लेखिका गीता मेहता ने पद्मश्री के लिए सरकार को कहा शुक्रिया, सम्मान लेने से इनकार

+नयी दिल्ली : लेखिका गीता मेहता ने पद्मश्री सम्मान के लिए सरकार को धन्यवाद कहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह सम्मान लेने से इनकार भी किया। गीता का कहना है कि आम चुनाव नजदीक हैं और इसकी टाइमिंग पर सवाल उठ सकते हैं। यह स्थिति मेरे और सरकार दोनों के लिए असहज हो सकती है। गीता ने अपने बयान में कहा, मुझे सम्मान देने के लिए मैं सरकार का शुक्रिया अदा करती हूं। इससे मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है, लेकिन इस वक्त मैं यह सम्मान नहीं ले सकती। बता दें कि सरकार ने देश के 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया है। ज्ञात हो कि गीता मेहता ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की बेटी और मौजूदा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बेटी हैं। इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने राज्य के उन सभी लोगों को बधाई दी है, जिन्हें पद्म सम्मान के लिए चुना गया है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।