Wednesday, April 15, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

विवाह बंधन में बंधे ईशा अंबानी और आनन्द पीरामल

मुम्बई : देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी बेहद भव्य समारोह में पीरामल रीयलिटी के संस्थापक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। शादी की रस्में मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित 27 मंजिला आवास ‘एंटीलिया’ में पूरी की गईं। ईशा के जुड़वा भाइयों आकाश और अनंत अंबानी के पारंपरिक परिधानों में घोड़े पर सवार होकर निकलने के साथ ही बुधवार को विवाह समारोह की शुरुआत हुई। इसके बाद पीरामल परिवार बारात लेकर ‘एंटीलिया’ पहुंचा। इस दौरान व्यस्तम एल्टामाउंट रोड पर कुछ समय के लिए यातायात को रोकना पड़ा। आटोमैटिक राइफलों से लैस सुरक्षाकर्मी पूरे रास्ते बारात की सुरक्षा में तैनात थे। दूल्हा बने आनंद पीरामल विंटेज रॉल्स रॉयस कार पर सवार थे। बारात के ‘एंटीलिया’ पहुंचने पर आकाश और अनंत अंबानी के अलावा उनके चाचा अनिल अंबानी ने मेहमानों का स्वागत किया। अंबानी और पीरामल परिवार के मेहमानों में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, बच्चन परिवार, प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस, आमिर खान और सचिन तेंदुलकर भी शामिल थे। इस दौरान अपने पसंदीदा उद्योगपतियों, खिलाडि़यों और फिल्मी हस्तियों को देखने के लिए लोग आसपास की इमारतों पर चढ़े नजर आए।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news