Thursday, June 25, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]
Home Blog Page 444

अब टीवी पर दिखेगा मेडी बडी का विज्ञापन

कोलकाता : डिजिटल स्वास्थ्यसेवा प्लेटफॉर्म ने अपना पहला टीवी विज्ञापन ‘आपका हेल्थ बडी’ जारी कर दिया है। यह विज्ञापन 15 सितम्बर से दिखाया जाने लगा है औऱ आईपीएल, हॉटस्टार औऱ आईपीएल के दौरान भी दिखाया जाएगा। विज्ञापन में मेडी बडी को आपके स्वास्थ्य साथी के रूप में प्रसारित किया जा रहा है। मेडी बडी डॉक्स ऐप के सह संस्थापक सतीश कन्नन ने इस मौके पर कहा कि इस अभियान के जरिए उनका लक्ष्य जनता तक पहुँचना है। मेडी बडी – डॉक्स ऐप के विपणन प्रमुख (मार्केटिंग हेड) आशीष बजाज ने उम्मीद जाहिर की कि लोग इस अभियान से जुड़ेंगे।

गोइन्का पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

कोलकाता : कमला गोइन्का फाउण्डेशन ने गोइन्का पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियाँ आमन्त्रित की हैं। फाउंडेशन के प्रबंध न्यासी श्याम सुन्दर गोइन्का ने एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा बताया कि सम्पूर्ण भारत के हिन्दी व राजस्थानी साहित्यकारों के लिए निम्न पुरस्कारों की प्रविष्टियां मंगायी गयी हैं। निन्नलिखित सभी पुरस्कार द्विवर्षीय कालावधि में वर्ष 1999 से प्रदान करते आ
रहे हैं। सभी पुरस्कार गत पांच वर्षों में लिखित व प्रकाशित हिन्दी तथा राजस्थानी भाषा की पुस्तकों व साहित्यकारों के साहित्य के प्रति किये गये समग्र-योगदान के आधार पर दिये जाते है। एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये का “मातुश्री कमला गोइन्का राजस्थानी पुरस्कार” (राजस्थान के साहित्यकारों द्वारा लिखित सर्वश्रेष्ठ प्रकाशित मूल
राजस्थानी पुस्तक के लिए) एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये का “स्नेहलता गोइन्का व्यंग्यभूषण पुरस्कार” (सम्पूर्ण भारत के व्यंग्यकार साहित्यकारों द्वारा लिखित सर्वश्रेष्ठ व्यंग्य विधा में प्रकाशित पुस्तक के लिए) एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये का “यशश्वी सत्यनारायण गोइन्का हिन्दी साहित्य पुरस्कार” (सम्पूर्ण भारत के हिन्दी साहित्यकारों द्वारा लिखित सर्वश्रेष्ठ हिन्दी के किसी भी विधा में प्रकाशित पुस्तक के लिए) 51 हजार रुपये का “रत्नीदेवी गोइन्का वाग्देवी पुरस्कार” (सम्पूर्ण भारत के महिला साहित्यकारों द्वारा लिखित सर्वश्रेष्ठ हिन्दी के किसी भी विधा में प्रकाशित पुस्तक के लिए) इक्यावन हजार रुपये का “रमादेवी गोइन्का महिला राजस्थानी साहित्य पुरस्कार” (सम्पूर्ण राजस्थान के महिला साहित्यकारों द्वारा लिखित सर्वश्रेष्ठ राजस्थानी के किसी भी विधा में प्रकाशित पुस्तक के लिए)।
उपरोक्त पुरस्कारों के लिए 2016-2020 के बीच की अवधि में प्रकाशित पुस्तक की तीन-तीन प्रतियां प्रविष्टि के संग-संग साहित्यकारों का साहित्य के प्रति अन्य योगदान की भी विस्तृत जानकारी के साथ प्रस्ताव-पत्र एवं पासपोर्ट आकार की दो छायाचित्रों के संस्था के बंगलुरू कार्यालय में 15 नवंबर 2020 तक भेजने का आग्रह किया है। प्रविष्टि-पत्र, नियमावली एवं अधिक जानकारी के लिए बैंगलुरू कार्यालय में न्यास के कार्यकारी सचिव कमलेश यादव से [email protected] या visit us at : www.kgfmumbai.com या साधारण पत्र द्वारा सम्पर्क किया जा सकेगा।

कोटक ने लांच किए डिजी होम लोन्स

कोविड-19 के इस न्यू नॉर्मल दौर में लोगों की सेवा के लिए एक और डिजिटल कदम
यह पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया है जो 48 से भी कम घंटों में होम लोन मंजूर करवाती है
कोलकाता : कोटक महिन्द्रा बैंक (कोटक) ने कोटक डिजी होम लोन्स के लांच के साथ अपनी डिजिटल क्षमता को जनता के लिए और अधिक सहायक बना दिया है। इस पूरी तरह सेऑनलाइन मंजूरी की यात्रा के तहत ग्राहक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, दस्तावेज दाखिल कर सकते हैंऔर 48 घंटों से भी कम वक्त में होम लोन की मंजूरी प्राप्त कर सकते हैं। बैंक के वर्तमान व नए, दोनों प्रकार के ग्राहक कोटक डिजी होम लोन्स सुविधा के ज़रिए होम लोन हेतु आवेदन कर सकते हैं।
कोटक डिजी होम लोन्स सुविधा सभी नए होम लोन्स एवं बैलेंस ट्रांसफर मामलों के साथ-साथ वेतन पाने वाले, स्वरोजगार करने वाले उद्यमी एवं पेशेवरों समेत विभिन्न प्रकार के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

कोटक डिजी होम लोन्स के लिए आवेदन प्रक्रिया इनट्यूटिव और सरल है। आवेदक को णवजंाण्बवउ पर होम लोन ऐप्लीकेशन पेज पर कुछ निजी व सम्पत्ति विवरण देना होता है। इसके बाद, एक समर्पित रिलेशनशिप मैनेजर आवेदक को आसान ऑनलाइन प्रक्रिया हेतु मार्गदर्शन देता है। डिजिटल ऐप्लीकेशन फॉर्म एवं आवश्यक दस्तावेजऑनलाइन जमा करने के बाद लोन प्रोसैस होता है और 48 घंटों के भीतर मंज़ूर हो जाता है।
अम्बुज चांदना, प्रेसिडेंट-कंज्यूमर असैट्स, कोटक महिन्द्रा बैंक ने कहा, ’’न्यू नॉर्मल के इस दौर में ’बैंकिंग फ्रॉम होम’ में बहुत वृद्धि हुई है। बैंक ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग की सरलता व सुविधा की तारीफ कर रहे हैं; सबसे अहम है कि बैंकिंग का यह तरीका सम्पर्करहित है। हमारा बैंक डिजिटल को प्राथमिकता देता है। इस नाते हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारे ग्राहक घर बैठे बिना परेशानी, सुरक्षित ढंग से बैंकिंग कर सकें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम बहुत खुशी के साथ कोटक डिजी होम लोन्स के लांच की घोषणा कर रहे हैं। यह पूरी तरह सेऑनलाइन मंजूरी वाली प्रक्रिया है जिसके जरिए ग्राहक केवल कुछ क्लिक कर के अपने सपनों के घर के मालिक बन सकते हैं और वह भी सुरक्षित व सम्पर्करहित तरीके से।’’

शुभजिता शॉपिंग बैग – नए ऑफर

मिन्त्रा, ऑफर अवधि – 30 सितम्बर 2020

पुरुषों की फॉर्मल शर्ट, 359 रुपये से शुरू

Offer : Buy Men Formal Shirts starting from Rs.359

महिलाओं की जीन्स और जेगिंग्स 374 रुपये से शुरू

Offer : Buy Women Jeans and Jeggings starting from Rs.374

बच्चों के कपड़े 299 रुपये से शुरू

Offer : Buy Kids Wear starting from Rs.299

 

जिवामे, ऑफर अवधि – 30 सितम्बर 2020

कुछ भी खरीदें, 999 रुपये के भीतर

Offer : Buy Everything Under Rs.999

एक्टिव वेयर खरीदें 1199 रुपये के बीच 

Offer : Buy Active Wear Under Rs.1199

स्लीपवेयर खरीदें 1199 रुपये के बीच

Offer : Buy Sleepwear Under Rs.1199

 

कूव्स. ऑफर अवधि – 30 सितम्बर 2020

पुरुषों के जॉग पैन्ट्स 300 रुपये की शुरुआती कीमतों में

Offer : Buy Men Jog Pants starting from Rs.300

महिलाओं की स्कर्ट खरीदें 224 रुपये की शुरुआती कीमतों से

Offer : Buy Women Skirts starting from Rs.224

महिलाओं की शुरुआती जीन्स खरीदें 519 रुपये की शुरुआती कीमतों से

Offer : Buy Women Jeans starting from Rs.519

 

मामा अर्थ, ऑफर अवधि – 30 सितम्बर 2020

बच्चों के लिए बादाम और अवेकैडो के गुणों वाला पोषक केश तेल, 200 एम एल, 399 रुपये में

Offer : Nourishing Hair Oil for Babies with Almond & Avocado Oil – 200 ml Just Rs.399

सेहत भरी त्वचा के लिए विटामिन सी और हल्दी के गुणों वाला विटामिन सी फेसवॉश, 100 एम एल 249 रुपये में 

Offer : Vitamin C Face Wash with Vitamin C and Turmeric for Skin Illumination – 100ml Just Rs.249

बालों को गिरने से बचाएँ, खरीदें हेयर फॉ़ल कंट्रोल किट 949 रुपये में

Offer : Hair Fall Control Kit Just Rs.949

 

बीयर डू, ऑफर अवधि – 30 सितम्बर 2020

बीयरडू डे – टैन बॉडीवॉश पुरुषों के लिए 250 रुपये में

Offer : Beardo De-Tan Bodywash for Men Just Rs.250

 

द मैन कम्पनी, ऑफर अवधि – 30 सितम्बर 2020

चारकॉल फेस स्क्रब, 349 रुपये में 

Offer : CHARCOAL FACE SCRUB | LEMONGRASS & EUCALYPTUS Just Rs.349

 

 

तारादेवी हरखचंद कांकरिया जैन महाविद्यालय में ऑनलाइन हिन्दी दिवस

कोलकाता : हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में तारादेवी हरखचंद कांकरिया जैन महाविद्यालय में साहित्यिक कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन 14.09.2020 दिन सोमवार को सम्पन्न हुआ।परिस्थिति के अनुकूल यह कार्यक्रम इस बार ऑनलाइन आयोजित किया गया ।इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि शिवपुर दीनबन्धु कॉलेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ  सत्यप्रकाश तिवारी ने अपने वक्तव्य के माध्यम से हम सबको समृद्ध किया ।इस अवसर पर हिन्दी विभाग की छात्रा रिमी कुमारी,नाज़िया खातून,निशा सिंह,गुंजन बैद,अदिति सिंह ने प्रसिद्ध कवियो की कविताओं की प्रभावपूर्ण आवृत्ति की। डॉ किरण सिपानी ने डॉ सत्यप्रकाश का संक्षिप्त परिचय दिया ।इस समारोह में हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ बृजेश सिंह ने स्वागत भाषण दिया। कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.मौसमी सिंह सेनगुप्ता ने विद्यार्थियों के जुनून को सहराते हुए विभाग के सभी प्रोफेसर एवं डॉ सत्यप्रकाश तिवारी जी का धन्यवाद किया।अंग्रेजी विभाग की प्रो.स्वरा ठक्कर ने अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम का संचालन रिया सिंह ने एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो.स्वाति शर्मा ने किया ।इस अवसर पर अन्य विभागों के प्राध्यापक – प्राध्यापिका एवं अनेक विद्यार्थि शामिल थे ।

हिन्दी की पहचान

– राधा कुमारी ठाकुर

हिन्दी की पहचान लगती है आसान,                                                                                       समस्त जगत की देवी
हिंदुस्तान की पहचान
भाषाओं में सबसे महान
सकल गुणों में श्रेष्ठ है हिंदी
सूर, कबीर की अतुल्य लेखनी
सिखाया और पढ़ाया है धर्म का पाठ
संस्कृत से हमारी संस्कृति बनी
हिन्दी से हिंदुस्तान खड़ा है
हिन्दी अपनी साहित्य और संस्कृति से,
बांध लिया है जगत को
जगत की ये अतुल्य लेखनी
मंत्रो की पहचान है
आदि से आधुनिक तक
साहित्य ने रचा इतिहास है
हिन्दी की पहचान
लगती है आसान….

🖊

हिन्दी में हस्ताक्षर करने पर पदोन्नति रुकी मगर 11 साल लड़कर जीते ये बैंक अधिकारी

इंदौर : हिन्दी के लिए आज भी कई लोग संघर्ष कर रहे हैं। इन्हीं लोगों में से एक डॉ ओम बिल्लौरे हैं, जिन्होंने हिन्दी के लिए 11 साल तक बैंक प्रबंधन से लड़ाई लड़ी है। इस लड़ाई में उन्हें नुकसान भी काफी हुआ है। डॉ बिल्लौरे की पद्दोन्नति रुक गयी। कई बार तबादले हुए लेकिन उन्होंने अंग्रेजी में हस्ताक्षर नहीं किए। डॉ ओम बिल्लौरे भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी करते हैं। प्रबंधन चाहता था कि वह सरकारी कागजातों पर अंग्रेजी में हस्ताक्षर करें। इसके लिए बैंक लोगों ने इनसे कई बार कहा भी लेकिन डॉ बिल्लौरे नहीं माने। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉ ओम बिल्लौरे हरदा नगर स्थित एसबीआई की शाखा में लिपिक के रूप में पदस्थ थे। अपने कार्य के दौरान डॉ ओम बिल्लौरे ने बैंक के अंदरूनी दस्तावेजों पर हिन्दी में हस्ताक्षर किया। बैंक में मौजूद लोगों ने कहा कि आप हस्ताक्षर अंग्रेजी में कीजिए।

डॉ बिल्लौरे नहीं किए हस्ताक्षर
प्रबंधन की बात के आगे वह नहीं झुके और अंग्रेजी में सरकारी दस्तावेजों पर साइन नहीं किए। यह घटना साल 1983 की है। उसके बाद उस पत्रक को भोपाल शाखा में भेजा गया, यहां भी उनके ऊपर अंग्रेजी में हस्ताक्षर के लिए दबाव बनाया गया। लेकिन डॉ ओम बिल्लौरे अपनी बात पर डटे रहे। उन्होंने सीधे तौर अंग्रेजी में हस्ताक्षर से इनकार कर दिया और हिंदी के लिए यहीं से उनकी लड़ाई शुरू हो गई।

माँ के लिए नौकरी कुर्बान
उस सरकारी पत्रक को फिर मुम्बई भेजा गया। वहां भी डॉ ओम बिल्लौरे पर हस्ताक्षर के लिए दबाव बनाया गया। लेकिन डॉ बिल्लौरे वहां भी तैयार नहीं हुए। वहां उन्होंने सीधे शब्दों में कह दिया कि हिन्दी मेरी मां है और मां के लिए नौकरी भी कुर्बान है। अंग्रेजी में हस्ताक्षर नहीं करने की वजह से डॉ ओम बिल्लौरे का प्रमोशन भी रुका रहा है। इसके साथ ही हमेशा उनके तबादले होते रहे। वहीं, पदोन्नति के लिए साक्षात्कार के दौरान भी उन्हें अंग्रेजी में हस्ताक्षर के लिए कहा गया, तो उन्होंने इनकार कर दिया। एक स्थानीय अखबार से उन्होंने बात करते हुए कहा है कि 11 साल की लंबी लड़ाई के बाद 1994 में बैंक प्रबंधन ने हिन्दी में हस्ताक्षर स्वीकार कर लिया। 2009-10 के बाद से बैंकों में अब दोनों तरह के हस्ताक्षर स्वीकार किए जाते हैं। इससे पहले यह नियम था कि बैंक की हर शाखा अपने अधिकारी के हस्ताक्षर एक निर्धारित हस्ताक्षर पत्रक पर करवाकर बैंक मुख्यालय को भेजेगा। डॉ बिल्लौरे ने अपने इस निर्णय को लेकर ‘आधुनिक बैंकिंग में शब्द निर्णय’ नामक एक किताब भी लिखी है।

 (साभार – नवभारत टाइम्स)

 

बंगाल में 500 और डाकघरों में सीएससी होंगे स्थापित

कोलकाता : डाक विभाग का पश्चिम बंगाल सर्किल इस वित्त वर्ष के अंत तक 500 और डाकघरों में सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) स्थापित करने की योजना बना रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य के 260 डाक घरों में सीएससी हैं। कोलकाता नगर क्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल (पीएमजी) अमिताभ सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, “मार्च में लॉकडाउन से पहले पश्चिम बंगाल में सीएससी शुरू की गई थी। इसके बाद लॉकडाउन ने चीजों को धीमा कर दिया। अबतक 260 स्थानों पर हमारे पास सीएससी हैं।” उन्होंने कहा, “हमारी योजना इस वित्त वर्ष के अंत तक 500 और स्थानों पर यह (सीएससी) खोलने की है।” सीएससी ज्यादातर ग्रामीण आबादी की मदद करती है। इसके तहत ऑनलाइन टिकट बुकिंग, आधार नामांकन, प्रिंटिंग, मोबाइल डीटीएच का ई- रिचार्ज, आदि सुविधाएँ प्राप्त होंगी।

‘अगर विमान के भीतर कोई फोटोग्राफी करता पाया, तो लगेगा 2 सप्ताह का प्रतिबंध’

नयी दिल्ली : फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की चंडीगढ़ से मुंबई की फ्लाइट में नियमों के उल्लंघन के मामले में डीजीसीए ने कड़ा रुख दिखाया है। उसका कहना है कि अगर किसी फ्लाइट में एयरक्राफ्ट रूल्स 1937 के रूल-13 का उल्लंघन किया गया तो उस रूट पर फ्लाइट के शेड्यूल को दो हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा। यह रूल फ्लाइट में वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी से जुड़ा हुआ है। फ्लाइट में कंगना रनौत का वीडियो भी वायरल हुआ था। नागर विमानन महानिदेशक (डीजीसीए) ने कहा कि अगर किसी पूर्व निर्धारित उड़ान में किसी को फोटोग्राफी करते हुए पाया गया तो उस मार्ग पर उड़ान को दो सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। डीजीसीए को इंडिगो की बुधवार की चंडीगढ़-मुंबई की एक उड़ान में सुरक्षा और सामाजिक दूरी संबंधी प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन का पता चला था जिसमें अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी यात्रा की थी। इसके बाद डीजीसीए ने शुक्रवार को इंडिगो से ‘उचित कार्रवाई’ करने को कहा था। गत बुधवार को विमान के भीतर के घटनाक्रम के एक वीडियो के अनुसार संवाददाता और कैमरामैन रनौत की प्रतिक्रिया लेने के लिए आपस में धक्कामुक्की करते और भीड़ लगाते देखे गये। डीजीसीए ने शनिवार को अपने आदेश में कहा, ‘‘फैसला किया गया है कि अब से यदि किसी पूर्व निर्धारित यात्री विमान में इस तरह का कोई उल्लंघन (फोटोग्राफी) होता है तो उस मार्ग पर उड़ान को अगले दिन से दो सप्ताह की अवधि के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।’’
डीजीसीए ने कहा कि अब यह फैसला किया गया है कि अगर किसी भी शेड्यूल्ड पैसेंजर एयरक्राफ्ट में सुरक्षा मानदंडों यानी सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के साथ इस तरह का उल्लंघन होता है तो उस रूट पर फ्लाइट को अगले दिन से दो हफ्तों के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा। इसे तभी बहाल किया जाएगा जब एयरलाइन इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। डीजीसीए ने सभी विमानन कंपनियो, एयरपोर्ट अथॉरिटी और दूसरे सभी एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को इस आदेश की कॉपी भेजी है।