Monday, June 22, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]
Home Blog Page 460

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई ने हिन्दी में खोला ट्विटर अकाउंट

तेहरान/नयी दिल्‍ली : भारत के साथ मजबूत होते संबंधों के के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई ने हिंदी में अपना ट्विटर अकाउंट खोला है। उनके इस अकाउंट पर देवनागरी लिपि में उनकी उनका बायो लिखा है, जबकि इस ट‍ि्वटर हैंडल से उन्‍होंने दो ट्वीट भी देवनागरी लिपि में किए हैं। हालांकि इस पर अभी ब्‍लू टिक नहीं है, पर बताया जा रहा है कि उनके कई अन्‍य भाषाओं में भी ट्विटर अकाउंट हैं।

हिन्‍दी में खोला ट्विटर अकाउंट – समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ईरान के सर्वोच्‍च नेता के फारसी, अरबी, उर्दू, फ्रेंच, स्पेनिश, रूसी और अंग्रेजी जैसी अन्य भाषाओं में भी ट्विटर खाते हैं और उन्‍होंने हिन्‍दी में भी अकाउंट ओपन कर इससे दो ट्वीट किए हैं। ईरान के सर्वोच्‍च नेता के नाम से बने इस ट‍ि्वटर अकाउंट से देवनागरी में दो ट्वीट 8 अगस्‍त को किए गए हैं, जबकि इस अकाउंट पर अब तक उनके फॉलोअर्स की संख्‍या 1,275 हो गई है।

जब पानी हो शिक्षा और करनी हो नौकरी

कॅरियर युवाओं की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। नौकरी हो या पढ़ाई हो, तैयारी बहुत जरूरी है। आज के ऑफर में यह पेशकश विद्यार्थियों और युवाओं के लिए…

कॅरियर प्वाइंट  लाया है जेईई एडवांस्ड 2020 ऑनलाइन टेस्ट सीरीज (JEE Advanced 2020 Online Test Series By Career Point, Kota) ।

इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं तो इसे देख  सकते हैं।

9th class MultiMedia Learning & Excersices – Physics , Chemistry , Biology , Maths & Social Scieces Softwares Plug N Play Portable 16 GB Pen Dive School syllabus mapped with CBSE /CERT very useful for ICSE & other State Board School, Students & Te
सीबीएसई – एनसीआरटी की 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए है। इसका लाभ शिक्षक और अभिभावक दोनों उठा सकते हैं। भौतिकी (फिजिक्स), रसायन शास्त्र (केमेस्ट्री), जीव विज्ञान (बायोलॉजी), जैसे कई विषय हैं। पेनड्राइव 16 जीबी का है।
Pen Drive for IAS-CSAT (English) [CD-ROM] Topic wise and mock tests Worksheets Prev. year papers Exam information Works offline
टॉप रैंकर्स 
ऑफर – 15 अगस्त तक ही है।
Best Online Judiciary Coaching Classes For All Judiciary Services Exams
विधि के क्षेत्र में जा रहे हैं तो टॉप रैंकर्स का ज्यूडिशियरी गोल्ड आपके लिए ही है। यह ऑनलाइन कक्षाएँ हैं। ऑफर 15 अगस्त तक हैं।
Offer : Best Online Mathematics Classes For 11th & 12th
11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। गणित अब नहीं बनेगा परेशानी

कोविड-19 के कारण निजी वित्तीय मामलों में बदला भारतीय लोगों का रुख: सर्वेक्षण

नयी दिल्ली : लगभग 45 फीसदी भारतीय कोविड-19 के बाद आर्थिक सुधार के बारे में अनिश्चित हैं और कम से कम एक साल के लिये धीमी गति से वृद्धि का अनुमान लगा रहे हैं। एक सर्वे में यह तथ्य सामने आया है। इससे निजी वित्तीय मामलों को लेकर उनके बदले रुख से पता चलता है। डिजिटल धन प्रबंधन सेवा प्रदाता स्क्रिपबॉक्स द्वारा जुलाई में किये गये इस सर्वेक्षण में 1,400 से अधिक वयस्क भारतीयों की राय ली गयी। इनमें से 83 प्रतिशत पुरुष और 17 प्रतिशत महिलायें रहीं। स्क्रिपबॉक्स के फाइनेंशियल फ्रीडम सर्वे-2020 के अनुसार, 50 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने गैर-जरूरी खर्च बंद करने और किसी आपात स्थिति के लिये अधिक बचत की योजना बनायी है।

इसके अलावा सर्वे में कहा गया है कि 28 प्रतिशत लोग गैर-आवश्यक चीजों पर खर्च में कटौती करेंगे, 22 प्रतिशत लोग किसी आपातकालीन स्थिति के लिये अधिक बचत करेंगे और 10 प्रतिशत ईएमआई बोझ को कम करेंगे। सर्वेक्षण में कहा गया है, “यह वित्तीय दिक्कतों का समय है। लगभग हर दो भारतीय में से एक (45 प्रतिशत) अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर अनिश्चित है और कम से कम एक वर्ष के लिये धीमी वृद्धि का अनुमान कर रहा है।”सर्वे में शामिल लगभग 44 प्रतिशत लोग मासिक आय के 15 से 30 प्रतिशत के बराबर ईएमआई भर रहे हैं, जबकि 11 प्रतिशत लोग मासिक आय के 50 प्रतिशत से अधिक ईएमआई भर रहे हैं। सर्वेक्षण में सामने आया कि कोविड-19 महामारी ने भारतीयों को अधिक बचत करने के लिये प्रेरित किया है।

फेसबुक पर आईसीसी वीडियो चैनल को 1.65 अरब बार देखा गया: आईसीसी

दुबई : अन्तरराष्टीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के वीडियो चैनल को फेसबुक पर इस साल शुरूआती छह महीनों में सबसे ज्यादा लोगों ने देखा जो अन्य वैश्विक खेल महासंघों की तुलना में दोगुने से अधिक है। आईसीसी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। आईसीसी ने कहा कि इसके वीडियो चैनल पर 2020 की पहली छमाही में व्यूज की संख्या 1.65 अरब थी जो सोशल मीडिया के इस मंच पर अन्य शीर्ष खेल संस्थानों की तुलना में कहीं अधिक है।

आईसीसी ने कहा कि यह नतीजे फेसबुक के ‘क्राउडटैंगल्स एनालिसिस’ से लिये गये हैं। उसने कहा कि पिछले 12 महीनों की तुलना में इसका फेसबुक चैनल अपने वर्ग में सबसे ज्यादा व्यस्त पेज रहा। आईसीसी ने कहा, ‘‘इस चैनल मे इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला दिन तब था जब बांग्लादेश ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2020 के फाइनल में भारत पर जीत हासिल की थी जिसे 44 लाख दर्शकों ने देखा। ’’उसने कहा कि मार्च में आस्ट्रेलिया में हुए महिला टी20 विश्व कप में चैनल को 1.1 अरब वीडियो व्यूज मिले जो 2018 चरण की तुलना में 1900 प्रतिशत ज्यादा थे जिसे यह अब तक सबसे ज्यादा देखा गया आईसीसी महिला टूर्नामेंट बन गया।

ग्रेच्युटी के लिए नहीं करना होगा 5 साल का इंतजार

नयी दिल्ली : सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को सरकार ग्रेच्युटी में राहत दे सकती है। अभी तक कर्मचारियों को कम्पनी में पांच साल पूरे करने के बाद ही ग्रेच्युटी मिलती है लेकिन सरकार इस न्यूनतम योग्यता को कम करने पर विचार कर रही है। नौकरी की सुरक्षा में गिरावट, रोजगार के बढ़ते अनुबंधों और कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए संसदीय स्थायी समिति (श्रम) ग्रेच्युटी की पात्रता एक से तीन साल करने की सलाह दे रही है।

3 साल के बाद मिल सकती है ग्रेच्युटी 
कोविड-19 के बाद ग्रेच्युटी की समयसीमा कम करने की मांग ज्यादा उठने लगी है। एक अधिकारी ने कहा कि दो विकल्प हैं, अनुपात आधारित कुछ सेक्टर में बदलाव किये जाएं या पांच साल की समयसीमा सभी सेक्टर्स के लिए खत्म की जाए। सभी दूसरे विकल्प की मांग कर रहे हैं। स्थायी समिति ने एक से 3 साल करने की सलाह दी है, जो अभी पांच साल है।

योजना पर किया जा रहा है विचार
सरकारी अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि ग्रेच्युटी की समयसीमा कम करने की मांग काफी समय से की जा रही है। अब इस योजना को आगे कैसे लेकर जाना है और पांच साल की समयसीमा को कितना कम किया जा सकता है, इस पर विचार किया जा रहा है।

5 साल की सीमा हो गई है पुरानी
लेबर मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि ग्रेच्युटी के लिए पांच साल की सीमा पुरानी है और अब ये कर्मचारियों के हित में काम नहीं करती। ट्रेड यूनियनों का दावा है कि कई फर्म लागत को बचाने के लिए कर्मचारियों को पांच साल से पहले ही हटा देती है। ताकि, उनकी ग्रेच्युटी की कॉस्ट बच जाए। जीनियस कंसल्टिंग के मुख्य कार्यकारी आर पी यादव ने कहा कि ग्रेच्युटी के लिए पांच सा`ल की समयसीमा लंबे समय तक काम करने के कल्चर को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि अब 2-3 साल की ग्रेच्युटी की समयसीमा एक बेहतर विकल्प होगा।

ऐसे कैलकुलेट होती है ग्रेच्युटी
कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का भुगतान प्रत्येक वर्ष के वेतन के 15 दिनों के बराबर होता है। ये उसे संगठन में बिताए गए सालों की संख्या के आधार पर दिया जाता है।

सामाजिक सुरक्षा कोड में दी सलाह
हालांकि, श्रम मंत्रालय के अधिकारी ने कहा उन्हें इस बातचीत की आधिकारिक जानकारी नहीं है। स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में सामाजिक सुरक्षा कोड में सलाह दी है कि ग्रेच्युटी पर कार्यबल के सभी वर्गों पर ग्रेच्युटी का विस्तार हो।

 

बैंक में जाकर घटा सकेंगे लोन की ईएमआई, नहीं खराब होगा सिबिल स्कोर

नयी दिल्लीः जल्द ही ऋण लिए हुए लोग बैंक या फिर अन्य वित्तीय संस्थानों में जाकर के अपनी ईएमआई को कम करा सकेंगे। इस तरकीब से उनके सिबिल स्कोर पर भी किसी तरह का निगेटिव इफेक्ट नहीं पड़ेगा. लोन मोरेटोरियम लिए ग्राहकों को बैंकों ने अगस्त तक राहत दी थी, जिसमें बैंकों ने अपने लोन लिए ग्राहकों को किश्त भरने से छूट दी थी। हालांकि अब सितंबर से ऐसे लोगों को अपनी किस्त ब्याज के साथ जमा करनी होगी. ऐसे में उनके ऊपर एक बार फिर से ज्यादा ईएमआई का बोझ पड़ने लगेगा।

आरबीआई ने लिया था ये फैसला
आरबीआई के गवर्नर शशिकांत दास ने नई घोषणा में लोन सेटलमेंट के लिए एक और स्कीम को जारी किया है। इस योजना के जरिए भी ग्राहक अपना ऋण सेटलमेंट करा सकते हैं। अच्छी बात ये है कि इस स्कीम के लाभ से डिफॉल्टर वंचित रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर ने मौद्रिक समीक्षा नीति की बैठक में कर्ज पुनर्गठन सुविधा (Debt restructuring facility) का ऐलान किया है। लोन रिस्ट्रक्चरिंग की मजूंरी मिलने के बाद अब बैंक अपने कर्जदारों के लोन वापसी का शेड्यूल फिर से तय कर सकते हैं। इसके तहत बैंक लोन चुकाने का पीरियड बढ़ा सकते हैं या पेमेंट में भी राहत दे सकते हैं।  इस रिस्ट्रक्चरिंग के तहत बैंक तय कर सकेंगे कि ईएमआई को घटाना है, ऋण की समयावधि बढ़ानी है, या सिर्फ ब्याज वसूलना है।

कोरोला काल में आरबीआई ने ग्राहकों को दी थी मोरेटोरियम लोन की सुविधा
इस स्कीम से पहले रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को मोरेटोरियम का ऐलान लॉकडाउन की शुरुआत में 3 माह के लिए किया था लेकिन 22 मई को इसे तीन माह के लिए आगे बढ़ा दिया था। सेंट्रल बैंक के इस फैसले के बाद बैंकों से ऋण लेने वाले ग्राहकों की 6 महीने तक लोन की ईएमआई देने में छूट मिली थी लेकिन अब मोरेटोरियम लोन अवधि 31 अगस्त को खत्म होने जा रही है।

रिजर्व बैंक ने कहा, कि यह पुनर्गठन रिजर्व बैंक के 7 जून 2019 को जारी मितव्ययी रूपरेखा ढांचे (Frugal design framework) के अनुरूप होगा। गौरतलब है कि इससे पहले वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस संबंध में कहा था कि जिन उद्योगों पर कोरोना वायरस का असर पड़ा है उनकी मदद के लिए सरकार कर्ज के पुनर्गठन की आवश्यकता को लेकर रिजर्व बैंक के साथ मिलकर काम कर रही है।

ईएमआई कम कराने का ये है विकल्प
बैंक ग्राहक अपने कर्ज की अवधि को बढ़ाकर के ईएमआई को कम करा सकते हैं। इससे उन्हें किश्त तो नियमित रूप से चुकानी पड़ेगी, पर राशि कम हो जाएगी। बैंकों के ऋण से जुड़ी बातों के जानकार सुनील सिंह का कहना है कि करीब 70 फीसद तक ग्राहकों ने अपने ऋण को मोरटोरियम योजना में शामिल कर लिया था। बैंकों के माध्यम से सरकार ने कोरोना काल में ग्राहकों को राहत दी थी, लेकिन सितंबर से किश्त चुकानी पड़ेगी। राहत यह है कि कर्ज की समयावधि बढ़ाकर ईएमआई कम की जा सकेगी। बैंक रिस्ट्रक्चर अपने स्तर पर ही कर सकेंगे। इससे ग्राहक की सिबिल खराब नहीं होगी।

(साभार – जी न्यूज)

अब हिन्दी में होगा उपलब्ध नेटफ्लिक्स, यूजर ऐसे कर पाएंगे इस्तेमाल

नयी दिल्ली : वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस नेटफ्लिक्स ने गत गुरुवार को अपना हिंदी यूजर इंटरफेस लॉन्च कर दिया है। यूजर्स के लिए हिंदी इंटरफेस मोबाइल, टीवी और वेब डिवाइस पर उपलब्ध रहेगा। इसका फायदा यह होगा कि यूजर्स इंटनेशनल शो, फिल्में और वेब सीरीज को हिंदी में खोज सकेंगे। साथ ही अंग्रेजी की अच्छी जानकारी न रखने वाले हिंदी यूजर के लिए नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल काफी आसान हो जाएगा। नेटफ्लिक्स के नए यूजर इंटरफेस में साइन-इन से लेकर सर्च, कलेक्शन एवं पेमेंट तक मोबाइल, टीवी और वेब सहित सभी डिवाइसेस पर हिंदी में उपलब्ध होगा।

ऐसे करें इस्तेमाल – नेटफ्लिक्स यूज़र्स को हिंदी इंटरफेस के इस्तेमाल के लिए अपने डेस्कटॉप, टीवी या मोबाइल ब्राउज़र में जाकर ‘Manage Profile’ चुनकर लैंग्वेज़ ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा, जहां से यूजर हिंदी इंटरफेस का इस्तेमाल कर सकेंगे। नेटफ्लिक्स पर मेंमर हर अकाउंट में ज्यादा से ज्यादा पांच प्रोफाइल सेट कर सकते हैं और हर प्रोफाइल की अपनी अलग लैंग्वेज़ सेटिंग होगी। भारत के बाहर रहने वाले नेटफ्लिक्स सदस्यों को भी अपना यूज़र इंटरफेस हिंदी में बदलने का ऑप्शन मिलेगा।

मनोज सिन्हा बने जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल

नयी दिल्ली : मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। बता दें कि गुरुवार को ही मनोज सिन्हा को नया उपराज्यपाल बनाने की घोषणा की गई थी. गिरिश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे के बाद सिन्हा को नई जिम्मेदारी दी गयी है। 1985 बैच के गुजरात काडर के पूर्व आईएएस अफसर गिरिश चंद्र मुर्मू को पिछले साल ही अक्टूबर में जम्मू-कश्मीर का एलजी नियुक्त किया गया था। इससे तुरंत पहले अगस्त में ही जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था लेकिन फिलहाल कश्मीर में मोदी सरकार के सामने राजनीतिक चुनौती है, इसलिए शायद शांत स्वभाव वाले मनोज सिन्हा को वहां भेजा गया है। मनोज सिन्हा के सामने बड़ी चुनौती प्रशासन, पुलिस, केंद्र सरकार और आम लोगों को एक पेज पर लेकर काम करने की होगी। पहले ही मनोज सिन्हा रेल और टेलिकॉम डिपार्टमेंट में अपने काम को लेकर अपनी छाप छोड़ चुके हैं, साथ ही उन्हें जमीनी राजनीति का भी अनुभव है। अगर मुर्मू से पहले वाले उपराज्यपाल सत्यपाल मलिक को देखें तो वो अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते थे, लेकिन इसके ठीक उलट मनोज सिन्हा शांति से अपना काम करने वालों में जाने जाते हैं। लो प्रोफाइल रहकर काम करते हैं, पार्टी में अच्छी साख है. नौकर शाह मुर्मू के उलट मनोज सिन्हा पार्टी लाइन को लेकर साफ दृष्टि रखते हैं. इसलिए शायद अब इन्हें जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी दी गयी है।

अमेजॉन फ्रीडम सेल 2020 में ये ऑफर हैं गजब के, फायदा उठाइए

नयी दिल्ली : शॉपिंग साइट अमेजॉन पर सेल का दौर शुरू हो चुका है और प्राइम डेज सेल के बाद फ्रीडम सेल शुरू हो गई है। ऐसे में अगर प्राइम डेज में कोई ऑफर या डील आपसे छूट गई थी, तो एक बार फिर मौका मिला है। ऐमजॉन पर आज से शुरू हुई फ्रीडम डेज सेल 2020 अगले 11 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान लोकप्रिय स्मार्टफोन्स से लेकर लैपटॉप, टीवी और ऐमजॉन डिवाइसेज पर ऑफर्स मिल रहे हैं। हम सेल में मिल रहीं बेस्ट डील्स आपके लिए लेकर आए हैं।
वनप्लस 7T (OnePlus 7T)
वनप्लस के दमदार कैमरा वाले इस फोन का ओरिजनल प्राइस 39,999 रुपये है लेकिन सेल में यह फोन 35,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। प्राइम मेंबर्स को इसपर 2,000 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेने पर 15,600 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
वनप्लस 7T प्रो ( OnePlus 7T Pro)
पिछले साल लॉन्च वनप्लस के इस पावरफुल डिवाइस पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट सेल में दिया जा रहा है। इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट का ओरिजनल प्राइस 53,999 रुपये है और फ्रीडम डेज सेल में इसे 43,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन पर 16,600 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है।
ऑपो रेनो 4 प्रो (Oppo Reno 4 Pro)
ओप्पो की ओर से हाल ही में यह डिवाइस लॉन्च किया गया है और इसपर ऐमजॉन पे की मदद से कैशबैक मिल रहा है। किसी भी तरह का ऑनलाइन पेमेंट करने पर बायर्स को 3,000 रुपये ऐमजॉन पे में वापस मिल जाएंगे। इस तरह फोन 37,990 रुपये के बजाय 31,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

रेडमी के 20 (Redmi K20 Pro)
शाओमी की रेडमी सीरीज के फ्लैगशिप किलर डिवाइस को सेल में काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 28,999 रुपये है और सेल में यह 22,999 रुपये में मिल रहा है। एसबीआई कार्ड यूजर्स को 10 प्रतिशत का एक्सट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है।
सैमसंग गैलेक्सी S10 (Samsung Galaxy S10)
पिछले साल लॉन्च सैमसंग के इस फ्लैगशिप डिवाइस का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट सेल में 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन का ओरिजनल प्राइस 71,000 रुपये है। अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो 13,600 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिलेगा।

ये भी देंखे – अमेजन फ्रीडम सेल
किंडल ओएसिस टेंथ जेनेरेशन Kindle Oasis 10th Generation
आप रीडिंग के शौकीन हैं तो प्रीमियम किंडल ओएसिस 10th जेनरेशन को सेल में 3000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। इसका ओरिजनल प्राइस 24,999 रुपये है और सेल के दौरान बायर्स इसे 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
इको डॉट थर्ड जेनेरेशन (Echo Dot 3rd Generation)
थर्ड जेनरेशन Echo Dot स्मार्ट स्पीकर की कीमत सेल में 3,599 रुपये रखी गई है। इसका ओरिजनल प्राइस 5,499 रुपये है। इस स्मार्ट स्पीकर में LED डिस्प्ले दिया गया है, जिसे क्लॉक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है और यह ऐमजॉन अलेक्सा पावर्ड है।
एच पी लैपटॉप (HP 15.6 इंच लैपटॉप)
अगर आपको बजट के अन्दर पर लैपटॉप खरीदना है और आपकी रेंज 35,000 रुपये से कम है तो फ्रीडम सेल में 15.6 इंच (15q ds00449TU मॉडल) को 34,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप का ओरिजनल प्राइस 40,348 रुपये है।
OnePlus 55 इंच Q1 सीरीज ऐंड्रॉयड QLED TV
वनप्लस की क्यू1 सीरीज के बड़े टीवी को सेल में बायर्स 59,899 रुपये में खरीद सकते हैं। इसका ओरिजनल प्राइस 69,900 रुपये है। साथ ही एक्सचेंज करने पर सेल के दौरान 8000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है।

अमेजन फ्रीडम सेल पर जाएँ