नयीदिल्ली : वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस नेटफ्लिक्स ने गत गुरुवार को अपना हिंदी यूजर इंटरफेस लॉन्च कर दिया है। यूजर्स के लिए हिंदी इंटरफेस मोबाइल, टीवी और वेब डिवाइस पर उपलब्ध रहेगा। इसका फायदा यह होगा कि यूजर्स इंटनेशनल शो, फिल्में और वेब सीरीज को हिंदी में खोज सकेंगे। साथ ही अंग्रेजी की अच्छी जानकारी न रखने वाले हिंदी यूजर के लिए नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल काफी आसान हो जाएगा। नेटफ्लिक्स के नए यूजर इंटरफेस में साइन-इन से लेकर सर्च, कलेक्शन एवं पेमेंट तक मोबाइल, टीवी और वेब सहित सभी डिवाइसेस पर हिंदी में उपलब्ध होगा।
ऐसेकरेंइस्तेमाल – नेटफ्लिक्स यूज़र्स को हिंदी इंटरफेस के इस्तेमाल के लिए अपने डेस्कटॉप, टीवी या मोबाइल ब्राउज़र में जाकर ‘Manage Profile’ चुनकर लैंग्वेज़ ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा, जहां से यूजर हिंदी इंटरफेस का इस्तेमाल कर सकेंगे। नेटफ्लिक्स पर मेंमर हर अकाउंट में ज्यादा से ज्यादा पांच प्रोफाइल सेट कर सकते हैं और हर प्रोफाइल की अपनी अलग लैंग्वेज़ सेटिंग होगी। भारत के बाहर रहने वाले नेटफ्लिक्स सदस्यों को भी अपना यूज़र इंटरफेस हिंदी में बदलने का ऑप्शन मिलेगा।
नयी दिल्ली : मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। बता दें कि गुरुवार को ही मनोज सिन्हा को नया उपराज्यपाल बनाने की घोषणा की गई थी. गिरिश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे के बाद सिन्हा को नई जिम्मेदारी दी गयी है। 1985 बैच के गुजरात काडर के पूर्व आईएएस अफसर गिरिश चंद्र मुर्मू को पिछले साल ही अक्टूबर में जम्मू-कश्मीर का एलजी नियुक्त किया गया था। इससे तुरंत पहले अगस्त में ही जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था लेकिन फिलहाल कश्मीर में मोदी सरकार के सामने राजनीतिक चुनौती है, इसलिए शायद शांत स्वभाव वाले मनोज सिन्हा को वहां भेजा गया है। मनोज सिन्हा के सामने बड़ी चुनौती प्रशासन, पुलिस, केंद्र सरकार और आम लोगों को एक पेज पर लेकर काम करने की होगी। पहले ही मनोज सिन्हा रेल और टेलिकॉम डिपार्टमेंट में अपने काम को लेकर अपनी छाप छोड़ चुके हैं, साथ ही उन्हें जमीनी राजनीति का भी अनुभव है। अगर मुर्मू से पहले वाले उपराज्यपाल सत्यपाल मलिक को देखें तो वो अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते थे, लेकिन इसके ठीक उलट मनोज सिन्हा शांति से अपना काम करने वालों में जाने जाते हैं। लो प्रोफाइल रहकर काम करते हैं, पार्टी में अच्छी साख है. नौकर शाह मुर्मू के उलट मनोज सिन्हा पार्टी लाइन को लेकर साफ दृष्टि रखते हैं. इसलिए शायद अब इन्हें जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी दी गयी है।
नयीदिल्ली : शॉपिंग साइट अमेजॉन पर सेल का दौर शुरू हो चुका है और प्राइम डेज सेल के बाद फ्रीडम सेल शुरू हो गई है। ऐसे में अगर प्राइम डेज में कोई ऑफर या डील आपसे छूट गई थी, तो एक बार फिर मौका मिला है। ऐमजॉन पर आज से शुरू हुई फ्रीडम डेज सेल 2020 अगले 11 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान लोकप्रिय स्मार्टफोन्स से लेकर लैपटॉप, टीवी और ऐमजॉन डिवाइसेज पर ऑफर्स मिल रहे हैं। हम सेल में मिल रहीं बेस्ट डील्स आपके लिए लेकर आए हैं। वनप्लस 7T (OnePlus 7T)
वनप्लस के दमदार कैमरा वाले इस फोन का ओरिजनल प्राइस 39,999 रुपये है लेकिन सेल में यह फोन 35,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। प्राइम मेंबर्स को इसपर 2,000 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेने पर 15,600 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। वनप्लस 7T प्रो ( OnePlus 7T Pro)
पिछले साल लॉन्च वनप्लस के इस पावरफुल डिवाइस पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट सेल में दिया जा रहा है। इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट का ओरिजनल प्राइस 53,999 रुपये है और फ्रीडम डेज सेल में इसे 43,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन पर 16,600 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है। ऑपो रेनो 4 प्रो (Oppo Reno 4 Pro)
ओप्पो की ओर से हाल ही में यह डिवाइस लॉन्च किया गया है और इसपर ऐमजॉन पे की मदद से कैशबैक मिल रहा है। किसी भी तरह का ऑनलाइन पेमेंट करने पर बायर्स को 3,000 रुपये ऐमजॉन पे में वापस मिल जाएंगे। इस तरह फोन 37,990 रुपये के बजाय 31,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
रेडमी के 20 (Redmi K20 Pro)
शाओमी की रेडमी सीरीज के फ्लैगशिप किलर डिवाइस को सेल में काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 28,999 रुपये है और सेल में यह 22,999 रुपये में मिल रहा है। एसबीआई कार्ड यूजर्स को 10 प्रतिशत का एक्सट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है। सैमसंग गैलेक्सी S10 (Samsung Galaxy S10)
पिछले साल लॉन्च सैमसंग के इस फ्लैगशिप डिवाइस का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट सेल में 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन का ओरिजनल प्राइस 71,000 रुपये है। अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो 13,600 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिलेगा।
ये भी देंखे – अमेजन फ्रीडम सेल किंडल ओएसिस टेंथ जेनेरेशन Kindle Oasis 10th Generation
आप रीडिंग के शौकीन हैं तो प्रीमियम किंडल ओएसिस 10th जेनरेशन को सेल में 3000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। इसका ओरिजनल प्राइस 24,999 रुपये है और सेल के दौरान बायर्स इसे 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इको डॉट थर्ड जेनेरेशन (Echo Dot 3rd Generation)
थर्ड जेनरेशन Echo Dot स्मार्ट स्पीकर की कीमत सेल में 3,599 रुपये रखी गई है। इसका ओरिजनल प्राइस 5,499 रुपये है। इस स्मार्ट स्पीकर में LED डिस्प्ले दिया गया है, जिसे क्लॉक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है और यह ऐमजॉन अलेक्सा पावर्ड है। एच पी लैपटॉप (HP 15.6 इंच लैपटॉप)
अगर आपको बजट के अन्दर पर लैपटॉप खरीदना है और आपकी रेंज 35,000 रुपये से कम है तो फ्रीडम सेल में 15.6 इंच (15q ds00449TU मॉडल) को 34,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप का ओरिजनल प्राइस 40,348 रुपये है। OnePlus 55 इंच Q1 सीरीज ऐंड्रॉयड QLED TV
वनप्लस की क्यू1 सीरीज के बड़े टीवी को सेल में बायर्स 59,899 रुपये में खरीद सकते हैं। इसका ओरिजनल प्राइस 69,900 रुपये है। साथ ही एक्सचेंज करने पर सेल के दौरान 8000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है।
नयी दिल्ली : आज की परिस्थिति में भारत के विद्यार्थी विदेश जाने से डर रहे हैं जो लाजमी है। इसलिए उनकी जरूरतों को पूरा करने हेतु ले रोशे ने पुरस्कृत लक्ज़री कंसर्ज़ और लाइफस्टाइल मैनेजमेंट सेवा कम्पनी कंविटएसेंशियली इंडिया से अनोखी साझेदारी की है।
ले रोशे इसके तहत निजी कंविटएसेंशियली अकाउंट मैनेजरों को निःशुल्क सुविधा देती है जिससे विद्यार्थियों को इस साल अक्तूबर के दाखिले के लिए स्विट्जरलैंड यात्रा में मदद मिलेगी। इसके तहत उन्हें व्यक्तिगत सर्विस पैक दिया जाएगा जिसमें फ्लाईट की बुकिंग, एयरपोर्ट ट्रांस्फर, एयरपोर्ट पर संपर्क और स्वागत् के साथ-साथ फास्ट ट्रैक चेकिंग और इमाइग्रेशन, वीआईपी लाउंज़ में प्रवेश और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण पैक भी दिया जाएगा। मिष्ठी बोस, सीईओ, क्ंविटएसेंशियली इंडिया ने कहा, ‘‘ले रोशे से साझेदारी निस्संदेह हमारे लिए बड़ा सम्मान है। यह दुनिया के प्रमुख हास्पिटलीटी संस्थानों में एक है। हम उन्हें वास्तविक, सार्थक अनुभव देते हैं और हमारा लक्ष्य भारतीय विद्यार्थियों को उनकी विदेश यात्रा में सटीक सहायता प्रदान करना है।’’ इस करार पर बोलते हुए ले रोशे के डायरेक्टर, मार्केटिंग एवं इनराॅलमेंट श्री एड्रियन आर्टिमोव ने बताया, ‘‘हमें समझ सकते हैं कि भारत के कुछ विद्यार्थी विदेश जाने से घबरा रहे हैं इसलिए हम उन्हें और उनके माता-पिता को भारत में सर्वश्रेष्ठ कंसर्ज सेवाएं देने का विश्वास दिलाते हैं। क्ंविटएसेंशियली से करार कर हम बहुत उत्सािहत हैं और हमें विश्वास है कि हम सभी विद्यार्थियों को सुखद यात्रा देने का हमारा लक्ष्य पूरा करेंगे। स्विट्जरलैंड की यात्रा और क्ंविटएसेंशियली की कंसर्ज सेवाएं लेने के बाद विद्यार्थी कैम्पस में आराम से ले रोशे के कर्मचारी से मिलेंगे जो उन्हें संस्थान से जुड़ने और इसमें सहज हो कर आगे पढ़ाई की तैयारी में मदद करेंगे।
ले रोशे साॅमेट एजुकेशन का हिस्सा है जिसमें ग्लायल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन और इकोल डुकासे के सिस्टर स्कूल भी शामिल हैं।
ले रोशे और कंविटएसेंशियली की सेवा का विस्तार सिस्टर स्कूलों में भी होगा और ये सेवाएं आगामी वर्ष ग्लायन और डुकासे में प्रवेश के इच्च्छुक विद्यार्थियों को भी मिलेंगी।
कोलकाता : महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के क्षेत्रीय केंद्र, कोलकाता में नए सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाएँ आरंभ हो गई हैं। केंद्र के प्रभारी डॉ सुनील कुमार ‘सुमन’ ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल के निर्देशन-मार्गदर्शन में इस बार कोलकाता केंद्र की ऑनलाइन कक्षाएँ मुख्यालय वर्धा से ही संचालित हो रही हैं। इसमें केंद्र के शिक्षक भी अपना अध्यापकीय योगदान दे रहे हैं। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को सहायक अध्ययन सामग्री के रूप में ऑडियो-वीडियो व्याख्यान, दूसरे विशेषज्ञ विद्वानों के व्याख्यान-लिंक एवं पीडीएफ आदि रूप में प्रकाशित सामग्रियाँ भी आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराई जाती रहेंगी। गौरतलब है कि कोरोना-लॉकडाउन के चलते विश्वविद्यालय का कोलकाता केंद्र कार्यालय अभी बंद है, इसलिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ की नीति के तहत अकादमिक काम संचालित किए जा रहे हैं। इस बीच विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
कोलकाता : सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन की ओर से प्रेमचंद की 140वीं जयंती के अवसर पर ‘भारत के बारे में प्रेमचंद के स्वप्न ‘विषय पर प.बं वेब निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इस प्रतियोगिता में बंगाल में अवस्थित सभी विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने भाग लिया ।कुल 53 प्रतिभागियों ने निबंध लेखन में भाग लिया ।प्रथम पुरस्कार ₹ दो हजार , अनूप कुमार गुप्ता (कल्याणी विश्वविद्यालय ),द्वितीय ₹ डेढ़ हजार ,पूजा कुमारी साव(कलकत्ता विश्वविद्यालय ),तृतीय पुरस्कार ₹ एक हजार संयुक्त रूप से कुसुम वर्मा (कलकत्ता विश्वविद्यालय ) एवं श्रद्धा उपाध्याय (विद्यासागर विश्वविद्यालय )को मिला ।इस प्रतियोगिता का प्रथम विशेष पुरस्कार ऋतु बर्नवाल(काजी नजरुल विश्वविद्यालय ),द्वितीय रूपेश कुमार यादव (विद्यासागर विश्वविद्यालय ),तृतीय दामिनी निशा (वर्दवान विश्वविद्यालय ),चतुर्थ ओम कुमार चौरसिया (विद्यासागर विश्वविद्यालय ) पंचम रसना भदौरिया (कलकत्ता विश्वविद्यालय ), षष्ठम टिवंकल वर्मा (काजी नजरुल ),सप्तम अंजली शर्मा (कल्याणी ),अष्टम अमित कुमार भगत(कूचबिहार पंचानन बर्मा विश्वविद्यालय ),नवम नैना प्रसाद (महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय ),दशम अंकिता पांडेय (कलकत्ता विश्वविद्यालय )को मिला ।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ शंभुनाथ, प्रो विभा कुमारी, डॉ कलावती कुमारी, विनोद यादव, अरूण कुमार प्रसाद, इबरार खान, पूजा गुप्ता, मधु सिंह एवं राहुल गौड़ की प्रमुख भूमिका रही ।संस्था के संयुक्त महासचिव प्रो.संजय जायसवाल ने कहा कि सभी विजयी प्रतिभागियों को नगद राशि ,प्रमाणपत्र एवं उपहार देकर तथा शेष प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा ।
Kaspersky इंटरनेट सुरक्षा नवीनतम वर्ज़न – 1 PC, 3 वर्ष (CD) इनके द्वारा Kaspersky प्लैटफ़ॉर्म : Windows Vista, Windows 8.1, Windows 8, Windows 10, Windows XP, Windows 7
प्लैटफ़ॉर्म : Windows Vista, Windows 8.1, Windows 8, Windows 10, Windows XP, Windows 7
विशेषता – इस्तेमाल करने में आसान, स्वचालित रूप से वायरस, ट्रॉजन, मालवेयर का पता लगाता है और हटाता है
आपके डिवाइस को सुरक्षित रखता है, खतरनाक वायरस के हमलों से बचाता है
स्वचालित रूप से रिलीज़ होने पर नवीनतम वायरस डेफ़िनिशन को अपडेट करता है। किसी नए एडिशन जितना अच्छा है
आपके बच्चों को इन्टरनेट के खतरों और अन्य से सुरक्षित रखने में सहायता करे
विश्वस्तरीय सुरक्षा प्रदान करे।
समर्थित भाषा: अंग्रेज़ी, हिंदी
रैंसमवेयर, मालवेयर, दुर्भावनापूर्ण साइबर अटैक, वाइपर के खिलाफ सुरक्षा
वायरस, स्पाईवेयर, इंटरनेट और अन्य के खतरों से बचाता है
आपकी गोपनीयता की सुरक्षा करता है और पहचान की चोरी के खिलाफ बचाव करता है।
WhatsApp Bulk Message Sender Software, Lifetime Validity, Full Support on call, Work with Windows 7, 8, 10, – Best in class for Whatsapp marketing, No physical delivery, only virtual delivery on email / on WhatsApp
अगर आप एक साथ बल्क में मैसेज भेजते हैं, कारोबार करते हैं…या कक्षाएँ लेते हैं तो यह आपके लिए है। व्हाट्सऐप बल्क मेसेज सेडर सॉफ्टवेयर लाइफ टाइम वैलिडिटी के साथ आता है। विंडो 7, विंडो 8 और विंडो 10 समर्थित है। व्हाट्सऐप मार्केटिंग के लिए बेहतर है। इसे आप वर्चुअल तरीके से ईमेल या व्हाट्सऐप पर ही प्राप्त कर सकते हैं। लिंक देखें
प्लैटफ़ॉर्म : Windows Vista, Windows 8.1, Windows 8, Windows 10, Windows XP, Windows 7
प्लैटफ़ॉर्म : Windows Vista, Windows 8.1, Windows 8, Windows 10, Windows XP, Windows 7
इस्तेमाल करने में आसान, स्वचालित रूप से वायरस, ट्रॉजन, मालवेयर का पता लगाता है और हटाता है। आपके डिवाइस को सुरक्षित रखता है, खतरनाक वायरस के हमलों से बचाता ह। अगर आपका सॉफ़्टवेयर Windows के नवीनतम वर्ज़न के साथ कंपैटिबल नहीं है, तो कृपया नवीनतम वर्ज़न डाउनलोड करने के लिए Quickheal.com/installer पर जाएं। प्रोडक्ट को अपग्रेड करना (यदि आवश्यक हो) quickheal.co.in/upgrade से किया जा सकता है डेटा चोरी करने वाले मालवेयर, वाइपर से आपके डेटा की सुरक्षा करता है। अनजान खतरों को रोकता है जो पारंपरिक एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर नहीं करते हैं। स्वचालित रूप से उन वेबसाइटों को ब्लॉक करता है जो आपके PC को संक्रमित कर सकती हैं। रैंसमवेयर प्रोटेक्शन, मालवेयर प्रोटेक्शन, वेब सिक्योरिटी, एंटी की-लॉगर, सेफ़-मोड प्रोटेक्शन, वाइपर प्रोटेक्शन। एन्ड्रॉए़ड डिवाइस के लिए भी आप इस सॉफ्टवेय का दूसरा संस्करण आजमा सकते हैं।
यह माइक्रोसॉफ्ट की पेशकश है
प्लैटफ़ॉर्म : Windows Vista, Windows 8.1, Windows 8, Windows 10, Windows XP, Windows 7
Word, Excel, PowerPoint, और OneNote के पूरी तरह से इंस्टाल किया हुआ Office 2016 वर्ज़न
सपोर्ट करता है – Windows : 7, 8.1, 8, सर्वर 2008 R2, सर्वर 2012, आसानी से अपने डॉक्यूमेंट से वनड्राइव क्लाउड स्टोरेज से बचाएं
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देश की नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर अपनी बात रखी। शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पीएम मोदी ने नयी शिक्षा नीति पर अपना संबोधन दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि नयी शिक्षा नीति को 3-4 साल के विचार व मंथन के बाद मंजूरी मिली है। यह कोई सर्कुलर नहीं है बल्कि यह नये देश की नींव रखेगी और एक सदी तैयार करेगी। सुनिए प्रधानमंत्री ने क्या कहा –
प्रधानमंत्री ने आश्वाशन देते हुए कहा कि नयी नीति को लागू करने के लिए हर प्रकार के मदद के लिए वे साथ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस नयी नीति के लागू होने के बाद जब नर्सरी का बच्चा भी नयी तकनीक के बारे में पढ़ेगा, तो उसे भविष्य की तैयारी करने में सहूलियत मिलेगी। तकनीक दक्ष बच्चे जब युवा होंगे तब वे सृजनात्मक विचारों को आगे बढ़ा सकेंगे।