फ्रांस से महारानी इंदिरा देवी भारत ले आईं शिफॉन का फैशन

फैशन की दुनिया में हर दिन नए-नए ट्रेंड आते और जाते रहते हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो कभी पुरानी नहीं होती हैं। शिफॉन की साड़ी भी उन्हीं में से एक है। एकदम लाइटवेट कपड़ा, सिंपल लुक और गजब का ग्रेस, यही वजह है कि बॉलीवुड हीरोइनों से लेकर आम महिलाओं तक, हर किसी की अलमारी में एक शिफॉन साड़ी तो मिल ही जाती है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि सात समंदर पार फ्रांस में बनने वाला यह कपड़ा, भारतीय महिलाओं की पहली पसंद कैसे बन गया?दरअसल, इसके पीछे की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। भारत में शिफॉन साड़ी का ट्रेंड लाने का क्रेड‍िट कूच बिहार की महारानी इंदिरा देवी को जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसे उनकी एक पसंद ने पूरे देश का फैशन बदल दिया था?

फ्रांस से शुरू हुआ था शिफॉन का सफर

शिफॉन सुनने में भले ही बड़ा देसी या आम सा नाम लगे, लेकिन यह असल में फ्रेंच वर्ड है। यह फ्रांस के शीफ (Chiffe) शब्द से निकला है, जिसका मतलब होता है कपड़े का एक टुकड़ा, लेकिन इसके नाम पर मत जाइए, यह कोई नॉर्मल कपड़ा नहीं था। बताया जाता है क‍ि जब 18वीं सदी में फ्रांस में नई-नई फैक्ट्रियां लग रही थीं, तब यह वहां का सबसे महंगा और लग्जरी फैब्रिक था। उस समय इसे सिर्फ असली रेशम यानी सिल्क से बनाया जाता था। यही वजह थी कि इसे खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं थी और सिर्फ राजा-महाराजा या बड़े घरानों के लोग ही इसे पहनते थे। हालांकि, आज के समय में सिल्क के साथ-साथ पॉलिएस्टर से भी शिफॉन बनाया जाने लगा है, जिससे अब हर बजट में इसकी ढेरों वैरायटी मिल जाती हैं।

कूचबिहार की महारानी इंदिरा देवी को पसंद आया शिफॉन

आपको बता दें क‍ि भारत में शिफॉन साड़ी का ट्रेंड कूच बिहार की महारानी इंदिरा देवी ने शुरू किया था। महज 30 साल की उम्र में जब उनके पति का निधन हो गया था, उसी के बाद उन्होंने परंपरा के मुताबिक सफेद साड़ी पहनना शुरू किया, लेकिन एक बहुत क्लासी अंदाज में। फ्रांस यात्रा के दौरान उन्हें शिफॉन का कपड़ा इतना पसंद आया कि उन्होंने इससे 9 गज लंबी साड़ी तैयार करवा ली। बस यहीं से यह विदेशी कपड़ा भारतीय साड़ी में ढल गया और धीरे-धीरे फैशन बन गया।

बेटी गायत्री देवी ने भी आगे बढ़ाया मां का फैशन

महारानी इंदिरा देवी के बाद उनकी बेटी गायत्री देवी को भी शिफॉन की साड़ियों से खास लगाव था। जयपुर के महाराजा मान सिंह द्वितीय से शादी के बाद उनका शाही अंदाज पूरी दुनिया में फेमस हुआ। गायत्री देवी को खासतौर पर स‍िंपल और सोबर रंगों की शिफॉन साड़ियां बहुत पसंद थीं, जिनमें ये कलर शामिल थे-

  • आइवरी (लाइट क्रीम या सफेद रंग)
  • लाइट गुलाबी (बेबी पिंक)
  • लाइट ब्‍लू
  • दूसरे सॉफ्ट पेस्टल शेड्स
इन साड़ियों पर बने बारीक फूलों के प्रिंट उनके लुक में चार चांद लगा देते थे। इस तरह उन्होंने अपनी मां के शुरू किए गए इस ट्रेंड को एक नई ऊंचाई दी। महारानी गायत्री देवी का स्टाइल सिर्फ शिफॉन की साड़ियों तक ही सीमित नहीं था। उनके पूरे लुक की कुछ और खास बातें भी लोगों को खूब भाती थीं। उनका खास बॉब हेयर कट और गले का नवरत्न हार उनके सिग्नेचर स्टाइल का हिस्सा बन गए थे। फ्रांस के एक लग्जरी कपड़े से शुरू हुआ यह सफर पहले कूच बिहार की महारानी इंदिरा देवी तक पहुंचा और फिर महारानी गायत्री देवी ने इसे घर-घर में पॉपुलर कर दिया।
(साभार – हर जिंदगी)
शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news