कोलकाता : भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हर वर्ष दुर्गापूजा के दौरान अपने पैतृक गांव आते थे और चार दिनों तक वे दुर्गा मां की अराधना में जुटे रहते थे। इस दौरान वह खुद चंडीपाठ किया करते थे। उनके चंडीपाठ को रिकार्ड भी किया गया था। अब वे इस दुनिया में नहीं हैं तो अब उनके द्वारा किए गए चंडीपाठ की रिकार्डिंग इस वर्ष कोलकाता के पूजा पंडाल में बजेगा। प्रणब मुखर्जी ने दुर्गा सप्तशती 13 अध्याय और 700 श्लोकों को कंठस्थ कर लिया था और पिछले 50 वर्षों से हर साल वीरभूम जिले के मिराती में अपने पैतृक घर में दुर्गा पूजा करने के साथ पाठ करते थे। कोलकाता से सटे विधाननगर के अरबिंदो सेतु सर्बजनिन दुर्गापूजा समिति के आयोजकों में से एक तथा प्रणब मुखर्जी के परिवार के करीबी रवि चट्टोराज ने कहा कि उन्होंने पंडाल में पूजा के चार दिन भारत रत्न द्वारा किए गए चंडीपथ की रिकार्डिंग बजाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि उनकी मृत्यु के बाद ही हम लोगों ने यह फैसला किया है। हम श्री मुखर्जी के चंडीपाठ की वॉयस क्लिप जिसमें देवी दुर्गा के श्लोक हैं उसे उनके परिवार के लोगों से देने का अनुरोध करेंगे। श्री चट्टोराज ने कहा कि हमें यकीन है कि उनका चंडीपाठ दिव्य और प्रभारी होगा। पूजा समिति के एक प्रवक्ता ने कहा कि बंगाल के गौरवशाली राजनेता का चंडीपाठ लोग सुन सकेंगे। पूजा समिति पहले भी सत्यजित राय को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके पाथेर पांचाली फिल्म के एक दृश्य को पंडाल में दिखाने की योजना बनाई है।
इस वर्ष दुर्गा पूजा पंडाल में बजेगा प्रणब मुखर्जी की आवाज वाला रिकार्डेड चंडीपाठ!
53 शहरों में कोलकाता की सड़कें सबसे अधिक सुरक्षित – एनसीआरबी रिपोर्ट
कोलकाता : देश के प्रमुख शहरों में कोलकाता की सड़कें सबसे सुरक्षित हैं। यह बात नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटनाओं में सबसे कम मृत्यु दर कोलकाता की सड़कों पर है। हालांकि, यह भी बताया गया है कि कोलकाता की सड़कों पर नशे में ड्राइविंग की दर सबसे खतरनाक है। यह रिपोर्ट 53 प्रमुख शहरों पर आधारित है। रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में 53 शहरों में से कोलकाता में सड़क दुर्घटनाओं में सबसे कम लोग मारे गए।
पिछले साल कोलकाता की सड़कों पर 71 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं
कोलकाता में सड़क दुर्घटनाओं में प्रति एक लाख लोगों में 2.3 प्रतिशत मौत हुई है जबकि दिल्ली में एक लाख लोगों में से, 27.7 फीसद और मुंबई में 50.2 फीसद लोग पिछले साल सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए थे। 2018 में कोलकाता की सड़कों पर 734 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। 2019 में यह घटकर 267 हो गया है। हालांकि, नशे में ड्राइविंग के कारण पिछले साल कोलकाता की सड़कों पर 71 सड़क दुर्घटना हुई।
बंगाल : विधानसभा में प्रवेश हेतु करवाना होगा कोरोना परीक्षण
कोलकाता : बंगाल विधानसभा का दो दिवसीय मानसून सत्र 9 सितंबर से आइसीएमआर के दिशानिर्देशों के सख्त अनुपालन में आयोजित किया जाएगा और इस अवधि के दौरान विधानसभा भवन में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना परीक्षण से गुजरना होगा। विधानसभा स्पीकर बिमान बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि सभी विधायकों, हाउस स्टाफ और मीडिया कर्मियों को विधानसभा परिसर में प्रवेश करने से पहले परीक्षण से गुजरना होगा। अगर कोई भी कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसे सदन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षण 8, 9 और 10 सितम्बर को आयोजित किए जाएंगे
उन्होंने कहा कि संक्रमण का पता लगाने के लिए परीक्षण 8 सितंबर, 9 और 10 को आयोजित किए जाएंगे। कोरोना के बारे में आइसीएमआर और राज्य के स्वास्थ्य विभाग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। विधायकों के लिए बैठने की व्यवस्था शारीरिक दूरियों के मानदंडों को ध्यान में रखते हुए की गई है। सत्र के इन दो दिनों के दौरान सदन में किसी भी आगंतुक को अनुमति नहीं दी जाएगी।मानदंडों के अनुसार दो सत्रों के बीच छह महीने से अधिक का अंतर नहीं हो सकता है। अंतिम सत्र इस साल मार्च में स्थगित कर दिया गया था। इसलिए अगला सत्र सितंबर में आयोजित करना जरूरी है। तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि विधानसभा का सत्र 17 मार्च को स्थगित कर दिया गया, जब राज्य के बजट सत्र के दौरान ही कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने लगे थे।
शुभजिता शॉपिंग बैग में नये ऑफर
अमेजन इंडिया, ऑफर अवधि – 30 सितम्बर 2020
Offer : Sale on Shoes
Offer : Sale on Fitness & Outdoors
दफ्तर के उपयोगी सामान और स्टेशनरी पर छूट
Offer : Sale on Office & Stationery
Offer : Sale on Personal Care Appliances
एंड इंडिया, ऑफर अवधि – 15 सितम्बर 2020
Offer : Get Flat 50% OFF Sale
4000 रुपये की खरीददारी पर 10 प्रतिशत की छूट
Offer : Get 10% off on purchase of Rs.4000
6000 रुपये की खरीद पर 15 प्रतिशत की छूट
Offer : Get 15% off on purchase of Rs.6000
ग्लोबल देसी, ऑफर अवधि – 15 सितम्बर 2020
4000 रुपये की खरीद पर 10 प्रतिशत की छूट
Offer : Get 10% off on purchase of Rs.4000
कूपन कोड/ Coupon code : GD4K
6000 की खरीद पर 15 प्रतिशत की छूट
Offer : Get 15% off on purchase of Rs.6000
कूपन कोड/Coupon code : GD6K
Offer : Get Flat 50% OFF Sale
लाइफस्टाइल, ऑफर अवधि – 10 सितम्बर 2020
फ्लैट 50 प्रतिशत की छूट विमेन बॉटम वेयर
Offer : Get Flat 50% OFF on Women’s Bottomwear
मेन बॉटमवेयर पर 50 प्रतिशत तक की छूट
Offer : Get upto 50% OFF on Men’s Bottomwear
कुरतों पर 50 प्रतिशत की फ्लैट छूट
Offer : Get Flat 50% OFF on Kurtas
विमेन टॉप वेयर पर फ्लैट 50 प्रतिशत की छूट
Offer : Get flat 50% OFF on Women’s Topwear
गो नॉएज, ऑफर अवधि – 30 सितम्बर 2020
कम से कम 3500 की खरीददारी पर 300 रुपये की छूट
Offer : Get Rs.300 off entire order| Minimum purchase of Rs.3500 and Above
कूपन कोड/ Coupon code : GOSPORT
उदयन टी, ऑफर अवधि – 15 सितम्बर 2020
Offer : Delight your loved ones with Udyan Tea
चाय का स्वाद, शानदार चाय के बर्तनों में
Offer : Get tea drinking experience with exquisite teawares
शुभजिता शॉपिंग बैग – आकर्षक ऑफर
अड्डा 247, ऑफर अवधि – 7 सितम्बर 2020
Offer : Get Flat 35% OFF + Extra 5% OFF using App Coins with 3 Months Extended Validity
कूपन कोड/ Coupon code : DREAM
अजियो, ऑफर अवधि – 5 सितम्बर 2020
टॉप वेयर डील पर कम से कम 60 प्रतिशत की छूट
Offer : Get Min 60% OFF on topwear deal
चुनिंदा स्टाइल्स पर कम से कम 80 प्रतिशत की छूट
Offer : Enjoy Min 80% OFF on selected styles
कम से कम 40 प्रतिशत और फुटवेयर पर 32 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट
Offer : Enjoy Min 40% + Extra 32% OFF on Footwear
जीवा आयुर्वेद,ऑफर अवधि – 30 सितम्बर 2020
कम से कम 1299 के उत्पाद खरीदने पर 15 प्रतिशत की फ्लैट छूट
Offer : Get Flat 15% OFF on min order of INR 1299
कूपन कोड/ Coupon code : JIVASEP15
कम से कम 799 रुपये के उत्पाद खरीदने पर फ्लैट 12 प्रतिशत की छूट
Offer : Get Flat 12% OFF on min order of INR 799
कूपन कोड/ Coupon code : JIVASEP12
लाइमरोड, ऑफर अवधि – 5 सितम्बर 2020
वीरा परिधान पर 70 प्रतिशत तक की छूट
Offer : Get Upto 70% OFF on Veera Paridhaan
ड्रिमी डेनिम स्टाइल्स पर 50 प्रतिशत तक की छूट
Offer : Get Upto 50% OFF on Druthers Dreamy Denim Styles
ब्लू मन्की के नये शर्ट्स कलेक्शन पर 45 प्रतिशत तक की छूट
Offer : Get Upto 45% OFF on Blu Mnky All New Shirts
हेल्थकार्ट
70 प्रतिशत की छूट, नये यूजर्स को 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट (अधिकतम छूट 300 रुपये तक)
ऑफर अवधि – 30 नवम्बर 2020
कूपन कोड /Coupon code : ALLNEW10
द ग्रेट इंडियन सप्लीमेंट सेल – पाएँ 50 प्रतिशत की फ्लैट छूट
Offer : The Great Indian Supplement Sale- Get Flat 50% OFF on Supplements
ऑफर अवधि – 5 सितम्बर 2020
मिन्त्रा, ऑफर अवधि – 30 सितम्बर 2020
पुरुषों के टीशर्ट्स 199 रुपये से शुरू
Offer : Buy Men T-shirts starting from Rs.199
महिलाओं के परिधान 383 रुपये से शुरू
Offer : Buy Women Dresses starting from Rs.383
मामा अर्थ, ऑफर अवधि – 30 सितम्बर 2020
हल्दी और मधु के गुणों वाली उबटन हैंड क्रीम (50 ग्राम 349 रुपये में)
Offer : Ubtan Hand Cream with Turmeric and Honey for Deep Moisturization – 50g Just Rs.349
Offer : Vitamin C Face Toner with Vitamin C & Cucumber for Pore Tightening, 200 ml Just Rs.399
शुभजिता शॉपिंग बैग – अमेजन इंडिया के ऑफर

वन प्लस टीवी सीरीज, 32Y1…12,999 में, 43Y1..22.999 में

एडिक्ट – अमेजन के लिए बना, 299 से शुरू
रिन्यूड स्पीकर…85 प्रतिशत तक की छूट जेबीएल, फिलिप्स जैसे ब्रांड पर

मैंने अपनी माँ को जन्म दिया है
प्रख्यात कवयित्री रश्मि भारद्वाज का नया काव्य संग्रह है। मन को छूने वाली समय से टकराने वाली कविताएँ विमर्श को एक नया मोड़ देती हैं। कविताओं का शौक है तो जरूर पढ़ें…अच्छा लगेगा…पुस्तक इस लिंक पर जाकर खरीदी जा सकती है – https://amzn.to/2EGEBKD अगर आप भी किताबों का शौक रखते हैं और पढ़कर अपनी प्रतिक्रिया भेजना चाहते हैं तो हमें जरूर बताएँ।
अगर आप लेखक या प्रकाशक हैं तो आप हमसे सम्पर्क कर सकते हैं। पाठक हैं तो लिखित या वीडियो समीक्षा भेज सकते हैं। अगर आपने यह किताब पढ़ी तो कमेन्ट्स बॉक्स में अपनी राय साझा करें शुभ सृजन सम्पर्क में पंजीकरण करें या शुभजिता में अपनी रचनाएँ भेजें…हर हाथ में किताब शुभ सृजन नेटवर्क के पुस्तक प्रचार अभियान का अंग है – किताबें पढ़ें, पढ़वाएँ
महामारी के बीच जीने का नजरिया…
जिन्दगी में मुश्किल चाहे कितनी भी बड़ी हो, हार नहीं माननी चाहिए..कोरोना काल के बीच जीने का अलग नजरिया। एक नयी सोच दे रही हैं शिक्षिका चन्द्रप्रभा भाटिया केन्द्रीय विद्यालय, बालीगंज से जानिए –
नहीं रहे पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी
नयी दिल्ली : भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का गत 31 अगस्त को यहाँ एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया । यह जानकारी उनके पुत्र अभिजीत ने दी। मुखर्जी 84 वर्ष के थे। मुखर्जी को गत 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज सुबह जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि वह गहरे कोमा में हैं और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘भारी मन से आपको सूचित करना है कि मेरे पिता श्री प्रणब मुखर्जी का अभी कुछ समय पहले निधन हो गया। आरआर अस्पताल के डॉक्टरों के सर्वोत्तम प्रयासों और पूरे भारत के लोगों की प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए मैं आप सभी को हाथ जोड़कर धन्यवाद देता हूँ।’’पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी को दिल्ली छावनी स्थित अस्पताल में गत 10 अगस्त को भर्ती कराया गया था और उसी दिन उनके मस्तिष्क में जमे खून के थक्के को हटाने के लिए उनकी सर्जरी की गयी थी। मुखर्जी को बाद में फेफड़े में संक्रमण हो गया। मुखर्जी 2012 से 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति थे।
भवानीपुर कॉलेज में नागरिकता पहचान आधार और पैन कार्ड पर वेबिनार
कोलकाता : भवानीपुर कॉलेज में आयोजित नागरिकता पहचान पत्र आधार कार्ड और पैन कार्ड पर हुए वेबिनार में इनके महत्व और उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी गयी। प्रो दिलीप शाह ने गूगल मीट पर उद्घाटन करते हुए कहा कि नागरिकता पहचान पत्र किसी भी देश के नागरिकों के लिए उनकी पहचान से जुड़े तथ्य हैं। कॉलेज की फैकल्टी सीए प्रो मोहित अग्रवाल विशेष वक्ता और सीए प्रो हर्षवर्द्धन संघी मॉडरेटर के रूप में उपस्थित रहे।
यूनिक आईडेंटिफिकैशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) जिसे आधार कार्ड कहते हैं। इसमें 12 डिजीट नंबर होते हैं जो व्यक्ति का बॉयोमैट्रिक और डेमोग्ग्राफिक पूर्ण परिचय देता है। 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने पहली बार इसको लांच किया था। 2010 में नंदन निलेकणी यूआईडीएआई के चेयरमैन थे जिन्होंने इसका लोगो और ब्रैंड नाम ” आधार”दिया। “आधार” हिंदी शब्द है जिसका अर्थ नींव या अंग्रेजी में बेस है। वर्तमान में आधार के सीईओ श्री पंकज कुमार हैं। 29 सितंबर 2010 में रंजना सोनवणे प्रथम भारतीय को प्रथम आधार कार्ड दिया गया। ये महाराष्ट्र प्रदेश के जिले नंददुरबर के निवासी हैं।
वहीं वर्णसंख्याआत्मक 10 डिजीट नंबर का पेन कार्ड आयकर विभाग जारी करता है। यह टैक्स भुगतान, टीडीएस, टीसीएस क्रेडिट्स, रिटर्न अॉफ इन्कम, विशेष ट्रानसेक्शन, पत्राचार आदि कई क्रियान्वयन के लिए काम आता है। यह व्यक्ति के जीवन से लेकर मृत्यु तक के सभी तथ्यों की जानक रखता है जैसे जन्म प्रमाणपत्र मृत्यु प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, पेन का डिजिटल रूप जिसे क्यू आर कोड और उसकी पहचान और दस डिजीट पेन की कोडिंग आदि बहुत से तथ्यों को रखा जाता है। पैन कार्ड कालेधन को किस प्रकार कम करता है और एक से अधिक पैन रखने के क्या परिणाम होते हैं इन सभी विषयों पर चर्चा की गयी।
पचास विद्यार्थियों ने इस वेबिनार में भाग लिया । वक्ताओं से विद्यार्थियों के साथ प्रश्नोत्तर सेशन में इसके सुरक्षा सम्बन्धी पक्ष पर चर्चा की जो क्यू आर कोड की महत्ता, आधार नागरिकता पहचान, एन आर आई एस के लिए आवश्यक आदि विषयों से संबंधित रहे। दिव्या पी ओडिसी के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में कोआर्डिनेटर प्रो मीनाक्षी चतुर्वेदी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।इसकी जानकारी दी डॉ वसुंधरा मिश्र ने।








