खुदीराम बोस सेंट्रल कॉलेज में युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद जयंती

कोलकाता : खुदीराम बोस सेंट्रल कॉलेज में युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज परिसर से विवेकानंद घर की पदयात्रा से हुई। जिसमें कॉलेज के समस्त शिक्षक सहित एनसीसी और एन एस एस के विद्यार्थी शामिल थे।
इस मौके पर श्यामपुकुर बाटी के प्राचार्य महाराज स्वामी परासरानंद ने कहा कि जीवन में कुछ भी करने के लिए हमें आत्मविश्वास की जरूरत है, बिना इसके हम किसी भी काम को पूरा नहीं कर सकते हैं। अगर भारतवर्ष को उन्नति के रास्ते पर ले जाना है तो हमें स्री शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। संचालन समिति के सदस्य देवाशीष मल्लिक ने कहा कि हमें अपने जातीय विकास के लिए विवेकानंद के कर्मों को ध्यान में रखते हुए समाज का उत्थान करना होगा। डॉ जयश्री रॉय चौधरी ने कहा कि नारी जाति का सम्मान बेहद जरूरी है इसके बिना समाज का कल्याण नहीं हो सकता है। प्रो बिमल शंकर नंदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद और विद्यासागर का दर्शन समान रहा है। दोनों ने ही राष्ट्र के सांस्कृतिक उत्थान में बड़ी भूमिका निभाई है। कॉलेज के प्राचार्य सुबीर दत्ता ने कहा कि हमें सबसे पहले अच्छा इंसान होना पड़ेगा। स्वामी विवेकानंद की जयंती तब ही सफल मानी जायेगी जब हम मनुष्यता को महत्व देंगे। स्वागत गीत प्रो. देबोलिना भट्टाचार्य, प्रो. पायल नंदी, अंतरा बोस, हेमंतिका घोष, टिसूक मजूमदार, लक्ष्मी पॉल, देवाश्रृता सेन, सृजिता चक्रवर्ती, रितिका चौधरी, अदिति सरकार और तपेश पॉल ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर विद्यार्थियों के लिए प्रसिद्ध जादूगर पीयूष बनर्जी का मैजिक शो आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो रामकृष्ण घोष तथा धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कॉलेज के प्रेसिडेंट अशोक चौधरी ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपने जीवन में एकाग्रता लाने की जरूरत है तभी हम अपने जीवन के उद्देश्य को प्राप्त कर पाएंगे।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।