Wednesday, April 15, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

देश में पहली बार सिर्फ महिलाओं की पार्टी बनी, लोकसभा चुनाव भी लड़ेगी

नयी दिल्ली : 36 साल की महिला डॉक्टर ने मंगलवार को महिलाओं के लिए देश की पहली राजनीतिक पार्टी बनाई। राष्ट्रीय महिला पार्टी 2019 में लोकसभा चुनाव भी लड़ेगी। पार्टी संसद में महिलाओं को आरक्षण दिलाने और वर्क प्लेस पर उनके खिलाफ हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए काम करेगी। पार्टी की घोषणा करते हुए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्वेता शेट्टी ने कहा, “पुरुष प्रधान राजनीतिक प्रणाली में पूरी तरह से महिलाओं की एक पार्टी का होना बहुत जरुरी है। हमारा उद्देश्य महिलाओं का प्रतिनिधित्व करना है, खासकर उनका जो वंचित हैं।” शेट्टी ने बताया, “महिलाओंं और उनसे जुड़े मुद्दों को सिर्फ मदर्स डे, महिला दिवस और चुनावों के दौरान उठाया जाता है। ये पार्टी महिलाओं के लिए एक मंच है, जहां वे अपनी आवाज उठाएंगी। पार्टी ने 2012 में जमीनी स्तर पर अपना कार्य शुरू किया था। पार्टी को लोकसभा चुनावों में महिला उम्मीदवारों के लिए 50 फीसदी आरक्षण के मकसद के साथ शुरू किया गया है।” शेट्टी ने बताया कि उन्होंने चुनाव आयोग में पंजीकरण के लिए आवेदन कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के पास हैदराबाद स्थित तेलंगाना महिला समिति की 1.45 लाख महिला सदस्यों का समर्थन है। श्वेता ने कहा- हमारी पार्टी उन सभी महिला अफसरों से जुड़ने के लिए कह रही है, जिन्हें, 2018 में नजरअंदाज किया गया। यह पार्टी देश में महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए एक मंच हो सकती है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news