फिएस्टा गैलरी की ओर से फैशन एक्सट्रावेगांज़ा का पहला संस्करण हुआ संपन्न
भवानीपुर कॉलेज के अनाथालय के बच्चों को दिया आत्मविश्वास और वित्तीय ज्ञान
कोलकाता । गत 3 अगस्त को भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कॉलेज के वाणिज्य विभाग (दोपहर और शाम अनुभाग) ने आशादीप और एनएसएस के सहयोग से, आनंद मार्ग चिल्ड्रन होम में एक विस्तार और आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया।3अगस्त 2024 को होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित बच्चों को अनुकूलित कपड़े उपलब्ध कराना और उन्हें वित्तीय फिटनेस पर शिक्षित करना था। आशादीप ने प्रत्येक बच्चे के नाम के साथ व्यक्तिगत कपड़े उपलब्ध कराए, जिससे बच्चों में खुशी और उत्साह आया। वाणिज्य विभाग ने बुनियादी वित्तीय अवधारणाओं, बजट और बचत को कवर करते हुए वित्तीय साक्षरता और जिम्मेदारी सिखाने के लिए आकर्षक गतिविधियाँ आयोजित कीं। यह कार्यक्रम 42 अनाथ बच्चों को वित्तीय ज्ञान और आत्मविश्वास के साथ सशक्त बनाने और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने का एक प्रयास था। संयोजन किया एनएसएस प्रभारी प्रोफेसर गार्गी ने। इस कार्यक्रम में दोपहर और सांध्य वाणिज्य विभाग के प्रमुख प्रोफेसर डॉ सास्पो चक्रवर्ती, प्रोफेसर रोजलीन मुखर्जी,सौमी राय चौधरी ,पूर्व रेक्टर डॉ संदीप दान और प्रोफेसर शुभेंदु बैनर्जी ने बच्चों से बात की और जीवन में बचत करने के अनेक उपाय बताए। डॉ वसुंधरा मिश्र ने बताया कि भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कॉलेज की एन एस एस टीम वृद्धाश्रम , घाटों की सफाई, गरीब बच्चों को पढ़ाने आदि अनेक सामाजिक कार्यौं में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
भवानीपुर एडुकेशन सोसाइटी कॉलेज को शिक्षा के क्षेत्र में मिला एक्सीलेंस अवार्ड 2024
कोलकाता । एसोचेम द्वारा आयोजित एडुमीट 2024 के 8वें संस्करण में भारत सरकार के पूर्वी क्षेत्र के शिक्षा और विकास केंद्रीय राज्य मंत्री प्रमुख अतिथि माननीय डॉ. सुकांत मजूमदार ने भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज को सर्वश्रेष्ठ कॉलेज के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 दिया है। इस अवसर पर उद्घाटन समारोह में स्वागत वक्तव्य दिया एसोचैम हायर एजुकेशन और स्कील कौन्सिल के चेयरमैन श्री मनोज जोशी ने। नोलेज पार्टनर पीडब्लूसी के एक्सीक्यूटिव डायरेक्टर श्री रामप्रसाद घोष, एसोचैम हायर एजुकेशन और स्किल काउंसिल ईस्ट के को चेयरमैन,श्री प्रदीप अग्रवाल संगठन स्कूल एजुकेशन काउंसिल पूर्व के अध्यक्ष ,श्री आलोक टिबरेवाल ,रेक्टर और डीन भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कॉलेज के प्रोफेसर दिलीप शाह और यूजीसी के पूर्व चेयरमैन प्रोफेसर वी एन राजशेखरन पिल्लई ने उद्घाटन समारोह में अपने बहुमूल्य वक्तव्य दिए। उद्घाटन समारोह में धन्यवाद ज्ञापन एसोचैम ईस्ट और नॉर्थ ईस्ट की सीनियर डायरेक्टर श्रीमती परमिंदर जीत कौर ने दिया ।
छात्र मामलों के रेक्टर और डीन प्रोफेसर दिलीप शाह ने एसोचैम के उद्घाटन सत्र में माननीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ सुकांत मजूमदार को उत्तरीय ओढ़ा कर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम 19 जुलाई 2024 को ताज ताल कुटीर में आयोजित किया गया । प्रोफेसर दिलीप शाह ने अपने वक्तव्य में एसोचैम का आभार मानते हुए कहा कि हमारा कॉलेज निरंतर अपने विकास पद पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षा के साथ-साथ उद्यम, व्यवसाय और विभिन्न क्षेत्रों में कौशल कार्य कर रहा है और विभिन्न चुनौतियों का सामना भी कर रहा है। अंत में प्रो दिलीप शाह ने शिक्षा के क्षेत्र में भारत अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा अपना भी समय आएगा कहकर सकारात्मक सोच का परिचय दिया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न स्तरों पर देश के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज, प्राइवेट कॉलेज ,प्राइवेट स्कूल और विशिष्ट शैक्षणिक संस्थाओं को सर्वश्रेष्ठ अवार्ड दिए गए। यह कार्यक्रम तीन सत्रों में चला। उद्घाटन सत्र के बाद विशेष सेशन हुआ जिसमें भारत और अमेरिका के पार्टनरशिप विषय पर हुआ जिसमें इंडिया के अमरीकी एम्बेसडर माननीय श्री एरिक गरसेट्टी उपस्थित थे जिन्होंने भारत और अमेरिका के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए विस्तार में भारत और अमेरिका के आपसी रिश्तों को मजबूत बताया और इस सत्र में कोलकाता की यूएसए की काउंसलिंग जनरल माननीय श्रीमती मेलिंडा पावेक भी रहीं जिन्होंने श्री एरिक गरसेट्टी का परिचय दिया । एसोचेम के चेयरमैन तरनजीत सिंह ने एसोचैम की ओर से माननीय एम्बेसडर को प्रेजेंटेशन दिया।बतौर विशिष्ट अतिथि एरिक ने एसोचैम अवार्ड भी प्रदान किए।इस सत्र के अंत में एसोचेम की सीनियर डायरेक्टर परमिंदरजीत कौर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
पैनल प्रथम में उच्चतर शिक्षा और स्कूल शिक्षा में एआई का क्या रोल है और ह्यूमन कोलैबोरेशन का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ किस प्रकार का संतुलन है इस विषय पर चर्चा की गई जिसमें गेस्ट ऑफ ऑनर बीसीएस एग्जीक्यूटिव एडिशनल सेक्रेटरी डिपार्टमेंट ऑफ़ आई टी और ई गवर्नमेंट ऑफ़ वेस्ट बंगाल और मैनेजिंग डायरेक्टर वेबेल के संजय कुमार दास थे साथ में मॉडरेटर के रूप में पीवीसी इंडिया के डायरेक्टर सुदीप्ता दास रहे वहीं प्रमुख वक्ताओं में प्रोफेसर डॉ सत्यजीत चक्रवर्ती डायरेक्टर इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, ज्योति चौधरी डीपीएस रुबी पार्क की प्रिंसिपल, डॉ भक्ति भूषण बारी डीन स्कूल ऑफ़ मेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज ब्रेनवेयर यूनिवर्सिटी, डॉक्टर अजिलारसी एम प्रिंसिपल कुमारागुरु कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी चेन्नई ने अपने विषयों पर वक्तव्य और प्रश्नोतर सेशन में उत्तर दिए ।
दूसरे सेशन के विषय नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क ,आर एंड डी,स्किल डेवलपमेंट, सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस एंड ग्लोबल पार्टनरशिप और फैकल्टी डेवलपमेंट विषय पर व्याख्यान दिए गए।इस सेशन के मॉडरेटर डॉ विष्णु प्रिया सेनगुप्ता जो पीवीसी इंडिया रिसर्च एंड इनसाइट्स हब के सीनियर डायरेक्टर हैं।इसमें प्रमुख वक्ताओं में श्रीमती रंनजानी जोशी एसोचैम की को चेयर , टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी एंड टेक्नो इंडिया ग्रुप के डायरेक्टर और सीईओ, प्रो डॉ सुजय विश्वास, प्रो डॉ सरादिंदु पांडा, प्रिंसिपल डॉ सुधीर चंद्र सुर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड स्पोर्ट कांप्लेक्स, एस एच आर एम बायोटेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर और सीईओ डायरेक्टर श्री कुणाल वोरा, माउंट आबू पब्लिक स्कूल और गवर्निंग बॉडी मेंबर सीबीएसई की प्रिंसिपल डॉक्टर ज्योति अरोड़ा ,फॉर्ग इन्नोवेशन एंड वेंचर के वाइस प्रेसिडेंट एंड सीपीओ डॉक्टर बी एल लक्ष्मी मीरा और जे आई एम एस एच की चीफ़ स्ट्रैटेजी ऑफिसर श्रीमती सुदर्शना चटर्जी उपस्थित थे जिन्होंने अपने अपने विषय पर अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किए।
अंत में ,एक्सीलेंस अवार्ड सेरेमनी 2024में ब्रिटिश डेप्युटी हाई कमिशन कोलकाता डेप्युटी हाई कमिश्नर डॉक्टर एंड्रयू फ्लेमिंग ने अपने विशेष वक्तव्य द्वारा एसोचैम अवार्ड
पर विशेष वक्तव्य दिया। एसोचैम ने समारोह में शामिल सभी विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त किया। महानगर कोलकाता के ताज ताल कुटीर में आयोजित इस कार्यक्रम में भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कॉलेज से प्रो दुष्यंत चतुर्वेदी,प्रो हर्षित चोखानी,प्रो डॉ.वसुंधरा मिश्र की उपस्थिति रही।
पीहू पापिया की दो कविताएं

प्रो मीनाक्षी चतुर्वेदी को स्वामी विवेकानंद नेशनल अवार्ड
उच्चतर शिक्षा में प्रशासनिक प्रतिभा हेतु मिला सम्मान
कोलकाता । एक उपदेश मीडिया द्वारा आयोजित एजुकेशन एक्सीलेंस कांक्लेव में 27 जुलाई को ताज सिटी सेंटर न्यू टाउन में हुए कार्यक्रम में भारत के प्रमुख शिक्षाविदों ने इस सेमिनार में भाग लिया। उद्घाटन समारोह में प्रमुख अतिथि विश्वजीत बरका कोटी सेक्रेटरी नॉर्थ ईस्ट इंडिया वीडियो सेशन ट्रस्ट ने दीप प्रज्वलित किया साथ में प्रो दिलीप शाह , डॉ राजीव सेनगुप्ता, डॉ अभिषेक पसारी, डॉ ब्रतती भट्टाचार्य,डॉ कमलेश कुमार जायसवाल, प्रो मीनाक्षी चतुर्वेदी आदि अतिथियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर डगलस मेमोरियल हायर सेकेंडरी का परफॉर्मेंस हुआ । कू आदित्य ग्रुप की कस्तूरी केजरीवाल ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य विषय पर अपने विचार रखते हुए बीज वक्तव्य दिया। बीज वक्तव्य के बाद दो सेशनों में शिक्षाविदों ने अपने -अपने विषयों पर वक्तव्य दिया। प्रथम सेशन में देश भर से आए शिक्षाविदों ने भाग लिया। प्रथम सेशन की मॉडरेटर ब्रतती भट्टाचार्य डायरेक्टर जीआईसी मैनेजमेंट एजुकेशन रहीं।इस सेशन के प्रमुख वक्ताओं में भवानीपुर कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी के रेक्टर और डीन प्रोफेसर दिलीप शाह, श्रीमती सुनीता सेन प्रिंसिपल बीएसएस स्कूल, श्रीमती जोइता मजूमदार प्रिंसिपल डीपीएस बारासात, डॉ राजीव सेनगुप्ता एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोग्राम डायरेक्टर एम आई टी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी पुणे, डॉ अभिषेक पसारी पेरेंटिंग और लाइफ कोच फाउंडर माय शिशु, श्री कमलेश कुमार जायसवाल एडवाइजर सहोदय कांप्लेक्स मुर्शिदाबाद प्रिंसिपल डीपीएस फरक्का,श्री मानव कुमार दे प्रेसिडेंट सहोदय स्कूल परिसर मुर्शिदाबाद लिटर ज़ी स्कूल बहरमपुरशिक्षाविदों ने विषय रे डिजाइनिंग के 12 एजुकेशन टू प्रिपेयर इन स्टूडेंट्स फॉर हायर एजुकेशन एंड बियोंड विषय पर अपने वक्तव्य रखे। भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कॉलेज के प्रोफेसर दिलीप शाह ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए के 12 शिक्षा और उसके परे विद्यार्थियों को उच्चतम शिक्षा के लिए उसमें परिवर्तन करते हुए किस तरह से तैयारी करवाई जाए इस विषय पर अपने महत्वपूर्ण विचार रखे। अपने वक्तव्य में उन्होंने उच्चतम शिक्षा के लिए उद्योग और व्यापार को कॉलेज के साथ जोड़ने पर जोर दिया और भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कॉलेज इसके लिए कई महत्वपूर्ण फेकल्टी के विकास की बात कही।सीए और बी कॉम के विषयों पर भी विचार व्यक्त किया। भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कॉलेज की प्रातः कालीन कॉमर्स सत्र की कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर मीनाक्षी चतुर्वेदी को शिक्षा के क्षेत्र में एक उपदेश के डायरेक्टर श्री गगनदीप द्वारा प्रशासनिक कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ अवार्ड स्वामी विवेकानंद नेशनल अवार्ड 2024 प्रदान किया गया।
इसी अवसर पर आलोक टिबरेवाल ने बिरला हाई स्कूल कोलकाता की डायरेक्टर श्रीमती मुक्ता नयन और लक्ष्मीपति सिंघानिया एकेडमी कोलकाता की डायरेक्टर मीना काक को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया जिनका परिचय श्री हर्षित चोखानी ने दिया। द्वितीय सत्र में रजत गुप्ता बिजनेस एक्सपेंशन हेड एट जॉब्स इन एजुकेशन में एजुकेशन सेक्टर में एआई को कैसे अपनाएं बताया।फोर्स मोटर के क्षेत्रीय मैनेजर अमोल जलाली ने प्रयोगशालाओं पर जोर दिया,सौरभ कुमार को फाउंडर सीटीओ एक्स रोबोटिक्स जिन्होंने अपने स्कूल के ट्रांसफॉर्म पर बात की, विनायक शर्मा ऑपरेटिंग ऑफिसर प्रिंस म्यूजिक एजुकेशन के प्रमुख ने टॉरेंट्स म्यूजिक एजुकेशन द्वारा स्कूलों में संगीत की शिक्षा को कैसे बढ़ाए इस पर अपने विचार साझा किया वहीं डॉ अभिषेक पसारी माय शिशु के फाउंडर ने प्रेगनेंसी पेरेंटिंग और चाइल्ड केयर पर विचार रखें। दीक्षित मेहता को हेड बिजनेस डेवलपमेंट डॉ राजीव सेनगुप्ता एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोग्राम डायरेक्टर श्री अंकित खंडेलवाल गार्गी दत्त साग्निक बनिक अजंता शूज की मैनेजिंग डायरेक्टर कीर्ति धानुका बिजनेस डेवलपमेंट पम्मी श्रीवास्तव इप्सों इंडिया हरी और सिमरन स्कूल एड्स के फाउंडर्स जय बागड़ी एस्पिरेशनल टूर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्कूलों को साथ जोड़कर ब्रिटिश और यूरोपीय शिक्षा पद्धति को जोड़ने पर कार्य कर रहे हैं वहीं द्वितीय पैनल डिस्कशन का विषय था द चेंजिंग लैंडस्केप ऑफ़ एजुकेशन इन इंडिया ,इसके मॉडरेटर शिक्षाविद श्री हर्षित चोखानी रहे। इस सेशन में मुक्ता नयन, मीना काक ,संगीता टंडन,दमयंती मुखर्जी, टेरेंस जॉन ,मधुमिता सेनगुप्ता ने अपने विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।इस सेशन में सोनिया गिडला प्रेसिडेंट और प्रिंसिपल डग्लस मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा बीज वक्तव्य दिया गया जिसमें इंटेलिजेंस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्कूल असेसमेंट विषय पर उन्होंने अपनी बात रखी । डॉ वसुंधरा मिश्र ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 8:45 से संध्या 5:00 तक ताज सिटी सेंटर न्यू टाउन कोलकाता में 27 जुलाई को संपन्न हुआ।
सुशीला बिड़ला गर्ल्स स्कूल में कॅरियर फेयर
कोलकाता । सुशीला बिड़ला गर्ल्स स्कूल ने हाल ही में ग्यारहवीं एवं बारहवीं की छात्राओं के लिए यूनिवर्सिटी फेयर आयोजित किया। इस कॅरियर मेले का उद्देश्य छात्राओं को रोजगार के विभिन्न विकल्पों से परिचित करवाना था। इस आयोजन में कुल 118 विश्वविद्यालयों ने भाग लिय। प्रतिभागी शिक्षण संस्थानों में फ्लेम यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद यूनिवर्सिटी, जी डी गोयनका यूनिवर्सिटी, सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी, एक्सेस बिजनेस स्कूल एवं न्यूयार्क फिल्म अकादमी शामिल थे। इसके अतिरिक्त बीएचएस मुकुन्दपुर, अभिनव भारती, अशोक हॉल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल एवं बीएचएस मोयरा स्ट्रीट ने भी भाग लिया। मेले में कानून, प्रबंधन, स्वास्थ्य, मानव संसाधन क्षेत्र के प्रतिनिधि उपस्थित थे। छात्राओं ने कार्य़ संस्कृति यानी वर्क कल्चर, नौकरियों एवं उनसे जुड़े अवसरों के बारे में जाना। छात्राओं ने इस मेले बहुत उत्साह के साथ अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े संस्थानों के परिपत्र और परचे लिए । मेले में 800 युवा पहुंचे।
मुक्तांचल के 41वें और 42वें अंक का लोकार्पण
हावड़ा/कोलकाता । पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले से डॉ. मीरा सिन्हा के संपादन में प्रकाशित होने वाली पत्रिका मुक्तांचल के 41वें और 42वें अंक का लोकार्पण रविवार 7 जुलाई को विद्यार्थी मंच के कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वे रचनाकार उपस्थित थे जिनकी रचनाएं इन दो अंकों में प्रकाशित हुई है। सर्वप्रथम प्रिया श्रीवास्तव ने मुक्तांचल के 42वें अंक में प्रकाशित संस्तुति का वाचन किया। इस संस्तुति में शोध पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए संपादक ने लिखा है कि साहित्य के संसार में बाजार की आवाजाही ने भयंकर विडंबना भर दी है। दिनोंदिन शोध और समीक्षा का दायरा संकीर्ण होता जा रहा है। नई पीढ़ी में काम करने की यांत्रिकता और सोच की गतानुगतिकता इतनी बढ़ गई है कि मौलिकता का सर्वथा अभाव हो गया है। वक्ताओं के रूप में अशोक आशीष (आसनसोल), डॉ. विनय कुमार मिश्र (बंगवासी कॉलेज, कोलकाता), प्रीति सिंह (खांद्रा कॉलेज, आसनसोल), डॉ. विजया सिंह (रानी बिरला गर्ल्स कॉलेज, कोलकाता), सरिता खोवाला, नगीना लाल दास आदि उपस्थित थे। विवेक लाल, स्वराज पांडे, प्रिया श्रीवास्तव, आकाश गुप्ता ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष जनवादी कवि राज्यवर्धन थे। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में उन्होंने कहा कि आज का समय साहित्य के उदासीनता का समय है और इसका सबसे अधिक लाभ बाजारवाद उठा रहा है। अशोक आशीष ने कहा कि जहां अधिक मात्रा में उत्पादन होता है वहां सृजन नहीं होता ; साहित्य का सृजन होता है उत्पादन नहीं। विद्यार्थी मंच के सदस्य नगीना लाल दास ने इसी माह में डॉ. मीरा सिन्हा के निर्देशन में कलकत्ता विश्वविद्यालय से अपनी पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। इसके लिए विद्यार्थी मंच और मुक्तांचल के उपस्थित सदस्यों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील पांडेय, बलराम साव, संजय दास, प्रदीप धानुक, विनीता लाल आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। मुक्तांचल का 43वां अंक रमेश कुंतल मेघ पर केंद्रित होगा। कार्यक्रम का संचालन विनोद यादव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन परमजीत पंडित ने दिया।
नैहाटी में बहुभाषी काव्य उत्सव एवं पुस्तक लोकार्पण का आयोजन
नैहाटी । वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी की जन्मभूमि नैहाटी में नैहाटी कल्चरल सोसाइटी और सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन के संयुक्त तत्वावधान में समरेस बसु कक्ष में हिंदी, बांग्ला और उर्दू में बहुभाषी काव्य उत्सव और पुस्तक लोकार्पण का आयोजन हुआ। मंजू श्रीवास्तव के संपादन में ‘राम सुंदर लाल चयनित गीत चयनित ग़ज़लें’ का लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर श्री रामनिवास द्विवेदी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि मंजू श्रीवास्तव जी ने जिस तरह से समय की धूल से राम सुंदर लाल के गज़लों का संग्रह किया है वह अपनी सार्थकता के साथ भविष्य में अन्य धूमिल रचनाकारों को प्रकाश में लाने की प्रेरणा बिंदु बनेगी। डॉ. अवधेश प्रसाद सिंह ने कहा कि समकालीन यथार्थ को प्रस्तुत करता यह संग्रह विमर्शों के दौर में एक जरूरी काव्य दस्तावेज है।प्रो. ममता त्रिवेदी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करते हुए इस भाषायी मेल बंधन की बहुत जरूरत है।डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय ने कहा बहुभाषी काव्य पाठ से सांस्कृतिक आयोजनों को बल मिलेगा। मंजू श्रीवास्तव ने कहा कि यह गज़ल संग्रह न केवल जीवन बल्कि समाज के बुनियादी चीजों एवं मुद्दों को बेहद बारीक़ी से हमारे समक्ष रखती है और न सिर्फ रखती है बल्कि हम सें प्रश्न भी करती। इस अवसर पर सेराज खान बातिश,राज्यवर्धन, परवेज अख़्तर, अतनु मजूमदार, इंदु सिंह, सोमनाथ कर, सुजीत पाल, मंजू श्रीवास्तव, राजेश पांडे,सुशील कांति, असित पाण्डेय, कलावती कुमारी, अमरजीत पंडित, आनंद गुप्ता, सीता चौधरी,शकील अख्तर, मनीषा गुप्ता,इबरार खान, राहुल गौंड़, विशाल साव, सूर्यदेव राय,सुषमा कुमारी, ज्योति चौरसिया,संजय यादव, चंदन भगत, प्रभाकर साव और फरहान अजीज में काव्य पाठ किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नैहाटी कल्चरल सोसाइटी के सचिव प्रो.मंटू दास ने विशेष सहयोग दिया। इस अवसर पर उपस्थित थे राजभाषा अधिकारी राजेश साव,नारायण साव,संजय दास,संजीव पंडित, पतित पावन रेड्डी, डॉ विकास साव,धीरज केसरी, विकास साव,संजय यादव,विकास कुमार,रोहित गुप्ता,विकास गुप्ता, कंचन भगत,अनिल साह,कुसुम भगत,कृष्णा दीक्षित, मंजीत दास सहित सैकडों साहित्य एवं कला प्रेमी। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए डॉ. संजय जायसवाल ने कहा इस तरह के आयोजन वरिष्ठ कवियों एवं युवा कवियों में एक सेतु का कार्य करेगी जिससे भविष्य में साहित्य एवं सृजन के क्षेत्र में कई नये अवसर खुलेंगे।कविताएं हमें मनुष्य बनाती हैं तथा धन्यवाद ज्ञापन सुबोध गुप्ता ने दिया।
तपसिया ड्रीम हाउस गैलेरिया पहुंचे सीआईडी फेम दयानंद शेट्टी
कोलकाता । पूरी तरह से सजावटी और डिज़ाइन उत्पादों पर केंद्रित अत्याधुनिक ब्रांड “ड्रीम हाउस गैलेरिया” एक ऐसा अनूठा ब्रांड है, जिसका एक्सक्लूसिव स्टोर 86A, तोपसिया रोड के हाउते स्ट्रीट कोलकाता 700046 के रूम नंबर 102 में (लैंडमार्क- ओजस बैंक्वेट) में बनाया गया है। इस ब्रांड के 3,000 वर्ग फुट फ्लैगशिप स्टोर में प्लाईवुड, विनियर, लैमिनेट, लौवर, ऐक्रेलिक और इंटीरियर और एक्सटीरियर के साथ अन्य अभिनव सजावटी उत्पादों के अत्याधुनिक डिजाइन की एक विस्तृत श्रृंखला मौजूद है । इस एक्सक्लूसिव स्टोर का उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेता और सीआईडी फेम (सीनियर इंस्पेक्टर के रूप में) दयानंद शेट्टी ने किया। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि ,”सिटी ऑफ़ जॉय और खास तौर पर “ड्रीम हाउस गैलेरिया” के एक्सक्लूसिव स्टोर में आना मेरे लिए एक रोमांचक और आनंददायक अनुभव है। मैं यहाँ उपलब्ध विकल्पों और उत्पादों की विविधता से प्रभावित हूँ। यहां बेहतरीन संसाधन की उत्कृष्ट श्रृंखला मौजूद है। मैं लोगों से यही निवेदन करूंगा कि, अपने सपनों का घर बनाने वाले किसी भी व्यक्ति को इस स्टोर में एकबार ज़रूर आना चाहिए। यहां आकर मैं एकबार फिर कहना चाहूंगा कि, ‘दया का वादा, मज़बूती सबसे ज़्यादा। ड्रीम हाउस गैलेरिया के प्रबंध निदेशक सुरेन सराफ और प्रियंका सराफ ने कहा, मशहूर सीआईडी फेम दयानंद शेट्टी द्वारा हमारे स्टोर का उद्घाटन किए जाने पर मुझे बेहद खुशी है। भव्य उद्घाटन मौके पर हमने अपने उत्पादों की उत्कृष्ट श्रृंखला को प्रदर्शित करने पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसमें प्लाईवुड, विनियर, लेमिनेट, लौवर, ऐक्रेलिक और आपके सपनों के घर के लिए अन्य अभिनव सजावटी सामान मौजूद हैं। इस आउटलेट में हमारे उत्पादों की बेहतरीन गुणवत्ता और ग्राहक की संतुष्टि के प्रति प्रतिबद्धता के साथ हम आपके रहने या काम करने की जगहों की सुंदरता और कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए शीर्ष-श्रेणी के उत्पादों की एक विविध श्रृंखला प्रदान करते हैं। ड्रीम हाउस गैलेरिया में हम साधारण स्थानों को असाधारण सपनों के जगह में बदलने के लिए गुणवत्तापूर्ण सामग्रियों और त्रुटिहीन शिल्प कौशल की शक्ति प्रदान करने में विश्वास करते हैं।
शुभजिता दुर्गोत्सव 2024 : भवानीपुर 75 पल्ली की खूंटी पूजा सम्पन्न
कोलकाता । सांस्कृतिक एकता और सामुदायिक जुड़ाव के लिए प्रसिद्ध भवानीपुर 75 पल्ली दुर्गोत्सव कमेटी ने रविवार को अनोखे तरीके से समाज में अंतरधार्मिक हस्तियों के साथ खुटी पूजा का भव्य आयोजन कर एक नए इतिहास की रचना की। इस वर्ष इस क्लब की दुर्गा पूजा 60वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस अभूतपूर्व आयोजन में विभिन्न धर्मों से ताल्लुक रखनेवाले लोग अपने धार्मिक एकता और आपसी सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक साथ एकजुट हुए। इसमें जैन धर्म से कैलाश जैन, सिख धर्म से तरसीम सिंह, पारसी धर्म से जिम्मी टेंगरी, हिंदू धर्म से देवाकर चैतन्य, रामकृष्ण मिशन की ओर से स्वामी परमानंद महाराज, चाइनीज बुधिष्ट, मिस लूसी, क्रिश्चियन समुदाय से फादर मार्टिन, बहाई समुदाय से पल्लब गुहा, सिंधी समुदाय से मुराली पंजाबी और इस्लाम धर्म से इमरान जाकी मौजूद थे। इस भव्य आयोजन में शामिल होनेवाले विभिन्न प्रतिष्ठित हस्तियों में श्रीमती माला रॉय (संसद सदस्य), देबाशीष कुमार (विधायक), असीम बसु (पार्षद), श्रीमती चंद्रेयी मित्रा (रोटरी क्लब ऑफ कलकत्ता अव्याना की अध्यक्ष), सनातन डिंडा (कलाकार) और शिव शंकर दास (कलाकार) के साथ कई अन्य प्रतिष्ठित हस्ती इसमें शामिल हुए। भवानीपुर 75 पल्ली क्लब सचिव श्री सुबीर दास ने इस आयोजन को सफल बनाने से जुड़े लोगों के प्रति गहरा आभार और उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, अपने 60वें वर्ष में हम अंतरधार्मिक खुटी पूजा की शुरुआत करते हुए काफी रोमांचित हैं। यह आयोजन सांस्कृतिक विविधता के माध्यम से एकता को बढ़ावा देने के लिए हमारे समर्पण का उदाहरण है। यह आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक परंपराओं की मिशाल पेश करता है, बल्कि हर समुदाय के लोगों के साथ हमारे बंधन को भी मजबूत करता है। नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन के पास, 1/1सी, देबेंद्र घोष रोड, भवानीपुर में आयोजित इस “अंतरधार्मिक खुटी पूजा” का समायोजन और सांस्कृतिक विविधता भवानीपुर 75 पल्ली की प्रतिबद्धता का प्रमाण था। विभिन्न धर्म से जुड़े लोगों के साथ समाज की कई प्रतिष्ठित हस्तियां इस आयोजन में शामिल हुए और विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच सामंजस्यपूर्ण एकता और भाईचारे के महत्व को रेखांकित किया। भवानीपुर 75 पल्ली दुर्गापूजा के आयोजन को हर वर्ष पूजा समारोहों के अपने अभिनव दृष्टिकोण के लिए लंबे समय से सराहा जाता रहा है, जिसमें अद्वितीय पंडाल की डिजाइन और कलात्मक प्रयास इसमें शामिल हैं। जो हर साल आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। भवानीपुर 75 पल्ली अपने सांस्कृतिक महत्व से परे हटकर दुर्गा पूजा के दौरान एकत्र किए गए दान के माध्यम से वर्ष भर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाना जारी रखता है। इनमें स्वास्थ्य सेवा, शैक्षिक सहायता और पूरे वर्ष वंचित परिवारों के लिए सहायता से जुड़े आयोजन शामिल है।
………………………………
“हाजरा पार्क दुर्गोत्सव समिति” की खूंटी पूजा

कोलकाता । दक्षिण कोलकाता के हाजरा पार्क दुर्गोत्सव समिति में शनिवार को खूटी पूजा के साथ शरदकालीन उत्सव की शुरुआत हो गई। इस वर्ष जतिन दास पार्क (हाजरा क्रॉसिंग) में दुर्गापूजा के आयोजन की शुरुआत के लिए उल्टारथ यात्रा की पूर्व संध्या यानी शनिवार का शुभ दिन चुना गया है। शनिवार को विधिवत मंत्रोच्चारण से खूटी पूजा का आयोजन किया गया। हाजरा पार्क दुर्गोत्सव समिति अपनी अभिनव अवधारणा और उत्सव शैली के लिए शहर की सबसे आकर्षक पूजा में से एक है। यह पूजा कमेटी विशेष रूप से अपने पंडालों में दिखने वाली अनूठी शैली और समिति द्वारा वर्ष भर किए जाने वाले सामाजिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध है।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति से आयोजन की रौनक बढ़ गई। इस मौके पर शोभनदेव चट्टोपाध्याय (कृषि मंत्री, पश्चिम बंगाल सरकार), देबाशीष कुमार (विधायक), सायन देब चटर्जी ( संयुक्त सचिव, हजार पार्क दुर्गोत्सव समिति), त्रिना साहा (अभिनेत्री) के साथ समाज की कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां इसमें शामिल हुए। मीडिया से बात करते हुए हाजरा पार्क दुर्गोत्सव समिति के संयुक्त सचिव सायन देब चटर्जी ने कहा, पिछले साल “81वें वर्ष की बड़ी सफलता के बाद जिसमें “तीन चाकार गोलपो” थीम पर हमें कई पुरस्कार मिले। हाजरा पार्क दुर्गोत्सव समिति की पूरी टीम इस वर्ष भी भव्य आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। हमें विश्वास है कि इस वर्ष भी यहां आनेवाले दर्शकों के लिए हमारे मंडप की भव्यता उनके लिए यादगार पल साबित होगा। हमारा दृढ़ विश्वास है कि हमारे प्रयास की दर्शक भरपूर सराहना करेंगे। उन्होंने सभी को परिवार और दोस्तों के साथ पूजा में आने के लिए आमंत्रित किया।




