Monday, April 13, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

अगले महीने से सात से आठ प्रतिशत महंगे होंगे टीवी, घरेलू उपकरण

नयी दिल्ली : टीवी और घरेलू उपकरण अगले महीने से महंगे हो सकते हैं। टिकाऊ उपभोक्ता सामान कंपनियां त्योहारी सीजन के बाद अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। त्योहारी बिक्री के मद्देनजर कपनियों ने बढ़ी लागत का बोझ ग्राहकों पर डालने के बजाये खुद अस्थायी रूप से वहन किया। डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट और सीमा शुल्क में बढ़ोतरी से इन उत्पादों की लागत बढ़ी है।
पैनासोनिक इंडिया अपने उत्पादों के दाम में 7 प्रतिशत तक की वृद्धि करने के लिये तैयार है जबकि कुछ अन्य कंपनियां पहले ही कीमतों में वृद्धि कर चुकी है। पैनैसोनिक इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनीष शर्मा ने बताया, “पिछले कुछ महीने में रुपये में गिरावट आई है, जिसका असर लागत पर पड़ा है। हमने ग्राहकों के लिये बढ़ी लागत मूल्य का बोझ झेलने की काफी कोशिश की लेकिन बाजार की स्थिति को देखते हुये हमें अगले महीने से दाम में 5 से 7 प्रतिशत की वृद्धि करनी होगी।”
हायर इंडिया के अध्यक्ष एरिक ब्रगैंजा ने कहा, “हमने यह सुनिश्चित किया है कि भारत में त्योहारी सीजन के बाद कीमतों में वृद्धि प्रभावी होगी क्योंकि त्योहारी सीजन में बड़े पैमाने पर लोग टिकाऊ उपभोग की वस्तुएं खरीदते हैं।”
भारत में त्योहारी सीजन ओणम से शुरू होता है और दशहरा के बाद दीपावली के साथ खत्म होता है। इस दौरान उद्योग की कुल बिक्री में से एक-तिहाई त्योहारी सीजन के दौरान ही हासिल होती है।
हालांकि, सोनी जैसी कंपनियों की फिलहाल मूल्य में संशोधन करने की कोई योजना नहीं है। सोनी इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमारी अभी अपने टीवी के मूल्य में संशोधन करने की कोई योजना नहीं है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news