Tuesday, September 9, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

धोनी-रोहित चुने गए आईपीएल के सर्वकालिक महान कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स के करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को संयुक्त रूप से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का सबसे महान कप्तान घोषित किया गया। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन स्टार स्पोर्ट्स के 50 लोगों की चयन समिति ने किया, जिसमें 20 पूर्व क्रिकेटरों के साथ 10 खेल पत्रकार, 10 सांख्यिकीविद् और 10 विश्लेषक शामिल थे।
धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के 11 में से 10 प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है। टीम तीन बार चैम्पियन और पांच बार उपविजेता रही है। रोहित ने 2013 में मुंबई इंडियंस की कमान संभाली और उसे चार बार चैम्पियन बनाया।
दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को सर्वकालिक महानतम बल्लेबाज जबकि श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को महानतम गेंदबाज चुना गया। ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला जबकि स्टीफन फ्लेमिंग को सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया।
रॉयज चैलेंजर्स बैंगलोर और भारतीय कप्तान विराट कोहली को महानतम भारतीय बल्लेबाज चुना गया। कोहली ने 177 आईपीएल मैचों में 5412 रन बनाए हैं। कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल के 13वें सत्र को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news