कोलकाता । पलसानी ज्वेलर्स ने कोलकाता के साल्टलेक के सिटी सेंटर में मंगलवार 3 नवंबर को अपने दूसरे शोरूम का बेहद भव्य तरीके से उद्घाटन किया। ज्वेलरी शोरूम का उद्घाटन मशहूर अभिनेत्री राइमा सेन ने किया। इस अवसर पर पलसानी ज्वेलर्स के निदेशक अजय पलसानी और विजय पलसानी मौजूद थे। यह लॉन्च ब्रांड के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, साथ ही ग्राहकों को ज्वेलरी की खरीदारी का एक बेहतरीन अनुभव यहां प्राप्त होगा। लगभग 2,000 वर्ग फुट में फैला यह नया शोरूम एक शानदार और आकर्षक माहौल पेश कर रहा है। यहाँ सोने और हीरे की ज्वेलरी के साथ-साथ पोलकी, कुंदन, ब्राइडल (शादी-विवाह) और पारंपरिक डिजाइनों का एक विशाल संग्रह मौजूद है। भारत की समृद्ध ज्वेलरी विरासत और आधुनिक सौंदर्यबोध का मेल, यह संग्रह हर तरह की पसंद और मौकों के लिए उपयुक्त है, चाहे वह शादी हो, त्योहार हो, कोई उत्सव हो या फिर रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए कुछ खास चुनना हो।
इस नए शोरूम का उद्देश्य ग्राहकों को ज्वेलरी की खरीदारी का एक संपूर्ण अनुभव देना है, जहाँ बेहतरीन कारीगरी, आधुनिक डिजाइन और व्यक्तिगत सेवा का संगम देखने को मिलता है। यहां गुणवत्ता के साथ डिजाइनों की विविधता, पारदर्शी कामकाज और ग्राहकों की संतुष्टि पर विशेष ध्यान देते हुए पलसानी ज्वेलर्स का लक्ष्य ज्वेलरी की हर खरीदारी को एक यादगार अनुभव के पल में बदलना है। इस उद्घाटन मौके को और भी यादगार बनाने के लिए पलसानी ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए आकर्षक शुरुआती ऑफर भी पेश किया हैं। इनमें सोने के आभूषणों पर फ्लैट 40 प्रतिशत की छूट, हीरे के आभूषणों पर 100 प्रतिशत तक की छूट, और सोने की दर पर प्रति तोला ₹2,500 की छूट (नियम और शर्तें लागू) शामिल हैं।




