Friday, September 25, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

बंगाल में भाजपा ने चुनाव पर खर्च किये 286 करोड़ रुपये

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने न सिर्फ अपनी ताकत झोंकी थी, बल्कि तिजोरी का मुंह भी खोल दिया था। पश्चिम बंगाल के साथ चार अन्य राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी चुनाव हुए थे। चुनाव आयोग को सौंपी गई चुनाव खर्च रिपोर्ट में भारतीय जनता पार्टी ने बताया है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कुल 529 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इनमें से 286 करोड़ रुपये सिर्फ बंगाल में खर्च किए गए। चुनाव खर्च के मामले में दूसरे नंबर पर असम और तीसरे नंबर पर केरल रहा। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने पहली बार सरकार बनाई है। बता दें कि निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक, चुनाव के दौरान सभी उम्मीदवारों को नामांकन से लेकर परिणाम घोषित होने तक का व्यक्तिगत खर्च का ब्योरा देना होता है। चुनावी खर्च में वाहन किराया, नाश्ता-खाना और पोस्टर-बैनर आदि के लिए खर्च की गई रकम शामिल होती है। विधायक के चुनाव में यह खर्च सीमा 40 लाख रुपये है। इसके अलावा पार्टियां अपने स्तर से चुनावों में पैसे खर्च करती हैं। चुनावी रैलियों, कैंडिडेट को दी गई रकम, बड़े विज्ञापन, स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम का खर्च पार्टी के खाते में जुड़ता है। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव के दौरानभाजपाको 1494 करोड़ रुपये का चंदा मिला था। चुनाव के बादभाजपाके बैंक खातों में 7689.06 करोड़ रुपये बचे थे। भाजपा की खर्च रिपोर्ट के मुताबिक, मई के पांच राज्यों के चुनावों में भाजपा ने 529 करोड़ रुपये खर्च किए। बंगाल में कुल 286 करोड़ रुपये खर्च हुए, इनमें से प्रत्याशियों का हिस्सा 69.83 करोड़ रुपये है। पार्टी ने उम्मीदवारों को प्रचार के लिए 58.80 करोड़ रुपये दिए थे, जो कुल खर्च में शामिल है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कुल 294 विधानसभा सीटों पर कैंडिडेट उतारे थे और 207 सीटें जीतीं थीं। खर्च के मामले में दूसरे नंबर पर असम रहा, जहां भाजपा ने 96.26 करोड़ रुपये खर्च किए। पार्टी ने केरल में 82.67 करोड़ रुपये, तमिलनाडु में 51.56 करोड़ रुपये और पुडुचेरी में 11.89 करोड़ रुपये खर्च किए। चुनाव के बाद भाजपा ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सरकार बनाई थी। तमिलनाडु में उसे एक और केरल में 3 सीटों पर जीत मिली थी।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news