Sunday, March 22, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

इन्दिरा नूई हो सकती हैं विश्वबैंक के प्रमुख पद की दावेदार

न्यूयॉर्क : व्हाइट हाउस विश्वबैंक के अध्यक्ष पद के लिए शीतल पेय बनाने वाली वैश्विक कंपनी पेप्सिको की पूर्व सीईओ इन्दिरा नूई के नाम पर विचार कर रहा है। भारत में जन्मीं 63 वर्षीय नूई ने 12 साल तक पेप्सिको का कमान संभालने के बाद पिछले साल अगस्त में पद से इस्तीफा दे दिया था। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक खबर के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने ‘नूई को प्रशासनिक सहयोगी’ बताया है। उल्लेखनीय है कि इवांका विश्वबैंक के नये प्रमुख के लिए नामांकन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा रही हैं।
इस प्रक्रिया से अवगत कुछ लोगों के हवाले से खबर में कहा गया है कि विश्वबैंक प्रमुख के चयन की प्रक्रिया अभी प्रारंभिक चरण में है। प्राय: ऐसा होता है कि ऐसे अहम पदों के लिए नामांकन पर अंतिम निर्णय होने तक शुरुआती दावेदार दौड़ से बाहर हो जाते हैं। हालांकि अब तक यह अस्पष्ट है कि ट्रंप प्रशासन द्वारा नामित किये जाने पर नूई अपने नामांकन को स्वीकार करेंगी या नहीं।
खबरों के मुताबिक ट्वीट में नूई को ‘मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत’ बताकर इवांका ने पेप्सिको की पूर्व सीईओ का नाम विश्वबैंक के संभावित उत्तराधिकारी के पद के लिए आगे किया है। विश्वबैंक के वर्तमान अध्यक्ष जिम योंग किम ने इस महीने की शुरुआत में ऐलान किया है कि वह फरवरी में अपना पद छोड़ देंगे। इसके बाद वह निजी अवसंरचना से जुड़ी निवेश कंपनी से जुड़ेंगे।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news