुरू कर दिया।
उन्होंने कार के बोनट और खिड़की पर हाथ मारा और गाड़ी का दरवाजा खोलने की कोशिश की। जैसे-तैसे वो वहां से निकल गईं। ये घटना मानसी के लिए अविश्वसनीय थी। मानसी ने इन लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
मानसी को उस वक्त इस बात का अहसास हुआ कि मैं एक वकील हूं। इसलिए ये बात जानती हूं कि अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ किस तरह आवाज उठाना चाहिए। लेकिन वे महिलाएं जो कानूनी अधिकारों के बारे में नहीं जानतीं, वे अपने हक के लिए किस तरह लड़ती होंगी। इसी सोच के साथ मानसी ने महिलाओं के लिए कानूनी अधिकारों से जुड़े पहले वेब पोर्टल की शुरुआत की।
इसके जरिये वे महिलाओं को कानून संबंधी जानकारी देती हैं, ताकि महिलाएं अपने अधिकारों के लिए लड़ सकें। वे चाहती हैं कि हमारे देश की महिलाओं को न्याय व्यवस्था और खुद के लिए बने कानूनों की जानकारी हो।
उनके वेब पोर्टल पर महिलाओं से जुड़े कई मुद्दे जैसे बलात्कार, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा और बाल विवाह आदि से जुड़े कानूनी अधिकारों को बताया गया है। वे कहती हैं -”आजकल सभी के पास मोबाइल है और लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करना भी बखूबी जानते हैं। ऐसे में यह पोर्टल उन महिलाओं के लिए उपयोगी है जो इंसाफ की लड़ाई लड़ना चाहती हैं”।
मानसी को यह देखकर अफसोस होता है कि गांव की महिलाओं के साथ-साथ शहरों की शिक्षित महिलाओं को भी अपने अधिकारों की जानकारी नहीं है।
अगर महिलाएं अपने साथ हुए अपराधों के खिलाफ उसी वक्त आवाज उठाएं जब उनके साथ अन्याय हुआ है तो संभव है कि उन्हें उनका हक मिल सके। लेकिन अधिकांश महिलाएं उस वक्त चुप रह जाती हैं। इस वजह से अपराधी समाज में खुले आम घूमते हैं।

पिंक लीगल की साइट पर जाएँ

(साभार – दैनिक भास्कर)

तेलंगाना की 58 वर्षीय मिरकुरी गंगवा बनीं यू ट्यूब सेंसेशन

कभी खेतों में काम करके और बीड़ी बनाकर चलाती थीं परिवार का खर्च
यू ट्यूब चैनल ‘माय विलेज शो’ के जरिये शोहरत हासिल करने वाली मिरकुरी गंगवा की उम्र 58 साल है। वे तेलंगाना के एक गांव में रहती हैं। लोकल तेलंगाना स्टाइल को यू ट्यूब पर बयां करते हुए गंगवा को देखा जा सकता है।
गंगवा टॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि इस महिला के जीवन में संघर्ष भी कम नहीं रहा। उन्होंने एक समय वो भी देखा है जब परिवार का पेट पालने के लिए वे कुली का काम करती थीं। उसके बाद उन्होंने खेतों में काम किया और बीड़ी बनाकर घर का खर्च चलाया। गंगवा के 8 पोता-पोती हैं।

 गंगवा का पति शराब पीता और कोई काम नहीं करता था। ऐसे में अपने तीन बच्चों का सहारा गंगवा ही थीं। जिसने हर हाल में बच्चों की अच्छी परवरिश की। गंगवा के दामाद का नाम श्रीकांत श्रीराम है। वह एक फिल्म मेकर है।
श्रीकांत ने गंगवा की योग्यता को पहचाना और उसे अपने चैनल में एक्टिंग करने का मौका दिया। गंगवा यूट्यूब पर तो फेमस हैं ही, साथ ही इंस्टाग्राम पर भी उनके 45 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
गंगवा कहती हैं ”जब मैं खेतों में काम करती और दूसरे लोगों को वीडियो देखते हुए देखती तब मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि एक दिन लोग मेरा भी वीडियो देखेंगे। गंगवा को इस बात की बहुत खुशी है कि यू ट्यूब पर दर्शकों ने उनके काम को पसंद किया है”।
गंगवा को अब तक दो तेलुगू फिल्मों में काम करने का मौका भी मिला है। वह कई फिल्मों के प्रीमियर के दौरान भी देखी जाती हैं।
गंगवा से जब उनकी उपलब्धि के बारे में बात की जाती है तो वे कहती हैं – ”कुछ कर दिखाने का जोश हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती। अगर हमें अपनी ताकत का एहसास हो जाए तो हम सब कुछ कर सकते हैं”।
(साभार – दैनिक भास्कर)

रिलायंस रिटेल ने 24713 करोड़ रुपये में खरीदा फ्यूचर समूह का रिटेल कारोबार

‘सबसे सस्ता, सबसे अच्छा’ टैगलाइन से मिली थी पहचान
नयी दिल्ली/कोलकाता : रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने शनिवार को फ्यूचर ग्रुप के रिटेल, होलसेल बिजनेस, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस बिजनेस को खरीद लिया। रिलायंस रिटेल और फ्यूचर ग्रुप के बीच यह डील 24 हजार 713 करोड़ रुपए में हुई। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च 2019 तक फ्यूचर ग्रुप पर 10951 करोड़ रुपए का कर्ज था। 30 सितंबर 2019 को यह 12778 करोड़ हो गया। बिग बाजार का ‘सबसे सस्ता, सबसे अच्छा’ टैगलाइन से पहचान मिली थी।
रिलायंस ने कहा कि रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड (आरआरवीएल) फ्यूचर समूह के खुदरा और थोक कारोबार और लॉजिस्टिक्स और स्टोरेज कारोबार का अधिग्रहण करने जा रही है। दोनों कंपनियों के बीच यह सौदा एक विशेष स्कीम के तहत हो रहा है, जिसमें फ्यूचर ग्रुप भविष्य में बिजनेस करने वाली कुछ कम्पनियों का फ्यूचर एंटरप्राइज लिमिटेड (एफईएल) में विलय कर रहा है।
कम्पनी ने बताया कि इसके तहत फ्यूचर समूह का खुदरा और थोक कारोबार आरआरवीएल की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल एंड फैशन लाइफस्टाइल लिमिटेड (आरआरएफएलएल) को ट्रांसफर किया जाएगा। आरआरएफएलएल का मालिकाना हक आरआरवीएल के पास है। आरआरएफएलएल द्वारा इसमें प्रीफरेंशियल इक्विटी शेयर इश्यू के तहत एफईएल में 200 करोड़ रुपए निवेश करने का भी प्रस्ताव है।
रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, ‘भारत में आधुनिक रिटेल के विकास में यह डील अहम भूमिका निभाएगी। हमें उम्मीद है कि इससे छोटे व्यापारियों, किराना स्टोर्स और बड़े उपभोक्ता ब्रांडों के तालमेल से रिटेल सेक्टर को रफ्तार मिलेगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रिटेल बिजनेस में 3 करोड़ किराना स्टोर मालिकों और
किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा था। फ्यूचर समूह के खुदरा व्यापार, थोक और सप्लाई चेन व्यवसाय के अधिग्रहण से रिलायंस की बाजार में स्थिति मजबूत होगी। इस डील के बाद रिलायंस रिटेल स्टोर्स का दायरा 18 हजार तक बढ़ सकता है। कंपनी का रेवेन्यू भी 26,000 करोड़ रुपए बढ़ 12 करोड़ जाएगा और भारतीय रिटेल बाजार की एक-तिहाई हिस्सेदारी पर कब्जा होगा।

60 की उम्र में नयी शुरुआत करेंगे किशोर बियानी

कोलकाता :  किशोर बियानी अब 60 साल की उम्र के करीब होने जा रहे हैं। दोस्तों में केबी के नाम से मशहूर हैं। 26 साल की उम्र में पैंटालून का पहला स्टोर खोल कर रिटेल की शुरुआत की थी। 59 साल की उम्र में सब कुछ बेचना पड़ा। रिटेल के महारथी केबी की फ्यूचर ग्रुप कम्पनी पर कर्ज को उतारने के लिए इसके अलावा कोई रास्ता नहीं था। कंपनी पेमेंट में डिफॉल्ट हो चुकी थी। ऐसे में मुकेश अंबानी की रिटेल कंपनी ने केबी को इससे उबारने में मदद की।

लंबे समय से फंड चुकाने की जद्दोजहद में केबी सफल हुए। फ्यूचर ग्रुप के तमाम बिजनेस को 24,713 करोड़ रुपए में बेचने में उनको सफलता हाथ लगी। देश में सुविधाजनक रिटेल की शॉंपिंग की शुरुआत करनेवाले केबी ने अपने बिजनेस की शुरुआत 1987 में मेंज वियर को लांच कर की थी। बाद में इसी को पैंटालून का नाम दिया गया।

बियानी ने रिटेल बिजनेस को बचाने के लिए काफी संघर्ष किया। लगातार वे पूंजी जुटाने की कोशिश करते रहे। हालांकि इस प्रतियोगिता के दौर में वे रिलायंस से ठीक उसी तरह पीछे हो गए, जैसे टेलीकॉम में दिग्गज वोडाफोन और एयरटेल को पीछे होना पड़ा। वोडाफोन को अस्तित्व बचाने के लिए आइडिया से हाथ मिलाना पड़ा। आज एयरटेल और वोडाफोन को एजीआर के मामले में फंडिंग के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है जबकि जियो टेलीकॉम में बादशाह बनी हुई है।

साल 2012 में बियानी ने पैंटालून में मेजोरिटी हिस्सेदारी आदित्य बिरला नूवो को 1,600 करोड़ रुपये में बेची थी। इसमें से 800 करोड़ रुपये का कर्ज था। 1992 में उन्होंने इसी पैंटालून को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कराकर विस्तार के लिए पैसे जुटाए थे। हालांकि उसके बाद वे कभी पीछे मुड़कर नहीं देखे। उन्होंने तब से लेकर अब तक लॉजिस्टिक और अन्य सुविधाओं का निर्माण किया।

पिछले साल अगस्त में बियानी ने फ्यूचर कूपंस में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी अमेजन को बेची थी। फ्यूचर रिटेल में फ्यूचर कूपंस की 7.3 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। बियानी का फ्यूचर ग्रुप वित्तीय संकट में इस साल की शुरुआत में आया। यह तब हुआ जब फ्यूचर रिटेल कर्ज के भुगतान में नाकाम हो गयी। इसके बाद बैंकों ने कंपनी के गिरवी रखे गए शेयरों को जब्त कर लिया। 2019 में फोर्ब्स की लिस्ट में बियानी 80 वें नंबर के सबसे धनवान उद्योगपति थे।

इसी तरह ढेर सारी रेटिंग एजेंसियों ने कम्पनी को डाउनग्रेड भी कर दिया। इसमें स्टैंडर्ड एंड पूअर्स और फिच ने फ्यूचर रिटेल की क्रेडिट रेटिंग को डाउनग्रेड किया। इस समय फ्यूचर ग्रुप के ऊपर 13,000 करोड़ रुपए का कर्ज है। रिलायंस रिटेल के साथ डील के बाद फ्यूचर इंटरप्राइजेज लिमिटेड अभी भी एफएमसीजी सामानों के निर्माण और वितरण के काम में लगी रहेगी। साथ ही इंटीग्रेटेड फैशन सोर्सिंग और मैन्यूफैक्चरिंग बिजनेस में भी रहेगी।

बियानी मुम्बई के एच. आर कॉलेज के छात्र रहे हैं। उनकी यात्रा मुम्बई में 1980 में स्टोन वॉश डेनिम फैब्रिक की बिक्री से शुरू हुई थी। उनका सपना हर किसी तक अपने खुद के लेबल के उत्पाद को पहुंचाना था। कोलकाता से 26 साल की उम्र में पैंटालून से शुरू हुई यात्रा को मुम्बई में बियानी ने खत्म की। अब वे उम्र के छठें दशक से फिर से कुछ नई शुरुआत करेंगे।

तकनीक की दुनिया से

नयी दिल्ली : तकनीक की दुनिया हमेशा बदलती है और हर बार इसमें नया अपडेट होता रहता है। ऐसी ही कुछ खबरें आपके लिए हम दे रहे हैं –
व्हाट्सऐप में आए दो नए फीचर –सबसे पहले बात करते हैं हम सभी के पसंदीदा ऐप यानी व्हाट्सऐप की। तो इस सप्ताह कम्पनी ने इसमें दो नए फीचर्स को जोड़ा है। इसमें पहला है ग्रुप कॉलिंग के लिए नयी रिंगटोन। यानी अब आप  व्हाट्सऐप पर ग्रुप कॉल उसकी रिंगटोन से ही पहचान लेंगे। हालांकि, कोई यूजर वन-टू-वन कॉलिंग यानी सिंगल कॉल करता है, तब पुरानी रिंगटोन ही बजेगी। इसके साथ, कम्पनी ने व्हाट्सऐप में एक साथ कई नए स्टीकर्स को अपडेट किया है। ये सभी एनिमेटेड स्टीकर्स हैं। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर ऐप को अपडेट करना होगा।

गूगल पे पर मिलेंगी नई पेमेंट सर्विस – दुनिया की शीर्ष टेक कम्पनियों में शुमार गूगल भारत में अपने पेमेंट प्लेटफॉर्म गूगल पे को एक्सपेंड कर रहा है। एंड्रॉयड पुलिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब कंपनी अपने ग्राहकों को कार्ड और NFC (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) सिस्टम के जरिए पेमेंट विकल्प दे सकती है। यह फीचर अभी एक्सिस बैंक क्रेडिट/डेबिट और एसबीआई क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स तक ही सीमित है। रिपोर्ट के मुताबिक, कस्टमर को पेमेंट के लिए अपना कार्ड सेटअप करने से पहले वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरी करनी होगी। एक बार कार्ड रजिस्टर होने के बाद गूगल पे ऐप के जरिए NFC इनेबल हो जाएगा।
ट्विटर की यूजर्स को सुरक्षा चेतावनी – आप ट्विटर पर सक्रिय हैं, लेकिन ऐप को अब तक अपडेट नहीं किया है तब जल्दी से इसे अपडेट कर लें। दरअसल, माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने एड्रॉयड यूजर्स को सुरक्षा चेतावनी दी है। ऐप में एक बड़े सिक्योरिटी लूप होल्स का पता चला है। इसके वजह से एंड्रॉयड 8 और एंड्रॉयड 9 यूजर्स प्रभावित हो रहे हैं। इस समस्या के चलते यूजर्स के निजी सन्देश भी एक्सपोज हो रहे हैं। अब ट्विटर ने प्रॉब्मल को पॉइंट आउट करके उसे फिक्स कर दिया है। ऐप को गूगल प्ले स्टोर से अपडेट किया जा सकता है।
आरोग्य ऐप में नया फीचर – कोरोना संक्रमण के मामलों को रोकने के लिए सरकार द्वारा लॉन्च किए गए आरोग्य ऐप में अब नया फीचर अपडेट किया गया है। नया फीचर बिजनेस और आर्गेनाइजेशन की मदद के लिए पेश किया गया है। इसकी मदद से संस्थान अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल कर सकेंगे, लेकिन इसके लिए पहले कर्मचारियों की सहमति लेना अनिवार्य होगा। नयी ओपन एपीआई सर्विस में कर्मचारियों के डेटा गोपनीयता का उल्लंघन नहीं होगा। नए फीचर के जरिए आर्गेनाइजेशन अपने कर्मचारियों की रियल टाइम हेल्थ स्टेट्स स्वास्थ्य के अन्य अपडेट को हासिल कर पाएंगे।
टेलीग्राम ने शुरू की वीडियो कॉलिंग सर्विस – आप टेलीग्राम ऐप का इस्तेमाल करते हैं तब ये जानकारी आपके लिए है। दरअसल, टेलीग्राम अब ऐप के साथ डेस्कटॉप पर भी वीडियो कॉलिंग का फीचर शुरू कर रहा है। फिलहाल इसका फायदा बीटा वर्जन या ऐप के 7.0 वर्जन पर मिलेगा। कम्पनी ने कहा कि आप अपने कॉन्टैक्ट के प्रोफाइल पेज से वीडियो कॉल शुरू कर सकते हैं और वॉयस कॉल के दौरान किसी भी समय वीडियो को स्विच ऑन या ऑफ कर सकते हैं। टेलीग्राम को वॉट्सऐप का बड़ा कॉम्टिटर माना जाता है। हालांकि, दोनों के यूजर्स की संख्या में बड़ा अंतर है।
रेडमी नोट 8 प्रो यूजर्स को मिला नया सॉफ्टवेयर – शाओमी ने रेडमी नोट 8 प्रो को के लिए अपने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर MIUI 12 का अपडेट जारी कर दिया है। इस अपडेट को अपने फोन में डाउनलोड करने के लिए आपको इस फोन की सेटिंग्स में जाना है। उसके बाद आपको सिस्टम अपडेट में जाना है और उसके अंदर आपको MIUI 12 अपडेट का विकल्प मिलेगा। आप उसे क्लिक करेंगे और उसके बाद एक प्रोसेस आपके फोन में होगा। आपको फोन बंद होगा फिर खुलेगा और तब आपका फोन इस नए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर से अपडेट हो चुका है। इस फोन को अपडेट करते वक्त आपके एक बात का ध्यान रखें कि आपके फोन की बैटरी 50% से ज्यादा चार्ज हो।
नौकरी चाहिए तो गूगल करेगा मदद – गूगल ने हाल ही में अपने नौकरी लिस्टिंग ऐप Kormo Jobs को भारत में रोलआउट किया है। कोरमो जॉब्स ऐप को पहली बार 2018 में बांग्लादेश में लॉन्च किया गया था और फिर 2019 में इंडोनेशिया में इसकी सर्विस शुरू हुई थी। कोरमो जॉब्स ऐप में नौकरियों की लिस्ट है। ये यूजर्स को अपना डिजिटल सीवी बनाने की सर्विस भी देता है। गूगल के ये नया जॉब प्लेटफॉर्म माइक्रोसॉफ्ट के लिंक्डइन के साथ भारतीय के जॉब सर्च पोर्टल्स जैसे नौकरी और टाइम्सजॉब्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।
(साभार – दैनिक भास्कर)