Home Blog Page 35

40वें रंग अड्डा में जयंती पर याद किये गए एस. एम. अज़हर आलम  

कोलकाता । लिटिल थेस्पियन ने 17 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे भारतीय भाषा परिषद में अपने संस्थापक निर्देशक एस. एम. अज़हर आलम की जयंती मनाई। इस अवसर पर 40वें रंग अड्डा के अंतर्गत ‘एस. एम. अज़हर आलम: द थिएटर मेकर’ शीर्षक से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी दो सत्रों में आयोजित हुई।प्रथम सत्र का संचालन गोखले मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज, कोलकाता के हिंदी विभाग की डॉ. रेश्मी पांडा मुखर्जी ने किया। इसमें तीन वक्ता शामिल हुए: प्रख्यात रंगमंच समीक्षक श्री अंशुमान भौमिक ने अज़हर आलम: दशकों में उनकी अभिनय विरासत को समझने का प्रयास, विषय पर अपने विचार रखे। संतोषपुर अनुचिंतन के निर्देशक डॉ. गौरव दास ने “एस. एम. अज़हर आलम: युवा रंगकर्मियों के लिए एक संस्था” विषय पर संबोधन दिया। स्पार्क थिएटर के निर्देशक डॉ. अलमास हुसैन ने “ड्रामा डिज़ाइनिंग का फ़न और अज़हर आलम” विषय पर वक्तव्य दिया। द्वितीय सत्र का संचालन लिटिल थेस्पियन की कलाकार आकांक्षा आदित्य ने किया। इसमें निम्नलिखित विद्वानों ने अपने विचार साझा किए: प्रख्यात रंगमंच समीक्षक एवं जादवपुर विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डॉ. आनंद लाल ने “रंगमंच का इतिहास अज़हर को क्यों याद रखेगा” विषय पर बात की। कलकत्ता गर्ल्स कॉलेज के डॉ. नईम अनीस ने “बेमिसाल अदाकार अज़हर” विषय पर अपने विचार रखे। रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय के नाट्य विभाग की प्रो. डॉ. गगनदीप ने “एस. एम. अज़हर आलम की नाटकीय दुनिया की परतें खोलना” विषय पर संबोधन दिया। लिटिल थेस्पियन के कलाकार आफ़ताब आलम ने अज़हर की असाधारण यात्रा, उनके संघर्षों और उनकी उपलब्धियों को रेखांकित किया, जबकि कवि श्री रावेल पुष्प ने उन्हें समर्पित कविता से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। अज़हर को उनकी कला के हर पहलू के माध्यम से याद किया गया — उनके गहन लेखन, उनकी दूरदर्शी निर्देशन शैली, उनकी भावप्रवण मंच-सज्जा और उनके सशक्त अभिनय के ज़रिए। हर स्मृति उनके पीछे छोड़े गए शून्य को एक श्रद्धांजलि थी। सभी वक्ताओं का मत था कि अपने छोटे से जीवनकाल में ही अज़हर आलम ने हिंदी और उर्दू रंगमंच के विकास के लिए विराट कार्य किए और विशेष रूप से उर्दू रंगमंच का स्तर पूरे देश में ऊँचा उठाकर कोलकाता को उसका एक प्रमुख केंद्र बना दिया।कार्यक्रम का समापन उनके सम्मान में केक काटकर किया गया। इस अवसर पर कोलकाता के अनेक गणमान्य व्यक्ति, विद्यार्थी, शिक्षक और रंगमंच प्रेमी उपस्थित थे, जो अज़हर आलम को श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे — जिनकी उपस्थिति आज भी हर पटकथा, हर मंच और हर उस दिल में जीवित है जिसे उन्होंने छुआ।

बेथुन कॉलेज थियेटर वर्कशॉप में भवानीपुर कॉलेज के विद्यार्थी शामिल

हिंदी विभाग की पहल पर रंगशिल्पी का आयोजन

कोलकाता ।  भवानीपुर एडुकेशन सोसाइटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने थियेटर वर्कशॉप में भाग लिया। रंगशिल्पी के डायरेक्टर प्लावन बसु द्वारा बैथुन कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया। यह थियेटर बेथुन कॉलेज के हिंदी विभाग और दी स्टुडेंट्स एक्टिविट सेल ड्रामा क्लब संयोजन में हुआ। इसमें थियेटर, कम्युनिकेशन और साइंस आदि के माध्यम से विद्यार्थियों को सीखने का अवसर मिला। विभिन्न कॉलेज के छात्र छात्राओं ने अभिनय की बारिकियों को सीखा और स्वयं भी भाग लिया। विद्यासागर युनिवर्सिटी, आरबीसी, रवींद्रभारती आदि आठ नौ कॉलेजों के विद्यार्थियों ने त्वरित थीम पर नाटक प्रस्तुति दी ।
बेथुन कॉलेज की डॉ राज्यश्री राव प्रधानाचार्य ने स्वागत भाषण दिया और थियेटर वर्कशॉप विद्यार्थियों के लिए प्लावन बसु ने विभिन्न प्रदर्शन किए जिसमें उन्होंने थियेटर को जीवन का महत्वपूर्ण माध्यम है।
प्लावन बसु ने थियेटर वर्कशॉप में थियेटर के तत्वों को सिखाया। उन्होंने कहा कि नाटक सबसे पुरानी विधा है जिसमें मस्तिष्क हृदय और शरीर रंग ध्वनि का संयोजन होना ही अभिनय है जो कला में अत्यंत महत्वपूर्ण और सभी का संयोजन आवश्यक है।विभिन्न क्रियाओं जैसे ताली, चलना, आवाज, शब्द अभिव्यक्ति, शब्द औजार है, रंग का महत्व आदि को बहुत ही सुंदर ढंग से समझाया। 160 विद्यार्थियों ने
तीन टीमों ने भाग लिया और अपने प्रभावशाली प्रदर्शन किए। धन्यवाद दिया बेथुन कॉलेज के हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ नमिता जायसवाल ने । भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने समूह के साथ जेनेरेशन गैप थीम पर अपना प्रदर्शन किया जो सभी की पसंद बना । भवानीपुर कॉलेज से प्रो डॉ वसुंधरा मिश्र के साथ विद्यार्थियों में स्वागत चौधरी सेम 4,कुमार शिवम सेम 4,स्वागत दलपति सेम 1,कृति कनाजिया सेम 1,दिपन्विता सामंत सेम 1,प्राची शाॉ सेम 2 की उपस्थिति रही। जानकारी दी डॉ वसुंधरा मिश्र ने ।

प्रो.डॉ.सत्या उपाध्याय को राहुल सांकृत्यायन सम्मान

गरीफा मैत्रेय ग्रंथागार व ‘पड़ाव’ का स्थापना दिवस,संस्कृति उत्सव एवं सम्मान समारोह संपन्न 

कोलकाता । ग्रंथागार संंस्थापक स्व. सिंहासन सिंह की 19वींं पुुण्य-तिथि केे उपलक्ष्य पर गरीफा मैैत्रेेय ग्रंंथागार व ‘पड़ाव’ साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था के संयुक्त तत्वाधान में स्थापना दिवस, सांस्कृतिक उत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।  24 अप्रैल को विजित प्रतिभागियों को नैहाटी के ‘एकतान मंच’ सभागार में पुरस्कृत और सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कवियत्री और कथाकार डॉ. इंदु सिंह ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं कलकत्ता गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. सत्या उपाध्याय। इस अवसर पर समाज, संस्कृति, शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में अपने विशेष योगदान देने हेतु ग्रंथागार के द्वारा कलकत्ता गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डॉ. सत्या उपाध्याय को “राहुल सांकृत्यायन सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम में  चित्रांकन प्रतियोगिता, काव्य आवृत्ति प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगिता, हिंदी साहित्य,व्याकरण व राजभाषा ज्ञान प्रतियोगिता के विविध वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नंद जी स्मृति पुरस्कार, नारायण दुबे स्मृति पुरस्कार, डॉ. गोरखनाथ मिश्र स्मृति पुरस्कार, गोपाल प्रसाद स्मृति पुरस्कार, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना स्मृति पुरस्कार, अज्ञेय स्मृति पुरस्कार, डॉ. भोला प्रसाद सिंह स्मृति पुरस्कार, प्रो. डॉ.चंद्रकला पांडेय स्मृति पुरस्कार एवं डॉ. सूर्य देव शास्त्री स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विविध प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागियों का नाम इस प्रकार रहा।चित्रांकन- ‘अ’ शिशु वर्ग- रौनक जयसवाल ( गुरुकुल ग्लोबल स्कूल) ‘ब’ वर्ग- अनन्या चौधरी (गौरीपुर हिंदी हाई स्कूल) ‘स’ वर्ग-संजना साव (काॅंचरापाड़ा काॅलेज) काव्य-आवृति ‘अ’ वर्ग- अनुष्का सिंह (शिक्षा निकेतन) ‘ब’- वर्ग-आर्यन यादव (शिक्षा निकेतन) ‘स’ वर्ग- अनामिका गुप्ता(ऋषि बंकिमचन्द्र काॅलेज फाॅर विमेन) निबंध ‘अ’ वर्ग – अनुप्रिया गुप्ता(गुरुकुल ग्लोबल) ‘स’ वर्ग-सुमन कुमारी राम (ऋषि बंकिमचन्द्र काॅलेज फाॅर विमेन) हिंदी ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता- रिया चौधरी (कलकत्ता विश्वविद्यालय) साक्षी साव (हिंदी विश्वविद्यालय, हावड़ा)।इसके अलावा प्रतियोगिताओं में आने वाले द्वितीय,तृतीय और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षा डॉ इंदु सिंह व वरिष्ठ लेखिका माला वर्मा और ग्रंथागार के सदस्यों ने सम्मानित करते हुए उन्हें श्रीफल,अंग वस्त्र, सम्मान-पत्र, उपहार और सम्मान राशि भेंट की एवं डॉ. बिक्रम कुमार साव ने सम्मान पत्र का वाचन  किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. इंदु सिंह ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु सभी के योगदान की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया

नरगिस जो बनीं सिनेमा जगत की ‘शम्मी आंटी’

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार रहे हैं, जिन्होंने मुख्य भूमिका में कम, लेकिन सहायक किरदारों के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्हीं में से एक थीं नरगिस रबादी, जिन्हें पूरी दुनिया ‘शम्मी आंटी’ के नाम से जानती है। कम ही लोग जानते हैं कि उनके नाम के साथ भी एक किस्सा जुड़ा हुआ है। 24 अप्रैल को उनकी जयंती के मौके पर जानते हैं उनके नाम से जुड़ी कहानी। जब 18 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों में कदम रखा, तब उनका नाम ‘नरगिस’ था, लेकिन बाद में उन्हें अपना नाम बदलना पड़ा। यही बदलाव आगे चलकर उनकी पहचान बन गया और वह ‘शम्मी आंटी’ के नाम से मशहूर हो गईं। नरगिस रबादी का जन्म 24 अप्रैल 1929 को मुंबई में एक पारसी परिवार में हुआ था। मात्र तीन साल की उम्र में उनके पिता का निधन हो गया। परिवार की जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई, जो पारसी समुदाय की धार्मिक सभाओं में खाना बनाकर गुजारा करती थीं। उनकी बड़ी बहन मणि रबादी फैशन डिजाइनर थीं और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई थीं।
इन परिस्थितियों के बीच माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के बाद नरगिस ने एक कंपनी में सेक्रेटरी के रूप में नौकरी शुरू की। मात्र 18 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म जगत में कदम रखा। साल 1949 में उन्हें अपनी पहली फिल्म ‘उस्ताद पेड्रो’ मिली। फिल्म के निर्माता और अभिनेता शेख मुख्तार दूसरी हीरोइन की तलाश में थे। नरगिस से मुलाकात हुई तो वे उनकी प्रतिभा से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने उन्हें फिल्म में भूमिका दे दी, लेकिन समस्या नाम की आ गई। उस समय अभिनेत्री नरगिस दत्त पहले से ही काफी मशहूर थीं। नाम में टकराव से बचने के लिए शेख मुख्तार ने नरगिस रबादी को नाम बदलने को कहा। इसी दौरान उनका नाम ‘शम्मी’ पड़ा। शुरू में तो नाम रखने में काफी परेशानी हुई, लेकिन बाद में ‘शम्मी’ ही उनकी पहचान बन गई।
‘उस्ताद पेड्रो’ के बाद उन्हें ‘मल्हार’ फिल्म में मुख्य भूमिका मिली, जो गानों के कारण सुपरहिट रही। धीरे-धीरे शम्मी की दिलीप कुमार, नरगिस दत्त जैसी बड़ी हस्तियों के साथ गहरी दोस्ती हो गई। नरगिस दत्त उनकी सबसे अच्छी सहेली बन गईं। 30 साल की उम्र में शम्मी ने फिल्म निर्माता सुल्तान अहमद से शादी कर ली, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका और सात साल बाद दोनों अलग हो गए। उनकी कोई संतान नहीं थी।
शुरुआत में लीड रोल करने वाली शम्मी बाद में सहायक भूमिकाओं में ज्यादा चमकीं। ‘दिल अपना और प्रीत पराई’, ‘हाफ टिकट’, ‘द ट्रेन’, ‘कुदरत’, ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार दर्शकों को हमेशा याद रहे। 90 के दशक और 2000 के शुरुआती सालों में उन्होंने ‘कुली नंबर 1’, ‘हम’, ‘गुरुदेव’, ‘गोपी किशन’ जैसी फिल्मों में दादी के रोल में दर्शकों का दिल जीता। उन्होंने कुल 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
फिल्मों के अलावा टीवी पर भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं थी। ‘देख भाई देख’, ‘जबान संभाल के’, ‘श्रीमान श्रीमती’, ‘कभी ये कभी वो’ और ‘फिल्मी चक्कर’ जैसे सीरियलों में उनकी कॉमेडी टाइमिंग की खूब तारीफ हुई। अपनी प्यारी मुस्कान, मासूम चेहरा और सहज अभिनय के कारण वे घर-घर में ‘शम्मी आंटी’ बन गईं। साल 2013 में आई फिल्म ‘शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी’ में उन्होंने बोमन ईरानी के साथ काम किया।
6 मार्च 2018 को 88 वर्ष की आयु में शम्मी आंटी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

माता कैकेयी ने मुंह दिखाई में जनकनंदिनी को दिया महल

रामनगरी अयोध्या की पावन भूमि पर रामजन्मभूमि के अलावा और भी कई मंदिर हैं, जो अपने आप में भक्ति की कथा को समेटे हुए हैं। ऐसा ही एक मंदिर है कनक भवन, जो न केवल एक मंदिर बल्कि प्रेम, स्नेह और पारिवारिक मर्यादाओं का प्रतीक भी है। यहां राम पंचायत का अद्भुत मंदिर है, जहां भगवान श्रीराम, माता सीता और अन्य परिवारजनों की मूर्तियां ऐसी व्यवस्था में विराजमान हैं जैसे कोई सच्ची राम पंचायत बैठी हो। पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता सीता के अयोध्या पहुंचने पर माता कैकेयी ने उन्हें ‘मुंह दिखाई’ के रूप में यह भव्य महल उपहार में दिया था। कहा जाता है कि त्रेता युग में जब भगवान श्रीराम का माता जानकी से विवाह हुआ, तब विवाह की रात्रि में श्रीराम के मन में विचार आया कि अयोध्या में सीता जी के लिए एक सुंदर भवन होना चाहिए। उसी क्षण महारानी कैकेयी को स्वप्न में एक दिव्य महल दिखाई दिया। उन्होंने यह सपना राजा दशरथ से साझा किया और अयोध्या में उसी महल की प्रतिकृति बनाने का आग्रह किया। राजा दशरथ के अनुरोध पर देवताओं के शिल्पकार विश्वकर्मा जी ने स्वयं इस भवन का निर्माण किया, जो भव्य और खूबसूरत है। माता सीता को यह भवन स्नेहपूर्वक उपहार स्वरूप दिया गया था। यह उनका व्यक्तिगत महल था, जहां वे आराम और विश्राम कर सकें। कनक भवन की भव्य दीवारें, शांत प्रांगण और अलौकिक वातावरण आज भी उस युग की खूबसूरती, पारिवारिक प्रेम और सम्मान की कहानी सुनाते हैं। वर्तमान कनक भवन का जीर्णोद्धार 19वीं शताब्दी में ओरछा के राजा सवाई महेन्द्र प्रताप सिंह की धर्मपत्नी महारानी वृषभानु कुंवरि ने करवाया था। 1891 ईस्वी में यहां प्राचीन मूर्तियों के साथ दो नए राम-सीता विग्रहों की भी स्थापना की गई।
मंदिर के मुख्य गर्भगृह में भगवान श्रीराम और माता सीता की सुंदर प्रतिमाएं विराजमान हैं। मंदिर की अद्भुत वास्तुकला और कलाकृति देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर देती है। राम जन्मभूमि के उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित यह मंदिर अपनी भव्यता और पवित्रता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। मान्यता है कि यहां आज भी भगवान श्रीराम और माता सीता भ्रमण करने आते हैं।
कनक भवन न सिर्फ धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि रघुकुल की परंपराओं, आपसी प्रेम और पारिवारिक बंधनों को भी जीवंत रखता है। जब भी श्रद्धालु अयोध्या आते हैं तो कनक भवन के दर्शन अवश्य करते हैं। यहां का शांत वातावरण मन को शांति प्रदान करता है। मंदिर में राम परिवार की मूर्तियां ऐसी लगती हैं मानो वे सजीव बैठकर राम पंचायत कर रहे हों।
त्रेता युग की झलक दिखाते कनक भवन पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो अयोध्या से 152 किलोमीटर दूर है। अन्य हवाई अड्डे फैजाबाद-गोरखपुर (158 किमी), प्रयागराज (172 किमी) और वाराणसी (224 किमी) हैं।
वहीं, फैजाबाद और अयोध्या रेलवे स्टेशन प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़े हैं। लखनऊ से फैजाबाद 128 किमी और अयोध्या 135 किमी दूर है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें 24 घंटे उपलब्ध हैं। लखनऊ से अयोध्या सड़क मार्ग द्वारा 172 किलोमीटर की दूरी है।

परशुराम जयंती एवं शिवाजी जयंती मनाई गयी

कोलकाता । रविवार गत 19 अप्रैल 2026 को परिवार मिलन द्वारा परशुराम जयंती एवं शिवाजी जयंती बड़े ही उत्साह एवं उल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ परिवार मिलन द्वारा संचालित संकल्प विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा डाॅ अरुण प्रकाश अवस्थी की ‘परशुराम का आह्वान’ शीर्षक कविता पाठ से हुआ। वपरशुराम जी की कविता पाठ से हुआ।
टी बोर्ड इंडिया के उपनिदेशक वरिष्ठ साहित्कार डॉ. ऋषिकेश राय ने परशुराम जी के जीवन चरित्र को बड़े ही मनमोहक रूप में श्रोताओं के मध्य प्रस्तुत किया। वरिष्ठ साहित्यकार तथा काव्य-वीणा सम्मान से सम्मानित तथा ‘युगपुरुष छत्रपति शिवाजी’ महाकाव्य के रचयिता रामेश्वर नाथ मिश्र ‘अनुरोध’ ने शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र पर भावपूर्ण वक्तृता प्रेषित की।उन्होंने शिवाजी महाराज के जीवन की विभन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए उनके साहसी एवं रणनीतिकार स्वरूप पर विशेष प्रकाश डाला।
रक्षा मंत्रालय के रक्षा लेखा विभाग मेँ अनुवादक अमरनाथ सिंह ने रीतिकाल के वीररस के कवि भूषण के छन्दों का पाठ किया तथा संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री राजेन्द्र कानूनगो ने पठित छन्दों का अनुवाद कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
संस्था के पूर्वाध्यक्ष दुर्गा व्यास ने अतिथि वक्ताओं का परिचय देते हुए स्वागत किया, संस्था की पूर्व प्रधान सचिव  अंजू गुप्ता ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। संस्था के न्यासी श्री महाबीर प्रसाद जी मणक्सिया जी ने संकल्प विद्यालय के विद्यार्थियों को उपहार देकर उनका मनोबल बढ़ाया। अन्त में संस्थाध्यक्ष श्री अरुण चूड़ीवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव अमित मूंधड़ा, रीना व्यास एवंसंकल्प विद्यालय की शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भवानीपुर कॉलेज में एओएन 2026 सेमिनार संपन्न

कोलकाता । भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज के सोसाइटी हॉल में ग्लोबल रीच और द असेंबली ऑफ नेशंस के सहयोग से “थिंक ग्लोबल, ऑर्गनाइज ग्लोबल: बिल्ड एन इंटरनेशनल एओएन एक्सपीरियंस” शीर्षक से वैश्विक सोच, वैश्विक व्यवस्थित करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय एओएन एक सेमिनार आठ अप्रैल 2026 को आयोजित किया गया था। सत्र का प्राथमिक उद्देश्य उन रणनीतियों का पता लगाना था जिनके माध्यम से आयोजक टीम एओएन को एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर विस्तारित कर सके और इसकी समग्र पहुंच और प्रभाव को बढ़ा सके। सत्र को संबोधित किया । एयूएस एमयूएन टीम के पवन सोलंकी, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) सम्मेलनों के आयोजन और भाग लेने में अपने अनुभव से प्राप्त बहुमूल्य अंतर्दृष्टि साझा की। उन्होंने एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति स्थापित करने के लिए संरचित योजना, वैश्विक नेटवर्किंग और संगठन के उच्च मानकों को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। सेमिनार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा इस बात पर केंद्रित था कि एओएन खुद को विश्व स्तर पर कैसे स्थापित कर सकता है। वक्ता ने प्रभावी ब्रांडिंग, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग और गुणवत्तापूर्ण सम्मेलन आयोजित करने में निरंतरता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एओएन को एक मान्यता प्राप्त वैश्विक मंच में बदलने के लिए नवाचार और एक स्पष्ट दीर्घकालिक दृष्टिकोण आवश्यक है। आज की दुनिया में भू-राजनीति की प्रासंगिकता और एमयूएन के साथ इसके संबंध की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कैसे एमयूएन छात्रों को अंतरराष्ट्रीय संबंधों, कूटनीति और वैश्विक मुद्दों की व्यावहारिक समझ प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि ऐसे मंच छात्रों के बीच सार्वजनिक रूप से बोलने, आलोचनात्मक सोच, बातचीत और नेतृत्व सहित आवश्यक कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा, सेमिनार में बच्चों और युवा व्यक्तियों के बीच एमयूएन के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला गया। ऐसे प्लेटफार्म युवाओं को जागरूकता, आत्मविश्वास और वैश्विक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देते हैं । सत्र की संवादात्मक प्रकृति ने प्रतिभागियों को विचारों से जुड़ने और एओएन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई योग्य कदमों पर स्पष्टता प्राप्त करने की अनुमति दी। कुल मिलाकर, डॉ वसुंधरा मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि सेमिनार व्यावहारिक और प्रभावशाली रहा। इस कार्यक्रम में आयोजन टीम को एओएन के लिए एक बड़ी, अधिक प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति बनाने की दिशा में काम करने के लिए व्यावहारिक ज्ञान और प्रेरणा प्रदान की जो एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

भवानीपुर कॉलेज में छात्र सम्मेलन 2026 संपन्न

कोलकाता । भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज ने 16 अप्रैल, 2026 को बहुप्रतीक्षित छात्र सम्मेलन 2026 आयोजित किया, जिसमें देश भर के उत्साही छात्र एक साथ आए, जो सम्मानित निर्णायकों और बुद्धिजीवियों के एक पैनल के सामने अपने पेपर प्रस्तुत करना था। ।
आज, शिक्षा जगत और ज्ञानोदय एक चौराहे पर खड़े हैं क्योंकि अज्ञानता लगातार बढ़ती जा रही है।. इस ज्ञान की दिव्यता की पुष्टि एंकरों द्वारा ऋग्वेद के भावपूर्ण ढंग से गाए गए श्लोक से होती है। बीईएससी की पूर्वी नृत्य टीम को अपने प्रदर्शन के माध्यम से उद्घाटन समारोह की शुरुआत की जो भव्य पूर्ण था।
इसके बाद छात्र मामलों के रेक्टर और डीन प्रोफेसर दिलीप शाह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया जिसमें प्रातःकालीन वाणिज्य विभाग की समन्वयक प्रोफेसर मीनाक्षी चतुर्वेदी; मुख्य अतिथि, डॉ. अंकुर चतुर्वेदी; मुख्य वक्ता, डॉ. कस्तूरी साहा; और सुहाना सिंह,सम्मेलन की छात्र संयोजक ने भाग लिया । एंकरों द्वारा पैनलिस्टों का परिचय कराया गया। डॉ. अंकुर चतुर्वेदी वर्तमान में इमामी लिमिटेड के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र और पूर्व सैनिक, उनके पास संचालन, आपूर्ति श्रृंखला, एचएसई, गुणवत्ता और ईएसजी में 30 वर्षों के नेतृत्व का अनुभव भी है। डॉ. कस्तूरी साहा आईआईटी बॉम्बे में एसोसिएट प्रोफेसर हैं, उन्होंने कॉर्नेल विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है और एमआईटी में अपना पोस्टडॉक्टरल शोध पूरा किया है। उनका काम क्वांटम सेंसिंग, नैनोफोटोनिक्स, प्रिसिजन मेट्रोलॉजी और क्वांटम सूचना पर केंद्रित है। उन्हें डीन द्वारा सम्मानित किया गया, जो आगे दर्शकों को संबोधित करने के लिए मंच पर आए।
उन्होंने सम्मेलन की गंभीरता और संभावनाओं पर संक्षेप में बात की और इसे आज के युवा बुद्धिजीवियों के लिए एक मंच बताया, जो गंभीर महत्व के वैश्विक मामलों पर अपनी राय व्यक्त करना चाहते हैं। वह कल, आज और कल के प्रतिभाशाली मस्तिष्क की उपस्थिति में सम्मेलन की शुरुआत करते हैं और दर्शकों को संबोधित करने के लिए मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के लिए मंच पर सम्मानित करते हैं।
डॉ. अंकुर चतुर्वेदी ने खुद को एक उदाहरण के रूप में रखते हुए भारतीय युवाओं के सामने आने वाली कई चुनौतियों – निरंतर चूहे की दौड़, स्कूली शिक्षा, डिग्री, कॉर्पोरेट लक्ष्य और समय सीमा – के बारे में बात की। उनके भाषण में, वैश्विक संघर्ष के संदर्भ में बदलाव करते हुए, शब्दों की शक्ति पर जोर दिया गया – संघर्ष का अग्रदूत, संघर्ष का सहयोगी और संघर्ष का अंत।
डॉ. कस्तूरी साहा ने भारत के पहले क्वांटम डायमंड माइक्रोस्कोप और पोर्टेबल मैग्नेटोमीटर के विकास में अपने योगदान और एनक्यूएम क्वांटम सेंसिंग और मेट्रोलॉजी हब के परियोजना निदेशक के रूप में अपने अभूतपूर्व काम के बारे में विस्तार से बात की। वह सरल सलाह पर समाप्त करते हुए कहा कि आज का विद्यार्थी ज्यादा न भटकते हुए वह करें जो आपका दिल चाहता है, लेकिन इसे अच्छी तरह से करें, उस पर कायम रहें और फिर जो निर्णय लें उस पर खरा उतरें।
छात्र संयोजक ने छात्र सम्मेलन 2026 के पीछे की टीम द्वारा वहन की गई अपार जिम्मेदारी और अथक प्रयासों और रातों की नींद की कमी के बारे में हार्दिक तरीके से बात की गई , जिसने अंततः इस आयोजन को सफल बनाया, जो एक महीने पहले की अवधारणा थी। फिर उन्होंने प्रतिभागियों को चार स्थानों पर निर्देशित किया, जिनमें से प्रत्येक एक अलग विषय की मेजबानी कर रहा था। सर्वश्रेष्ठ रिपोर्ट श्रेणी में भाग लेने वाले छात्रों को, जहां उन्हें किन्हीं दो विषयों पर रिपोर्ट करनी थी और उन पर अपने विचार को रखना था। संयोजक ने उन्हें संभावनाएं समझाईं।  पहला विषय था वाटरफ्रंट, वारफ्रंट और हाइड्रोहेग्मोनी: दक्षिण एशिया के मुख्यधारा जल भागों की समाजशास्त्र, कॉन्सेप्ट हॉल में आयोजित किया गया था और लोरेटो कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर प्रोफेसर डॉ. नयनिका साहा और प्राकृतिक और गणितीय संकाय के डीन प्रोफेसर डॉ. शंकर बोस द्वारा निर्णय लिया गया था। प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय में विज्ञान छात्रों ने दक्षिण एशियाई नदियों को संस्कृति और शक्ति के प्रतिच्छेदन स्थलों के रूप में खोजा। कागजात ने अपस्ट्रीम प्रभुत्व और बांधों पर निर्भर स्थानीय समुदायों की आम रोजमर्रा की आजीविका को जोड़ा जो जल-आधिपत्य संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने जांच की कि कैसे स्थानीय समुदाय विस्थापन, कटाव, बाढ़ और असुरक्षित पहुंच के माध्यम से इन असंतुलित संबंधों का अनुभव करते हैं। स्थानीय नदी समुदायों द्वारा आयोजित पारंपरिक पारिस्थितिक ज्ञान पर विशेष ध्यान दिया गया, जिनमें से प्रत्येक की नदियों के प्रति अपनी सांस्कृतिक प्रथाएँ थीं, जो अब मशीनीकरण के कारण ख़तरे में हैं। प्रस्तुतकर्ताओं ने जल प्रशासन पर जोर दिया, जिसके लिए राजनीतिक पारदर्शिता और स्थानीय वास्तविकताओं के प्रति संवेदनशीलता की आवश्यकता है। द्वितीय थीम थी एआई या आई का विरोधाभास, विडंबना और पहेली कक्ष 233 में आयोजित की गई थी और इसका निर्णय लिया गया था। कंप्यूटर विज्ञान विभाग, बीईएससी के प्रोफेसर आकाश मेहता, और प्रैक्सिस बिजनेस स्कूल, कोलकाता के प्रोफेसर जयदीप सेन निर्णायक थे । छात्रों ने दार्शनिक और व्यवहारिक क्षेत्रों में उपरोक्त विषय पर बहुआयामी तर्क प्रस्तुत किए। कई पत्रों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता की चिंताजनक ज्ञानमीमांसीय भ्रांति पर प्रकाश डाला, जिसमें कहा गया कि एआई सटीक परिणाम प्रदान करता है, लेकिन इसमें उचित तर्क का अभाव है। इस अंतर को पाटने के लिए, एक प्रस्तुतकर्ता ने प्राचीन भारतीय ज्ञानमीमांसा पर आधारित एक सैद्धांतिक रूपरेखा का प्रस्ताव रखा – प्रमाण विज्ञान – जो श्रवण योग्य ज्ञान संरचनाओं का निर्माण करेगा। इसके अलावा, आम शोध ने तकनीकी उन्नति और सशक्तिकरण और व्यक्तिगत स्वायत्तता के बीच बढ़ते तनाव पर प्रकाश डाला, विशेष रूप से शिक्षा के संबंध में, जहां डिजिटल दक्षता विरोधाभासी रूप से स्वतंत्र और मानवीय निर्णय में गिरावट का कारण बन सकती है। तृतीय विषय था स्थायित्व, नश्वरता, राजनीति और समय की लोच का अभ्यास जो सोसायटी हॉल में आयोजित किया गया था और इसका मूल्यांकन आचार्य जगदीश चंद्र बोस कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर शबीना निशात उमर ने किया था; और प्रोफेसर डॉ सुपर्णा घोष, एसोसिएट प्रोफेसर लोरेटो कॉलेज के इतिहास विभाग एवं बी.एड. विभाग के प्रमुख थीं।इस कार्यक्रम की जानकारी दी डॉ वसुंधरा मिश्र ने ।

भवानीपुर एडुकेशन सोसाइटी कॉलेज में फुटसल सीज़न 2 संपन्न 

कोलकाता ।  फ़ुटबॉल, दुनिया भर में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले खेलों में से एक है, जो अपनी ऊर्जा, टीम वर्क और प्रतिस्पर्धी भावना के माध्यम से लोगों को एक साथ लाना जारी रखता है। इस भावना को आगे बढ़ाते हुए, भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज ने 8 और 9 अप्रैल 2026 को कॉलेज टर्फ पर “फुटसल सीज़न 2” का आयोजन किया, जो एक इंट्रा-कॉलेज टूर्नामेंट है जिसका उद्देश्य भागीदारी को प्रोत्साहित करना और खेल का जश्न मनाना है।
समय के साथ, कॉलेज में फुटसल एक बहुप्रतीक्षित खेल आयोजन बन गया है, जो खिलाड़ियों को एक साथ आने, प्रतिस्पर्धा करने और खेल का आनंद लेने के लिए एक मंच प्रदान करता है। फिटनेस, समन्वय और टीम भावना को बढ़ावा देने पर ध्यान देने के साथ, टूर्नामेंट में पूरे कॉलेज से सक्रिय भागीदारी देखी गई। इस वर्ष, मैच प्रत्येक टीम में 4 खिलाड़ियों के साथ खेले गए, जिसमें 32 लड़कों की टीमों और 4 लड़कियों की टीमों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कुल मिलाकर 175 विद्यार्थियों ने भाग लिया। महिला खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी को देखना विशेष रूप से उत्साहजनक था, जो परिसर में सकारात्मक और अधिक समावेशी खेल माहौल को दर्शाता है।
कार्यक्रम की शुरुआत भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज के रेक्टर और छात्र मामलों के डीन प्रो. के एक संक्षिप्त संबोधन के साथ हुई। प्रो दिलीप शाह, जिन्होंने अनुशासन, टीम वर्क और खेल की सच्ची भावना को बनाए रखने के महत्व के बारे में बात की। इसके बाद आयोजकों ने टूर्नामेंट के नियमों और संरचना को समझाया, जिससे मैचों की सुचारू शुरुआत सुनिश्चित हुई।
इसके तुरंत बाद खेल शुरू हो गए, जिसमें लड़कों के मैच नॉकआउट प्रारूप में आयोजित किए गए, जिससे प्रत्येक मैच शुरू से ही तीव्र और उच्च-दाँव वाला हो गया। दूसरी ओर, लड़कियों के मैचों में लीग प्रारूप का पालन किया गया, जिससे टीमों को प्रतिस्पर्धा करने और मैदान पर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के अधिक अवसर मिले।
जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, मैदान ऊर्जा और दृढ़ संकल्प से जीवंत हो उठा। मजबूत समन्वय, त्वरित गेमप्ले और उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धात्मकता प्रदर्शित करने वाली टीमों के साथ मैचों में कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई। साथ ही, पूरे समय खेल भावना और आपसी सम्मान की सतत भावना बनाए रखी गई, जिससे यह आयोजन खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए मनोरंजक बन गया।
टूर्नामेंट का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जहां प्रतिभागियों को रेक्टर और छात्र मामलों के डीन, प्रो. दिलीप शाह, मीनाक्षी चतुर्वेदी, डॉ वसुंधरा मिश्र, प्रो सायन सर और खेल अधिकारी, रूपेश गांधी द्वारा सम्मानित किया गया, जो एक सफल और आकर्षक खेल आयोजन के अंत का प्रतीक था। निम्नलिखित पुरस्कार प्रदान किये गये-लड़कियाँ -:विजेता – एलीट किकर्स , उपविजेता – फील्ड क्रशर, टॉप स्कोरर – गार्गी सिंह , सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर – मयूराखी दासगुप्ता, लड़के:
विजेता – नमस्ते एफसी, उपविजेता – कैम्पस सर्वाइवर्स , टॉप स्कोरर – विवेक अग्रवाल, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर – श्लोक मित्रा। रिपोर्टर-आकाश अग्रवाल और फ़ोटोग्राफ़र- देव सिन्हा रहे ।इस कार्यक्रम की जानकारी दी डॉ वसुंधरा मिश्र ने ।

जानिए, दिन भर में कितना पानी पीना चाहिए

गर्मी बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विशेषज्ञ पानी पीने की मात्रा पर जोर दे रहे हैं। कई लोग आज भी इस बात में उलझन में रहते हैं कि रोजाना कितना पानी पीना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पानी की जरूरत हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होती है। हेल्थ एक्सपर्ट व विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, सबसे बड़ा मिथक यह है कि हर किसी को रोजाना ठीक 8 गिलास पानी पीना चाहिए। लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यह एक सामान्य सलाह है, जो हर व्यक्ति पर लागू नहीं होती। वास्तव में पानी की मात्रा मौसम, शारीरिक गतिविधि, उम्र, वजन और खान-पान के आधार पर बदलती रहती है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, मिथक है कि हमें रोजाना 8 गिलास यानी लगभग 2 लीटर पानी पीना चाहिए। वहीं, तथ्य यह है कि ज्यादातर स्वस्थ वयस्कों को हाइड्रेटेड रहने के लिए कुल तरल पदार्थ (पानी, अन्य पेय और खाने से मिलने वाला पानी) लगभग 2.7 लीटर से 3.7 लीटर तक की जरूरत होती है। इसमें से सिर्फ 1.5 से 2 लीटर या उससे थोड़ा ज्यादा साफ पानी पीना पर्याप्त हो सकता है। पुरुषों को महिलाओं की तुलना में थोड़ी ज्यादा मात्रा की जरूरत पड़ती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, पानी की सही मात्रा तय करने के लिए शरीर के संकेतों पर ध्यान दें। हल्का पीला पेशाब, पूरे दिन ऊर्जा बनी रहना और प्यास न लगना अच्छे हाइड्रेशन के संकेत हैं। गर्मी, व्यायाम, ज्यादा नमक वाली डाइट या बीमारी के दौरान पानी की जरूरत बढ़ जाती है।
पानी को जीवनदायक कहा जाता है। यह शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है, पाचन क्रिया सुधारता है, त्वचा को स्वस्थ बनाता है, जोड़ों में राहत देता है और थकान कम करता है। पर्याप्त पानी न पीने से सिरदर्द, कब्ज, कमजोरी और एकाग्रता की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि दिन भर में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पिएं। सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीना अच्छी आदत है। बाहर निकलने से पहले और बाद में अतिरिक्त पानी लें। चाय, कॉफी या जूस को पूरी तरह पानी का विकल्प न मानें। डॉक्टर्स का कहना है कि प्यास लगने पर ही पानी पीना काफी नहीं होता। खासकर गर्मियों में ज्यादा पानी पीना जरूरी है। अगर कोई बीमारी जैसे किडनी या हृदय की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह से ही पानी की मात्रा तय करें।