रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहन के प्रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाता है और इस दिन भाई-बहन हमेशा एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन देते हैं।लवैसे तो इस दिन मुख्य रूप से भाई के हाथों में राखी बांधने की प्रथा है, लेकिन इसके साथ ही कलावा भी बांधा जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि बहन राखी के साथ भाई के हाथ में कलावा भी बांधती है, तो भाई की हर बुरी शक्ति से रक्षा होती है। यही नहीं भाई को समृद्धि का आशीर्वाद भी मिलता है। कलावा को रक्षा सूत्र भी कहा जाता है और इसे बांधने से सभी बाधाओं से सुरक्षा का वरदान मिलता है। आइए आपको बताते हैं राखी के साथ कलावा बांधने के फायदे क्या हैं और इसका महत्व क्या है?
कलाई में कलावा बांधना एक प्रतीकात्मक रिवाज है जो सुरक्षा का आशीर्वाद देता है। मुख्य रूप से रक्षाबंधन के दिन कलावा बांधना आजीवन सुरक्षा, प्रेम और अटूट बंधन का प्रतीक माना जाता है। यदि बहनें रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई में कलावा बांधती हैं तो यह एक सुरक्षा चक्र बना देता है। इससे भाई को सुरक्षा का आशीर्वाद मिलता है और करियर में भी सफलता के योग बनते हैं। रक्षाबंधन के दिन जब बहन भाई की कलाई में कलावा बांधती है तो यह उनके बीच के रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाता है। कलावा बांधने की प्रक्रिया के साथ बहन अपने भाई की समृद्धि, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करती है और ईश्वर का आशीर्वाद लेती है। यह सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान करने और अपनी शुभकामनाएं देने का एक तरीका माना जाता है।




