Thursday, April 9, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]
Home Blog Page 439

बंगाल : बुजुर्गों को घर-घर खाना पहुँचाने की योजना हिट, 80 परिवारों को मिल रहा फायदा

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल में बुजुर्गों को घर-घर खाना पहुंचाने की स्कीम बेहद लोकप्रिय हो गई है. लॉकडाउन के दौरान बुजुर्गों को मदद करने के लिए ये स्कीम शुरू की गई थी। इसके तहत पके हुए खाने की घर तक डिलिवरी की जाती है. अब इस स्कीम का फायदा 80 परिवारों को हो रहा है। पश्चिम बंगाल व्यापक क्षेत्र विकास निगम (सीएडीसी) की तरफ से ये योजना वरिष्ठ नागरिकों (बुजुर्गों) की मदद के लिए शुरू की गयी है। ये डिपार्टमेंट पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के तहत एक स्वायत्त संगठन है।

हर तरह की थाली
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक साल्टलेक में सीएडीसी के कार्यालय की कैंटीन से इसे चलाया जाता है. फिलहाल नादिया जिले की आठ महिलाओं द्वारा इसे चलाया जा रहा है। सारे ऑर्डर कुछ घंटे पहले वाट्सऐप पर लिए जाते हैं. एक शाकाहारी भोजन, जिसमें चावल या रोटी, दाल, भाजी और सब्जी शामिल हैं, इसकी कीमत 35 रुपये है, और एक मांसाहारी मटन थाली 85 रुपये की है. कैंटीन में चाय और नाश्ते की भी व्यवस्था है।

घर जैसा स्वाद
साल्टलेक निवासी 78 साल के निरंजन चौधरी, जो अपनी पत्नी के साथ रहते हैं वो इस कैंटीन के नियमित ग्राहकों में से हैं. वे कहते हैं कि वो सप्ताह में दो से तीन बार ऑर्डर देते हैं और उनका कहना है कि खाना सस्ता भी है और मसाला भी कम होता है। ये घर की खाने की तरह है। अधिकारियों का कहना है कि कैंटीन को फरवरी में सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों को भोजन देने के लिए शुरू किया गया था. लॉकडाउन के बाद ये बंद हो गयी. जून में, जरूरी चीजों की खरीद में अकेले रहने वाले बुजुर्गों की समस्याओं का एहसास करते हुए सरकार ने शहर भर में उनकी मदद करने के लिए इसका इस्तेमाल करने का फैसला किया।

योजना की माँग बढ़ी

इस महीने की शुरुआत में, पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता, हावड़ा और बिधाननगर में अपने अकेले रहने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों का एक डेटाबेस बनाने की कवायद शुरू की. पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री सुब्रत मुखर्जी कहते हैं, जो पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी हैं, ‘परियोजना शुरू में शहर के कुछ क्षेत्रों तक सीमित थी. लेकिन अब, मांग बढ़ गयी है और शहर भर से कोई भी भोजन मंगवा सकता है।’

इस वर्ष दुर्गा पूजा पंडाल में बजेगा प्रणब मुखर्जी की आवाज वाला रिकार्डेड चंडीपाठ!

कोलकाता : भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हर वर्ष दुर्गापूजा के दौरान अपने पैतृक गांव आते थे और चार दिनों तक वे दुर्गा मां की अराधना में जुटे रहते थे। इस दौरान वह खुद चंडीपाठ किया करते थे। उनके चंडीपाठ को रिकार्ड भी किया गया था। अब वे इस दुनिया में नहीं हैं तो अब उनके द्वारा किए गए चंडीपाठ की रिकार्डिंग इस वर्ष कोलकाता के पूजा पंडाल में बजेगा। प्रणब मुखर्जी ने दुर्गा सप्तशती 13 अध्याय और 700 श्लोकों को कंठस्थ कर लिया था और पिछले 50 वर्षों से हर साल वीरभूम जिले के मिराती में अपने पैतृक घर में दुर्गा पूजा करने के साथ पाठ करते थे। कोलकाता से सटे विधाननगर के अरबिंदो सेतु सर्बजनिन दुर्गापूजा समिति के आयोजकों में से एक तथा प्रणब मुखर्जी के परिवार के करीबी रवि चट्टोराज ने कहा कि उन्होंने पंडाल में पूजा के चार दिन भारत रत्न द्वारा किए गए चंडीपथ की रिकार्डिंग बजाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि उनकी मृत्यु के बाद ही हम लोगों ने यह फैसला किया है। हम श्री मुखर्जी के चंडीपाठ की वॉयस क्लिप जिसमें देवी दुर्गा के श्लोक हैं उसे उनके परिवार के लोगों से देने का अनुरोध करेंगे। श्री चट्टोराज ने कहा कि हमें यकीन है कि उनका चंडीपाठ दिव्य और प्रभारी होगा। पूजा समिति के एक प्रवक्ता ने कहा कि बंगाल के गौरवशाली राजनेता का चंडीपाठ लोग सुन सकेंगे। पूजा समिति पहले भी सत्यजित राय को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके पाथेर पांचाली फिल्म के एक दृश्य को पंडाल में दिखाने की योजना बनाई है।

53 शहरों में कोलकाता की सड़कें सबसे अधिक सुरक्षित – एनसीआरबी रिपोर्ट

कोलकाता : देश के प्रमुख शहरों में कोलकाता की सड़कें सबसे सुरक्षित हैं। यह बात नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटनाओं में सबसे कम मृत्यु दर कोलकाता की सड़कों पर है। हालांकि, यह भी बताया गया है कि कोलकाता की सड़कों पर नशे में ड्राइविंग की दर सबसे खतरनाक है। यह रिपोर्ट 53 प्रमुख शहरों पर आधारित है। रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में 53 शहरों में से कोलकाता में सड़क दुर्घटनाओं में सबसे कम लोग मारे गए।
पिछले साल कोलकाता की सड़कों पर 71 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं
कोलकाता में सड़क दुर्घटनाओं में प्रति एक लाख लोगों में 2.3 प्रतिशत मौत हुई है जबकि दिल्ली में एक लाख लोगों में से, 27.7 फीसद और मुंबई में 50.2 फीसद लोग पिछले साल सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए थे। 2018 में कोलकाता की सड़कों पर 734 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। 2019 में यह घटकर 267 हो गया है। हालांकि, नशे में ड्राइविंग के कारण पिछले साल कोलकाता की सड़कों पर 71 सड़क दुर्घटना हुई।

बंगाल : विधानसभा में प्रवेश हेतु करवाना होगा कोरोना परीक्षण

कोलकाता : बंगाल विधानसभा का दो दिवसीय मानसून सत्र 9 सितंबर से आइसीएमआर के दिशानिर्देशों के सख्त अनुपालन में आयोजित किया जाएगा और इस अवधि के दौरान विधानसभा भवन में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना परीक्षण से गुजरना होगा। विधानसभा स्पीकर बिमान बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि सभी विधायकों, हाउस स्टाफ और मीडिया कर्मियों को विधानसभा परिसर में प्रवेश करने से पहले परीक्षण से गुजरना होगा। अगर कोई भी कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसे सदन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षण 8, 9 और 10 सितम्बर को आयोजित किए जाएंगे
उन्होंने कहा कि संक्रमण का पता लगाने के लिए परीक्षण 8 सितंबर, 9 और 10 को आयोजित किए जाएंगे। कोरोना के बारे में आइसीएमआर और राज्य के स्वास्थ्य विभाग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। विधायकों के लिए बैठने की व्यवस्था शारीरिक दूरियों के मानदंडों को ध्यान में रखते हुए की गई है। सत्र के इन दो दिनों के दौरान सदन में किसी भी आगंतुक को अनुमति नहीं दी जाएगी।मानदंडों के अनुसार दो सत्रों के बीच छह महीने से अधिक का अंतर नहीं हो सकता है। अंतिम सत्र इस साल मार्च में स्थगित कर दिया गया था। इसलिए अगला सत्र सितंबर में आयोजित करना जरूरी है। तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि विधानसभा का सत्र 17 मार्च को स्थगित कर दिया गया, जब राज्य के बजट सत्र के दौरान ही कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने लगे थे।

शुभजिता शॉपिंग बैग में नये ऑफर

अमेजन इंडिया, ऑफर अवधि – 30 सितम्बर 2020

जूतों पर सेल

Offer : Sale on Shoes

फिटनेस और आउटडोर पर छूट 

Offer : Sale on Fitness & Outdoors

दफ्तर के उपयोगी सामान और स्टेशनरी पर छूट

Offer : Sale on Office & Stationery

निजी देखभाल के उपकरणों पर छूट

Offer : Sale on Personal Care Appliances

 

एंड इंडिया, ऑफर अवधि – 15 सितम्बर 2020

50 प्रतिशत की फ्लैट छूट

Offer : Get Flat 50% OFF Sale

4000 रुपये की खरीददारी पर 10 प्रतिशत की छूट

Offer : Get 10% off on purchase of Rs.4000

6000 रुपये की खरीद पर 15 प्रतिशत की छूट

Offer : Get 15% off on purchase of Rs.6000

 

ग्लोबल देसी, ऑफर अवधि – 15 सितम्बर 2020

4000 रुपये की खरीद पर 10 प्रतिशत की छूट

Offer : Get 10% off on purchase of Rs.4000

कूपन कोड/ Coupon code : GD4K

6000 की खरीद पर 15 प्रतिशत की छूट

Offer : Get 15% off on purchase of Rs.6000

कूपन कोड/Coupon code : GD6K

फ्लैट 50 प्रतिशत की छूट

Offer : Get Flat 50% OFF Sale

 

लाइफस्टाइल, ऑफर अवधि – 10 सितम्बर 2020

फ्लैट 50 प्रतिशत की छूट विमेन बॉटम वेयर

Offer : Get Flat 50% OFF on Women’s Bottomwear

मेन बॉटमवेयर पर 50 प्रतिशत तक की छूट

Offer : Get upto 50% OFF on Men’s Bottomwear

कुरतों पर 50 प्रतिशत की फ्लैट छूट

Offer : Get Flat 50% OFF on Kurtas

विमेन टॉप वेयर पर फ्लैट 50 प्रतिशत की छूट

Offer : Get flat 50% OFF on Women’s Topwear

 

गो नॉएज, ऑफर अवधि – 30 सितम्बर 2020

कम से कम 3500 की खरीददारी पर 300 रुपये की छूट

Offer : Get Rs.300 off entire order| Minimum purchase of Rs.3500 and Above

कूपन कोड/ Coupon code : GOSPORT

 

उदयन टी, ऑफर अवधि – 15 सितम्बर 2020

उदयन चाय से जीतें दिल

Offer : Delight your loved ones with Udyan Tea

चाय का स्वाद, शानदार चाय के बर्तनों में

Offer : Get tea drinking experience with exquisite teawares

शुभजिता शॉपिंग बैग – आकर्षक ऑफर

अड्डा 247, ऑफर अवधि – 7 सितम्बर 2020

पाइए फ्लैट 35 प्रतिशत की छूट, ऐप कॉएन का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट 3 माह की एक्सटेंडेड वैलिडिटी के साथ

Offer : Get Flat 35% OFF + Extra 5% OFF using App Coins with 3 Months Extended Validity

कूपन कोड/ Coupon code : DREAM

 

अजियो, ऑफर अवधि – 5 सितम्बर 2020

टॉप वेयर डील पर कम से कम 60 प्रतिशत की छूट

Offer : Get Min 60% OFF on topwear deal

चुनिंदा स्टाइल्स पर कम से कम 80 प्रतिशत की छूट

Offer : Enjoy Min 80% OFF on selected styles

कम से कम 40 प्रतिशत और फुटवेयर पर 32 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट

Offer : Enjoy Min 40% + Extra 32% OFF on Footwear

 

जीवा आयुर्वेद,ऑफर अवधि – 30 सितम्बर 2020

कम से कम 1299 के उत्पाद खरीदने पर 15 प्रतिशत की फ्लैट छूट

Offer : Get Flat 15% OFF on min order of INR 1299

कूपन कोड/ Coupon code : JIVASEP15

कम से कम 799 रुपये के उत्पाद खरीदने पर फ्लैट 12 प्रतिशत की छूट

Offer : Get Flat 12% OFF on min order of INR 799

कूपन कोड/ Coupon code : JIVASEP12

 

लाइमरोड, ऑफर अवधि – 5 सितम्बर 2020

वीरा परिधान पर 70 प्रतिशत तक की छूट

Offer : Get Upto 70% OFF on Veera Paridhaan

ड्रिमी डेनिम स्टाइल्स पर 50 प्रतिशत तक की छूट

Offer : Get Upto 50% OFF on Druthers Dreamy Denim Styles

ब्लू मन्की के नये शर्ट्स कलेक्शन पर 45 प्रतिशत तक की छूट

Offer : Get Upto 45% OFF on Blu Mnky All New Shirts

 

हेल्थकार्ट

70 प्रतिशत की छूट, नये यूजर्स को 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट (अधिकतम छूट 300 रुपये तक)

ऑफर अवधि – 30 नवम्बर 2020

कूपन कोड /Coupon code : ALLNEW10

द ग्रेट इंडियन सप्लीमेंट सेल – पाएँ 50 प्रतिशत की फ्लैट छूट

Offer : The Great Indian Supplement Sale- Get Flat 50% OFF on Supplements

ऑफर अवधि – 5 सितम्बर 2020

 

मिन्त्रा, ऑफर अवधि – 30 सितम्बर 2020

पुरुषों के टीशर्ट्स 199 रुपये से शुरू

Offer : Buy Men T-shirts starting from Rs.199

महिलाओं के परिधान 383 रुपये से शुरू

Offer : Buy Women Dresses starting from Rs.383

 

मामा अर्थ, ऑफर अवधि – 30 सितम्बर 2020

हल्दी और मधु के गुणों वाली उबटन हैंड क्रीम (50 ग्राम 349 रुपये में)

Offer : Ubtan Hand Cream with Turmeric and Honey for Deep Moisturization – 50g Just Rs.349

विटामिन सी के गुणों और त्वचा के कसाव के लिए खीरा के गुणों वाला विटामिन सी फेस टोनर (200 एम एल 399 रुपये में)

Offer : Vitamin C Face Toner with Vitamin C & Cucumber for Pore Tightening, 200 ml Just Rs.399

मैंने अपनी माँ को जन्म दिया है

प्रख्यात कवयित्री रश्मि भारद्वाज का नया काव्य संग्रह है। मन को छूने वाली समय से टकराने वाली कविताएँ विमर्श को एक नया मोड़ देती हैं। कविताओं का शौक है तो जरूर पढ़ें…अच्छा लगेगा…पुस्तक इस लिंक पर जाकर खरीदी जा सकती है – https://amzn.to/2EGEBKD अगर आप भी किताबों का शौक रखते हैं और पढ़कर अपनी प्रतिक्रिया भेजना चाहते हैं तो हमें जरूर बताएँ।

अगर आप लेखक या प्रकाशक हैं तो आप हमसे सम्पर्क कर सकते हैं। पाठक हैं तो लिखित या वीडियो समीक्षा भेज सकते हैं। अगर आपने यह किताब पढ़ी तो कमेन्ट्स बॉक्स में अपनी राय साझा करें शुभ सृजन सम्पर्क में पंजीकरण करें या शुभजिता में अपनी रचनाएँ भेजें…हर हाथ में किताब शुभ सृजन नेटवर्क के पुस्तक प्रचार अभियान का अंग है – किताबें पढ़ें, पढ़वाएँ

[email protected]

[email protected]

[email protected]

महामारी के बीच जीने का नजरिया…

जिन्दगी में मुश्किल चाहे कितनी भी बड़ी हो, हार नहीं माननी चाहिए..कोरोना काल के बीच जीने का अलग नजरिया।  एक नयी सोच दे रही हैं शिक्षिका चन्द्रप्रभा भाटिया केन्द्रीय विद्यालय, बालीगंज से जानिए –

नहीं रहे पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी

नयी दिल्ली : भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का गत 31 अगस्त को यहाँ एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया । यह जानकारी उनके पुत्र अभिजीत ने दी। मुखर्जी 84 वर्ष के थे। मुखर्जी को गत 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज सुबह जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि वह गहरे कोमा में हैं और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘भारी मन से आपको सूचित करना है कि मेरे पिता श्री प्रणब मुखर्जी का अभी कुछ समय पहले निधन हो गया। आरआर अस्पताल के डॉक्टरों के सर्वोत्तम प्रयासों और पूरे भारत के लोगों की प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए मैं आप सभी को हाथ जोड़कर धन्यवाद देता हूँ।’’पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी को दिल्ली छावनी स्थित अस्पताल में गत 10 अगस्त को भर्ती कराया गया था और उसी दिन उनके मस्तिष्क में जमे खून के थक्के को हटाने के लिए उनकी सर्जरी की गयी थी। मुखर्जी को बाद में फेफड़े में संक्रमण हो गया। मुखर्जी 2012 से 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति थे।