-गाउन की जगह धोती-कुर्ता और लालपाड़ साड़ी हुई अनिवार्य
कोलकाता। राज्य सरकार की पहल पर अब कलकत्ता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में वर्षों से चली आ रही यूरोपीय पोशाक की परंपरा समाप्त होने जा रही है। विश्वविद्यालय की सिंडिकेट बैठक में यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया कि अब छात्र-छात्राएं यूरोपीय गाउन, हुड और कैप के स्थान पर पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर समारोह में शामिल होंगे।
इनके कपड़े में नहीं हुआ बदलाव
कुलाधिपति, कुलपति, प्रति-कुलपति, शिक्षकों और अधिकारियों के लिए पहले से निर्धारित रंगों के परिधान में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आगामी दीक्षांत समारोह 24 जनवरी को आयोजित करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
उच्च शिक्षा मंत्री का बयान और यूजीसी के निर्देश
इस बदलाव के संदर्भ में पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 2015, 2019 और 2024 में कई बार विश्वविद्यालयों को दीक्षांत समारोह में यूरोपीय गाउन की जगह भारतीय हस्तशिल्प और हथकरघा से बने वस्त्र अपनाने की सलाह दी है।

