Friday, February 14, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

बागुईहाटी के वीआइपी रोड में आयोजित गणेशोत्सव में “चंद्रयान-3” में विराजे गणपति

कोलकाता । गणेश चतुर्थी भले ही पश्चिम बंगाल की तुलना में पश्चिम भारत में बड़े स्तर पर और भव्य आकार में मनाया जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से पश्चिम बंगाल में भी गणेश चतुर्थी के मौके पर भक्त बड़े पैमाने पर गणपति बंदना का आयोजन कर रहे हैं। हमारे लिए हर अच्छे काम की शुरूआत बिघ्नहर्ता गणेश पूजा एवं उनकी वंदना के साथ होती है।

इस वर्ष गणेश चतुर्थी उत्सव के अवसर पर बागुईहहाटी के वीआइपी रोड में स्थित ‘एक्जीक्यूटिव पैलेस अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन’ की ओर से चंद्रयान-3 थीम पर मंडप का निर्माण किया गया है। यहां चंद्रयान-3 में भक्तों को विघ्नहर्ता गणेश के दर्शन कर भक्तों का मन प्रफुल्लित हो गया। इस वर्ष यहां की पूजा “इसरो” के वैज्ञानिकों की सफलता को समर्पित की गयी है, क्योंकि चंद्रयान-3 की उपलब्धि का यह मिशन भारत की एक ऐतिहासिक जीत है।

इस मौके पर बागुईआटी के वीआईपी रोड में स्थित ‘एक्जीक्यूटिव पैलेस अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन’ की ओर से आयोजित पूजा कमेटी के सचिव श्री अंकित अग्रवाल ने कहा, गणेश चतुर्थी त्योहार का आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि वह विघ्नों का नाश करनेवाले और खुशहाल वातावरण बनाने वाले हैं। इस साल हम अपने आपार्टमेंट में यह उत्सव इसरो के वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 के तौर पर मिली बड़ी सफलता को समर्पित करते हुए चंद्रयान-3 थीम पर पूजा का आयोजन किए हैं। इस वर्ष गणपति उत्सव छह दिनों तक मनाया गया। इस आयोजन में बड़े स्तर पर हवन का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे अपार्टमेंट के लोग शामिल हुए। इसके बाद धूमधाम से प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा।

इस आयोजन में अपार्टमेंट के अध्यक्ष संजीव दुदानी के साथ अंकित अग्रवाल (सचिव), एमपी अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), राम अवतार अग्रवाल, मनोज बिनानी, कृष्ण अवतार अग्रवाल, आशीष टेकरीवाल, अरुण कुमार अग्रवाल, अभिषेक जैन, अभिनव बसु, अमित अग्रवाल, आशीष टेकरीवाल, अमन अग्रवाल , ललित डागा, शैंकी जैन, अशोक कुमार अग्रवाल, केशव बिनानी, बिनोद टेकरीवाल और शंकर प्रसाद दुदानी ने पूरे अयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पूजा के दौरान 2,000 से अधिक लोगों में महाप्रसाद वितरित किया गया, जिसे ग्रहण कर श्रद्धालु महापुण्य के भागी बने।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news