Tuesday, September 22, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कॉलेज में इंटर कॉलेज प्रतियोगिता कम्युनिके

कोलकाता ।  भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज द्वारा ‌कम्युनिके 26का आयोजन किया गया जो पूरी तरह से प्रतिभागियों की आवाज़, अभिव्यक्ति और सृजनात्मकता पर केंद्रित था। यह कार्यक्रम वाक्स पोपुली कलेक्टिव का प्रमुख कार्यक्रम है जिसका नाम कम्युनिके -26 है।यह एक जीवंत उत्सव रहा जिसमें कोलकाता के प्रमुख 21कॉलेजों के छात्र -छात्राओं ने एक साथ अपनी ऊर्जा, रचनात्मकता और अभिव्यक्तियों को पहचान दी। 15 सितंबर को सुबह 9:00 बजे शुरू हुआ जिसके मुख्य निर्णायकों में प्रसिद्ध विद्वान परनब मुखर्जी ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में भाषण कला की क्षमता को दर्शाने और अभिव्यक्ति की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि किस प्रकार युग प्रवर्तक गांधी, डॉ अंबेडकर, चर्चिल और मंडेला के व्यक्तित्व से सभी प्रभावित हुए हैं जबकि उस समय गूगल वाट्सएप,एआई भी नहीं थे, ऐसे कालजीवी लोगों के जीवन उद्देश्यों को समझना चाहिए।नाट्य शास्त्र के प्रणेता भरत और संगीत में भीमसेन जोशी, बिस्मिल्लाह खान आदि युगों तक याद किए जाएंगे।
“नवरस” थीम पर आधारित यह कम्यूनिके -26 विभिन्न प्रतियोगिताओं से भरा हुआ है। जिसमें नौ भावनाओं की खोज और लोगों के संवाद करने के तरीके को कैसे आकार दिया गया उस पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत जिनिया रॉय के भावपूर्ण संगीत प्रदर्शन के साथ हुई।।मुख्य अतिथि परनब मुखर्जी ने संचार के बारे में बोलते हुए सभा को संबोधित करते हुए समझ, अभिव्यक्तियों और साधनों पर चर्चा की। रेक्टर और डीन प्रो. दिलीप शाह ने संचार में स्पष्टता के महत्व पर प्रकाश डाला और इस बात पर जोर दिया कि कैसे किसी शब्द या अक्षर में छोटा- सा परिवर्तन भी उसके अर्थ को बदल सकता है। उद्घाटन समारोह में अभिनंदन भी शामिल था । उद्घाटन प्रमुख प्रो दिलीप शाह के साथ सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में कार्यक्रम की शुरुआत की।इस अवसर पर कॉलेज के ईस्टर्न फ्लेम्स के नृत्य समूह ने शास्त्रीय नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।
पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
महोत्सव में विभिन्न स्थानों पर 13 कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें से प्रत्येक को एक अलग पहलू का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया गया था।वाद विवाद, पैरोडी पार्लियामेंट, पैरोडी कोर्ट , मुशायरा,जैसे आयोजनों के माध्यम से कार्यक्रम जीवंत हो उठा। वहीं अंग्रेजी में भी कई विषयों पर त्वरित प्रस्तुतियां दी गई।व्हाट इफ, नेक्स्ट बेस्ट एंकर, व्लॉगिंग, किसी किताब को उसके कवर और इंग्लिश क्रिएटिव के आधार पर जज करें,लेखन की कल्पना, कहानी कहने के माध्यम से अदभुत या आश्चर्य के तत्व की खोज आदि विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति जो सभी के लिए विशेष और रुचिकर रहा।डॉ वसुंधरा मिश्र ने बताया कि सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news