Saturday, June 20, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]
Home Blog Page 472

कॉलेजों में दाखिले की दौड़ को मुश्किल करेगा प्राप्तांक

कोलकाता : इस वर्ष उच्च माध्यमिक की परीक्षा के दौरान कोरोना वायरस का कहर बरपा और लॉकडाउन की वजह से परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया। कुल 14 ऐसे विषय थे, जिनकी परीक्षा नहीं हो सकी। इस वजह से विद्यार्थियों को अन्य वर्षों की तुलना में प्राप्तांक तो ज्यादा मिले लेकिन इससे उनकी समस्याएं आसान नहीं होने वाली हैं। अब तक सीबीएसई और सीआईएससीई काउंसिल की परीक्षाओं में अधिक प्राप्तांक के कारण अच्छे कॉलेजों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों के बीच होड़ मच जाती थी। अब ऐसी ही परिस्थिति पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यार्थियों के बीच भी बनने वाली है।

हालांकि उच्च माध्यमिक काउंसिल के एक अधिकारी का कहना है कि सामान्य स्नातक कोर्सों के अतिरिक्त टेक्निकल और पेशेवर कई कोर्स हैं। इसलिए विद्यार्थियों को दाखिला मिलने में अधिक समस्या नहीं होनी चाहिए। दूसरी तरफ लेडी ब्रेबॉर्न कॉलेज की प्रिंसिपल शिउली सरकार का कहना है कि उच्च माध्यमिक स्कूलों की तुलना में राज्य में कॉलेज-विश्वविद्यालयों की संख्या काफी कम है। इसलिए अधिक प्राप्तांक का अधिक फायदा विद्यार्थियों को नहीं मिलने वाला। हाँ, अधिक अंक मिलने का एक नुकसान विद्यार्थियों को जरुर होगा कि स्नातक या स्नातकोत्तर विषयों में अधिक अंक नहीं मिलते हैं। खासकर कला विभाग में तो बहुत कम मिलते हैं। अंकों के अचानक कम हो जाने से विद्यार्थियों की मानसिक अवस्था पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। उनका कहना है कि उच्च माध्यमिक की परीक्षा में अंक प्रदान करते समय यदि थोड़ा सोच-विचार किया जाता तो ज्यादा अच्छा होता। प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय के अध्यापक गांधी कर ने कहा, ‘हमारे विश्वविद्यालय में यदि कोई विद्यार्थी रसायन विषय में दाखिला लेना चाहता है तो उसका प्राप्तांक रसायन में 75 प्रतिशत होने के साथ-साथ कुल प्राप्तांक भी कम से कम 75 प्रतिशत होना अनिवार्य है। इसलिए कई बार तो ऐसा भी देखा जाता है कि विद्यार्थी को उच्च माध्यमिक में तो बहुत अधिक प्राप्तांक मिला है, किन्तु प्रवेश परीक्षा में वह सफल नहीं हो पाता है।’ वहीं जादवपुर विश्वविद्यालय के अध्यापक श्यामंतक दास का कहना है कि इस वर्ष तो प्रवेश परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं है। इसलिए प्राप्तांकों के आधार पर ही दाखिला देना होगा। ऐसे में कुल प्राप्तांक की तुलना में बांग्ला, अंग्रेजी, हिन्दी आदि भाषा विषयों के प्राप्तांक पर अधिक जोर देना होगा।

(साभार – नयी आवाज डॉट कॉम)

आनन्द महिन्द्रा से सीखें असफलता से निपटने के तरीके

डॉ. अभय गेरे, मुख्य नवाचार अधिकारी, एमएचआरडी ने महिंद्रा समूह के अध्यक्ष, श्री आनंद महिंद्रा के साथ बातचीत की …
विषय: – अफलता को कैसे संभालें?

कोरोना महामारी और वैश्वीकरण के बीच हम

प्रीति साव

कोरोना वायरस जैसी महामारी की शुरुआत दिसम्बर से चीन के वुहान शहर से शुरू हुई लेकिन अब इसका प्रभाव पूरे देश भर में फैल चुका है पूरे विश्व में एक बहुत ही भयावह  परिदृश्य बन गया है ।अब इस संकट की स्थिति में पूरे विश्व को गाँव बना देने की अवधारणा और वैश्वीकरण पर बात होनी लाजिमी है ।इस महामारी ने हमारे वैश्वीकरण को मजबूत किया है या कमजोर कर दिया ,इस पर विचार-विमर्श करना हम सबके लिए जरूरी हैं ।

 

व्यवसाय –  कोरोना महामारी से वैश्वीकरण पर इतना नकारात्मक प्रभाव पड़ा है, जिनके कारण कमजोर होने की तरफ अपने वैश्वीकरण को देख रहे है और इसके साथ ही हम एक विषय पर भी गौर कर सकते है कि भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसका असर पड़ा  है। लाॅकडाउन के कारण कितनी कम्पनियाँ बंद कर दी गयी ,कितने लोग बेरोजगार हो गये ।  कोरोना काल में अर्थव्यवस्था में हुई इस हानि का आकलन तो यह समय बीत जाने के बाद ही होगा।

 महिलाएँ – महिलाओं के लिए तो कोरोना उनकी मुसीबतें बढ़ाने वाला ही साबित हुआ है।  इस महामारी से घरेलू हिंसा में भी वृद्धि हुई। जब से यह कोरोना फैला है तब से अब तक इतिहास गवाह रहा है कि युद्ध हो या महामारी हो सबसे ज्यादा महिलाओं को प्रभावित कर रही है, लेकिन यहाँ यह महामारी महिलाओं एवं पुरुषों सभी को प्रभावित कर रहा है । यह कोरोना के कहर में आधी से ज्यादा आबादी संघर्ष कर रही है ।कोरोना के कहर के कारण जहाँ एक ओर इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेसिंग की सलाह दी जा रही है, तो वही दूरी ओर लाॅकडाउन के चलते करोडों लोग अपने घरों में कैद है जिसके चलते घरेलू हिंसा बढ़ती जा रही है ।

अर्थव्यवस्था –  वहीं कोरोना वायरस के दौरान हम आत्मनिर्भर बन रहे हैं ।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खुद ऐसे संकेत दिए हैं कि बदलाव आने वाला हैं। हाल ही में उन्होंने देश के सरपंचों से हुई वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना संकट ने एक नया भारत ऐसा महान देश कई सदियों से यह विचार बना रहा था कि हम आत्मनिर्भर बनें।लेकिन आज यह वायरस के दौरान अर्थव्यवस्था को खड़ा करने के लिए हमें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित  किया हैं। हमारा भारत अब एक नयी दिशा की ओर बढ़ने के लिए तैयार हो रहा हैं।आज जैसे कि चीन की परिस्थिति है, उस आधार पर हम कह सकते हैं कि इस तरह से हमारा भारत नई-नई चीजों का आविष्कार करेंगा और हमारा भारत आगे बढ़ेगा साथ ही साथ आत्मनिर्भर भी बनेंगा ।

श्रमिक –    इस महामारी के आने से प्रवासी श्रमिकों को बहुत कठिन समय का सामना करना पड़ा है। एक जगह से वह दूसरे जगह पलायन कर रहें हैं ,बहुत ही कठिनाइयों के साथ इनका इस समय जीवन व्यतीत हो रहा हैं। जो निवासी ग्रामीण व्यक्ति है, उनको शहरों में इस महामारी के कारण भी कोई साधन या माध्यम उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिनके कारण उन सभी श्रमिकों को अपने गाँव जाना पड़ा। वह मजदूर जो शहरों से गाँव आ रहे थे। वे अपनी कुछ वस्तुओं को सिर एक बोझ की तरह रख कर कड़कती धूप में नंगे पाँव अपने-अपने गाँव जाने के लिए निकल पड़े।। इन सभी मजदूरों को शहर में लाॅकडाउन होने के कारण उन्हें विभिन्न कठिन परिस्थितियों से जूझना पड़ा।

शिक्षा –  हम सब इस विषय पर भी ध्यान देंगे कि इस महामारी के कारण ऑनलाइन कक्षाएँ शुरू हुईं। एक तरफ हम देखते हैं कि बच्चों के लिए यह खुशी की बात है कि स्कूल बंद है ,स्कूल बंद होने पर भी पढ़ाई चल रही है लेकिन दूसरी तरफ नजर डालें तब यह दिखता है कि बच्चों के लिए कम उम्र से ही चार-पांच घण्टे फोन में लगे रहना बहुत ही घातक साबित हो सकता है आगे चल कर उन सबके मानसिकता पर प्रभाव बुरा पड़ सकता हैं।  इस समय यह वायरस का बहुत अधिक फैल जाने के कारण जो ऑनलाइन कक्षाएँ शुरू हुई है ,वहाँ पाठ्यक्रम से सम्बन्धित सामग्री उपलब्ध नहीं हो पा रही है लेकिन बात यह भी हैं कि स्कूल, काॅलेज बंद है, लेकिन फिर भी बच्चों को इस ऑलाइन माध्यमों से एक लय में रखने के लिए मदद मिल रही हैं । शिक्षकों को घर बैठे पाठ्यक्रम ऑनलाइन माध्यमों से व्यवस्थित करने में दिशानिर्देश दिए जा रहें है। बच्चों को व्हाट्सअप और स्काइप के जरिए वर्कशीट भेजकर बच्चों को होमवर्क दिया जा रहा है। शिक्षक छोटे-छोटे वीडियो बना कर भेज रहे हैं । यह सब जो रहा है, लेकिन इसका भी एक माध्यम है, जो वह है स्मार्टफोन । यह स्मार्टफोन के माध्यम से ही सब सम्भव है,लेकिन एक बात और उन सब बच्चों को सोचिए जिनके पास ऐसा कोई माध्यम उपलब्ध नहीं है, वो सभी अपनी इन कमियों को कैसे पूरा करेंगे । महामारी ने हमारी चुनौतियाँ बढ़ा दी हैं।कुछ माध्यम हैं भी तो वह सबके पास उपलब्ध नहीं हैं ।

वैश्विक सम्बन्ध –   हमारे वैश्वीकरण की संरचना पर ही पूरी दुनिया यानी गरीब से अमीर तक सभी वर्ग निर्भर है। हम कह सकते हैं कि वायरस के कारण वैश्विक स्तर पर  माँग और आपूर्ति पर असर पड़ना स्वाभाविक है । वैश्वीकरण के कई वर्षो बाद तमाम अर्थव्यवस्थाओं के बीच विनिर्माण, व्यापार और पर्यटनके सम्बन्ध मजबूत हुए है। इसका मतलब यह है कि एक हिस्से में उपजा संकट आसानी से हज़ारो मील दूर तक फैल सकता हैं।  अगर इसी तरह इस वायरस से संक्रमित लोगों कि संख्या बढ़ती गई तब हमारे देश के लिए इस महामारी से भी खतरनाक हमारा वैश्वीकरण होगा। “हमारे देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वीकार किया है कि कोरोना के सर्वव्यापक असर के कारण पूरा विश्व समुदाय इस निष्कर्ष पर पहुंच गया हैं कि यदि दुनिया के किसी भी भाग में लोगों के स्वास्थ पर संकट आता हैं, तो उसकी चपेट में पूरा विश्व आ सकता हैं। श्री रामनाथ कोविंद का यह वक्तव्य महत्वपूर्ण है कि स्वास्थ वैश्वीकरण की दिशा में अग्रसर होंगे।” वैश्वीकरण जैसा कि हम कह सकते हैं कि इसका प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक दोनों है। एक व्यक्तिगत स्तर पर और दूसरा मानव के जीवन और जीवन की गुणवत्ता दोनों को प्रभावित करती हैं लेकिन यह कोरोना महामारी वैश्वीकरण के दोनों प्रभावों को कमजोर कर रही है ।

पर्यावरण –  कोरोना काल के  वायरस के पहले जैसी स्थिति थी हमारा पर्यावरण सब कुछ तहस-नहस हो जाता। कोविड-19 के पहले हमारा पर्यावरण बहुत ही प्रदूषित था। चारों तरफ प्रदूषण ही प्रदूषण, वाहनों से निकले धुएं,चिमनियों से अन्य कई चीजों से फैला प्रदूषण हम सब मनुष्यों के लिए बहुत ही घातक साबित होता। कोविड-19 के पहले हम सबको साँस लेने में समस्या होती थी स्वच्छ हवा नहीं मिल पाती थी, यह हम मनुष्यों के स्वास्थ के लिए बहुत ही हानिकारक होता । नदी, झील,तालाब यह सब कोविड-19 के पहले बहुत गंदे और प्रदूषित थे । पशु -पक्षी सब लुप्त हो रहे थे। कोरोना काल का लॉकडाउन न हुआ होता तो हमारी सृष्टि के लिए बहुत ही घातक और भयावह जैसी स्थिति आने वाली होती।

नकारात्मक स्थितियों में   कोविड-19 के आने के बाद जो सकारात्मक प्रभाव पड़ा है ,वह हमारे पर्यावरण के लिए बहुत ही लाभान्वित हैं ।यह कोरोना महामारी दुनिया के लिए विकट परिस्थितियाँ है ही, लेकिन अभी हमारा पर्यावरण जैसा हुआ है ऐसा हो जाना कभी भी अनुमान नहीं लगाया जा सकता था ।इस वक्त इस महामारी के समय हमारा पर्यावरण शुद्ध, स्वच्छ और निखर गया है। लाॅकडाउन होने से हमारा पर्यावरण का स्वच्छ हो जाना,हम सबके लिए खुशी की बात है।जो पक्षियां कुछ समय पहले लुप्त हो चुकी थी, अब उनकी झलक देखने को भी मिल रही है नदी , झील, तालाब का पानी सब इतना स्वच्छ हो गया है कि इनके पानी पीने के योग्य हो चुके हैं । उन चिड़ियों की चहचहाट, हवां का साफ हो जाना ,कोयलों की मीठी-मीठी आवाजे सभी खिल उठी हैं , मानो हमारा प्राकृतिक में एक निखार सा आ गया है ।
“महामारियां तो आयी है,
लेकिन प्रकृति में निखार भी लायी है “

 उच्च माध्यमिक परीक्षा में रिकॉर्ड प्रदर्शन, 90.13 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल

 कोलकाता :  उच्च माध्यमिक परीक्षा के  नतीजे घोषित कर दिये गये हैं। उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद की अध्यक्ष महुआ दास ने संवाददाता सम्मेलन में नतीजों  की घोषणा की। इस बार रिकॉर्ड 90.13% परीक्षार्थी पास हुए हैं। छात्रों का पास प्रतिशत 90.44 और छात्राओं का पास प्रतिशत भी 90% से ज्यादा लेकिन छात्रों से थोड़ा कम रहा। इस बार नंबर 1 पर रहने वाले परीक्षार्थी ने 500 में से 499 (99.8%) नंबर प्राप्त किया है। विद्यार्थियों को मार्कशीट 31 जुलाई को परिषद के 52 वितरण केंद्रों से स्कूलों को दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की वजह से इस साल उच्च माध्यमिक की पूरी परीक्षा संचालित नहीं हो पायी थी। ऐसे में रिजल्ट की घोषणा तो हुई लेकिन इस बार कोई मेधा सूची जारी नहीं की गयी।गौरतलब है कि गत 12 मार्च से उच्च माध्यमिक की परीक्षा शुरु हुई थी लेकिन इसी महीने में कोरोना की वजह से देशभर में लॉकडाउन कर दिया गया था। इसकी वजह से 23, 25, 27 मार्च की परीक्षा नहीं हो पाई थी।

कोरोना संकट व लॉकडाउन के कारण इस वर्ष 3 दिन की कुल 14 विषयों की परीक्षा नहीं हो पाई थी। इसके कारण इस बार जिन विषयों की परीक्षा हुई थी उनमें जिस विषय में सर्वोच्च नंबर मिला था वही नंबर रद्द हुई परीक्षा के बदले दिया गया। इस साल रिकॉर्ड 90.13 फीसद विद्यार्थी पास हुए हैं जो पिछले साल उत्तीर्ण 86.29 फीसद की तुलना में करीब 4 फीसद अधिक है। पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन की अध्यक्ष महुआ दास ने परीक्षा परिणाम जारी करते हुए कहा कि 12वीं बोर्ड के इतिहास में इस बार सबसे बेहतर रिजल्ट है।

सर्वर ठप, परेशान रहे परीक्षार्थी

रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद ही सर्वर डाउन हो गया और विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए विभिन्न वेबसाइटों के चक्कर काटते रहे। वेबसाइट पर “उच्च माध्यमिक का रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करने पर ‘आवश्यक कार्यों के कारण वेबसाइट पर रिजल्ट जारी नहीं किया जा रहा है’, यह जानकारी दी जा रही थी। परीक्षा परिणाम जानने को लेकर हर विद्यार्थी के मन में एक अलग ही कौतूहल होता है। ऐसे में रिजल्ट की जानकारी देने वाले सर्वर के डाउन होने से विद्यार्थी काफी परेशान हुए। हालांकि देर शाम वेबसाइट का सर्वर सही से काम करने लगा था और विद्यार्थी अपना रिजल्ट भी देख पा रहे थे।

(साभार – नयी आवाज डॉट कॉम)

वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी, खराब फेफड़ों को 24 घंटे में दोबारा किया जिंदा

नयी दिल्ली : फेफड़ों की बीमारी मानी जा रही कोरोना के बीच वैज्ञानिकों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। कुछ वैज्ञानिकों ने फेफड़ों के खराब हो जाने के बाद भी उन्हें स्वस्थ करने का तरीका खोज निकाला है। शोधकर्ताओं ने यह तकनीक ब्रेन-डेड (मस्तिष्क मृत) मरीजों से मिले छह खराब फेफड़ों पर आजमाई थी। फेफड़ों को रेस्पिरेटर यंत्र से जोड़कर इनमें सूअर का रक्त प्रवाहित किया, जिससे ये 24 घंटों में ही ‘जिंदा’ हो उठे।
इस सफलता के बाद इंसानों में यह प्रयोग किया जाएगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी दान में मिले अधिकांश फेफड़े चंद घंटों में खराब हो जाते हैं। नई कामयाबी के बाद अब पहले से ज्यादा फेफड़े प्रत्यारोपण के लिए उपलब्ध रहेंगे। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में फेफड़ा प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. जैकरी एन कोन का कहना है, यह एक परिवर्तनकारी विचार है जिससे मरीजों की जान बचेगी।
ये प्रयोग विज्ञान की कल्पना जैसा
नेचर मेडिसिन पत्रिका में प्रकाशित शोध के परिणाम को विज्ञान की कल्पना (साइंस फिक्शन) माना जा रहा है। कोलंबिया और वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता पिछले आठ साल से खराब फेफड़ों को पुनर्जीवित करने का काम कर रहे हैं। ताजा शोध में उन्होंने हरेक फेफड़े को ‘सांस’ देने के लिए प्लास्टिक के अलग-अलग बक्से में रखकर एक रेिस्परेटर से जोड़ा था। फिर इन्हें जिंदा सूअर के गले की बड़ी नलिका से जोड़ दिया, जिससे उसका रक्त वाहिकाओं के जरिए फेफड़ों में बहने लगा। फिर एक दिन में ही ये बेकार फेफड़े बेहतर हो गए और प्रयोगशाला में पूर्ण स्वस्थ पाए गए।
इंसानों में इस तरह होगा इस्तेमाल
इस तकनीक को एक्स वीवो लंग पर्फ्यूजन (ईवीएलपी) नाम दिया है जिसका प्रयोग अब इंसानों पर होगा। इसके तहत मरीज के गले में बड़ा कैथेटर डालकर फेफड़े में रक्त प्रवाहित किया जाएगा। फेफड़े का संपर्क कमरे में रखे रेस्पिरेटर से होगा। अमेरिकी लंग एसोसिएशन के मुताबिक, दान में मिले सिर्फ 28 फीसदी फेफड़े ही इस्तेमाल हो पाते हैं बाकी खराब हो जाते हैं। शोध में शामिल वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के डॉ मैथ्यू डब्ल्यू बशेटा के मुताबिक, अगर दान किए 40 फीसदी फेफड़े भी प्रत्यारोपित हो पाएं तो काफी मरीजों को प्रतीक्षा सूची में नहीं रहना पड़ेगा।

केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा में दाखिले के लिए 20 जुलाई से करें ऑनलाइन आवेदन

नयी दिल्ली : केंद्रीय विद्यालय के 1168 स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में पहली कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन 20 जुलाई से किए जा सकेंगे। आवेदन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो 7 अगस्त शाम सात बजे बंद हो जाएगी। इस बार ऑनलाइन आवेदन के लिए विशेष मोबाइल एप भी तैयार किया गया है।
केंद्रीय विद्यालय की पहली कक्षा में इस बार संशोधित दाखिला नियमों के आधार पर केंद्र सरकार के तय आरक्षण व दाखिला नियमों के तहत सीट मिलेगी। पहली बार 27 फीसदी सीट ओबीसी छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी।
अब कोई भी सिफारिश या जान-पहचान के नाम पर दाखिला नहीं करवा पाएगा। क्योंकि स्कूल प्रशासन को अब बताना होगा कि सीटों का बंटवारा कैसे किया गया। मेरिट और आरक्षण के तहत सीट मिलेगी। हालांकि सांसदों व एचआरडी मंत्री का कोटा जारी रहेगा। यह कुल सीटों से अलग होगा।
इस तरह होगा सीटों का बंटवारा
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पहली कक्षा में इस बार कुल सीटों में आरटीई 15 फीसदी (10 सीट), एससी 15 फीसदी (छह सीट), एसटी 7.5 फीसदी (तीन सीट) , ओबीसी 27 फीसदी (11 सीट) और दिव्यांगजनों के लिए तीन फीसदी सीट आरक्षित रहेंगी।
प्रति सेक्शन 40 सीट निर्धारित हैं। इसके बाद प्रति सेक्शन पांच सीट कोटे की रहेंगी। इसके अलावा डिफेंस (तीनों सेनाओं), शहीद परिवार, एक्सआर्मी, केंद्रीय कर्मचारी, एचआरडी, केवी, केंद्र सरकार के विदेश में कार्यरत कर्मी या अधिकारी, नेशनल अवार्ड, रिसर्च क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों के बच्चों के लिए सीट आरक्षित हैं।
पहली कक्षा में दाखिला प्रवेश परीक्षा की बजाय ड्रा के आधार पर मेरिट व आरक्षण के तहत होगा। स्कूलों को अब पहली कक्षा से लेकर अन्य कक्षाओं में दाखिला सीट की जानकारी ऑनलाइन शेयर करनी अनिवार्य रहेगी।
पाँच से आठ किलोमीटर दूर हो घर
प्रमुख शहरों और शहरी इलाकों में घर से स्कूल की दूरी पांच किलोमीटर के अंदर होनी चाहिए। इसके अलावा अन्य परिस्थितियों में यह आठ किलोमीटर भी हो सकती है।

आकाशीय बिजली से बचाएगा एप, वज्रपात से 30 मिनट पहले मिलेगी चेतावनी

हाल ही में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर सैकड़ों लोगों ने दम तोड़ दिया। आसमान से गिरने वाली यह एक ऐसी आपदा है, जिसे रोका नहीं जा सकता। हालांकि सतर्कता बरतकर इससे होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है। आकाशीय बिजली के सटीक पूर्वानुमान के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय उद्देश्य मौसम विज्ञान संस्थान ने एक मोबाइल एप बनाया है। इस एप की मदद से बिजली गिरने के 30 से 40 मिनट पहले ही चेतावनी मोबाइल पर मिल जाएगी। इस एप का नाम ‘दामिनी’ है, जो बिजली गिरने से पहले चेतावनी देगा।
मालूम हो कि हर साल 50-100 जगह बिजली गिरने की घटनाएं होती हैं। हाल के वर्षों में आकाशीय बिजली को अन्य सभी प्राकृतिक आपदाओं की तुलना में सबसे अधिक जानलेवा आपदा में माना गया है। बिजली गिरने से भारत में हर साल लगभग दो हजार से अधिक लोगों की मौत हो जाती है।
प्ले स्टोर से कर सकते हैं डाउनलोड
मौसम वैज्ञानिक संजय भेलावे ने बताया कि इस एप को आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से नि:शुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद मांगी गई आवश्यक जानकारी जैसे अपना नाम, मोबाइल नंबर, पिन कोड, लोकेशन, व्यवसाय फीड कर रजिस्टर्ड करना होता है। जानकारी फीड करने के बाद यह एप स्थान में बिजली गिरने की आशंका होने पर उपयोग करता है। वह तुरंत इसकी सूचना दे देता है। छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कोरबा सहित रायगढ़, महासमुंद और बस्तर जिले को अत्याधिक वज्रपात वाले जिले की श्रेणी में चिन्हांकित किया है।

जियो ने विकसित की ‘स्वदेश निर्मित’ 5जी प्रणाली

देश को ‘2जी-मुक्त’ बनाने का लक्ष्य
नयी दिल्ली :  जियो ने स्वदेश में निर्मित 5 जी प्रणाली विकसित की है और कम्पनी गूगल के साथ मिलकर सस्ते स्मार्टफोन बनाने जा रही है। रिलायंस की 43वीं वार्षिक आम सभा में कम्पनी के चेयरमैन और देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी ने कहा, ‘‘जियो का लक्ष्य भारत को ‘2जी-मुक्त’ बनाना है।’’उन्होंने कहा कि भारत अब 5जी के दरवाजे पर खड़ा है। ऐसे में 2रत में निर्मित’ 5जी समाधान विकसित किया है जिसे अगले साल से उपयोग में लाया जा सकता है। कंपनी देश को ‘2जी-मुक्त’ बनाने के लिए कंपनी गूगल के साथ मिलकर सस्ते जी फीचर फोन का इस्तेमाल करने वाले देश के 35 करोड़ से अधिक लोगों का स्थानांतरण सस्ते स्मार्टफोन पर करने की जरूरत है।

अमेरिकी कम्पनी गूगल के जियो प्लेटफॉर्म्स में 7.7 प्रतिशत की हिस्सेदारी के लिए 33,737 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा करते हुए अंबानी ने कहा कि जियो अमेरिकी कंपनी के साथ मिलकर एक एंड्राइड आधारित स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम विकसित करेगी।
अंबानी ने कहा, ‘‘देश में लाखों ऐसे लोग हैं जो फीचर फोन से स्मार्टफोन पर आना चाहते हैं, लेकिन वह यह तभी कर सकते हैं जब स्मार्टफोन सस्ता हो। हमने इस समस्या के समाधान को ढूंढने का फैसला किया है। हमें भरोसा है कि हम एक बहुत शुरुआती स्तर का 4जी या 5जी फोन बना सकते हैं, वह भी इसकी मौजूदा लागत से बहुत कम लागत पर।’’
उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह के स्मार्टफोन को चलाने के लिए हमें एक ऐसे ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी जो दक्ष हो और भारतीयता को ध्यान में रखकर बनाया गया हो।
अंबानी ने कहा, ‘‘इस साझेदारी (गूगल के साथ) के साथ हमें भरोसा है कि हम हर भारतीय के हाथ में एक स्मार्टफोन पहुँचाने के राष्ट्रीय मिशन को गति दे सकते हैं। भारत 5जी के मुहाने पर खड़ा है, हमें मौजूदा वक्त में 2जी फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले 35 करोड़ लोगों को एक सस्ते स्मार्टफोन से उनके डिजिटल दुनिया में स्थानांतरण को गति देने की जरुरत है। उन्हें डिजिटल जिंदगी और इंटरनेट के लाभ से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए।’’
कम्पनी की 5जी योजनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि जियो ने शून्य से प्रारंभ कर पूर्णतया अपना 5जी समाधान डिजाइन और विकसित किया है। पहले हम इसका उपयोग भारत के स्तर पर स्थापित करके बाद में इसे दुनियाभर में अन्य दूरसंचार कंपनियों को भी निर्यात कर सकेंगे।
रिलायंस के प्रमुख ने कहा कि अगले तीन साल में जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या करीब 50 करोड़ होगी। साथ ही जियो करीब एक अरब स्मार्ट सेंसर और पांच करोड़ घरों और कारोबारी प्रतिष्ठानों को भी अपने नेटवर्क से जोड़ेगी।
उन्होंने कहा कि जियो का विश्वस्तरीय 4जी और फाइबर नेटवर्क विभिन्न सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकियों और उपकरणों से संचालित होता है। ‘‘ जियो की यह क्षमता उसे एक और अन्य अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी 5जी के लिए अग्रणी स्थिति में रखती है।’’
अंबानी ने कहा, ‘‘ मुझे इस बात की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि जियो ने पूर्णतया स्वदेशी प्रौद्योगिकी से 5जी समाधान विकसित किया है। यह हमें देश में 100 प्रतिशत घरेलू प्रौद्योगिकी के माध्यम से विश्वस्तरीय 5जी सेवाएं पेश करने में सक्षम बनाएगी।’’
उन्होंने कहा कि यह परीक्षण के लिए तैयार है। अगले साल जितने जल्दी 5जी स्पेक्ट्रम उपलब्ध होगा उतनी ही जल्दी हम इसका प्रायोगिक परीक्षण शुरू कर देंगे।
अंबानी ने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स ने मौलिक बौद्धिक संपदा अधिकार पर आधारित विकास के दृष्टिकोण को अपनाया है।
उन्होंने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स ने 20से अधिक स्टार्टअप कंपनियों के साथ मिलकर 4जी, 5जी, क्लाउड कंप्यूटिंग, उपकरण और ऑपरेटिंग सिस्टम्स, बिग डाटा, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, ब्लॉकचेन, स्वभाविक तरीके से भाषा की समझ और कंप्यूटर दृष्टिकोण इत्यादि प्रौद्योगिकी से जुड़ी विश्वस्तरीय क्षमताओं को विकसित किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘ इन प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल कर हम मीडिया, वित्तीय सेवा, नये वाणिज्य (ई-वाणिज्य), शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, स्मार्ट सिटी, स्मार्ट विनिर्माण और स्मार्ट परिवहन जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लिए समाधान उपलब्ध करा सकते हैं।’’
उन्होंने कहा कि हमने डिजिटल कनेक्टिविटी की वृद्धि के पांच प्रमुख क्षेत्र मोबाइल ब्रॉडबैंड, जियो फाइबर, जियो व्यापारिक प्रतिष्ठान ब्रॉडबैंड, लघु उद्यमों के लिए ब्रॉडबैंड और जियो की नैरोबैंड इंटरनेट ऑफ थिंग्स सेवा को पूरी तरह शुरू कर दिया है।
जियो के साथ साझेदारी पर गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने कहा, ‘‘ जियो प्लेटफॉर्म्स के साथ इस समझौते से हमें लगता है कि कंपनी देश में ज्यादा बेहतर तरीके से प्रभाव छोड़ पाएगी जो शायद वह अकेले नहीं छोड़ सकती थी। यह देश में हमारे अगले निवेश चरण का अहम हिस्सा है। सबसे पहले हम जियो में 4.5 अरब डॉलर का निवेश कर रहे हैं।’’
उल्लेखनीय है कि इस हफ्ते की शुरुआत में ही गूगल ने भारत के लिए अपनी निवेश योजनाओं का जिक्र करते हुए 10 अरब डॉलर या 75,000 करोड़ रुपये के ‘गूगल फॉर इंडिया डिजिटलीकरण कोष’ के माध्यम से निवेश की घोषणा की थी।

दुनिया में टीके की आपूर्ति की योजना में 150 से अधिक देश शामिल

लंदन : कोरोना वायरस के संभावित टीके की आपूर्ति दुनिया के सारे देशों में समान रूप से सुनिश्चित करने के मकसद से शुरू किए गए एक अभियान में 70 से अधिक धनवान देश जुड़ गए हैं। अभियान के तहत संपन्न देश अपने नागरिकों के लिए भी अधिक टीकों का भंडार जमा कर सकते हैं।
टीका बनाने के लिए बने गठजोड़ ‘गावी’ ने बुधवार को एक बयान में कहा कि 75 देशों ने कहा है कि वे कम आय वाले ऐसे 90 अन्य देशों के साथ उसकी नयी ‘कोवेक्स फेसिलिटी’ से जुडेंगे जिन्हें टीके मिलने की आस है।
एपी ने इस सप्ताह खबर प्रकाशित की थी कि गावी की पहल से अमीर देश अपने खुद के लिए कोरोना वायरस टीकों की आपूर्ति कर सकते हैं वहीं कुछ टीके अधिक संवेदनशील आबादी वाले देशों के लिए रख सकते हैं।
गावी के सीईओ सेथ बर्कले ने एक बयान में कहा, ‘‘अनेक देश, चाहे वे अपने लिए टीके खरीदने की क्षमता रखते हों या उन्हें मदद की दरकार हो, उनके लिए इस मिशन का उद्देश्य है कि जरूरी टीके मिलना सुनिश्चित हो तथा इस मामले में वे पिछड़े नहीं।’’
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए विश्व भर में अनेक टीकों पर अनुसंधान चल रहा है। ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और अमेरिका जैसे देश टीकों का परीक्षण सफल होने से पहले ही लाखों डोज का ऑर्डर दे चुके हैं।
बर्कले ने माना कि टीकों की खरीद के संबंध में कोई प्रणाली नहीं है लेकिन गावी इस संबंध में संभावित समाधानों की दिशा में काम करने के लिए अमीर देशों से बात करेगा।