विश्व रक्तदाता दिवस पर शेयरचैट ने शुरू किया ‘प्लेज टू डोनेट’ अभियान

देश में खून की कमी की समस्या एवं रक्तदान के महत्व के बारे में जागरुकता फैलाना है उद्देश्य

कोलकाता : भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शेयर चैट ने  #PledgeToDonate अभियान शुरू किया है।इसका उद्देश्य रक्तदान के बारे में जागरुकता फैलाना है। शेयरचैट की मुहिम है कि वह  अपने  कर्मचारियों  और  6  करोड़  मासिक  सक्रिय  प्रयोक्ताओं  को  शपथ  हेतु  प्रेरित  करे और रक्तदान संबंधी गतिविधियों के साथ जुड़े ताकि भारत में खून की कमी की समस्या के समाधान में मदद की जा सके। मेडिकल जरनल द लैन्सेट द्वारा किए गए शोध के मुताबिक दुनिया में खून की कमी वाले जितने देश हैं उनमें सबसे ज्यादा कमी भारत में है। देश के सभी राज्य 4.10 करोड़ यूनिट खून की कमी से जूझ रहे है।  हमारे देश में खून की  जितनी  आपूर्ति  है,  खून की जरूरत उससे  400  प्रतिशत ज्यादा है। 11 जून 2020 से शुरु हो रहे इस चार दिवसीय अभियान के माध्यम से लोगों को यह समझाया जाएगा कि रक्तदान  करके  वे देश के साथ अपने जुड़ाव को प्रकट और जिम्मेदारी को निभा सकते हैं। इसके तहत एक सेल्फी कैम्पेन भी चलाया जायेगा। यह एक अवसर होगा कि रक्तदान करने वाले शेयर चैट प्रयोक्ता रक्तदान के दौरान अपनी तस्वीर खींचकर प्लेटफॉर्म  पर शेयर  कर  सकते  हैं  जिससे  बाकी  लोगों को भी रक्तदान की प्रेरणा मिले।

इस पहल पर शेयरचैट के सीओओ फरीद अहसान ने कहा, ’’हम भारतीय हैं और हमने यह प्लेटफॉर्म भारतीयों के  लिए ही डिजाइन किया है। अपने देश के लिए खड़े होना हमारा नैतिक दायित्व है।  #PledgeToDonate अभियान  के  साथ  हमारा लक्ष्य  है कि अपने  प्रयोक्ताओं  के  मन में देश के प्रति जुड़ाव के विचार को प्रेरित किया जाए। हमें आशा  है कि  यह अभियान करोड़ों  भारतीयों  को आगे लाएगी और वे  देशहित में रक्तदान करने की शपथ लेंगे। हम  विभिन्न  सुरक्षा  उपायों  के  बारे  में  भी  शिक्षित  कर  रहे  हैं  जो आजकल  सबसे  ज्यादा अहमियत रखते हैं।“

’’हमारा मानना है कि इससे हमारे मेडिकल संरचना को बहुत सहारा मिलेगा, खासकर महामारी के इस दौर में। हमें विश्वास है कि यह अभियान कामयाब रहेगा और देश के भविष्य की ओर मजबूत कदम बढ़ाने में मददगार साबित होगी,’’ उन्होंने कहा।

शेयरचैट ने अपने प्लेटफॉर्म पर ’प्लेज’ बटन के साथ वेबकार्ड ऐक्टिवेट किया है, जो प्रयोक्ताओं को बटन दबा कर शपथ लेने को कहता है। अपेक्षा है कि शेयरचैट प्रयोक्ता 13 जून से शुरु होने वाली फ़ॉलोअप कैम्पेन #IHavePledged में सेल्फी के साथ शामिल होंगे। शेयरचैट अपने प्रयोक्ताओं को उपयोगी जानकारी, सुझाव, सलाह देकर और गलतफहमियों को दूर कर के उन्हें जागरुक करेगा। यह अभियान शेयरचैट पर 15 भारतीय भाषाओं में चलेगा।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।