नयी दिल्ली । रात में सात घंटे से कम सोने वालों को अब सर्तक रहने की जरुरत है, क्योंकि इससे आप हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) के शिकार हो सकते हैं। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) के मेडिसिन विभाग के अध्ययन के मुताबिक रात को सात घंटे से कम नींद लेने वालों में हाई बीपी की संभावना 10 से 13 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। इस अध्ययन का उद्देश्य 40 वर्ष से कम आयु के युवा वयस्कों में ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) के उतार-चढ़ाव पर नींद के प्रभाव का पता लगाना था, इसके लिए एलएचएमसी से संबद्ध अस्पताल की ओपीडी से ऐसे 60 प्रतिभागियों को चुना गया जो सामान्य रात्रि समय से अधिक नींद या कम नींद लेते हैं और जिनका हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का कोई इतिहास नहीं था। अध्ययन के लिए प्रतिभागियों को परिवर्तित निद्रा पैटर्न (सोने-जागने में अनियमितता बरतने) वाले और अपरिवर्तित निद्रा पैटर्न (नियमित समय पर सोने-जागने) वाले दो समूहों (30-30) में विभाजित किया गया। दोनों समूहों में शामिल लोगों के ब्लड प्रेशर (बीपी) के माप और दैनिक भिन्नताओं की जांच के लिए एम्बूलेटरी ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग (एबीपीएम) उपकरण का सहारा लिया गया। एबीपीएम के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की गई, जो दिन में प्रत्येक एक घंटे बाद और रात्रि में प्रत्येक 2 घंटे बाद प्रतिभागियों के बीपी के स्तर को माप कर रिकॉर्ड कर लेता था। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों की नींद का पैटर्न बदल गया है, जागते समय उन के बीपी 120/80 एमएम एचजी के स्तर में 3-6 एमएम एचजी की वृद्धि हो गई है। वहीं, सोते समय उनके बीपी में 5-8 एमएम एचजी की वृद्धि हुई है यानि 24 घंटों में कुल मिलाकर 3-7 एमएम एचजी की वृद्धि दर्ज की गई।
इस अध्ययन को विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम प्रकाश के नेतृत्व में डॉ. मुकुल प्रसून, डॉ. रमेश अग्रवाल और डॉ. शुभलक्ष्मी मार्गेकर की टीम ने संपन्न किया है।
डॉ. अनुपम प्रकाश ने कहा कि ब्लड प्रेशर में 1 एमएम एचजी यानि एक अंक की वृद्धि, भले ही देखने में छोटी लगती है, लेकिन यह हार्ट डिजीज होने के खतरे को बढ़ा देती है, क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर (एचबीपी) हृदय संबंधी समस्याओं का एक प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि हाई ब्लड प्रेशर, हृदय और रक्त वाहिकाओं पर दबाव डालता है, जिससे समय के साथ एथेरोस्क्लेरोसिस (प्लाक का जमाव), कोरोनरी धमनी रोग, हृदय गति रुकना, दिल का दौरा और ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है। हाई बीपी रीडिंग बढ़ने के साथ हृदय रोग का जोखिम लगातार बढ़ता जाता है, इसलिए बीपी में कोई भी वृद्धि चिंता का विषय है। डॉक्टर, इस अध्ययन के निष्कर्षों का उपयोग मरीजों को परामर्श देने के लिए कर सकते हैं और उन्हें ‘रक्तचाप नियंत्रण पर नींद के पैटर्न के प्रभाव’ के बारे में बता सकते हैं। साथ ही उन्हें स्वस्थ नींद की आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।
डॉ. प्रकाश ने कहा कि एक अन्य अध्ययन के मुताबिक सिस्टोलिक रक्तचाप में प्रत्येक 10 एमएम एचजी की कमी होने से प्रमुख हृदय रोग संबंधी घटनाओं का जोखिम 20 प्रतिशत, कोरोनरी हृदय रोग 17 प्रतिशत, स्ट्रोक 27 प्रतिशत, और हृदय गति रुकना 28 प्रतिशत कम हो गया, जिससे अध्ययन की गई आबादी में सर्व-कारण मृत्यु दर में 13 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी आई है। यानि खराब नींद के कारण बीपी का जो स्तर 3-7 एमएम एचजी बढ़ जाता है, वो अच्छी नींद लेने पर 10 एमएम एचजी तक कम या सामान्य भी हो सकता है और आप अपने शरीर को विभिन्न गंभीर रोगों से बचा सकते हैं। यानि आप जितना कम सोएंगे, भविष्य में आपको उच्च रक्तचाप होने की संभावना उतनी ही अधिक होगी।
अच्छी नींद न लेने से बढ़ रहे हाई बीपी के मरीजः अध्ययन
भवानीपुर कॉलेज ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर कवि नजरूल को किया स्मरण
कोलकाता । 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर भवानीपुर एडुकेशन सोसाइटी कॉलेज ने कवि नजरूल इस्लाम को अभिनय के माध्यम से स्मरण किया। मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल अमर पाल सिंह चहल, एडीजी, एनसीसी निदेशालय डब्ल्यूबी और सिक्किम ने तिरंगा फहराया और इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले फैकल्टी सदस्यों को सम्मानित किया । डॉ वसुंधरा मिश्र ने बताया कि भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कॉलेज के उपाध्यक्ष मिराज डी शाह ने प्रमुख अतिथि का स्वागत किया और शिक्षाविदों को बधाई दी।रेक्टर और डीन प्रो दिलीप शाह, वाइस प्रिंसिपल प्रो मीनाक्षी चतुर्वेदी, रेणुका भट्ट, नलिनी पारेख, उमेश खट्टर, सोहिला भाटिया आदि भारी संख्या में अतिथियों और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। यह भवानीपुर कॉलेज परिवार के लिए गर्व, देशभक्ति और प्रेरणा का दिन था। इस पावन अवसर पर एनसीसी कैडेट द्वारा झंडे को सलामी मार्च पास्ट और भवानीपुर स्कूल कॉलेज द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। जय हिंद।
भवानीपुर कॉलेज में कॉर्पोरेट इनडोर स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2025
कोलकाता । भवानीपुर एडुकेशन सोसाइटी कॉलेज द्वारा आयोजित कॉर्पोरेट इनडोर स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2025 के आयोजन की पहल की गई जो सुबह साढ़े नौ बजे से रात साढ़े आठ बजे तक बीईएससी स्पोर्ट्स एरिना में दो दिवसीय कॉर्पोरेट इनडोर स्पोर्ट्स टूर्नामेंट खेला गया। इस लैंडमार्क के दो दिवसीय कार्यक्रम ने 19 प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट संगठनों के 137 खिलाड़ियों ने अपने-अपने प्रदर्शन किए , जिसका प्रतिनिधित्व बीईएससी की 15 टीम प्रतिभागियों ने किया , जिससे यह एक नेटवर्किंग और वेलनेस का एक भव्य उत्सव बन गया। भाग लेने वाले कॉरपोरेट संगठनों में इन्फोसिस , एकेंचर , कॉग्निजेंट, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), डेलोइट, एचएसबीसी शामिल रहे।
इस टूर्नामेंट में टेबल टेनिस, शतरंज, डार्ट्स, कैरम और पूल जैसे पांच इनडोर खेलों को लिया गया था जहां खिलाड़ियों में बहुत ही उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का सामना करना था। यह इवेंट रोमांचक, बराबर का मैच, तीव्र रैलियों वाला , रणनीतिक खेल और नेल-बाइटिंग फिनिश का था जिसके कारण सभी भाग लेने वाली कंपनियां अत्यधिक मनोरंजन अर्जित कर रही थीं ।कॉग्निजेंट ने खेल शतरंज और डार्ट्स टीम चैंपियनशिप जीतते हुए अपना नाम दर्ज कराया , जबकि टी सी एस ने टेबल टेनिस टीम का खिताब जीता । आदित्य समूह ने कैरम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, दोनों सिंगल और टीम चैंपियनशिप हासिल की। बीईएससी टीम पूल चैंपियनशिप में विजयी हुआ। सिंगल्स में प्रतिक कांजिलाल (विक्सबॉक्स) ने टेबल टेनिस का खिताब लिया, और संजयदत्त (आदित्य समूह) के साथ देवदूत घोष ने कैरम में टॉप किया। भारी संख्या में खेल में भागीदारी और उत्साह ने कॉर्पोरेट नेटवर्किंग, टीम निर्माण, और वेलनेस प्रमोशन के लिए प्लैटफॉर्म के रूप में खेल के महत्व का प्रदर्शन किया गया । कई संगठनों ने इस टूर्नामेंट को वार्षिक रूप से मनाने के लिए अपनी रुचि जाहिर की। इस प्रकार यह खेल टूर्नामेंट अकादमिया और उद्योग के बीच सेतु को मजबूत करने वाला बना । इस अनूठे और महत्वपूर्ण इवेंट की मेजबानी की अवधारणा कॉलेज के छात्र मामलों के रेक्टर और डीन प्रो दिलीप शाह की थी जिनके दृष्टिकोण और मार्गदर्शन से इस प्रकार के कॉर्पोरेट खेल को बढ़ावा मिला। इस खेल प्रदर्शन की रिपोर्ट रुमी मन्ना ने की । प्रो दिलीप शाह के इस पहल और नेतृत्व के लिए खेल अधिकारियों और औद्योगिक क्षेत्र के लोगों ने उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। विशेष धन्यवाद दिया गया कॉलेज के प्रबंधकों, स्वयंसेवकों, संकाय, और कर्मचारियों को जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम संभव हुआ। यह खेल टूर्नामेंट 19 – 20 जुलाई को हुआ था। इस बड़े पैमाने पर कॉर्पोरेट खेल आयोजन की जानकारी दी डॉ वसुंधरा मिश्र ने।
सस्टेनेबल वेस्ट मैनेजमेंट में में हुल्लाडेक अग्रणी
कोलकाता । इको-सिस्टम पार्टनर के रूप में हुल्लाडेक ने नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के साथ मिलकर कोलकाता के द ललित ग्रेट ईस्टर्न होटल में आतिथ्य क्षेत्र के लिए “रिस्पॉन्सिबल ई-वेस्ट मैनेजमेंट सेक्टर” नामक एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख होटलों, रेस्टोरेंट और कैफ़े के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने शहरी भारत में व्यवस्थित ई-वेस्ट डिस्पोजल की तत्काल आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें अहम चर्चा का विषय था कि, आतिथ्य क्षेत्र में बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक कचरा उत्पन्न होता है, जिसका अधिकांश भाग अनौपचारिक पुनर्चक्रण श्रृंखला में चला जाता है, इसलिए इस सत्र में औपचारिक पुनर्चक्रण, ई-वेस्ट मैनेजमेंट एक्ट 2022 के पालन और थोक उपभोक्ताओं के लिए अनुपालन जिम्मेदारियों के महत्व पर जोर दिया गया। यह पहल हुल्लाडेक के संस्थापक स्वर्गीय नंदन मल्ल के सपनों को साकार करती है, जिन्होंने भारत को एक ऐसे राष्ट्र के रूप में देखने की कल्पना की थी, जहाँ हर नागरिक अपने यहां के इलेक्ट्रॉनिक कचरों का ज़िम्मेदारी से निपटान करना जानते हैं। इस कार्यक्रम में एसईआरसी की प्रोपराइटर शकुंतला चंदा ने कहा, हमारा मानना है कि अगर हमारे आतिथ्य क्षेत्र के अग्रणी लोग आगे बढ़कर इसका नेतृत्व करें, तो हमारा प्यारा शहर कोलकाता यहां के पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदार अपशिष्ट निपटान के मामले में भारत में एक आदर्श शहर बन सकता है। इस मौके पर फेसेस के अध्यक्ष इमरान जकी ने कहा, यह पहल सिर्फ़ अपशिष्ट के बारे में नहीं है, बल्कि यह नागरिक चेतना के बारे में है। इस मामले में रेस्टोरेंट और होटल प्रभावशाली प्रभाव डालते हैं। अगर वे औपचारिक ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग को अपनाते हैं, तो नागरिक भी उनका अनुसरण करेंगे। हुल्लाडेक में स्थिरता और वरिष्ठ नेतृत्व दल की सदस्य प्रियाशा सिंघानिया ने मुख्य भाषण दिया, जिन्होंने नीतिगत आवश्यकताओं को सरल बनाया और कुछ व्यावहारिक और कारगर कदम बताए जिन्हें होटल और रेस्टोरेंट तुरंत लागू कर सकते हैं।
परिवार मिलन की 44 वीं अन्तर्विद्यालय हिन्दी देशभक्ति गीत प्रतियोगिता
कोलकाता । राष्ट्रीय,सामाजिक,सांस्कृतिक एवं साहित्यिक चेतना जागरण केन्द्र परिवार मिलन द्वारा पारम्परिक रूप से आयोजित अन्तर्विद्यालय देशभक्ति हिन्दी गीत प्रतियोगिता को इस वर्ष एक नये कलेवर में आयोजित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में भारत की प्रगति व अब तक प्राप्त उपलब्धियों को उद्घोषित करने के साथ ही सन् 2047 स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक भारत की तरक्की की तस्वीर, लक्ष्य व उन्हें प्राप्ति के संकल्पों को कोलकाता महानगर की नौ प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने गीतों में गूंजायमान किया। कार्यक्रम अध्यक्ष कर्नल डॉ. कुणाल भट्टाचार्य (से.नि.), प्रतियोगिता के निर्णायकगण ओमप्रकाश मिश्र, डॉ. वसुन्धरा मिश्र, कविता कोठारी तथा संस्था के पदाधिकारियों ने भारत माता के चित्र को पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात संस्था के कलाकारों ने भारत वंदना का गायन किया। संस्था की पूर्व अध्यक्षा दुर्गा व्यास ने देश के संविधान को नमन करते हुए उद्देशिका का प्रतिज्ञा स्वरूप श्रोताओं से वाचन करवाया। संस्थाध्यक्ष ृअरुण चूड़ीवाल ने सभी का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के विषयों की विद्वतापूर्ण व्याख्या कर श्रोताओं का ज्ञानवर्धन किया। तत्पश्चात प्रतियोगियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समस्त श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बी.डी.एम. इन्टरनेशनल, द बी जी ई एस स्कूल तथा अग्रसेन बालिका शिक्षा सदन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त विद्यालय को नरेश गनेड़ीवाल चलत रजत स्मृति चिह्न भी प्रदान किया गया।अन्य सभी प्रतिभागी विद्यालय नोपानी हाई,राजस्थान विद्यामंदिर,श्री जैन विद्यालय,श्री जैन विद्यालय फार गर्ल्स,श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी विद्यालय एवं विद्या भारती गर्ल्स हाई स्कूल को प्रोत्साहन पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अंजू गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेन्द्र कानूनगो, विनीता मनोत एवं संकल्प विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का सक्रिय सहयोग रहा। राधाकिश झुनझुनवाला चैरिटी ट्रस्ट द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
दुर्गापूजा कमेटियों से हिसाब नहीं मिला तो अनुदान नहीं मिलेगा : हाईकोर्ट
कोलकाता । कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को साफ कर दिया है कि जो दुर्गा पूजा समितियां खर्च का पूरा ब्यौरा नहीं देंगी, उन्हें सरकारी अनुदान नहीं मिलेगा। बुधवार को न्यायमूर्ति सुजॉय पाल और न्यायमूर्ति स्मिता दास दे की खंडपीठ ने कहा कि केवल वही समितियां अनुदान पाने की पात्र होंगी, जिन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर च्यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेटज् जमा किया है। राज्य सरकार ने अदालत को जानकारी दी कि कुल ४१ हजार ७९५ क्लबों में से केवल तीन क्लबों ने खर्च का हिसाब नहीं दिया है। ये तीनों क्लब सिलिगुड़ी के हैं। इस पर न्यायमूर्ति पाल ने टिप्पणी की कि संख्या इतनी कम है कि च्च्उसे देखने के लिए माइक्रोस्कोप लगाना पड़ेगा।ज्ज्
उल्लेखनीय है कि सोमवार की सुनवाई में अदालत ने राज्य से पूछा था कि कितनी पूजा समितियों को अनुदान दिया गया और कितनी समितियों ने खर्च का ब्यौरा नहीं दिया। साथ ही अदालत ने सवाल उठाया था कि जो समितियां हिसाब नहीं दे रही हैं, उन्हें राज्य सरकार क्यों अनुदान देती आ रही है। दरअसल, इस मुद्दे पर पहले एक जनहित याचिका दायर हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सरकार जनता के पैसे का दुरुपयोग कर रही है। याचिकाकर्ता के वकील विकासरंजन भट्टाचार्य और शमीम अहमद ने दलील दी थी कि उचित स्थानों पर खर्च करने के बजाय जनता का पैसा पूजा समितियों में बांटा जा रहा है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से कहा गया था कि यह राशि च्सेफ ड्राइव, सेव लाइफज् जैसी अभियानों और कोविड जैसी परिस्थितियों में जनहित के कार्यों पर खर्च की जाती है। हाईकोर्ट ने पहले ही निर्देश दिया था कि सरकारी अनुदान के उपयोग का पूरा विपवरण पूजा समितियों को देना अनिवार्य होगा। अब अदालत ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि बिना खर्च का हिसाब दिए किसी भी समिति को भविष्य में अनुदान नहीं मिलेगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स में हावड़ा की कोयल ने जीते दो स्वर्ण
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हावड़ा निवासी वेटलिफ्टर कोयल बर को कॉमनवेल्थ चैम्पियनशिप में मिली ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी है। कोयल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मुख्यमंत्री ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा, च्च्हमारी बंगाल की बेटी, हावड़ा निवासी कोयल बर ने अहमदाबाद में आयोजित वेटलिफ्टिंग कॉमनवेल्थ चैम्पियनशिप में विश्व रिकॉर्ड की हैट्रिक करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर बंगाल को गर्वान्वित किया है। मैं उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और स्नेह प्रेषित करती हूं। उनके अभिभावक और कोच को भी बधाई देती हूं। उन्होंने आगे कहा कि कोयल आने वाले समय में और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगी तथा ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर बंगाल का मान और ऊंचा करेंगी। ममता बनर्जी ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी हर जरूरत में उनके साथ खड़ी रहेगी।
अमेरिकी टैरिफ के बाद नये बाजार तलाशने में जुटा भारत
40 देशों में निर्यात बढ़ाने की कोशिश
नयी दिल्ली । अमेरिका की ओर से भारतीय निर्यात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद, भारत ने 40 देशों में निर्यात बढ़ाने के लिए कोशिशों को तेज कर दिया है। इन देशों में यूके, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली का नाम शामिल है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से दी गई।
इन प्रयासों में ट्रेड फेयर, वायर-सेलर मीट्स और सेक्टर-विशेष प्रमोशन कैंपेन शामिल हैं। अन्य देशों में नीदरलैंड, पोलैंड, कनाडा, मैक्सिको, रूस, बेल्जियम, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। वरिष्ठ अधिकारी ने आगे बताया कि वाणिज्य मंत्रालय भारत के निर्यात में विविधता लाने और वैश्विक बाजारों में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए नए सिरे से प्रयास के तहत इस सप्ताह निर्यातकों के साथ परामर्श की एक श्रृंखला आयोजित करने वाला है।
सूत्रों ने कहा कि इन बैठकों में कपड़ा, केमिकल और जेम्स एवं ज्वेलरी सहित प्रमुख क्षेत्रों के उद्योग प्रतिनिधि एक साथ आएंगे। इन बैठकों में चर्चाएं सीमित उत्पादों और बाजारों पर निर्भरता कम करने की रणनीतियों और नए भौगोलिक क्षेत्रों में प्रवेश के लिए एक रोडमैप तैयार करने पर केंद्रित रहने की उम्मीद है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब सरकार प्रस्तावित एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन पर काम तेज कर रही है, जिसका उद्देश्य निर्यातकों को लक्षित समर्थन और बाजार संबंधी जानकारी प्रदान करना है। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि अमेरिका द्वारा घोषित शुल्कों में भारी वृद्धि के बाद, सरकार देश के निर्यात को अन्य देशों में विविधता लाने के प्रयास कर रही है। सरकार मुक्त व्यापार समझौतों को तेजी से लागू करने और यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, ओमान, आसियान, न्यूजीलैंड, पेरू और चिली जैसे मौजूदा समझौतों की समीक्षा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि एक्सपोर्ट प्रमोशन स्कीम के लिए विदेशों में मिशनों को संगठित करके शीर्ष 50 आयातक देशों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। आगे कहा कि विभिन्न एक्सपोर्ट प्रमोशन स्कीम्स पर भी प्रयास तेज किए जा रहे हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने निर्यात केंद्रित उद्योगों की सहायता के लिए 25,000 करोड़ रुपए की योजानओं का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य छह वर्ष की अवधि के लिए एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन के तहत कपड़ा, रत्न एवं आभूषण और समुद्री उत्पादों जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों में छोटे निर्यातकों की फंडिंग करने में सहायता करना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि प्रस्ताव को मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेज दिया गया है, जिसके बाद इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा और फिर यह लागू होगा। इन योजनाओं को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों के अनुरूप तैयार किया गया है और यह ट्रे़ड फाइनेंस और निर्यातकों के लिए बाजार पहुंच में सुधार पर ध्यान केंद्रित करेंगी।
स्टॉकहोम वर्ल्ड वॉटर वीक में बजा ‘नमामि गंगे’ का डंका
– सराहे गये नदी संरक्षण के प्रयास
नयी दिल्ली/लखनऊ। नदियां और जल संसाधन सतत विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और इनका पुनर्जीवन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। नदी पुनर्जीवन और जल संरक्षण में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की अग्रणी पहलों ने इसे वैश्विक जल संवाद में एक प्रमुख आवाज बना दिया है। इस वर्ष स्टॉकहोम वर्ल्ड वॉटर वीक में इसकी भागीदारी भारत की बढ़ती भूमिका को उजागर करती है, जो जल संबंधी वैश्विक चुनौतियों के समाधान में अहम योगदान दे रही है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल वॉटर इंस्टीट्यूट (एसआईडब्ल्यूआई) ने वर्ष 1991 से आयोजित यह प्रतिष्ठित आयोजन अब वैश्विक नीति निर्धारकों, वैज्ञानिकों, उद्योग विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए सबसे प्रभावशाली मंच बन चुका है। गंगा के विस्तृत प्रवाह वाले प्रदेश के रूप में उत्तर प्रदेश नमामि गंगे कार्यक्रम का प्रमुख केंद्र रहा है। वाराणसी में रिवरफ्रंट विकास, कानपुर में सीवेज शोधन संयंत्रों की स्थापना तथा छोटे एवं मझाेले नगरों में सामुदायिक भागीदारी आधारित पहलें इस अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रही हैं। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन का केंद्र बिंदु बना “नदी शहरों की पुनर्कल्पना: जलवायु-संवेदी और बेसिन-केंद्रित शहरी विकास”, जिसमें राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी), राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान (एनआईयूए) और जर्मन विकास सहयोग (जीआईजेड) ने मिलकर नेतृत्व किया। इस सत्र में विशेषज्ञों ने जोर दिया कि जलवायु परिवर्तन और शहरीकरण की चुनौतियों के बीच, नदी-केंद्रित विकास ही शहरों को टिकाऊ और सुरक्षित बना सकता है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक राजीव कुमार मित्तल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नमामि गंगे मिशन ने भारत में नदियों के पुनरुद्धार के लिए एक ऐतिहासिक नीतिगत बदलाव की नींव रखी है। उन्होंने बताया कि इस मिशन के तहत अब तक 40 हजार करोड़ रुपये का भारी निवेश किया जा चुका है, जो गंगा और उसकी सहायक नदियों को उनके प्राचीन रूप में पुनः स्थापित करने की दिशा में तेज़ी से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे मिशन एक जीवित उदाहरण है, जो यह साबित करता है कि जब आधुनिक तकनीक और नवाचार का संगम होता है, तो नदियों को पुनः जीवनदायिनी बनाने में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि मिशन के अंतर्गत की गई पहलें, जैसे हाइब्रिड एनीटी मॉडल आधारित एसटीपी, सोलर पावर्ड ट्रीटमेंट प्लांट और मृदा जैव प्रौद्योगिकी, वैश्विक मानकों को स्थापित करने में योगदान दे रही हैं। श्री मित्तल ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस कार्यक्रम को एक विशाल जन आंदोलन में बदला गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं। वैश्विक सहयोगों की अहमियत को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि विश्व बैंक, जीआईजेड, सी-गंगा, नीदरलैंड्स और डेनमार्क का सहयोग नदी विज्ञान, जल सुरक्षा और प्रबंधन में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सम्मेलन में विशेषज्ञों ने यह स्पष्ट किया कि जलवायु परिवर्तन और शहरीकरण की समस्याओं का हल केवल नदी-बेसिनों के संरक्षण और प्रबंधन में ही छुपा है। इस संदर्भ में भारत की ‘नमामि गंगे’ पहल को आदर्श उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे अन्य देशों के लिए अनुकरणीय माना गया। प्रदूषण नियंत्रण, जैविक खेती, आर्द्रभूमि संरक्षण और जलवायु-स्मार्ट शहरी विकास जैसे कदमों ने इस मिशन को वैश्विक स्तर पर प्रेरणा का स्रोत बना दिया है। विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि अब समय आ गया है जब शहरों को केवल उपभोक्ता के रूप में नहीं, बल्कि नदी-बेसिनों के सक्रिय संरक्षक के रूप में कार्य करना होगा। जलवायु परिवर्तन के दौर में नदियों का संरक्षण अनिवार्य बन चुका है और इसके लिए नदी-केंद्रित शहरी विकास को अपनाना होगा। सत्र के समापन में यह महत्वपूर्ण संदेश सामने आया, जब शहर मिलकर काम करेंगे और सीमा पार सोचेंगे, तो नदियों को बचाया जा सकता है और उन्हें समृद्ध भी किया जा सकता है। यही स्थिरता और समृद्धि का वास्तविक आधार होगा, जो भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा और पारिस्थितिक संतुलन सुनिश्चित करेगा।
गणेश चतुर्थी पर विशेष : अनूठा है राजस्थान का इश्किया गणेश मंदिर
राजस्थान की धरती पर जब भी बात कला, संस्कृति और मंदिरों की होती है तो यह प्रदेश अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर के कारण विशेष महत्व रखता है। यहां कई मंदिर ऐसे हैं जिनकी मान्यताएं और परंपराएं उन्हें आम मंदिरों से अलग बनाती हैं। जोधपुर स्थित इश्किया गणेश मंदिर भी ऐसा ही एक अद्वितीय मंदिर है, जो प्रेम और आस्था का संगम माना जाता है। इस मंदिर का नाम जितना अनोखा है, उतनी ही दिलचस्प इसकी ऐतिहासिक और धार्मिक कहानियां भी हैं।
मंदिर का इतिहास और स्थापत्य – इश्किया गणेश मंदिर का इतिहास सदियों पुराना माना जाता है। कहा जाता है कि इसे मारवाड़ के पुराने राजाओं ने बनवाया था। यह मंदिर स्थानीय लोगों और राजघरानों के लिए विशेष धार्मिक स्थल रहा है। मंदिर में स्थित गणेशजी की मूर्ति को स्वयंभू माना जाता है, अर्थात यह मूर्ति स्वयं प्रकट हुई थी। इस मूर्ति में अद्भुत दिव्य शक्तियां होने का विश्वास किया जाता है।
क्यों पड़ा इश्किया गणेश नाम?
मंदिर का नाम “इश्किया गणेश” इसलिए पड़ा क्योंकि यहां प्रेमी युगल भगवान गणेश की पूजा करते हैं और अपने रिश्ते में सफलता की कामना करते हैं। “इश्किया” शब्द का अर्थ ही प्रेम से जुड़ा हुआ है। यही कारण है कि यह मंदिर प्रेम और आस्था दोनों का प्रतीक बन गया है।
मंदिर से जुड़े रोचक किस्से
प्रेमी युगलों की मनोकामना पूरी होती है – मान्यता है कि जो प्रेमी यहां गणेशजी की पूजा करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं।
दुष्ट आत्माओं से रक्षा – एक समय था जब इस क्षेत्र में दुष्ट आत्माओं का भय था। लोगों ने गणेशजी से प्रार्थना की और उन्हें सुरक्षा का आशीर्वाद मिला। तभी से मंदिर का महत्व और बढ़ गया।
चमत्कारिक मूर्ति – यहां की गणेश प्रतिमा को चमत्कारिक माना जाता है और भक्त विश्वास करते हैं कि यह प्रतिमा उनके जीवन की हर कठिनाई को दूर करती है।
परंपरा: शादी का कार्ड चढ़ाने की अनोखी रस्म – इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता है शादी का कार्ड चढ़ाने की परंपरा। यहां नवविवाहित जोड़े और प्रेमी युगल अपने विवाह का कार्ड भगवान गणेश को अर्पित करते हैं। यह विश्वास है कि ऐसा करने से गणेशजी उनके रिश्ते को स्वीकार कर उन्हें आशीर्वाद देते हैं। यह परंपरा समय के साथ मजबूत होती चली गई और अब यह मंदिर हर प्रेमी के लिए आशा और विश्वास का केंद्र बन गया है।
धार्मिक मान्यताएं – यहां आकर भगवान गणेश की पूजा करने से विवाह में आ रही रुकावटें दूर हो जाती हैं। यही कारण है कि जोधपुर के लोग किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत इस मंदिर से करते हैं। उनका विश्वास है कि गणेशजी की कृपा से कार्य में कोई विघ्न नहीं आता।
(साभार – खास खबर)




