Wednesday, April 8, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]
Home Blog Page 448

ला मार्टिनियर फॉर ब्वॉयज में इंटर स्कूल पैट्रियोटिक मीट 2020

कोलकाता : हर साल की तरह इस बार भी 15 अगस्त को 74 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर ला मार्टिनियर फॉर ब्वॉयज के के प्रिंसिपल जे. रफी़ के मार्गदर्शन में “हिंदी ज्योतस्ना क्लब” के द्वारा “एनुअल पेट्रियोटिक मीट 2020” का आयोजन किया गया।
देशभक्ति के इस कार्यक्रम में कोलकाता ही नहीं,दूर दराज के विद्यालयों, जिसमें उत्तर प्रदेश के मेरठ, नार्थ बंगाल के सनशाइन समेत 23 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं ने हिस्सा लिया। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत पहले दिन 14 अगस्त शुक्रवार को ‘इंटर स्कूल डिबेट’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 18 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। हालांकि इस बार कोरोना महामारी के चलते स्‍कूल बंद हैं, इसलिए इस साल वाद-विवाद प्रतियोगिता वर्चुअल तरीक़े से करवाई गई । वाद-विवाद प्रतियोगिता दो चरणों में सम्पन्न हुई जिसका शीर्षक “ऑनलाइन कक्षाएँ छात्रों के लिए उपयोगी हैं” तथा “धनार्जन ही कार्य करने का एकमात्र प्रेरणास्रोत हैं “ था।
विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल जे. स्टीफन ने प्रतियोगिता के दौरान बच्चों का हौसला बढ़ाया ताकि वह घबराए नहीं बल्कि आत्मविश्वास के साथ अपना मत प्रस्तुत कर सके।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका एम. डी शाहबुद्दीनजी, श्रीमती सीमा सिंह, अशोक कुमार शर्मा जी, डॉ. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी, श्रीमती उमा अग्रवाल, राजीव मिश्राजी, विशाल सिंह जी ,डाॅ.मीनु भटनागर, डॉ रेशमी पांडा मुखर्जी ने की ।
प्रतियोगिता का संचालन “हिंदी ज्योतस्ना क्लब” के टीचर इन्चार्ज बलवंत सिंह ने किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में प्रथम लोरेटो डे स्कूल धर्मतल्ला की छात्रा श्रद्धा तिवारी(पक्ष) और सोफिया गर्ल्स स्कूल मेरठ उत्तर प्रदेश की छात्रा प्रियांशी सिंह (विपक्ष) रही। परिचर्चा में प्रथम स्कूल का पुरस्कार लोरेटो डे स्कूल धर्मतल्ला तथा रनरअप स्कूल का पुरस्कार सेंट जेम्स स्कूल को मिला।प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र तथा इन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को विजेता प्रमाण पत्र भी उनके ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा।
“एनुअल पेट्रियोटिक मीट 2020” कार्यक्रम के दुसरे दिन 15 अगस्त को देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य तथा संगीत का कार्यक्रम हुआ जिसमें 22 स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया हैं। स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद होने के कारण बच्चे इस बार खुलकर स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शामिल नहीं हो पाए लेकिन कोरोना महामारी के बचाव और सुरक्षा के नियमों तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने घरों में रहकर वीडियो तैयार कर ऑनलाइन के माध्यम से अपना हुनर दिखाया हैं।विभिन्न विद्यालयों के प्रिंसिपलों ने विडियो संदेश के द्वारा ला मार्टिनियर और प्रिंसिपल जे. रफी़ की सराहना की और बच्चों का हौसला बढ़ाया।ला मार्टिनियर के प्रिंसिपल जे. रफी़ ने आमंत्रित सभी विद्यालयों के शिक्षकों और विद्यार्थियों का कोरोना महामारी में भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये धन्यवाद दिया।उन्होंने कहाँ की स्वतंत्रता दिवस एक ऐतिहासिक पर्व हैं ।सिर्फ सीमा पर खड़े आर्मी या पुलिस के जवानों का ही नहीं बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने देश की रक्षा करे।अंत में उन्होंने कहाँ की इस वैश्विक महामारी के संकट काल में देश के विभिन्न प्रान्तों से वर्चुअल तरीक़े से जुड़कर बच्चों ने जो रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा बच्चों ने ये साबित कर दिया आज शितिज पर आत्मनिर्भर भारत का सूर्योदय हो रहा हैं ,यह भारत के पुनः विश्वगुरू बनने का उद्घोष हो रहा हैं । अगले साल कोरोना से जंग जीत कर हम साक्षात रूप से कार्यक्रम प्रस्तुत करने की प्रतिश्रुति के साथ उन्होंने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की ।

121 एक्स पी ने वाऊ अवार्ड्स एशिया 2020 में जीते 2 स्वर्ण

कोलकाता : 121 एक्स पी ने अपने दो प्रायोगिक विपणन कार्यक्रमों के लिए वाऊ अवार्ड्स एशिया 2020 में 2 स्वर्ण पुरस्कार जीते हैं। यह पुरस्कार ऑन ग्राउंड प्रोमोशन ऑफ द इयर श्रेणी में ब्रांड के प्रति जागरुकता और सम्पर्क कार्यक्रमों के लिए दिया गया। 121 एक्स पी ने यह अभियान गल्फ ऑयल के लिए किया था और इसे सुपर फ्लीट सुरक्षा बन्धन नाम दिया गया था।

रक्षा बन्धन के अवसर पर गल्फ ऑयल की ओर से 121 एक्स पी ने 35 परिवहन नगर को लेकर गल्फ सुपर फ्लीट सुरक्षा बन्धन मनाया। 20 हजार से अधिक ट्रक चालकों से सुरक्षा का वादा लिया गया और इसके लिए प्रॉमिस ऑफ प्रोटक्शन पोस्ट कार्ड्स पर उनसे बहनों के लिए सन्देश लिखवाये गये। पोस्ट कार्ड्स की लम्बी कतार के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स मे इसका नाम भी आया। 121 एक्स पी के प्रबन्ध निदेशक ऑल्विन डिसूजा ने इस पुरस्कार को पाकर प्रसन्नता जाहिर की और अपनी टीम के सभी सदस्यों का आभार जताया। 121 एक्स पी के सह संस्थापक अनिकेत शर्मा ने ने इस उपलब्धि को गौरव का क्षण बताया।

बच्चों के अधिकारों के लिए प्रोजेक्ट ब्लू रिबन लायीं सिमरन और वृन्दा

कोलकाता : अगर हम कहते हैं कि बदलाव की ताकत युवाओं में हैं तो गलत नहीं कहते..जरूरत बस उनको आगे लाने की है। कोलकाता में बच्चों के अधिकारों के लिए ऐसी ही दो छात्राएँ सामने आयी हैं। सिमरन भास्कर जानी – मानी शिक्षाविद् डॉ. रेखा वैश्य की बेटी है औऱ अपनी माँ की तरह समाज के लिए कुछ करने की चाहत उसके मन में है। सिमरन ने बाल अधिकारों व कल्याण को लेकर एक नयी परियोजना प्रोजेक्ट ब्लू रिबन शुरू की है। सिमरन कानून की छात्रा है और चतुर्थ वर्ष में है। वह फिलहाल देहरादून की यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज से एनर्जी लॉ में विशेषज्ञता हासिल कर रही है।

इस काम में उसका साथ दे रही है कोलकाता के लोरैटो कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस के अंतिम वर्ष की छात्रा वृन्दा सिंह। इन दोनों द्वारा स्थापित प्रोजेक्ट ब्लू रिबन का उद्देश्य बच्चों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार को रोकना है। सिमरन और वृन्दा की टीम में भारत के अलग – अलग क्षेत्रों से 20 से अधिक युवा जुड़े हैं जिनकी उम्र 19 से 22 वर्ष के बीच है। यह परियोजना बाल अधिकारों को प्रोत्साहित करने है और बच्चों से होने वाली बदसलूकी के खिलाफ जागरूकता लाने की कोशिश कर रही है। सिमरन कहती हैं कि उसका उद्देश्य ऐसी दुनिया बनाना है जहाँ बच्चों के अधिकार सुरक्षित रहें और वह समाज, गरिमा, न्याय और समानता पर आधारित हो। उनका उद्देश्य लोगों में जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाना है जिससे बच्चों के साथ होने वाली हिंसा पर रोक लग सके।

Disney Mickey & Friends My first Racket Set Badminton Kit..फ्लिपकार्ट पर

हेरिटेज बिजनेस स्कूल, कोलकाता ने इंडक्शन तथा ओरिएंटेशन प्रोग्राम

कोलकाता :  हेरिटेज बिजनेस स्कूल, कोलकाता ने इंडक्शन तथा ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित कर सत्र आरम्भ कर दिया। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि आईआईएम कलकत्ता के पूर्व निदेशक प्रो, शेखर चौधरी ने सम्बोधित किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने प्रबन्धन शिक्षा के तीन स्तम्भों, जानकारी, कौशल औऱ व्यवहार पर बात की जो एमबीए शिक्षा पर बात की।

अमेजन पर खरीदिए Betzila किचन कोलैप्सिबल डिश रैक कॉम्बोइन फ़ोल्ड करने योग्य डिश रैक प्लास्टिक प्रीमियम डिश रैक कटलरी रैक हाउसवेयर ड्रेन रैक सफ़ेद/हरा

उद्घाटन सत्र में हेरिटेज बिजनेस स्कूल, कोलकाता के चेयरमैन एच. पी. बुधिया ने प्रबन्धन शिक्षा के वृहत्तर रूप पर बात की जो कक्षाओं से आगे की बात करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को रोजगार प्रदाता बनने की सलाह भी दी।
निदेशक प्रो. के. के. चौधरी एमबीएक पाठ्यक्रम की जानकारी दी। चीफ मेन्टर प्रो. तथा बन्धन बैंक के चेयरमैन अनूप सिन्हा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। हेरिटेज ग्रुप ऑफ इन्टीट्यूशंस के सीईओ पी. के अग्रवाल, टीचर इन चार्ज डॉ. बॉबी बसु समेत फैकल्टी और स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।

आजादी के हजार रंग…हजार जश्न…शुभजिता के संग

स्वतन्त्रता दिवस पर इस बार हमने आपसे एक खास उपहार माँगा था…कहा था कि आपकी आजादी का जश्न आप कैसे मना रहे है…हमें तस्वीरों और चित्रों में बताएँ….आपका प्यार ऐसा रहा है कि झोली भर तस्वीरें भी मिलीं और चित्र भी। वह चित्र भी बच्चों ने बनाए और अपने अन्दाज में आजादी को देखा…जैसा कि हमने वायदा किया था कि शुभजिता पर ऐसी कुछ प्रवष्टियों को प्रकाशित किया जाएगा…हम आपके लिए वह तस्वीरें और चित्र पेश कर रहे हैं। आप जिस तस्वीर को देख रहे हैं, वह हमें भेजी है आनन्द श्रीवास्तव ने। आनन्द ने अपनी बिटिया तुषिता की तस्वीर भेजी है और जिस अन्दाज में बच्ची ने झंडा थाम रखा है…वह नये भारत के प्रति हमारी उम्मीद को और बढ़ाता है। अब आगे बढ़ते हैं – 

पलक सिंह, स्वतन्त्र भारत, आत्मनिर्भर भारत

 

भारत में कोरोना कैद हुआ, यही कहना चाह रही हैं अमृता कुमारी सिंह, कक्षा 9 की छात्रा हैं
समृद्धि के शिखर पर शांति की खोज में गाँधी जी, चित्रकार – प्रतिमा महतो, कक्षा 9

 

पूजा साहनी, कक्षा – 4, स्कूल में मनाया स्वतन्त्रता दिवस

 

मजहब की दीवार पर भारी कोरोना योद्धा, सचिन दास, कक्षा – 8

 

सैनिकों की शहादत से आजादी, चित्र – सपना कुमारी पासवान

 

हमारा भारत देश महान, चित्र – वर्षा कुमारी, कक्षा – 5

 

उगता सूरज और सीमा पर तैनात सैनिक, चित्र – लक्ष्मी प्रसाद, कक्षा – 9

 

और अब टीम शुभजिता की तरफ से

अनाज है तो खुशहाली है, आजादी है,,,शुभस्वप्ना मुखोपाध्याय

 

हर एक रंग तिरंगा…निखिता पाण्डेय

एक साँझ कविता की  कार्यक्रम की 6वीं कड़ी सम्पन्न

कोलकाता : साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था नीलांबर कोलकाता  ने फेसबुक लाइव के माध्यम से ‘एक साँझ कविता की-6′ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। पिछले कुछ वर्षों से नीलांबर ने अपने साहित्यिक-सांस्कृतिक आयोजनों से पूरे देश के साहित्य-संस्कृति प्रेमियों का ध्यान खींचा है। इस संस्था ने कोरोना काल की अकाल बेला में भी डिजिटल तकनीक का व्यवहार करते हुए साहित्य और साधारण जन के बीच सेतु बनने का सफल प्रयास किया है। इस साहित्य-सेतु का ही एक महत्त्वपूर्ण स्तंभ है—’एक साँझ कविता की-6’. फेसबुक लाइव के माध्यम से सम्पन्न इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी के वरिष्ठ कवि कुमार अंबुज ने की।
Eyetech पोर्टेबल मिनी सैनिटाईज़र स्प्रे मशीन करंटी, कार, घर, ऑफिस, बैंक, मोबाइल केयर और पर्सनल केयर के लिए
आशुतोष, मोनिका कुमार, राजेश कमल और अविनाश मिश्र ने अपनी कविताएं पढ़ीं। इन कवियों की कविताओं पर आधारित कविता गीत, कविता नृत्य और कविता कोलाज की प्रस्तुतियाँ दी गई। इसके साथ ही नृत्यांगना मौसूमी दे और उनके ‘नृत्यांगनाज’ ने महादेवी वर्मा के गीत पर काव्य नृत्य प्रस्तुत किया जिसका फ्यूज़न नीलाम्बर टीम द्वारा तैयार किया गया था। नीलांबर की टीम ने कविताओं पर आधारित दो कोलाज प्रस्तुत किये। विभिन्न प्रस्तुतियों में हिस्सा लेने वाले कलाकारों में शामिल थे पूनम सिंह, ममता पांडेय, नीलू पांडेय, दीपक ठाकुर, विशाल पांडेय, निधि पांडेय, रौनक अफरोज, अनिला राखेचा, नीता अनामिका,रचना सरण ,वर्षा सिंह एवं पिंकी उपाध्याय। कोलाज का निर्देशन ऋतेश कुमार ने किया था। स्वागत वक्तव्य में नीलांबर के अध्यक्ष यतीश कुमार ने संस्था और उसके क्रियाकलापों की जानकारी देते हुए कहा कि संस्था द्वारा साहित्य के क्षेत्र में नित नए सकारात्मक प्रयोग होते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन ममता पांडेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन दिया आनंद गुप्ता ने। तकनीकी टीम में मनोज झा और विशाल पांडेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बैकग्राउंड संगीत विजय शर्मा का रहा। इस कार्यक्रम को बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों ने फेसबुक लाइव के माध्यम से देखा और सराहा।

आवश्यक है कोरोना के आतंक से बाहर निकलना -सुबीर दत्ता

कोलकाता : 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोलकाता के खुदीराम बोस सेंट्रल कॉलेज की तरफ से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज परिसर में झंडोत्तोलन से हुआ। इसमें शिक्षक, शिक्षाकर्मी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संयोजन लाईब्रेरियन जोयिता मलिक और प्रो. ज्योति सिंह ने किया। इतिहास विभाग एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान में एक ई-प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘भारत की स्वतंत्रता के लिए राष्ट्रीय आन्दोलन एवं संघर्ष’ विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कॉलेज के विद्यार्थियों सहित अन्य कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।  50 बहुविकल्पी प्रश्नों के 60% से अधिक सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र प्रदान किया गया तथा विजयी प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है। इस कार्यक्रम सफल संयोजन इतिहास विभाग के शिक्षिकाओं प्रो. अनामिका नंदी, प्रो. पायल नंदी और प्रो. देबोलिना भट्टाचार्या ने किया।कोरोना संक्रमकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एनएसएस और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तर पर ‘हेल्थ इज वेल्थ, कोविड-19 के समय में समस्याएं और चुनौतियां’ विषय पर एक वेब संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वागत वक्तव्य देते हुए कॉलेज के प्राचार्य सुबीर कुमार दत्ता ने कहा कि फिलहाल पूरा भारत कोरोना के आतंक से ग्रसित है पर हमें इसके आतंक से बाहर निकलने की जरूरत है। वक्ता के तौर पर उपस्थित डॉ सोमनाथ गोराईन ने छोटे बच्चों को इस कोरोना काल में कैसे स्वस्थ रखा जाएं इस पर अपना वक्तव्य रखा। डॉ प्रीति बनर्जी चटर्जी ने कहा कि कोरोना के समय हमें मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने की ज्यादा जरुरत है। डॉ शुभ्रा उपाध्याय ने कहा कि कोरोना एक अदृश्य शत्रु है इसलिए हमें ज्यादा सावधान और सतर्क रहने की जरुरत है। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.श्रीपर्णा दत्ता और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. शिउली विश्वास अधिकारी ने दिया।

शुभजिता शॉपिंग बैग – नये ऑफर

टाटा क्लिक

ऑफर अवधि – 31 अगस्त 2020

लैपटॉप खरीदिए 19,800 रुपये की शुरुआती कीमतों से

Offer : Buy Laptops starting form At Rs.19,880

वॉशिंग मशीन की कीमतें 8,190 रुपये से शुरू

Offer : Buy Washing Machine starting form At Rs.8,190/-

महिलाओं के ट्राउजर्स पर 60 प्रतिशत तक की छूट

Offer : Get up to 60% off on women’s Trousers

पुरुषों के स्पोर्टस टी शर्ट पर 60 प्रतिशत तक की छूट

Offer : Get up to 60% off on Men’s Sports t shirts

मिन्त्रा. ऑफर अवधि – 31 अगस्त 2020

पुरुषों के सैंडल पर 70 प्रतिशत तक की छूट

Offer : Get upto 70% off on Men’s Sandals

पुरुषों की रेन जैकेट खरीदिए 841 रुपये में 

Offer :Buy Men’s Rain jacket starting form At Rs 841/-

बच्चों के कपड़ों पर पाइए 70 प्रतिशत तक की छूट

Offer : Get upto 70% off on Kids Wear 

महिलाओं का कुरता खरीदिए 263 रुपये की शुरुआती कीमतों में

Offer : Buy Women’s kurtas-kurtis starting form At Rs 263/-

शॉपक्लूज, ऑफर अवधि – 31 अगस्त 2020

399 रुपये में खरीदिए लॉन्ग ड्रेस बेल्ट के साथ

Offer : Buy Westchic Women’s Green Collar with Belt Long Dress At Rs.399/-

सिर्फ 1049 रुपये में खरीदें होम थियेटर सिस्टम

Offer : Buy Home Theater System starting form At Rs.1049/-

सूखे मेवों, बादाम पर पाएँ 40 प्रतिशत तक की छूट 

Offer : Get up to 40% off on Dry Fruits, Nuts & Seeds

पुरुषों के ट्राउजर्स पर पाएँ 60 प्रतिशत तक की छूट

Offer : Get Up 60% off on Men’s-trousers

बीयरडू

350 रुपये में खरीदें पुरुषों का हेयर फॉल कन्ट्रोल शैम्पू

Offer : Buy Beardo Hair Fall Control Shampoo for Men At Rs 350/-

275 रुपये में खरीदें हेयर वैक्स स्ट्रॉन्ग होल्ड क्रिस्टल जेल वैक्स

Offer :  Buy Beardo Hair Wax Strong Hold Crystal Gel Wax At Rs.275/-

(ऑफर का विवरण देखने के लिए लाल रंग के वाक्यों को क्लिक करें)

 

हिन्दी विश्वविद्यालय कोलकाता केंद्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह  

 कोलकाता : महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के क्षेत्रीय केंद्र, कोलकाता में 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सबसे पहले केंद्र के प्रभारी डॉ सुनील कुमार ‘सुमन’ ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। केंद्र प्रभारी ने वहाँ उपस्थित विद्यार्थियों एवं कर्मियों को भारतीय संविधान के प्रस्तावना की भी शपथ दिलाई।

Bima Karo Term Insurance Affiliate Program BimaKaro.in is the brand name for the retail insurance division of DJT Insurance Brokers Pvt. Ltd., which is an independent, privately owned insurance broking company in India. DJT Insurance Brokers provides life and general insurance solutions to both individuals and corporate clients

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ सुनील ने कहा कि आज़ादी का दिन इस देश के हर नागरिक के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसकी कीमत महज खुद आज़ाद रहने में नहीं है बल्कि सबको अपने अधिकारों के साथ आज़ाद रहने देने में भी है। हमें हर कीमत पर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करनी होगी, तभी इस देश के हर गरीब-वंचित की अस्मिता सुरक्षित रह पाएगी। उन्होंने कहा कि आज का दिन समतामूलक समाज बनाने के संकल्प को मजबूत करने का दिन है। भारत को जातिगत-धार्मिक उन्माद, महिला उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के दलदल से बाहर निकालना सबसे जरूरी काम है। इसमें अकादमिक संस्थानों की भूमिका काफी बढ़ जाती है और यह काम बौद्धिक जगत ही कर सकता है। कोरोना महामारी के मद्देनजर सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए यह आयोजन संपन्न हुआ। इसमें राकेश श्रीमाल, डॉ आलोक सिंह, पूजा गौतम, सुखेन शिकारी, रीता बैद्य, अमित साह एवं बलबीर मोदी आदि की उपस्थिति प्रमुख रही।

फॉर्म 26 एएस में दिखाना होगा प्रॉपर्टी टैक्स, मेडिकल, होटल और बीमा प्रीमियम का भुगतान

मुम्बई : अब टैक्स की चोरी पर शिकंजा और कसता जा रहा है। सरकार के नए टैक्स के चार्टर में ऐसी-ऐसी चीजें डाल दी गई हैं कि टैक्स चोरी मुश्किल हो जाएगी। अब फॉर्म 26 एएस में आपको प्रॉपर्टी टैक्स, मेडिकल की बिल, होटल की बिल और बीमा प्रीमियम जैसे बिलों को शामिल करना होगा। इससे यह पता चलेगा कि आपकी वास्तविक आय कितनी है।
फॉर्म 26 एएस में दिखाए जाने वाली चीजों का दायरा बढ़ा
सरकार ने टैक्स की चोरी पर लगाम लगाने के लिए फॉर्म 26 एएस में पहले से दिखाए जाने वाले मदों का दायरा बढ़ाने का फैसला लिया है। अब इसमें व्हाइट गुड्स की खरीदारी, प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान, मेडिकल और जीवन बीमा प्रीमियम का भुगतान और होटल के बिल के भुगतान को भी शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही इनके खर्च की सीमा भी घटाई जाएगी।
टैक्स रिटर्न मे लाई जाएगी आसानी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को टैक्स के नए प्लेटफार्म को लॉन्च किया था। इसके साथ ही टैक्स का दायरा बढ़ाने के लिए फेसलेस असेसमेंट और रिटर्न दाखिले में सरलता लाने जैसे कई और टैक्स सुधारों का भी एलान किया गया। टैक्स व्यवस्था में सुधार, सहजता और पारदर्शिता लाने के अपने प्रयास के तहत सरकार ने टैक्स डिस्क्लोजर के लिए तमाम तरह के लेनदेन की सीमा घटाने का भी निर्णय लिया है।
होटल की बिल से लेकर छोटी बिल तक दर्ज होगी
अब अगर आप कोई व्हाइट गुड खरीदते हैं, प्रॉपर्टी टैक्स चुकाते हैं, मेडिकल या लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम और होटल बिल का भुगतान करते हैं तो बिलर को इसकी सूचना सरकार को देनी होगी। ये सारे खर्च आपके फॉर्म 26 एएस में दर्ज होंगे। इसके मुताबिक, आप 20 हजार रुपए से ज्यादा के इश्योरेंस प्रीमियम या होटल बिल का भुगतान करेंगे। जीवन बीमा पर 50,000 रुपए से ज्यादा का खर्च करेंगे। एक लाख रुपए से ज्यादा की स्कूल फीस भरेंगे या फिर कोई व्हाइट गुड्स, ज्वेलरी, मार्बल या पेंटिंग की खऱीदी करेंगे तो इन चीजों के लिए आपने जिसको पैसा दिया है उसको इसकी जानकारी सरकार को देनी होगी।
20 हजार तक की जानकारी देनी होगी
यहां तक की 20 हजार और एक लाख रुपए से ज्यादा होने पर प्रॉपर्टी टैक्स और बिजली के बिल के भुगतान की जानकारी भी सरकार को भेजी जाएगी। इसके अलावा घरेलू और विदेशी दोनों ही बिजनेस क्लास एयर ट्रैवल की जानकारी भी सरकार के पास जाएगी। ये सभी खर्चे टैक्स अकाउंट में पहले से ही जमा होंगे। वर्तमान स्थितियों में 30 लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति खऱीदना, शेयरों में 10 लाख रुपए के निवेश, म्यूचुअल फंड, डीमैट, क्रेडिट कार्ड और फिक्स डिपॉजिट के जरिए किए गए 10 लाख रुपए से ज्यादा के लेन-देन की सूचना देनी होती है।
काले धन को बाहर लाने की योजना
बैंकों में कैश डिपॉजिट की लिमिट बचत खाता के लिए 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख और चालू खाता के लिए 50 लाख कर दी गई है लेकिन अगर आप 30 लाख रुपए से ज्यादा का बैंकिंग लेनदेन करते हैं तो आपको टैक्स रिटर्न दाखिल करना होगा। चाहे आपके इस लेनदेन की सूचना टैक्स विभाग को भेजी गई हो या न भेजी गई हो। सरकार ने काले धन को बाहर निकालने के लिए नए कानून बनाए हैं और कुछ खास तरह के लेनेदेन और खऱीद-बिक्री की जानकारी देना अनिवार्य कर रही है। सरकार data analytics पर ज्यादा निर्भर करके ये संदेश दे रही है कि टैक्स देनेवालों को परेशान नहीं किया जाएगा।
जून से ही मिल रही हैं लोगों को नोटिस
वैसे जून 2020 से टैक्स देनेवालों को इस तरह की तमाम नोटिसें मिल रहीं हैं जिसमें कहा गया है कि इस बात की पुष्टि करें कि उन्होंने कुछ खास हाई वैल्यू वाले लेनदेन किए हैं कि नहीं। आप ऑनलाइन जा कर इसकी पुष्टि कर सकते हैं। अगर आप इस बात से इनकार करते हैं कि आपने इनमें से कोई लेनदेन किया तो टैक्स विभाग सूचना देने वाली कंपनी से क्रॉस वेरीफाइ करेगा। इस स्थित में अगर आपका दावा गलत पाया जाता है तो आपको अपने इनकम टैक्स रिटर्न में बदलाव करना होगा। दरअसल यह सभी बातें पहले से ही सरकार ने तय कर रखी थी।
138 करोड़ की आबादी में अभी भी टैक्स भरनेवालों की संख्या कुछ ही करोड़ है। ऐसे में सरकार टैक्स के दायरे को और अधिक लोगों तक बढ़ाने की योजना बना रही है।