Sunday, February 16, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

बर्फ की सिल्लियों से बनी थी भारत की पहली एसी ट्रेन

भारत में यदि रेलवे के इतिहास की बात करें, तो यह सभी लोगों को पता है कि भारत की पहली ट्रेन मुंबई से ठाणे के बीच साल 1853 में चली थी। इन दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेन ने करीब 27 किलोमीटर का रूट तय किया था। समय के साथ-साथ रेलवे का विकास हुआ और वर्तमान में 13 हजार से अधिक यात्री ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जो कि 7 हजार से अधिक रेलवे स्टेशनों से गुजरती हैं।
यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाने के लिए अब हम एसी कोच में भी सफर करते हैं, जिससे बाहर चाहे सूरज के कितने भी कड़े तेवर हो, लेकिन एसी कोच के अंदर की ठंडी हवा के आगे वह गर्मी बेसर से लगती है। हालांकि, यहां सवाल यह है कि क्या आपको भारत की पहली एसी ट्रेन के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत की पहली एसी ट्रेन के बारे में जानेंगे।
कब चली थी भारत की पहली एसी ट्रेन
भारत में 1853 में ट्रेन चलने के बाद अंग्रेजों ने रेलवे नेटवर्क को विस्तार देना शुरू कर दिया था। इसके बाद साल 1928 में वह समय भी आया, जब अंग्रेजों ने भारत में पहली एसी ट्रेन का संचालन किया।
कौन-सी थी पहली एसी ट्रेन
आपको बता दें कि भारत की पहली एसी ट्रेन का नाम पंजाब मेल था। इस ट्रेन को 1928 में मुंबई से पाकिस्तान के शहर पेशावर तक चलाया जाता था, जिसमें अंग्रेजी अधिकारी सफर किया करते थे। हालांकि, कुछ समय बाद इसमें महात्मा गांधी से लेकर पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भी सफर किया।
1934 में बदल दिया था नाम
अंग्रेजों ने साल 1934 में इस ट्रेन का नाम बदल दिया था। उन्होंने इस ट्रेन का नाम पंजाब मेल से बदलकर फ्रंटियर मेल कर दिया था। उस समय यह ट्रेन मुंबई से दिल्ली, हरियाणा और अमृतर होते हुए पाकिस्तान तक जाती थी।
बर्फ की सिल्लियों का किया जाता था इस्तेमाल
भारत की पहली एसी ट्रेन का कहानी भी दिलचस्प है। दरअसल, उस समय इलेक्ट्रॉनिक एसी नहीं हुआ करता था। ऐसे में अंग्रेजी अधिकारी गर्मी में यात्रा करने के दौरान ट्रेनों में बर्फ की सिल्लियों का इस्तेमाल करते थे। इसके लिए स्टेशन से बड़ी-बड़ी बर्फ की सिल्लियों को ट्रेन में लोड कर दिया जाता था।
खास बात यह है कि इन सिल्लियों को ट्रेन के कंपार्टेमेंट के नीचे रखा जाता था और उनके ऊपर एक पंखा लगा दिया जाता था। यह पंखा बैट्री से चलता था, जो कि बर्फ की ठंडक को कंपार्टेमेंट में फैला देता था।
आपको बता दें कि बर्फ को चेक करने के लिए हर स्टेशन पर अलग से स्टाफ भी तैनात किया जाता था, जो कि ट्रेन में बर्फ की स्थिति की जांच करता था। यदि बर्फ अधिक पिघल गई होती थी, तो उसे बदल दिया जाता था।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news