Tuesday, March 17, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

जापान : 28% महिलाओं ने बच्चों के लिए नौकरी छोड़ी, दादी – नानी करेंगी फूड डिलिवरी

टोक्यो :  जापान में हर महीने 25 से 30 दंपती डे केयर सुविधा न मिलने से परेशान होते हैं। करीब 28% महिलाओं को बच्चों की देखभाल करने के लिए नौकरी छोड़नी पड़ी। अभी भी करीब 50 हजार बच्चे डे केयर की वेटिंग लिस्ट में हैं। इस समस्या से निपटने के लिए महिलाएं ही खड़ी हुई हैं।अपने हक के लिए मुहिम चला रही हैं। बड़ी संख्या में कामकाजी महिलाएं इन मुहिम से जुड़ रही हैं। दरअसल, जापान में डे केयर सरकार द्वारा ही संचालित किए जाते हैं। इसलिए सभी को सुविधा नहीं मिल पाती। 43 साल की ताओ अमानो ने ऐसे माता-पिता की मदद करने के लिए मिराओ संस्था शुरू की है। ताओ भी कामकाजी हैं, जब उनके बच्चे को तीन सेंटरों ने रखने से मना कर दिया, तो उन्होंने यह संस्था शुरू की।
साल में बड़े नेता को बुलाकर समस्या बताई जाती है
ताओ की संस्था ने हैशटेग आई वॉन्ट डे केयर अभियान चलाया है। इसमें माता-पिता से डे केयर द्वारा दिए गए रिजेक्शन लेटर साझा करने को कहा जाता है। ताकि सरकार पर दबाव बना सकें। साल में एक बार देश के बड़े नेताओं को बुलाकर समस्या के बारे में बताया जाता है। ऐसा ही अभियान स्थानीय नेता युका ओगाता चला रही हैं। उन्हें बच्चे के साथ कुमामोतो काउंसिल में आने से रोक दिया गया था। उन्होंने अभियान चलाकर काउंसिल के नियम बदलवाए। अब वो घर से ही काम करने लगी हैं।
जापान के 10 बड़े शहरों में दादी और नानी फूड डिलेवरी करेंगी
जापान में जल्दी ही दादी-नानियां फूड डिलेवरी करती नजर आएंगी। राइड शेयरिंग दिग्गज उबर ने इस पर योजना तैयार की है। पिछले हफ्ते ही उबर सीईओ दारा कोस्रोवशाही ने कहा कि कंपनी के ईट्स डिविजन में बुजुर्ग महिलाओं को रखा जा रहा है। जापान के 10 बड़े शहरों के करीब 10 हजार रेस्रां में फूड डिलेवरी क्षेत्र में मौके हैं। ये बुजुर्ग महिलाएं पैदल ही यह काम करेंगी। दारा के मुताबिक, योजना सफल रही, तो अन्य देशों में भी लागू करेंगे।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news