Monday, April 20, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

सुप्रसिद्ध समाजसेवी और अर्थविद नंदलाल शाह का निधन

कोलकाता : सुप्रसिद्ध समाजसेवी, अर्थविद और लेखक नंदलाल का विगत सोमवार को निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से मस्तिष्क आघात से पीड़ित थे और कोलकाता के एक नर्सिंग होम में भर्ती थे। उन्होंने सोमवार को रात 9 बजे अपनी अंतिम सांस ली। नंदलाल शाह भारतीय भाषा परिषद के मंत्री थे और इस संस्था को पिछले कई दशकों को अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान कर रहे थे। उनका संबंध परिषद के अलावा कोलकाता की कई साहित्यिक और सामाजिक संस्थाओं से था।
नंदलाल शाह ने समय समय पर विश्‍व आर्थिक स्थितियों पर महत्वपूर्ण टिप्पणियाँ लिखी थीं। वे जीवन भर सामाजिक रूप से सक्रिय थे। उनके निधन शोक व्यक्त करते हुए भारतीय भाषा परिषद की अध्यक्ष डॉ.कुसुम खेमानी ने कहा कि नंदलाल जी से उनका पारिवारिक संबंध था। वे बड़े सहृदय और चिंतनशील थे। उनके निधन से परिषद की ही नहीं कोलकाता के सांस्कृतिक जगत की एक अपूरणीय क्षति हुई है।
नंदलाल शाह की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा गत 27 जून को हुई। भारतीय भाषा परिषद, भारतीय संस्कृति संसद, राजस्थानी प्रचारिणी सभा, अभिनव भारती, बड़ाबजार कुमारसभा पुस्तकालय, पश्‍चिम बंगाल प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, संस्कृति सौरभ, मारवाड़ी युवा मंच, झुंझुनू प्रगति संघ, बंगीय हिंदी परिषद, जन संसार, डायलॉग सोसायटी, सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन, अपनी भाषा, लिटिल थेस्पियन,राजस्थान परिषद, साहित्यिकी, नीलांबर, नवज्योति हावड़ा, सदीनामा तथा अन्य कई संस्थाओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news