कोलकाता । साहित्यिकी की जनवरी महीने की मासिक गोष्ठी में सुप्रसिद्ध साहित्यकार रामेश्वर नाथ मिश्र “अनुरोध” के महाकाव्य “राष्ट्र पुरुष नेताजी सुभाष चंद्र बोस” पर परिचर्चा का आयोजन किया गया । आरंभ में संस्था की सचिव डॉ मंजू रानी गुप्ता ने साहित्यिकी का संक्षिप्त परिचय देते उपस्थित अतिथियों और सदस्याओं का स्वागत करते हुए संस्था की सदस्या एवं समाजसेवी वाणीश्री बाजोरिया को कार्यक्रम के संचालन के लिए आमंत्रित किया।आकाशवाणी की उद्घोषिका एवं कवि सविता पोद्दार ने अनुरोध जी की विभिन्न साहित्यिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला ।उन्होंने बताया कि उनकी रचनाओं में करुणा ,प्रेम, आक्रोश सभी भावों की अभिव्यक्ति हुई है ।उनके अन्य संग्रह में कुछ श्रृगार परक रचनाएं हैं जहां नायिका के सौंदर्य वर्णन में कहीं भी मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया गया ।अतिथि वक्ता शंकर मिश्र ने अपने वक्तव्य में कहा कि “राष्ट्र पुरुष सुभाष चंद्र बोस” महाकाव्य में नेताजी के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं पर प्रकाश डाला गया है ।महाकाव्य में प्राचीन मान्यताओं को छोड़कर नयी मान्यताओं का प्रयोग किया गया है ।पुस्तक में रूपक ,अनुप्रास ,उपमा जैसे अलंकारों की छटा है ।मानवीकरण का अद्भुत प्रयोग किया गया है ।भाव संप्रेषण के लिए शब्दों को स्थान स्थान पर संक्षिप्त एवं विस्तृत किया गया है ग्रंथ पूरी तरह से सार्थक और समीचीन है ।राष्ट्रभक्ति को लोगों मन में जगाना महाकाव्य का उद्देश्य है ।अनुरोध जी ने अपने वक्तव्य में नेताजी के जीवन से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं पर विशद रूप से प्रकाश डाला ।नेताजी महिलाओं का विशेष सम्मान करते थे और उन्होंने महिलाओं की सेना भी बनायी ।उनमें अद्भुत संभाषण शक्ति थी ।उनका भाषण सुनकर लोग देश प्रेम में अपनी धन संपत्ति, महिलाएं आभूषण आदि अर्पित कर देती थी ।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती दुर्गा व्यास ने की एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था की अध्यक्ष विद्या भंडारी ने किया। कार्यक्रम में सदस्याओं की अच्छी ख़ासी उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल और सार्थक बनाया।कार्यक्रम की जानकारी दी डॉ वसुंधरा मिश्र ने ।
छऊ मास्क कारीगर उद्यमिता कार्यक्रम से 200 कारीगर प्रशिक्षित
जीनियस फाउंडेशन और एसेंसिव एडू स्किल फाउंडेशन का
कोलकाता । जीनियस फाउंडेशन, जीनियस कंसल्टेंट लिमिटेड की एक पहल, एसेंसिव एडु स्किल फाउंडेशन के सहयोग से अप्रैल 2023 में चारिडा, पुरुलिया में छऊ मास्क कारीगर के मार्केट लिंकेज और उद्यमिता विकास के लिए एक समझौता किया। यह परियोजना कारीगरों के लिए जमीनी स्तर पर उद्यमियों को विकसित करने और एक सामूहिक व्यवसाय के रूप में काम करने का विचार पैदा करने के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार लिंकेज के विकास पर केंद्रित है। जीनियस फाउंडेशन ने कार्यक्रम को लागू करने के लिए एसेंसिव एडू स्किल फाउंडेशन को फंड प्रदान किया। पिछले एक साल में, एसेंसिव एडू स्किल फाउंडेशन ने मार्केट लिंकेज और उद्यमिता विकास पर लगभग 200 छऊ मास्क कारीगरों को प्रशिक्षित किया है। एसेंसिव एडु स्किल फाउंडेशन ने कई कार्यशालाओं की व्यवस्था की थी, जिसमें “फ्लिपकार्ट जैसे ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म में आधुनिक पैकेजिंग तकनीक और ऑन-बोर्डिंग” पर कार्यशाला भी शामिल थी। संपूर्ण प्रशिक्षण विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की एक टीम ने दिया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद, प्रत्येक कारीगरों को बीडीओ, बाघमुंडी की उपस्थिति में प्रमाण पत्र प्राप्त हुए। इस कार्यक्रम में स्वर्गीय नेपाल चंद्र सूत्रधार के पुत्र, पद्मश्री पुरस्कार 2024 विजेता, प्रसिद्ध छऊ नर्तक और मास्टर शिल्पकार श्री गौतम सूत्रधर ने भाग लिया। कार्यक्रम में अन्य छऊ मुखौटा कारीगर भी मौजूद थे। कार्यक्रम में जीनियस कंसल्टेंट्स लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री आर. पी. यादव, जीनियस कंसल्टेंट्स लिमिटेड की निदेशक रश्मि यादव के और एसेंसिव ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष अभिजीत चटर्जी, शॉन सेन (अतिरिक्त सचिव, श्रम विभाग, सरकार पश्चिम बंगाल) सुदर्शन दास ( सहायक निदेशक (एच), डीसी हस्तशिल्प कार्यालय, कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार) , कौशिक मजुमदार( सीईओ, जीनियस कंसल्टेंट्स लिमिटेड), प्रबीर चक्रवर्ती( डीजीएम, जीनियस कंसल्टेंट्स लिमिटेड) उपस्थित रहे।
राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बैंक) का शैक्षणिक भ्रमण एवं संगोष्ठी सम्पन्न
शांतिनिकेतन । यूको बैंक के प्रधान कार्यालय द्वारा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति बैंक (कोलकाता) के तत्वावधान में शैक्षणिक भ्रमण एवं विश्वभारती हिंदी : हजारी प्रसाद द्विवेदी विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कवि गुरु रवीन्द्रनाथ ठाकुर की कर्मभूमि शांतिनिकेतन के प्रांगण में संपन्न इस आयोजन में कोलकाता के 27 बैंक एवं बीमा कंपनियों ने भागीदारी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वभारती शांतिनिकेतन के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्र राय ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से नए राजभाषा अधिकारी रवीन्द्र नाथ ठाकुर के हिंदी प्रेम तथा हजारी प्रसाद द्विवेदी की हिंदी सेवा से परिचित हो सकेंगे। मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित हिंदी भवन (शांतिनिकेतन) के पूर्व आचार्य प्रो० रामेश्वर प्रसाद मिश्र ने कहा कि हजारी प्रसाद द्विवेदी अपनी राह स्वयं बनाते थे, उनका उद्देश्य भारत की चेतना को विश्व चेतना में सम्मिलित करने का था। उनकी इस दृष्टि का उन्मेष विश्वभारती में रहकर तथा रवीन्द्र नाथ की प्रेरणा से संभव हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित निदेशक राजभाषा रेल मंत्रालय से डॉ वरुण कुमार ने कहा कि हजारी प्रसाद द्विवेदी के निबंध नवचेतना से आपूरित हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में आए यूको बैंक राजभाषा के पूर्व मुख्य प्रबंधक विजय कुमार यादव ने कहा किद्विवेदी जी ने अपनी भाषा के लालित्य से हिंदी को एक नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि आचार्य द्विवेदी अगर शांतिनिकेतन नहीं गए होते तो वह केवल व्योमकेश शास्त्री ही रह गए होते।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और संगीत भवन (शांतिनिकेतन) के छात्र–छात्राओं के वेदगान से हुआ। उद्घाटन भाषण देते हुए विश्वभारती के कुलपति ( प्रभारी ) संजय कुमार मल्लिक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम को संयोजित करके नराकास ( बैंक ) कोलकाता ने विश्वभारती शांतिनिकेतन के प्रांगण को धन्य कर दिया है। कार्यक्रम का संचालन श्रुति कुमुद ने किया तथा डॉ शकुंतला मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर विभिन्न बैंकों और बीमा कंपनियों के राजभाषा अधिकारी, विश्वभारती के हिंदी विभाग के शोधार्थी, विद्यार्थी के साथ–साथ और भी सुधीजन उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नराकास सचिवालय (यूको बैंक) के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संगोष्ठी में स्मारिका का लोकार्पण करते हुए बाएं से श्री विजय कुमार यादव, प्रो० रामेश्वर प्रसाद मिश्र, कुलपति संजय कुमार मल्लिक, डॉ वरुण कुमार, प्रो० सुभाष चंद्र राय।
आ गए वर्चुअल एटीएम, एक ओटीपी से मिल जाएगा नकद
नयी दिल्ली । यूपीआई की सफलता ने कैश की जरूरत को बहुत कम कर दिया है। हालांकि, फिलहाल अगर किसी को कैश चाहिए होता है तो उन्हें एटीएम की ही तलाश रहती है। बैंकों की ब्रांच में बहुत कम लोग नकद के लिए जाते हैं मगर, अब एटीएम का भी विकल्प वर्चुअल एटीएम के रूप में आ गया है। इसके बाद आपको एटीएम की तलाश में भी नहीं निकलना होगा । आप सिर्फ एक ओटीपी की मदद से किसी भी नजदीकी दुकान से पैसा निकाल सकेंगे। आपको सिर्फ स्मार्टफोन, मोबाइल बैंकिंग एप और इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ेगी। आइए इन वर्चुअल एटीएम के बारे में सब कुछ जान लेते हैं-
एटीएम, कार्ड या पिन की नहीं होगी आवश्यकता – इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिनटेक कंपनी पेमार्ट इंडिया इस वर्चुअल एटीएम के आईडिया के साथ आई है। चंडीगढ़ स्थित कंपनी इसे कार्डलेस और हार्डवेयर लेस कैश विथड्राल सर्विस कहती है। वर्चुअल एटीएम के लिए आपको किसी एटीएम जाने की जरूरत नहीं और न ही कार्ड रखने एवं पिन की आवश्यकता पड़ेगी।
छोटी राशि को निकालने में कारगर साबित होंगे – कंपनी के फाउंडर एवं सीईओ अमित नारंग ने वर्चुअल एटीएम के इस्तेमाल के बारे जानकारी देते हुए बताया कि वर्चुअल एटीएम छोटे अमाउंट को निकालने में कारगर साबित होंगे। आपको अपने मोबाइल बैंकिंग एप से पैसा निकालने की एक रिक्वेस्ट देनी होगी। इसके लिए आपका फोन नंबर बैंक से जुड़ा होना चाहिए। इस ओटीपी को आपको पेमार्ट के साथ रजिस्टर दुकान पर दिखाना होगा। ओटीपी को चेक करके दुकानदार आपको नकद दे देगा।
ग्राहक से कोई चार्ज भी नहीं लिया जाएगा – आपके मोबाइल बैंकिंग एप पर पेमार्ट के साथ जुड़े दुकानदारों की लिस्ट दिखाई देगी। इसके साथ ही उनके नाम, लोकेशन और फोन नंबर भी दिखाई देंगे. पैसा निकलने के लिए डेबिट कार्ड, एटीएम मशीन या यूपीआई की कोई जरूरत नहीं होगी। इस सेवा को इस्तेमाल करने के लिए कस्टमर से कोई चार्ज भी नहीं लिया जाएगा। फिलहाल पैसा निकालने की कोई लिमिट भी नहीं है. यह सर्विस दूरदराज के इलाकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
कई बैंकों से हो चुका है टाई अप – इस सेवा को आईडीबीआई बैंक के साथ 6 महीने तक सफलता से चलाया गया है। फिनटेक फर्म ने इंडियन बैंक, जम्मू एवं कश्मीर बैंक और करुर वैश्य बैंक से भी टाई अप किया है। फिलहाल यह सेवा चंडीगढ़, दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई और मुंबई में उपलब्ध है। मार्च से इसे पूरे देश में लागू करने की तैयारी है. साथ ही सीएससी ईगवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के साथ वर्चुअल एटीएम को 5 लाख जगहों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी
भारत में यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे के दबदबे को कम करने के लिए सरकार नई योजना बना रही है। देश में 80 फीसदी यूपीआई भुगतान फोनपे और गूगल पे से होता है। दोनों अमेरिकी कंपनियां हैं। ऐसे में सरकार नहीं चाहती कि यूपीआई बाजार में केवल इनका कब्जा रहे। हाल ही में संसदीय पैनल ने घरेलू फिनटेक फर्म को सुविधाएं मुहैया कराने की बात सरकार से कही है। साथ ही यूपीआई पेमेंट सर्विस को सीमित करके 30 फीसद किया जा सकता है ताकि अमेरिकी कंपनियों का वर्चस्व कम किया जा सके। यूपीआई नेटवर्क में करीब 500 बैंक शामिल हैं।
पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बाद वीजा-मास्टरकार्ड से कारोबारी भुगतान पर रोक
भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बाद वीजा और मास्टरकार्ड जैसे भुगतान नेटवर्क पर भी शिकंजा कसा है। आरबीआई ने वीजा और मास्टरकार्ड को भारत में व्यावसायिक भुगतान बंद करने को कहा है। कंपनियों की ओर से व्यावसायिक कार्ड के जरिए वेंडर, छोटे उद्यमों और कारोबारियों को भुगतान किया जाता है।
बताया जा रहा है कि केवाईसी नियमों का अनुपालन न करने के चलते यह कार्रवाई की गई है। दरअसल, इस तरह के कार्ड बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों को जारी किए जाते हैं, जो इनका इस्तेमाल कर छोटी कंपनियों को भुगतान करती हैं। ये कार्ड उधारी सुविधा के तहत जारी किए जाते हैं।
बिना केवाईसी भुगतान की शिकायत: आरबीआई को ऐसे कुछ मामले मिले हैं, जिनमें बड़ी कंपनियों ने ऐसी छोटी कंपनियों को भुगतान किया, जिनकी केवाईसी नहीं की गई थी। आरबीआई को संदेह है कि इस तरीके से किए गए भुगतान का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों कार्ड कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इस मामले में आरबीआई के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात भी की है।
छोटे कारोबारियों पर असर संभव: लेनदेन के लिए मास्टरकार्ड और वीजा पर निर्भर कारोबारियों को भुगतान सेवा में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। यह ई-कॉमर्स, रीटेल, हास्पिटैलिटी और अन्य कई क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। किराया व ट्यूशन फीस होंगे प्रभावित: कुछ फिनटेक कंपनियां किराए और ट्यूशन फीस का भुगतान भी रोक सकती हैं। कई फिनटेक मंच ग्राहकों को ट्यूशन फीस, किराए आदि के भुगतान के लिए अपने कार्ड का उपयोग करने की मंजूरी दे रहे हैं। ये उपयोगकर्ता कार्ड के माध्यम से भुगतान स्वीकार करने के लिए अधिकृत नहीं हैं।
आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में चटकाया 500वां विकेट
तोड़ दिया अनिल कुंबले का रिकॉर्ड
भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। आर अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे टेस्ट मैच में अपने टेस्ट कॅरियर का 500वां विकेट लिया। भारत के लिए 500 या इससे ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाने वाले आर अश्विन दूसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले ये कारनामा महान स्पिनर अनिल कुंबले ने भारत के लिए किया है। 500 या इससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले अश्विन दुनिया के 9वें खिलाड़ी बन गए। आर अश्विन सबसे कम पारियों में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। श्रीलंका के स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने 144 पारियों में ये उपलब्धि अपने नाम की थी, जबकि आर अश्विन ने 184 पारियों में ये कमाल किया है। हालांकि, उन्होंने महान अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया है। कुंबले ने ये काम 186 पारियों में किया था, जबकि 500 विकेटों तक पहुंचने में शेन वॉर्न को 201 पारियां लगी थीं। वहीं, ग्लेन मैकग्रा ने 214 पारियों में 500 टेस्ट विकेट निकाले थे। मैचों के लिहाज से भी अनिल कुंबले को अश्विन ने पीछे छोड़ा है। अश्विन ने 98वें मैच में ये उपलब्धि हासिल की, जबकि अनिल कुंबले ने 105वें मैच में ये मुकाम हासिल किया था। मुथैया मुरलीधरन यहां भी शीर्ष पर हैं। उन्होंने 87 मैचों में 500 टेस्ट विकेट निकाल लिए थे। शेन वॉर्न को 108 मैच और ग्लेन मैक्ग्रा को 110 मैच 500 विकेटों के लिए लगे। अश्विन ने राजकोट में जारी तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के ओपनर जैक क्रॉली को आउट करके 500वां विकेट लिया। इतना ही नहीं, सबसे कम गेंदों में 500 टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा के नाम दर्ज है। अश्विन इस मामले में दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। मैक्ग्रा ने 25528 गेंदों में, जबकि अश्विन ने 25714 गेंदों में ये कमाल किया था। जेम्स एंडरसन ने 28150 गेंदें 500 विकेट लेने के लिए टेस्ट क्रिकेट में फेंकी, जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड ने 28430 गेंद और वेस्टइंडीज के कर्टनी वॉल्श को 28833 गेंदों पर कुल 500 टेस्ट विकेट मिले।
एनाबेल सदरलैंड ने ठोका महिला टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक
पर्थ । पर्थ में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड ने एक इतिहास रच दिया। शानदार दोहरा शतक ठोककर एनाबेल सदरलैंड ने टेस्ट क्रिकेट में नई ऊंचाइयां छू ली हैं। मैच के दूसरे दिन चाय के समय 200 रन बनाने के बाद एनाबेल सदरलैंड ने महिलाओं के टेस्ट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड कायम कर दिया है। लंच ब्रेक के बाद सदरलैंड ने 113 रन से आगे खेलना शुरू किया और थके हुए दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण पर प्रहार करना जारी रखा और ड्रिंक्स के तुरंत बाद वह 150 के पार पहुंच गईं। 22 वर्षीय विक्टोरियन को कोई रोक नहीं सका और वह आगे बढ़ती रहीं और 200 का आंकड़ा छूने में सफल हो गईं। उन्होंने 248 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया, जो वुमेंस टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज डबल सेंचुरी है। सदरलैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया की ही कैरेन रोल्टन के नाम वुमेंस टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज था। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 2001 में 306 गेंदों में डबल सेंचुरी पूरी की थी। इस प्रक्रिया में एनाबेल सदरलैंड दोहरा शतक बनाने वाली सबसे कम उम्र की ऑस्ट्रेलियाई महिला भी बन गईं। सदरलैंड ने इस मैच में 210 रन बनाए और वे ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज बन गईं।
ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाली दुनिया की नौवीं महिला बनीं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाम पर पहुंचने वाली वे दूसरी महिला क्रिकेटर बन गईं। भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज 200 रन बनाने वाली एकमात्र युवा खिलाड़ी थीं, जिन्होंने 19 साल की उम्र में 214 रन बनाए थे। सदरलैंड इससे पहले नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए दो शतक बनाने वाली पहली महिला बनी थीं।
वसंत पंचमी में दिखे सादगी भरा सौन्दर्य



हावड़ा में है बंगाल का पहला देवी सरस्वती का मंदिर
हालाँकि हम हर साल बसंत पंचमी को बंगाल में सरस्वती पूजा के रूप में मनाते हैं, हर नुक्कड़ और कोने में, हर पैरा में, हर स्कूल और कॉलेज में, माँ सरस्वती आमतौर पर कभी भी किसी मंदिर में निवास नहीं करती हैं, जैसे माँ दुरा, काली, शिव और कृष्ण करती हैं। बंगाल में देवी सरस्वती छात्रों और रचनात्मक लोगों की अधिष्ठात्री देवी हैं। शैक्षणिक संस्थान भी इस दिन को मनाते हैं और अस्थायी पंडाल (अस्थायी उपयोग के लिए बनाया गया एक शेड या कुंज) का निर्माण किया जाता है जहां मूर्ति की पूजा पवित्रता और उत्साह के साथ की जाती है। लेकिन क्या यह अजीब नहीं लगता कि यद्यपि राज्य के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न देवताओं को समर्पित कई मंदिर हैं, लेकिन पूजनीय देवी के लिए एक भी मंदिर नहीं है? यह भले ही अजीब लगे और हममें से अधिकांश के लिए अज्ञात हो, लेकिन वास्तव में देवी सरस्वती को समर्पित एक मंदिर है, जहां वह इष्टदेव हैं और उनकी प्रतिदिन पूजा की जाती है (‘नित्य पूजा’)। शहर से बहुत दूर नहीं, हुगली नदी के पश्चिमी किनारे पर, एक पत्थर से निर्मित सरस्वती मंदिर है, जो हावड़ा के पंचानंतला रोड के दास परिवार के अनुसार, बंगाल में पहला और संभवतः एकमात्र है।
‘सरस्वती’ नाम का अर्थ है ‘सुंदर’, ‘बहती’ और ‘पानीदार’ और यह प्रारंभिक आर्य सीमा नदियों में से एक के रूप में उनकी स्थिति का संकेत है। सरस्वती नदी, गंगा नदी की तरह, हिमालय से बहती है और उसके जल में स्नान करने वालों के लिए शुद्धि, उर्वरता और सौभाग्य का एक पवित्र स्रोत मानी जाती है। पवित्र नदी, फिर से गंगा की तरह, एक मूर्तिमान देवता के रूप में विकसित हुई। जबकि देवी सरस्वती विद्या, ज्ञान, संगीत और सौंदर्यशास्त्र की हिंदू देवी हैं। उन्हें भारती (वाक्प्रचार), शतरूपा (अस्तित्व), वेदमाता (‘वेदों की माता’), ब्राह्मी, सारदा, वागीस्वरी और पुतकरी के नाम से भी जाना जाता है। वैक के रूप में, वह वाणी की देवी हैं। सरस्वती पहली बार ऋग्वेद में दिखाई देती हैं और बाद के धार्मिक ग्रंथों में, उन्हें संस्कृत के आविष्कारक के रूप में पहचाना जाता है और उचित रूप से, गणेश को कलम और स्याही का उपहार दिया जाता है। वह कला और विज्ञान की संरक्षक और ब्रह्मा की पत्नी भी हैं, हालांकि वैष्णव उन्हें पहले विष्णु की पत्नी मानते हैं। जैन धर्म और कुछ बौद्ध संप्रदायों में भी सरस्वती को विद्या की देवी के रूप में पूजा जाता है।
अब आते हैं बंगाल के एकमात्र सरस्वती मंदिर पर, जो बंकिम पार्क के बगल में और हावड़ा में पंचाननतला रोड से सटे उमेशचंद्र दास लेन पर स्थित है। इसकी स्थापना लगभग एक सदी पहले, 1923 के आसपास की गई थी। अजीब बात है कि हावड़ा के अधिकांश स्थानीय लोगों को भी इस विरासत मंदिर के बारे में जानकारी नहीं है। वास्तव में, अन्य छोटे मंदिरों के अस्तित्व में आने से पहले यह मंदिर राज्य का एकमात्र सरस्वती मंदिर था। उमेशचंद्र दास लेन के मंदिर में एक प्राचीन संगमरमर की नक्काशीदार मूर्ति की प्रतिदिन पूजा की जाती है। यहां कुछ अनोखे रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है और उनमें एक विशेष प्रकार का विशाल ‘बताशा’ (चीनी या गुड़ की एक प्रकार की हल्की उत्तल मीठी बूंद) और 108 मिट्टी के बर्तनों में फल चढ़ाना शामिल है।
इस मूर्ति की स्थापना 20वीं सदी की शुरुआत में परिवार के मुखिया उमेशचंद्र दास ने की थी। यह परिवार मूल रूप से बांसबेड़िया का रहने वाला था, जो निचले बंगाल में प्राचीन सप्तग्राम (उर्फ सतगांव) की एक प्राचीन समृद्ध व्यापारिक राजधानी थी। 1537 में, सतगांव के पतन के बाद पुर्तगालियों ने अपना ठिकाना हुगली में स्थानांतरित कर लिया। 1632 में मुगल सेना ने पुर्तगालियों को हुगली से खदेड़ दिया। हुगली पहली अंग्रेजी बस्ती (1651) भी थी जिसे बाद में 1690 में कलकत्ता के लिए छोड़ दिया गया था। उसके बाद यह समृद्ध भूमि मराठों के बार-बार हमलों का निशाना बनी। मराठों (स्थानीय रूप से ‘बारगी’ कहा जाता है) ने अगस्त 1741-मई 1751 के बीच बंगाल पर पांच बार आक्रमण किया, जिससे बंगाल सूबा में व्यापक आर्थिक नुकसान हुआ। अपने कब्जे के दौरान, मराठों के बरगी भाड़े के सैनिकों ने स्थानीय आबादी के खिलाफ नरसंहार किया। एक संस्मरण के अनुसार, शायद पश्चिमी बंगाल और बिहार में लगभग 400,000 हिंदू मारे गए थे। अपने जीवन के डर से, दास परिवार सहित कई निवासी 24 परगना (अब उत्तर 24 परगना के अंतर्गत) में बारासात चले गए। दास 1856 से 1887 तक हावड़ा जिला स्कूल के प्रधानाध्यापक थे और हावड़ा में स्थानांतरित हो गए और पंचानंतला रोड पर वर्तमान घर बनाया। पंचाननतला रोड पर बंकिम पार्क से सटी संकरी गली का नाम उनके नाम पर रखा गया है। उमेश चंद्र एक विद्वान व्यक्ति थे और उन्होंने शिक्षा को प्रोत्साहित किया। उनके सभी चार बेटे और बाद की पीढ़ियों में से कई उच्च योग्य पेशेवर थे जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता से नाम कमाया। उमेश चंद्र ने घर और आसपास सीखने को प्रोत्साहित किया और इसी इरादे से उन्होंने अपने पारिवारिक घर में ‘सीखने की मूर्ति’ स्थापित करने की पहल की।
उमेशचंद्र के बेटे, रनेश चंद्र दास, व्यापार के सिलसिले में राजस्थान चले गए। संगमरमर की मूर्ति को उनके मृत पिता की इच्छा के अनुसार विशेष रूप से तराशा गया था और जयपुर से लाया गया था। उमेश चंद्र न तो मूर्ति देख सके और न ही उस मंदिर की स्थापना कर सके क्योंकि 1913 में उनकी मृत्यु हो गई। मंदिर में लगी एक पट्टिका के अनुसार, 20 मार्च, 1919 को जयपुर से मूर्ति लाए जाने के बाद घर पर ही इसकी पूजा शुरू हो गई। अंततः, उमेशचंद्र के निधन के एक दशक बाद, 28 जून, 1923 को मंदिर की स्थापना की गई। 2001 में इसका बड़े पैमाने पर जीर्णोद्धार किया गया।
मंदिर का शिखर पीले रंग का है। शीर्ष पर धातु के त्रिशूल और चक्र दूर से दिखाई देते हैं। दीवारों के चारों कोने फूलों के आकार के हैं, जिनमें देवी के वाहन चार हंस हैं, जो फूलों के बगल में बैठे हैं। फूलों के नीचे बड़ी वीणा और शंख उकेरे गए हैं। शीर्ष पर सुंदर टेराकोटा जड़ाउ कार्य प्रदर्शित हैं। फूल और ‘कालका’ (एक स्वदेशी रूपांकन) रूपांकन मंदिर की दीवारों को सुशोभित करते हैं। मंदिर के प्रवेश द्वार पर लोहे की सलाखों वाला एक बड़ा लकड़ी का दरवाजा है। यह दरवाज़ा एक विशाल लोहे के खंभे पर खुलता है जिसके बाद एक और लोहे का दरवाज़ा है। फिर एक बंद खुला स्थान (‘चटाल’) है। मंदिर की छत लकड़ी की बीम वाली है और मंदिर का प्रवेश द्वार भी ऐसा ही है। मंदिर की भीतरी दीवारों पर भी टेराकोटा की मूर्तियाँ बनाई गई हैं। देवी की उत्तम मूर्ति गर्भगृह (‘गर्भगृह) का केंद्र बिंदु है। देवता, उनका वाहन, हंस, उनकी वीणा – सब कुछ पत्थर की एक ही शिला से बना है।
सफेद संगमरमर से बनी यह मूर्ति चार फीट ऊंची है। वह अपने बगल में एक हंस के साथ लंबी खड़ी है और अपनी बायीं भूमि पर एक वीणा (एक संगीत वाद्ययंत्र) रखती है। सरस्वती पूजा के दिन, मूर्ति को चमकीले पीले (‘बसंती) रंग की साड़ी में लपेटा जाता है। परंपरागत रूप से, पीला रंग ज्ञान का प्रतीक है और सरसों के खेतों को भी दर्शाता है जो वसंत के आगमन के साथ जुड़ा हुआ है। वैसे तो पूरे साल भर मूर्ति की पूजा की जाती है, लेकिन सरस्वती पूजा के दिन विशेष व्यवस्था की जाती है। तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मंदिर को फूलों, मालाओं और रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया है। विस्तारित दास परिवार के सभी सदस्य और साथ ही इलाके के उपासक इस दिन को एक साथ मनाने और देवता की पूजा करने के लिए यहां एकत्रित होते हैं।
(साभार – गेट बंगाल डॉट कॉम)
मां सरस्वती के 5 प्रमुख मंदिर
हम कुछ ऐसे धार्मिक स्थलों के बारे में आपको बता रहे हैं जहां मां सरस्वती की पूजा सालों से की जा रही है। यहां वसंत पंचमी पर जाना अति शुभकारी माना गया है।
वारंगल श्री विद्या सरस्वती मंदिर – यहां हंस वाहिनी विद्या सरस्वती मंदिर में माता सरस्वती की पूजा की जाती है। यह मंदिर आंध्र प्रदेश के मेंढक जिले के वारंगल में स्थित है। कांची शंकर मठ मंदिर का रखरखाव करता है। इसी स्थान पर अन्य देवी-देवताओं के मंदिर जैसे श्री लक्ष्मी गणपति मंदिर, भगवान शनीश्वर मंदिर, और भगवान शिव मंदिर निर्मित हैं।
पुष्कर का सरस्वती मंदिर – राजस्थान का पुष्कर जहां अपने ब्रह्मा मंदिर के लिए मशहूर है, वहीं विद्या की देवी सरस्वती का भी प्रसिद्ध मंदिर है। यहां सरस्वती के नदी रूप के भी प्रमाण मिलते हैं और उन्हें उर्वरता व शुद्धता का प्रतीक माना जाता है।
श्रृंगेरी मंदिर – स्थान का शारदा मंदिर भी अत्यंत लोकप्रिय है। इसे शरादाम्बा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। ज्ञान और कला की देवी को समर्पित, शरादाम्बा, दक्शनाम्नाया पीठ को आचार्य श्री शंकर भागावात्पदा द्वारा 7 वीं शताब्दी में बनाया गया था। किंवदंतियों के अनुसार, 14 वीं शताब्दी के दौरान इष्टदेव की चंदन की प्राचीन प्रतिमा को सोने और पत्थर से अंकित कर प्रतिस्थापित किया गया था।
पनाचिक्कड़ सरस्वती मंदिर – यह मंदिर पनाचिक्कड़ केरल में स्थित है, ये केरल का एकमात्र मंदिर है जो देवी सरस्वती को समर्पित है। इस मंदिर को दक्षिण मूकाम्बिका के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर चिंगावनम के पास स्थित है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर को किझेप्पुरम नंबूदिरी ने स्थापित किया था। उन्होंने इस प्रतिमा को खोजा और इसे पूर्व की तरफ मुख करके स्थापित किया । पश्चिम की तरफ मुख करके एक और प्रतिमा की स्थापना की गई लेकिन उसका कोई आकार नहीं है। प्रतिमा के पास एक दीया है जो हर वक्त जलता रहता है।
श्री ज्ञान सरस्वती मंदिर – सरस्वती के बहुत ही प्रसिद्ध मंदिरों में से एक, यह आंध्र प्रदेश के अदिलाबाद जिले में स्थित है जिसे प्रसिद्ध बासर या बसरा नाम से बुलाया जाता है। बासर में, देवी ज्ञान सरस्वती के नाम से प्रसिद्ध हैं, इनके द्वारा ज्ञान प्रदान किया जाता है। यह मंदिर गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार महाभारत युद्ध के बाद ऋषि व्यास शांति की खोज में निकले। वे गोदावरी नदी के किनारे कुमारचला पहाड़ी पर पहुंचे और देवी की आराधना की। उनसे प्रसन्न होकर देवी ने उन्हें दर्शन दिए। देवी के आदेश पर उन्होंने प्रतिदिन तीन जगह तीन मुट्ठी रेत रखी। चमत्कार स्वरूप रेत के ये तीन ढेर तीन देवियों की प्रतिमा में बदल गए जो सरस्वती, लक्ष्मी और काली कहलाईं।
मैहर का शारदा मंदिर – मध्यप्रदेश के चित्रकूट से लगे सतना जिले में मैहर शहर की लगभग 600 फुट की ऊंचाई वाली त्रिकुटा पहाड़ी पर मां दुर्गा के शारदीय रूप देवी शारदा का मंदिर है। मां मैहर देवी के मंदिर तक पहुंचने के लिए 1063 सीढ़ियों तय करनी पड़ती हैं। महावीर आल्हा और उदल को वरदान देने वाली मां शारदा देवी को पूरे देश में मैहर की शारदा माता के नाम से जाना जाता है।




