Monday, June 22, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]
Home Blog Page 461

ले रोशे का क्विंटएसेंशियली से करार

नयी दिल्ली : आज की परिस्थिति में भारत के विद्यार्थी विदेश जाने से डर रहे हैं जो लाजमी है। इसलिए उनकी जरूरतों को पूरा करने हेतु ले रोशे ने पुरस्कृत लक्ज़री कंसर्ज़ और लाइफस्टाइल मैनेजमेंट सेवा कम्पनी कंविटएसेंशियली इंडिया से अनोखी साझेदारी की है।
ले रोशे इसके तहत निजी कंविटएसेंशियली अकाउंट मैनेजरों को निःशुल्क सुविधा देती है जिससे विद्यार्थियों को इस साल अक्तूबर के दाखिले के लिए स्विट्जरलैंड यात्रा में मदद मिलेगी। इसके तहत उन्हें व्यक्तिगत सर्विस पैक दिया जाएगा जिसमें फ्लाईट की बुकिंग, एयरपोर्ट ट्रांस्फर, एयरपोर्ट पर संपर्क और स्वागत् के साथ-साथ फास्ट ट्रैक चेकिंग और इमाइग्रेशन, वीआईपी लाउंज़ में प्रवेश और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण पैक भी दिया जाएगा। मिष्ठी बोस, सीईओ, क्ंविटएसेंशियली इंडिया ने कहा, ‘‘ले रोशे से साझेदारी निस्संदेह हमारे लिए बड़ा सम्मान है। यह दुनिया के प्रमुख हास्पिटलीटी संस्थानों में एक है। हम उन्हें वास्तविक, सार्थक अनुभव देते हैं और हमारा लक्ष्य भारतीय विद्यार्थियों को उनकी विदेश यात्रा में सटीक सहायता प्रदान करना है।’’ इस करार पर बोलते हुए ले रोशे के डायरेक्टर, मार्केटिंग एवं इनराॅलमेंट श्री एड्रियन आर्टिमोव ने बताया, ‘‘हमें समझ सकते हैं कि भारत के कुछ विद्यार्थी विदेश जाने से घबरा रहे हैं इसलिए हम उन्हें और उनके माता-पिता को भारत में सर्वश्रेष्ठ कंसर्ज सेवाएं देने का विश्वास दिलाते हैं। क्ंविटएसेंशियली से करार कर हम बहुत उत्सािहत हैं और हमें विश्वास है कि हम सभी विद्यार्थियों को सुखद यात्रा देने का हमारा लक्ष्य पूरा करेंगे। स्विट्जरलैंड की यात्रा और क्ंविटएसेंशियली की कंसर्ज सेवाएं लेने के बाद विद्यार्थी कैम्पस में आराम से ले रोशे के कर्मचारी से मिलेंगे जो उन्हें संस्थान से जुड़ने और इसमें सहज हो कर आगे पढ़ाई की तैयारी में मदद करेंगे।
ले रोशे साॅमेट एजुकेशन का हिस्सा है जिसमें ग्लायल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन और इकोल डुकासे के सिस्टर स्कूल भी शामिल हैं।
ले रोशे और कंविटएसेंशियली की सेवा का विस्तार सिस्टर स्कूलों में भी होगा और ये सेवाएं आगामी वर्ष ग्लायन और डुकासे में प्रवेश के इच्च्छुक विद्यार्थियों को भी मिलेंगी।

हिंदी विश्वविद्यालय कोलकाता केंद्र में ऑनलाइन कक्षाएँ आरंभ

कोलकाता : महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के क्षेत्रीय केंद्र, कोलकाता में नए सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाएँ आरंभ हो गई हैं। केंद्र के प्रभारी डॉ सुनील कुमार ‘सुमन’ ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल के निर्देशन-मार्गदर्शन में इस बार कोलकाता केंद्र की ऑनलाइन कक्षाएँ मुख्यालय वर्धा से ही संचालित हो रही हैं। इसमें केंद्र के शिक्षक भी अपना अध्यापकीय योगदान दे रहे हैं। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को सहायक अध्ययन सामग्री के रूप में ऑडियो-वीडियो व्याख्यान, दूसरे विशेषज्ञ विद्वानों के व्याख्यान-लिंक एवं पीडीएफ आदि रूप में प्रकाशित सामग्रियाँ भी आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराई जाती रहेंगी। गौरतलब है कि कोरोना-लॉकडाउन के चलते विश्वविद्यालय का कोलकाता केंद्र कार्यालय अभी बंद है, इसलिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ की नीति के तहत अकादमिक काम संचालित किए जा रहे हैं। इस बीच विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

भारत के बारे में प्रेमचंद के स्वप्न’ पर प.बं वेब निबंध प्रतियोगिता

कोलकाता : सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन की ओर से प्रेमचंद की 140वीं जयंती के अवसर पर ‘भारत के बारे में प्रेमचंद के स्वप्न ‘विषय पर प.बं वेब निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इस प्रतियोगिता में बंगाल में अवस्थित सभी विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने भाग लिया ।कुल 53 प्रतिभागियों ने निबंध लेखन में भाग लिया ।प्रथम पुरस्कार ₹ दो हजार , अनूप कुमार गुप्ता (कल्याणी विश्वविद्यालय ),द्वितीय ₹ डेढ़ हजार ,पूजा कुमारी साव(कलकत्ता विश्वविद्यालय ),तृतीय पुरस्कार ₹  एक हजार संयुक्त रूप से कुसुम वर्मा (कलकत्ता विश्वविद्यालय ) एवं श्रद्धा उपाध्याय (विद्यासागर विश्वविद्यालय )को मिला ।इस प्रतियोगिता का प्रथम विशेष पुरस्कार ऋतु बर्नवाल(काजी नजरुल विश्वविद्यालय ),द्वितीय रूपेश कुमार यादव (विद्यासागर विश्वविद्यालय ),तृतीय दामिनी निशा (वर्दवान विश्वविद्यालय ),चतुर्थ ओम कुमार चौरसिया (विद्यासागर विश्वविद्यालय ) पंचम रसना भदौरिया (कलकत्ता विश्वविद्यालय ), षष्ठम टिवंकल वर्मा (काजी नजरुल ),सप्तम अंजली शर्मा (कल्याणी ),अष्टम अमित कुमार भगत(कूचबिहार पंचानन बर्मा विश्वविद्यालय ),नवम नैना प्रसाद (महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय ),दशम अंकिता पांडेय (कलकत्ता विश्वविद्यालय )को मिला ।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ शंभुनाथ, प्रो विभा कुमारी, डॉ कलावती कुमारी, विनोद यादव, अरूण कुमार प्रसाद, इबरार खान, पूजा गुप्ता, मधु सिंह एवं राहुल गौड़ की प्रमुख भूमिका रही ।संस्था के संयुक्त महासचिव प्रो.संजय जायसवाल ने कहा कि सभी विजयी प्रतिभागियों को नगद राशि ,प्रमाणपत्र एवं उपहार देकर तथा शेष प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा ।

सॉफ्टवेयर जो देंगे आपके कम्प्यूटर को सुरक्षा

Kaspersky इंटरनेट सुरक्षा नवीनतम वर्ज़न – 1 PC, 3 वर्ष (CD)

Kaspersky इंटरनेट सुरक्षा नवीनतम वर्ज़न – 1 PC, 3 वर्ष (CD) इनके द्वारा Kaspersky प्लैटफ़ॉर्म : Windows Vista, Windows 8.1, Windows 8, Windows 10, Windows XP, Windows 7

प्लैटफ़ॉर्म : Windows Vista, Windows 8.1, Windows 8, Windows 10, Windows XP, Windows 7
विशेषता – इस्तेमाल करने में आसान, स्वचालित रूप से वायरस, ट्रॉजन, मालवेयर का पता लगाता है और हटाता है
आपके डिवाइस को सुरक्षित रखता है, खतरनाक वायरस के हमलों से बचाता है
स्वचालित रूप से रिलीज़ होने पर नवीनतम वायरस डेफ़िनिशन को अपडेट करता है। किसी नए एडिशन जितना अच्छा है
आपके बच्चों को इन्टरनेट के खतरों और अन्य से सुरक्षित रखने में सहायता करे
विश्वस्तरीय सुरक्षा प्रदान करे।
समर्थित भाषा: अंग्रेज़ी, हिंदी
रैंसमवेयर, मालवेयर, दुर्भावनापूर्ण साइबर अटैक, वाइपर के खिलाफ सुरक्षा
वायरस, स्पाईवेयर, इंटरनेट और अन्य के खतरों से बचाता है
आपकी गोपनीयता की सुरक्षा करता है और पहचान की चोरी के खिलाफ बचाव करता है।

2

व्हाट्सऐप बल्क मेसेज सेंडर सॉफ्टवेयर

WhatsApp Bulk Message Sender Software, Lifetime Validity, Full Support on call, Work with Windows 7, 8, 10, – Best in class for Whatsapp marketing, No physical delivery, only virtual delivery on email / on WhatsApp

अगर आप एक साथ बल्क में मैसेज भेजते हैं, कारोबार करते हैं…या कक्षाएँ लेते हैं तो यह आपके लिए है। व्हाट्सऐप बल्क मेसेज सेडर सॉफ्टवेयर लाइफ टाइम वैलिडिटी के साथ आता है। विंडो 7, विंडो 8 और विंडो 10 समर्थित है। व्हाट्सऐप मार्केटिंग के लिए बेहतर है। इसे आप वर्चुअल तरीके से ईमेल या व्हाट्सऐप पर ही प्राप्त कर सकते हैं। लिंक देखें

3.

Quick Heal एंटीवायरस प्रो नवीनतम वर्ज़न – 1 PC, 1 साल (CD/DVD)

प्लैटफ़ॉर्म : Windows Vista, Windows 8.1, Windows 8, Windows 10, Windows XP, Windows 7

प्लैटफ़ॉर्म : Windows Vista, Windows 8.1, Windows 8, Windows 10, Windows XP, Windows 7

इस्तेमाल करने में आसान, स्वचालित रूप से वायरस, ट्रॉजन, मालवेयर का पता लगाता है और हटाता है। आपके डिवाइस को सुरक्षित रखता है, खतरनाक वायरस के हमलों से बचाता ह। अगर आपका सॉफ़्टवेयर Windows के नवीनतम वर्ज़न के साथ कंपैटिबल नहीं है, तो कृपया नवीनतम वर्ज़न डाउनलोड करने के लिए Quickheal.com/installer पर जाएं। प्रोडक्ट को अपग्रेड करना (यदि आवश्यक हो) quickheal.co.in/upgrade से किया जा सकता है डेटा चोरी करने वाले मालवेयर, वाइपर से आपके डेटा की सुरक्षा करता है। अनजान खतरों को रोकता है जो पारंपरिक एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर नहीं करते हैं। स्वचालित रूप से उन वेबसाइटों को ब्लॉक करता है जो आपके PC को संक्रमित कर सकती हैं। रैंसमवेयर प्रोटेक्शन, मालवेयर प्रोटेक्शन, वेब सिक्योरिटी, एंटी की-लॉगर, सेफ़-मोड प्रोटेक्शन, वाइपर प्रोटेक्शन। एन्ड्रॉए़ड डिवाइस के लिए भी आप इस सॉफ्टवेय का दूसरा संस्करण आजमा सकते हैं।

4

Microsoft Office होम और स्टूडेंड 2016 1 के लिए Windows कंप्यूटर लैपटॉप- लाइफ़टाइम लाइसेंस (एक्टिवेशन की कार्ड)

यह माइक्रोसॉफ्ट की पेशकश है
प्लैटफ़ॉर्म : Windows Vista, Windows 8.1, Windows 8, Windows 10, Windows XP, Windows 7
Word, Excel, PowerPoint, और OneNote के पूरी तरह से इंस्टाल किया हुआ Office 2016 वर्ज़न
सपोर्ट करता है – Windows : 7, 8.1, 8, सर्वर 2008 R2, सर्वर 2012, आसानी से अपने डॉक्यूमेंट से वनड्राइव क्लाउड स्टोरेज से बचाएं

नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति नये देश की नींव रखेगी : पीएम

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देश की नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर अपनी बात रखी। शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पीएम मोदी ने नयी शिक्षा नीति पर अपना संबोधन दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि नयी शिक्षा नीति को 3-4 साल के विचार व मंथन के बाद मंजूरी मिली है। यह कोई सर्कुलर नहीं है बल्कि यह नये देश की नींव रखेगी और एक सदी तैयार करेगी। सुनिए प्रधानमंत्री ने क्या कहा –

प्रधानमंत्री ने आश्वाशन देते हुए कहा कि नयी नीति को लागू करने के लिए हर प्रकार के मदद के लिए वे साथ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस नयी नीति के लागू होने के बाद जब नर्सरी का बच्चा भी नयी तकनीक के बारे में पढ़ेगा, तो उसे भविष्य की तैयारी करने में सहूलियत मिलेगी। तकनीक दक्ष बच्चे जब युवा होंगे तब वे सृजनात्मक विचारों को आगे बढ़ा सकेंगे।

एक इन्सान को दो बार कोरोना, अब ऐसे इलाज करेगा कलकत्ता मेडिकल कॉलेज

कोलकाता : एक तरफ तो कोरोना  के बढ़ रहे मामलों ने प्रशासन और लोगों को चिंता में डाल दिया है। इसी बीच अगर कोरोना से ठीक हुआ मरीज फिर से कोरोना की चपेट में आ जाये, तो चिंता का बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसी स्थिति से लड़ने के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल एक नयी चिकित्सा पद्धति शुरू करने पर विचार कर रहा है। दरअसल, सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो कुछ दिनों पहले ही कोलकाता मेडिकल के असिस्टेंट सुपर मीर हुसैन बॉबी के शरीर में कोरोना की पुष्टि हुई थी। हालांकि कोरोना से जंग जीतकर वे अपने काम पर वापस लौट गये थे।

सूत्रों के मुताबिक फिर से उनके पेट में समस्या होने लगी थी। जिसके बाद फिर उनकी कोरोना की जाँच की गयी। जिसकी रिपोर्ट कथित तौर पर पॉजिटिव बतायी गयी है। स्थिति को देखते हुए कोलकाता मेडिकल कॉलेज सीटी वैल्यू पद्धति से चिकित्सा करने पर विचार कर रहा है।

सूत्रों की मानें तो इस मामले को लेकर स्वास्थ्य भवन की विशेषज्ञ कमेटी भी विचार-विमर्श कर रही है। इस पद्धति के तहत जब कोई कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती होगा तो उसके शरीर में वाइरस का परिमाण कितना है, पहले इसकी जाँच की जायेगी। उसके अनुसार ही उसकी चिकित्सा होगी। सूत्रों का कहना है कि कोलकाता मेडिकल जल्द से जल्द इस पद्धति को शुरू करने पर विचार कर रहा है।

(साभार – नयी आवाज डॉट कॉम)

ज्वाएंट एन्ट्रेंस के नतीजे घोषित, सौरदीप दास अव्वल

12 अगस्त से शुरू हो सकती है काउंसिलिंग प्रक्रिया

कोलकाता : पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) का रिजल्ट शुक्रवार को बोर्ड के वाइस चेयरमैन दिलीप कुमार मित्रा ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से घोषित किया। बोर्ड की ओर से मेधा सूची जारी की गई है, जिसमें 10 परीक्षार्थियों ने अपना नाम दर्ज करवाया है। इस मेधा सूची में प्रथम स्थान पर उत्तर दिनाजपुर के छात्र सौरदीप दास ने कब्जा किया है। वहीं दूसरा और तीसरा स्थान क्रमशः पश्चिम बर्दवान के शुभम घोष और कोलकाता की श्रीमंति दे ने प्राप्त किया है। श्रीमंति मेधा सूची में तीसरे लेकिन छात्राओं में प्रथम स्थान पर हैं। 10 परीक्षार्थियों की मेधा सूची में सर्वाधिक सीबीएसई के 7, पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक काउंसिल के 1 और सीआईएससीई काउंसिल के 2 परीक्षार्थियों ने अपना नाम अंकित किया है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान दिलीप कुमार मित्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस बार बोर्ड ने काउंसिलिंग की सम्पूर्ण प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरा करने का फैसला लिया है। इस वर्ष WBJEE की परीक्षा के लिए 88,800 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, जिसमें से 73,119 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 72,298 परीक्षार्थियों को रैंक प्रदान किया गया। गौरतलब है कि बोर्ड की ओर से रैंक उन्हीं परीक्षार्थियों को प्रदान की जाती हैं जिनके अंक 0 से अधिक होते हैं।

नतीजों और आँकड़ों पर एक नजर

कुल परीक्षार्थी 72,298
छात्र : 55,154 (76%)
छात्राएँ : 17,144 (24%)
रैंक प्राप्त करने वालों में बंगाल के परीक्षार्थी : 51,235 (71%)
रैंक प्राप्त करने वालों में अन्य राज्यों के परीक्षार्थी : 21,063 (29%)
पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक काउंसिल के परीक्षार्थी : 36485 (51%)
सीबीएसई बोर्ड के परीक्षार्थी : 22,270 (31%)
आईएससी काउंसिल के परीक्षार्थी : 2226 (3%)
अन्य बोर्ड के परीक्षार्थी : 11,317 (15%)

12 अगस्त से शुरू हो सकती है काउंसिलिंग प्रक्रिया

वाइस चेयरमैन दिलीप कुमार मित्रा ने बताया कि 12 अगस्त से काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। फिलहाल यह डब्ल्यूबीजेईईबी के सफल परीक्षार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। जेईई मेंस का रिजल्ट घोषित हो जाने के बाद उसमें सफल परीक्षार्थियों के लिए अलग काउंसिलिंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य भर में 17 हजार 288 कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) हैं, जहां परीक्षार्थी निःशुल्क पंजीकरण करवा सकेंगे। इस बार कुछ बदलाव भी किए गए हैं। इसके तहत यदि किसी अभ्यर्थी ने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, तो वह बाद में रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को प्रत्येक राउंड में अपने च्वॉयस को बदलने की सुविधा दी जाएगी इसलिए अभ्यर्थियों को कम से कम 20 अपने च्वॉयस का चयन करने की सलाह दी गई है। वहीं प्रत्येक राउंड में च्वॉयस को लॉक करना अनिवार्य होगा।

मेधा सूची

  1. सौरदीप दास (उत्तर दिनाजपुर)
  2. शुभम घोष (पश्चिम बर्दवान)
  3. श्रीमंती दे (कोलकाता)
  4. उत्सव बासु (हावड़ा)
  5. पूर्णेंदु सेन (बांकुड़ा)
  6. अंकुर भौमिक (कोलकाता)
  7. सोहम समाद्दार (कोलकाता)
  8. अरित्र मित्रा (कोलकाता)
  9. गिरीक मस्करा (कोलकाता)
  10. अर्क दत्ता (हावड़ा)

(साभार – नयी आवाज डॉट कॉम)

 

 

कोविड -19 की चुनौतियों के बीच बिड़ला कॉरपोरेशन का एबिटडा 252 करोड़ रुपये

कोलकाता : बिड़ला कॉरपोरेशन ने जून की तिमाही में एबिटडा 252 करोड़ रुपये का रहा। हालाँकि पिछले साल की तुलना में कोविड -19 के कारण इसमें 37 प्रतिशत की गिरावट आई है। कम्पनी का संचालन पूरे अप्रैल में बन्द रहा और बिक्री न के बराबर हुई। मई में थोड़ी सी शुरुआत हुई और माह के अंत में स्थिति कुछ हद तक सामान्य हो सकी इसलिए तिमाही के 13 में से महज 7 सप्ताह में ही काम हो सका मगर स्थानीय लॉकडाउन और प्रतिबंधों का भी असर पड़ा। इस तिमाही में नकद लाभ और नेट लाभ 172 करोड़ और 66 करोड़, क्रमशः रहा। जून की तिमाही में (अन्य आय सहित) राजस्व 1241 करोड़ रहा जिसमें 34.7 प्रतिशत की गिरावट आई। बिक्री में 33.9 प्रतिशत गिरावट हुई। इन तमाम दिक्कतों के बावजूद कम्पनी ने चुनौतियों का सामना कर प्रदर्शन में सुधार किया।