राज्यसभा में 22 भाषाओं में अपनी बात कहेंगे सांसद, जोड़ी गईं 5 नई भाषाएं

नयी दिल्ली : राज्य सभा में अब पांच और स्थानीय भाषाओं में अपनी बात कहने का मौका सांसदों को मिलने लगा है। राज्यसभा सभापति वैंकया नायडू ने सदन को सूचित किया कि अब सांसद पांच और भाषाओं में अपनी बात कह सकेंगे। यह भाषाएं हैं डोगरी, कश्मीरी, कोंकणी, संथाली और सिंधी। सभापति ने बताया कि सदस्यों को इसके लिए सदन को पूर्व में सूचित करना होगा।
राज्यसभा में अब तक ऊपरी सदन में सदस्यों को 17 भाषाओं में दुभाषियों की सुविधा थी। सदस्य असमिया, मलयालम, बंगाली, मराठी, हिंदी, पंजाबी, तमिल, तेलुगू,गुजराती, असमिया, कन्नड़, मराठी में अपनी बात रख सकते थे। लेकिन अब वह अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में अपनी बात रख सकेंगे। इसके लिए राज्यसभा में 22 भाषाओं के दुभाषियों की सेवाएं गत बुधवार से शुरु हो गई हैं।
सभापति ने इस मौके पर कहा कि कोई सांसद भाषा की समस्या के चलते अगर अपनी बात सदन के पटल पर नहीं रख पाता तो यह चिंता की बात है। इसलिए पांच नई भाषाओं को जोड़कर सासदों को अपनी मातृभाषा में बोलने की सुविधा दी गई है। ताकि सांसद अपनी भाषा के चलते अपनी बात कहने से वंचित न रह जाएं।
इसके अलावा लोकसभा में भी पांच भाषाओं के लिए बोडो मैथिली मणिपुरी मराठी और नेपाली भाषा के दुभाषियों को तैनात किया जा रहा है। इस सदन में इस मौकेपर सभापति ने कहा कि मानसून सत्र में इस शुरुआत से उन्हें काफी हर्ष हो रहा है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।