कोलकाता । भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज ने ब्लड डोनेशन कार्निवाल 2026का उद्घाटन समारोह उत्सव के रूप में मनाया। 545 विद्यार्थियों ने रक्तदान देकर समाज और राष्ट्र के प्रति देश भक्ति का परिचय दिया।कॉलेज के अध्यक्ष रजनीकांत भाई दानी ने ब्लड डोनेशन उत्सव का उद्घाटन प्रमुख कार्यकर्ताओं और शिक्षक शिक्षिकाओं का घेरा बना कर समाज के जिम्मेदार नागरिक होने का गौरव माना। रेक्टर और डीन प्रो दिलीप शाह ने सभी नये विद्यार्थियों का स्वागत किया ।वाडिया हॉल में रक्तदान के लिए आए सभी छात्र छात्राओं का रक्त देने के पूर्व डॉक्टर द्वारा चेकप किया गया जिसकी पूर्ण व्यवस्था की गई । हर बेड के पास वोलिंटियर्स और हेल्थकेयर के कम्पाऊंडर मौजूद रहे।कॉलेज के अध्यक्ष रजनीकांत भाई दानी ने दीप प्रज्वलित किया।साथ में मैनेजमेंट पदाधिकारियों में नलिनी पारख, सोहिला भाटिया, बुलबुल भाई,संयोजक रेक्टर और डीन प्रो दिलीप शाह, वाइस प्रिंसिपल प्रो मीनाक्षी चतुर्वेदी, प्रो गार्गी,प्रो विवेक पटवारी, प्रोजेक्ट लाइफ फोर्स के लक्ष्मी जी, धानीश जी और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। इस बार ब्लड डोनेशन की थीम अब आपकी बारी है( it’s your turn)थी।
भवानीपुर एडूकेशन सोसायटी कॉलेज में युवा विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।इस बार ब्लड डोनेशन में 545 यूनिट रक्त दान हुआ। भवानीपुर एडूकेशन सोसायटी कॉलेज में ब्लड डोनेशन में विद्यार्थियों ने बहुत अधिक संख्या में भाग लिया और छात्र छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें कई विद्यार्थी अनफिट भी रहे। रक्त दान में प्रोजेक्ट लाइफ फोर्स का योगदान रहा।सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि बहुत बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने प्रथम बार रक्तदान किये। उपाध्यक्ष श्री मिराज डी शाह ने ब्लड डोनेशन के लिए विद्यार्थियों को विभिन्न सुविधाएं दी गई और रक्तदान के लिए उत्साहित किया। विद्यार्थियों के लिए नाश्ता, जूस, ग्लूकोज़ और रक्तदान के बाद भोजन की व्यवस्था की गई। गीत संगीत और नृत्य द्वारा विद्यार्थियों ने रक्तदान उत्सव मनाया ।एनसीसी के कैडेट्स ने रक्तदान किया और कैप्टन आदित्य राज ने व्यवस्था में अपना योगदान दिया। डॉ वसुंधरा मिश्र ने कार्यक्रम की जानकारी दी।




