1. खजूर-ड्राई फ्रूट्स मोदक
इस मोदक में आपको अलग से चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आप खजूर को पीसकर उसमें बारीक कटे हुए बादाम, काजू और अखरोट मिला लें। अब मिश्रण को मोदक के सांचे में भरकर मोदक का शेप दे दें। आपका खजूर-ड्राई फ्रूट्स वाला मोदक तैयार है।
2. नारियल-खजूर मोदक
आप चाहें तो नारियल और खजूर वाला मोदक भी बना सकती हैं। इसके लिए कद्दूकस किए नारियल को थोड़ा सा भूनकर उसमें खजूर का पेस्ट मिला दें और मिश्रण को मोदक का आकार दें।
3. तिल-ड्राई फ्रूट्स मोदक
अगर आप कुछ अलग बनाना चाहती हैं तो तिल वाले मोदक भी बना सकती हैं। इसके लिए तिल को थोड़ा सा भूनकर पीस लें और इसमें कटे हुए काजू-बादाम मिला दें। इसकी बाइंडिंग के लिए थोड़ा खजूर का पेस्ट डालें और सांचे से मोदक तैयार कर लें।
4. मखाना मोदक
मखानर तो हम सभी खाते हैं, लेकिन अगर आप इससे मोदक बनाना चाहती हैं, तो यह भी एक अच्छा ऑप्शन रहेगा। इसके लिए मखाने को भूनकर पीस लें। अब इसमें ड्राई फ्रूट्स का पाउडर और खजूर का पेस्ट मिलाएं, फिर इस मिश्रण को मोदक के सांचे में दबाकर निकाल लें।
5. बादाम मोदक
बादाम का मोदक भी खूब पसंद किया जाता है। इसका स्वाद भी सबसे अच्छा होता है। इसे बनाने के लिए बादाम को पीसकर उसमें थोड़ा दूध डालकर सॉफ्ट मिश्रण तैयार कर लें। अब इसमें चीनी की जगह खजूर का पेस्ट मिलाएं और लो फ्लेम पर पकाकर मोदक बना लें।
6. काजू मोदक
आपने आजतक काजू कतली ही खाई होगी, लेकिन इस बार आप बप्पा के लिए काजू का मोदक भी बना सकती हैं। इसके लिए काजू को पीसकर पाउडर बना लें और उसमें थोड़ा दूध डालकर मिश्रण तैयार कर लें। मिठास के लिए खजूर का पेस्ट मिला दें, फिर इसे मोदक के सांचे में भर दें। आपका काजू मोदक तैयार है।
7. कोकोनट-ड्राई फ्रूट्स मोदक
नारियल और ड्राई फ्रूट्स मोदक भी आप ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए नारियल और ड्राई फ्रूट्स को थोड़ा सा भूनकर पाउडर बना लें और इसके बाद इसमें खजूर का पेस्ट मिला दें। जब मिश्रण तैयार हो जाए तो मोदक बना लें।
8. कोको मोदक
अगर आपको चॉकलेट फ्लेवर पसंद है तो आप कोको पाउडर वाला मोदक भी बना सकती हैं। इसके लिए मखाने या ड्राई फ्रूट्स के पाउडर में बिना चीनी वाला कोको पाउडर और खजूर का पेस्ट मिला लें। इसके बाद मोदक बना लें।
9. पीनट मोदक
अगर आपके पास काजू या बादाम नहीं है तो आप पीनट मोदक भी बना सकती हैं। इसके लिए भुनी हुई मूंगफली को पीसकर उसका पाउडर बनाएं। अब इसमें खजूर का पेस्ट मिलाकर अच्छी तरह गूंथ लें। इसके बाद मोल्ड में डालकर मोदक बना लें।
10. अंजीर-ड्राई फ्रूट्स मोदक
अंजीर वाले मोदक भी लोगों को खूब अच्छे लगते हैं। हालांकि, यह आपको थोड़ा महंगा पड़ सकता है, लेकिन स्वाद जबरदस्त होता है। इसे बनाने के लिए सूखे अंजीर को थोड़ी देर भिगोकर पीस लें। अब इसमें कटे हुए बादाम और काजू मिलाएं और इस मिश्रण को मोदक का शेप दे दें।




